Joel 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the word of the LORD that came to Joel son of Pethuel:

HINCV

1 याहवेह का वह वचन जो पथूएल के पुत्र योएल के पास आया.

BSB

2 Hear this, O elders; and give ear, all who dwell in the land. Has anything like this ever happened in your days or in the days of your fathers?

HINCV

2 हे अगुओ, यह बात सुनो; हे देश में रहनेवाले सब लोगों, मेरी बात सुनो. क्या तुम्हारे समय में या तुम्हारे पूर्वजों के समय में ऐसी कोई बात कभी हुई?

BSB

3 Tell it to your children; let your children tell it to their children, and their children to the next generation.

HINCV

3 अपने बच्चों को यह बात बताओ, और तुम्हारे बच्‍चे यह बात अपने बच्चों को बताएं, और वे बच्‍चे उनके अगली पीढ़ी को बताएं.

BSB

4 What the devouring locust has left, the swarming locust has eaten; what the swarming locust has left, the young locust has eaten; and what the young locust has left, the destroying locust has eaten.

HINCV

4 टिड्डियों के झुंड ने जो छोड़ दिया था उसे बड़े टिड्डियों ने खा लिया है; बड़े टिड्डियों ने जो छोड़ दिया था उसे छोटे टिड्डियों ने खा लिया है; और छोटे टिड्डियों ने छोड़ दिया था उसे दूसरे टिड्डियों ने खा लिया है.

BSB

5 Wake up, you drunkards, and weep; wail, all you drinkers of wine, because of the sweet wine, for it has been cut off from your mouth.

HINCV

5 हे मतवालो, जागो, और रोओ! हे सब शराब पीने वालों, विलाप करो; नई दाखमधु के कारण विलाप करो, क्योंकि इसे तुम्हारे मुंह से छीन लिया गया है.

BSB

6 For a nation has invaded My land, powerful and without number; its teeth are the teeth of a lion, and its fangs are the fangs of a lioness.

HINCV

6 मेरे देश पर एक-एक जाति ने आक्रमण कर दिया है, वह एक शक्तिशाली सेना है और उनकी संख्या अनगिनत है; उसके दांत सिंह के दांत के समान, और उसकी दाढ़ें सिंहनी की दाढ़ के समान हैं.

BSB

7 It has laid waste My grapevine and splintered My fig tree. It has stripped off the bark and thrown it away; the branches have turned white.

HINCV

7 उसने मेरी अंगूर की लताओं को उजाड़ दिया है और मेरे अंजीर के पेड़ों को नष्ट कर दिया है. उसने उनकी छाल को छील दिया है, और उनकी शाखाओं को सफेद छोड़कर उनकी छाल को फेंक दिया है.

BSB

8 Wail like a virgin dressed in sackcloth, grieving for the husband of her youth.

HINCV

8 तुम ऐसे विलाप करो, जैसे एक कुंवारी टाट के कपड़े पहिने अपनी युवावस्था के सगाई के पुरुष के लिये शोक करती है.

BSB

9 Grain and drink offerings have been cut off from the house of the LORD; the priests are in mourning, those who minister before the LORD.

HINCV

9 याहवेह के भवन में अब न तो अन्‍नबलि और न ही पेय बलि चढ़ाई जाती है. याहवेह की सेवा करनेवाले पुरोहित विलाप कर रहे हैं.

BSB

10 The field is ruined; the land mourns. For the grain is destroyed, the new wine is dried up, and the oil fails.

HINCV

10 खेत नष्ट हो गये हैं, ज़मीन सूख गई है; अनाज नष्ट हो गया है, नई दाखमधु सूख गई है, जैतून का तेल समाप्‍त होता है.

BSB

11 Be dismayed, O farmers, wail, O vinedressers, over the wheat and barley, because the harvest of the field has perished.

HINCV

11 हे किसानो, निराश हो, हे अंगूर की लता लगानेवालो, विलाप करो; गेहूं और जौ के लिये दुःख मनाओ, क्योंकि खेत की फसल नाश हो गई है.

BSB

12 The grapevine is dried up, and the fig tree is withered; the pomegranate, palm, and apple—all the trees of the orchard—are withered. Surely the joy of mankind has dried up.

HINCV

12 अंगूर की लता सूख गई है और अंजीर का पेड़ मुरझा गया है; अनार, खजूर तथा सेब के पेड़— मैदान के सब पेड़—सूख गये हैं. इसमें संदेह नहीं कि लोगों का आनंद जाता रहा है.

BSB

13 Put on sackcloth and lament, O priests; wail, O ministers of the altar. Come, spend the night in sackcloth, O ministers of my God, because the grain and drink offerings are withheld from the house of your God.

HINCV

13 हे पुरोहितो, शोक-वस्त्र पहनकर विलाप करो; तुम जो वेदी पर सेवा करते हो, विलाप करो. तुम जो मेरे परमेश्वर की सेवा करते हो, आओ, और शोक-वस्त्र पहनकर रात बिताओ; क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना बंद कर दिया गया है.

BSB

14 Consecrate a fast; proclaim a solemn assembly! Gather the elders and all the residents of the land to the house of the LORD your God, and cry out to the LORD.

HINCV

14 एक पवित्र उपवास की घोषणा करो; एक विशेष सभा करो. अगुओं को और उन सबको जो देश में रहते हैं याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के भवन में बुलाओ, और याहवेह के सामने गिड़गिड़ाकर विनती करो.

BSB

15 Alas for the day! For the Day of the LORD is near, and it will come as destruction from the Almighty.

HINCV

15 उस दिन के लिये हाय! क्योंकि याहवेह का दिन निकट है; यह सर्वशक्तिमान की ओर से विनाश का दिन होकर आएगा.

BSB

16 Has not the food been cut off before our very eyes—joy and gladness from the house of our God?

HINCV

16 क्या हमारे देखते-देखते भोजन वस्तुओं की पूर्ति बंद नहीं हुईं— और इसी प्रकार हमारे परमेश्वर के भवन से आनंद और खुशी खत्म नहीं हो गई?

BSB

17 The seeds lie shriveled beneath the clods; the storehouses are in ruins; the granaries are broken down, for the grain has withered away.

HINCV

17 मिट्टी के ढेलों के नीचे बीज झुलस गये हैं. भण्डारगृह खंडहर हो रहे हैं, भण्डारगृह ढहा दिये गये हैं, क्योंकि उपज हुई ही नहीं.

BSB

18 How the cattle groan! The herds wander in confusion because they have no pasture. Even the flocks of sheep are suffering.

HINCV

18 पशु कैसे कराह रहे हैं! पशुओं के झुंड के झुंड विचलित हो भटक रहे हैं क्योंकि उनके लिए चरागाह नहीं है; यहां तक कि भेड़ों के झुंड भी कष्ट में हैं.

BSB

19 To You, O LORD, I call, for fire has consumed the open pastures and flames have scorched all the trees of the field.

HINCV

19 हे याहवेह, मैं आपको पुकारता हूं, क्योंकि सुनसान जगह के चरागाहों को आग ने नष्ट कर दिया है और आग की ज्वाला ने मैदान के सब पेड़ों को जला डाला है.

BSB

20 Even the beasts of the field pant for You, for the streams of water have dried up, and fire has consumed the open pastures.

HINCV

20 और तो और जंगली जानवर आपकी चाह करते हैं; जल के सोते सूख चुके हैं और सुनसान जगह के चरागाहों को आग ने नष्ट कर दिया है.

Questions about Joel 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.