Jeremiah 50

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the word that the LORD spoke through Jeremiah the prophet concerning Babylon and the land of the Chaldeans:

HINIRV

1 बाबेल और कसदियों के देश के विषय में यहोवा ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा यह वचन कहा:

BSB

2 “Announce and declare to the nations; lift up a banner and proclaim it; hold nothing back when you say, ‘Babylon is captured; Bel is put to shame; Marduk is shattered, her images are disgraced, her idols are broken in pieces.’

HINIRV

2 “जातियों में बताओ, सुनाओ और झण्डा खड़ा करो; सुनाओ, मत छिपाओ कि बाबेल ले लिया गया, बेल का मुँह काला हो गया, मरोदक विस्मित हो गया। बाबेल की प्रतिमाएँ लज्जित हुई और उसकी बेडौल मूरतें विस्मित हो गई।

BSB

3 For a nation from the north will come against her; it will make her land a desolation. No one will live in it; both man and beast will flee.”

HINIRV

3 क्योंकि उत्तर दिशा से एक जाति उस पर चढ़ाई करके उसके देश को यहाँ तक उजाड़ कर देगी, कि क्या मनुष्य, क्या पशु, उसमें कोई भी न रहेगा; सब भाग जाएँगे।

BSB

4 “In those days and at that time, declares the LORD, the children of Israel and the children of Judah will come together, weeping as they come, and will seek the LORD their God.

HINIRV

4 “यहोवा की यह वाणी है, कि उन दिनों में इस्राएली और यहूदा एक संग आएँगे, वे रोते हुए अपने परमेश्वर यहोवा को ढूँढ़ने के लिये चले आएँगे।

BSB

5 They will ask the way to Zion and turn their faces toward it. They will come and join themselves to the LORD in an everlasting covenant that will never be forgotten.

HINIRV

5 वे सिय्योन की ओर मुँह किए हुए उसका मार्ग पूछते और आपस में यह कहते आएँगे, ‘आओ हम यहोवा से मेल कर लें, उसके साथ ऐसी वाचा बाँधे जो कभी भूली न जाए, परन्तु सदा स्थिर रहे।’

BSB

6 My people are lost sheep; their shepherds have led them astray, causing them to roam the mountains. They have wandered from mountain to hill; they have forgotten their resting place.

HINIRV

6 “मेरी प्रजा खोई हुई भेड़ें हैं; उनके चरवाहों ने उनको भटका दिया और पहाड़ों पर भटकाया है; वे पहाड़-पहाड़ और पहाड़ी-पहाड़ी घूमते-घूमते अपने बैठने के स्थान को भूल गई हैं। (मत्ती 10:6)

BSB

7 All who found them devoured them, and their enemies said, ‘We are not guilty, for they have sinned against the LORD, their true pasture, the LORD, the hope of their fathers.’

HINIRV

7 जितनों ने उन्हें पाया वे उनको खा गए; और उनके सतानेवालों ने कहा, ‘इसमें हमारा कुछ दोष नहीं, क्योंकि उन्होंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है जो धर्म का आधार है, और उनके पूर्वजों का आश्रय था।’

BSB

8 Flee from the midst of Babylon; depart from the land of the Chaldeans; be like the he-goats that lead the flock.

HINIRV

8 “बाबेल के बीच में से भागो, कसदियों के देश से निकल आओ। जैसे बकरे अपने झुण्ड के अगुए होते हैं, वैसे ही बनो। (प्रका. 18:4)

BSB

9 For behold, I stir up and bring against Babylon an assembly of great nations from the land of the north. They will line up against her; from the north she will be captured. Their arrows will be like skilled warriors who do not return empty-handed.

HINIRV

9 क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बाबेल पर चढ़ा ले आऊँगा, और वे उसके विरुद्ध पाँति बाँधेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उनमें से कोई अकारथ न जाएगा।

BSB

10 Chaldea will be plundered; all who plunder her will have their fill,” declares the LORD.

HINIRV

10 कसदियों का देश ऐसा लुटेगा कि सब लूटनेवालों का पेट भर जाएगा, यहोवा की यह वाणी है।

BSB

11 “Because you rejoice, because you sing in triumph—you who plunder My inheritance—because you frolic like a heifer treading grain and neigh like stallions,

HINIRV

11 “हे मेरे भाग के लूटनेवालों, तुम जो मेरी प्रजा पर आनन्द करते और फुले नहीं समाते हो, और घास चरनेवाली बछिया के समान उछलते और बलवन्त घोड़ों के समान हिनहिनाते हो,

BSB

12 your mother will be greatly ashamed; she who bore you will be disgraced. Behold, she will be the least of the nations, a wilderness, a dry land, and a desert.

HINIRV

12 तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुँह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरु और निर्जल देश हो जाएगी।

BSB

13 Because of the wrath of the LORD, she will not be inhabited; she will become completely desolate. All who pass through Babylon will be horrified and will hiss at all her wounds.

HINIRV

13 यहोवा के क्रोध के कारण, वह देश निर्जन रहेगा, वह उजाड़ ही उजाड़ होगा; जो कोई बाबेल के पास से चलेगा वह चकित होगा, और उसके सब दुःख देखकर ताली बजाएगा।

BSB

14 Line up in formation around Babylon, all you who draw the bow! Shoot at her! Spare no arrows! For she has sinned against the LORD.

HINIRV

14 हे सब धनुर्धारियो, बाबेल के चारों ओर उसके विरुद्ध पाँति बाँधो; उस पर तीर चलाओ, उन्हें मत रख छोड़ो, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।

BSB

15 Raise a war cry against her on every side! She has thrown up her hands in surrender; her towers have fallen; her walls are torn down. Since this is the vengeance of the LORD, take out your vengeance upon her; as she has done, do the same to her.

HINIRV

15 चारों ओर से उस पर ललकारो, उसने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्योंकि यहोवा उससे अपना बदला लेने पर है; इसलिए तुम भी उससे अपना-अपना बदला लो, जैसा उसने किया है, वैसा ही तुम भी उससे करो। (प्रका. 18:6)

BSB

16 Cut off the sower from Babylon, and the one who wields the sickle at harvest time. In the face of the oppressor’s sword, each will turn to his own people, each will flee to his own land.

HINIRV

16 बाबेल में से बोनेवाले और काटनेवाले दोनों को नाश करो, वे दुःखदाई तलवार के डर के मारे अपने-अपने लोगों की ओर फिरें, और अपने-अपने देश को भाग जाएँ।

BSB

17 Israel is a scattered flock, chased away by lions. The first to devour him was the king of Assyria; the last to crush his bones was Nebuchadnezzar king of Babylon.”

HINIRV

17 “इस्राएल भगाई हुई भेड़ है, सिंहों ने उसको भगा दिया है। पहले तो अश्शूर के राजा ने उसको खा डाला, और तब बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने उसकी हड्डियों को तोड़ दिया है।

BSB

18 Therefore this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “I will punish the king of Babylon and his land as I punished the king of Assyria.

HINIRV

18 इस कारण इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है, देखो, जैसे मैंने अश्शूर के राजा को दण्ड दिया था, वैसे ही अब देश समेत बाबेल के राजा को दण्ड दूँगा।

BSB

19 I will return Israel to his pasture, and he will graze on Carmel and Bashan; his soul will be satisfied on the hills of Ephraim and Gilead.

HINIRV

19 मैं इस्राएल को उसकी चराई में लौटा लाऊँगा, और वह कर्मेल और बाशान में फिर चरेगा, और एप्रैम के पहाड़ों पर और गिलाद में फिर भर पेट खाने पाएगा।

BSB

20 In those days and at that time, declares the LORD, a search will be made for Israel’s guilt, but there will be none, and for Judah’s sins, but they will not be found; for I will forgive the remnant I preserve.

HINIRV

20 यहोवा की यह वाणी है, कि उन दिनों में इस्राएल का अधर्म ढूँढ़ने पर भी नहीं मिलेगा, और यहूदा के पाप खोजने पर भी नहीं मिलेंगे; क्योंकि जिन्हें मैं बचाऊँ, उनके पाप भी क्षमा कर दूँगा।

BSB

21 Go up against the land of Merathaim, and against the residents of Pekod. Kill them and devote them to destruction. Do all that I have commanded you,” declares the LORD.

HINIRV

21 “तू मरातैम देश और पकोद नगर के निवासियों पर चढ़ाई कर। मनुष्यों को तो मार डाल, और धन का सत्यानाश कर; यहोवा की यह वाणी है, और जो-जो आज्ञा मैं तुझे देता हूँ, उन सभी के अनुसार कर।

BSB

22 “The noise of battle is in the land—the noise of great destruction.

HINIRV

22 सुनो, उस देश में युद्ध और सत्यानाश का सा शब्द हो रहा है।

BSB

23 How the hammer of the whole earth lies broken and shattered! What a horror Babylon has become among the nations!

HINIRV

23 जो हथौड़ा सारी पृथ्वी के लोगों को चूर-चूर करता था, वह कैसा काट डाला गया है! बाबेल सब जातियों के बीच में कैसा उजाड़ हो गया है!

BSB

24 I laid a snare for you, O Babylon, and you were caught before you knew it. You were found and captured because you challenged the LORD.

HINIRV

24 हे बाबेल, मैंने तेरे लिये फंदा लगाया, और तू अनजाने उसमें फँस भी गया; तू ढूँढ़कर पकड़ा गया है, क्योंकि तू यहोवा का विरोध करता था।

BSB

25 The LORD has opened His armory and brought out His weapons of wrath, for this is the work of the Lord GOD of Hosts in the land of the Chaldeans.

HINIRV

25 प्रभु, सेनाओं के यहोवा ने अपने शस्त्रों का घर खोलकर, अपने क्रोध प्रगट करने का सामान निकाला है; क्योंकि सेनाओं के प्रभु यहोवा को कसदियों के देश में एक काम करना है। (रोम. 9:22, यशा. 13:5)

BSB

26 Come against her from the farthest border. Break open her granaries; pile her up like mounds of grain. Devote her to destruction; leave her no survivors.

HINIRV

26 पृथ्वी की छोर से आओ, और उसकी बखरियों को खोलो; उसको ढेर ही ढेर बना दो; ऐसा सत्यानाश करो कि उसमें कुछ भी न बचा रहें।

BSB

27 Kill all her young bulls; let them go down to the slaughter. Woe to them, for their day has come—the time of their punishment.

HINIRV

27 उसके सब बैलों को नाश करो, वे घात होने के स्थान में उतर जाएँ। उन पर हाय! क्योंकि उनके दण्ड पाने का दिन आ पहुँचा है।

BSB

28 Listen to the fugitives and refugees from the land of Babylon, declaring in Zion the vengeance of the LORD our God, the vengeance for His temple.

HINIRV

28 “सुनो, बाबेल के देश में से भागनेवालों का सा बोल सुनाई पड़ता है जो सिय्योन में यह समाचार देने को दौड़े आते हैं, कि हमारा परमेश्वर यहोवा अपने मन्दिर का बदला ले रहा है।

BSB

29 Summon the archers against Babylon, all who string the bow. Encamp all around her; let no one escape. Repay her according to her deeds; do to her as she has done. For she has defied the LORD, the Holy One of Israel.

HINIRV

29 “सब धनुर्धारियों को बाबेल के विरुद्ध इकट्ठे करो, उसके चारों ओर छावनी डालो, कोई जन भागकर निकलने न पाए। उसके काम का बदला उसे दो, जैसा उसने किया है, ठीक वैसा ही उसके साथ करो; क्योंकि उसने यहोवा इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध अभिमान किया है। (प्रका. 18:6)

BSB

30 Therefore, her young men will fall in the streets, and all her warriors will be silenced in that day,” declares the LORD.

HINIRV

30 इस कारण उसके जवान चौकों में गिराए जाएँगे, और सब योद्धाओं का बोल बन्द हो जाएगा, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

31 “Behold, I am against you, O arrogant one,” declares the Lord GOD of Hosts, “for your day has come, the time when I will punish you.

HINIRV

31 “प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे अभिमानी, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; तेरे दण्ड पाने का दिन आ गया है।

BSB

32 The arrogant one will stumble and fall with no one to pick him up. And I will kindle a fire in his cities to consume all those around him.”

HINIRV

32 अभिमानी ठोकर खाकर गिरेगा और कोई उसे फिर न उठाएगा; और मैं उसके नगरों में आग लगाऊँगा जिससे उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।

BSB

33 This is what the LORD of Hosts says: “The sons of Israel are oppressed, and the sons of Judah as well. All their captors hold them fast, refusing to release them.

HINIRV

33 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है, इस्राएल और यहूदा दोनों बराबर पिसे हुए हैं; और जितनों ने उनको बँधुआ किया वे उन्हें पकड़े रहते हैं, और जाने नहीं देते।

BSB

34 Their Redeemer is strong; the LORD of Hosts is His name. He will fervently plead their case so that He may bring rest to the earth, but turmoil to those who live in Babylon.

HINIRV

34 उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; सेनाओं का यहोवा, यही उसका नाम है। वह उनका मुकद्दमा भली भाँति लड़ेगा कि पृथ्वी को चैन दे परन्तु बाबेल के निवासियों को व्याकुल करे। (प्रका. 18:8)

BSB

35 A sword is against the Chaldeans, declares the LORD, against those who live in Babylon, and against her officials and wise men.

HINIRV

35 “यहोवा की यह वाणी है, कसदियों और बाबेल के हाकिम, पंडित आदि सब निवासियों पर तलवार चलेगी!

BSB

36 A sword is against her false prophets, and they will become fools. A sword is against her warriors, and they will be filled with terror.

HINIRV

36 बड़ा बोल बोलनेवालों पर तलवार चलेगी, और वे मूर्ख बनेंगे! उसके शूरवीरों पर भी तलवार चलेगी, और वे विस्मित हो जाएँगे!

BSB

37 A sword is against her horses and chariots and against all the foreigners in her midst, and they will become like women. A sword is against her treasuries, and they will be plundered.

HINIRV

37 उसके सवारों और रथियों पर और सब मिले जुले लोगों पर भी तलवार चलेगी, और वे स्त्रियाँ बन जाएँगे! उसके भण्डारों पर तलवार चलेगी, और वे लुट जाएँगे!

BSB

38 A drought is upon her waters, and they will be dried up. For it is a land of graven images, and the people go mad over idols.

HINIRV

38 उसके जलाशयों पर सूखा पड़ेगा, और वे सूख जाएँगे! क्योंकि वह खुदी हुई मूरतों से भरा हुआ देश है, और वे अपनी भयानक प्रतिमाओं पर बावले हैं। (प्रका. 16:12)

BSB

39 So the desert creatures and hyenas will live there and ostriches will dwell there. It will never again be inhabited or lived in from generation to generation.

HINIRV

39 “इसलिए निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिलकर वहाँ बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उसमें वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग-युग उसमें कोई वास कर सकेगा। (प्रका. 18:2)

BSB

40 As God overthrew Sodom and Gomorrah along with their neighbors,” declares the LORD, “no one will dwell there; no man will abide there.

HINIRV

40 यहोवा की यह वाणी है, कि सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगरों की जैसी दशा उस समय हुई थी जब परमेश्वर ने उनको उलट दिया था, वैसी ही दशा बाबेल की भी होगी, यहाँ तक कि कोई मनुष्य उसमें न रह सकेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा।

BSB

41 Behold, an army is coming from the north; a great nation and many kings are stirred up from the ends of the earth.

HINIRV

41 “सुनो, उत्तर दिशा से एक देश के लोग आते हैं, और पृथ्वी की छोर से एक बड़ी जाति और बहुत से राजा उठकर चढ़ाई करेंगे।

BSB

42 They grasp the bow and spear; they are cruel and merciless. Their voice roars like the sea, and they ride upon horses, lined up like men in formation against you, O Daughter of Babylon.

HINIRV

42 वे धनुष और बर्छी पकड़े हुए हैं; वे क्रूर और निर्दयी हैं; वे समुद्र के समान गरजेंगे; और घोड़ों पर चढ़े हुए तुझ बाबेल की बेटी के विरुद्ध पाँति बाँधे हुए युद्ध करनेवालों के समान आएँगे।

BSB

43 The king of Babylon has heard the report, and his hands hang limp. Anguish has gripped him, pain like that of a woman in labor.

HINIRV

43 उनका समाचार सुनते ही बाबेल के राजा के हाथ पाँव ढीले पड़ गए, और उसको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठी।

BSB

44 Behold, one will come up like a lion from the thickets of the Jordan to the watered pasture. For in an instant I will chase Babylon from her land. Who is the chosen one I will appoint for this? For who is like Me, and who can challenge Me? What shepherd can stand against Me?”

HINIRV

44 “सुनो, वह सिंह के समान आएगा जो यरदन के आस-पास के घने जंगल से निकलकर दृढ़ भेड़शालाएँ पर चढ़े, परन्तु मैं उनको उसके सामने से झट भगा दूँगा; तब जिसको मैं चुन लूँ, उसी को उन पर अधिकारी ठहराऊँगा। देखो, मेरे तुल्य कौन है? कौन मुझ पर मुकद्दमा चलाएगा? वह चरवाहा कहाँ है जो मेरा सामना कर सकेगा?”

BSB

45 Therefore hear the plans that the LORD has drawn up against Babylon and the strategies He has devised against the land of the Chaldeans: Surely the little ones of the flock will be dragged away; certainly their pasture will be made desolate because of them.

HINIRV

45 इसलिए सुनो कि यहोवा ने बाबेल के विरुद्ध क्या युक्ति की है और कसदियों के देश के विरुद्ध कौन सी कल्पना की है: निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा, निश्चय वह उनकी चराइयों को भेड़-बकरियों से खाली कर देगा।

BSB

46 At the sound of Babylon’s capture the earth will quake; a cry will be heard among the nations.

HINIRV

46 बाबेल के लूट लिए जाने के शब्द से पृथ्वी काँप उठी है, और उसकी चिल्लाहट जातियों में सुनाई पड़ती है।

Questions about Jeremiah 50? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.