Joel 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the word of the LORD that came to Joel son of Pethuel: | HINIRV 1 यहोवा का वचन जो पतूएल के पुत्र योएल के पास पहुँचा, वह यह है: |
| BSB 2 Hear this, O elders; and give ear, all who dwell in the land. Has anything like this ever happened in your days or in the days of your fathers? | HINIRV 2 हे पुरनियों, सुनो, हे देश के सब रहनेवालों, कान लगाकर सुनो! क्या ऐसी बात तुम्हारे दिनों में, या तुम्हारे पुरखाओं के दिनों में कभी हुई है? |
| BSB 3 Tell it to your children; let your children tell it to their children, and their children to the next generation. | HINIRV 3 अपने बच्चों से इसका वर्णन करो और वे अपने बच्चों से, और फिर उनके बच्चे आनेवाली पीढ़ी के लोगों से। |
| BSB 4 What the devouring locust has left, the swarming locust has eaten; what the swarming locust has left, the young locust has eaten; and what the young locust has left, the destroying locust has eaten. | HINIRV 4 जो कुछ गाजाम नामक टिड्डी से बचा; उसे अर्बे नामक टिड्डी ने खा लिया। और जो कुछ अर्बे नामक टिड्डी से बचा, उसे येलेक नामक टिड्डी ने खा लिया, और जो कुछ येलेक नामक टिड्डी से बचा, उसे हासील नामक टिड्डी ने खा लिया है। |
| BSB 5 Wake up, you drunkards, and weep; wail, all you drinkers of wine, because of the sweet wine, for it has been cut off from your mouth. | HINIRV 5 हे मतवालों, जाग उठो, और रोओ; और हे सब दाखमधु पीनेवालों, नये दाखमधु के कारण हाय, हाय, करो; क्योंकि वह तुम को अब न मिलेगा। |
| BSB 6 For a nation has invaded My land, powerful and without number; its teeth are the teeth of a lion, and its fangs are the fangs of a lioness. | HINIRV 6 देखो, मेरे देश पर एक जाति ने चढ़ाई की है, वह सामर्थी है, और उसके लोग अनगिनत हैं; उसके दाँत सिंह के से, और डाढ़ें सिंहनी की सी हैं। (प्रका. 9:7-10) |
| BSB 7 It has laid waste My grapevine and splintered My fig tree. It has stripped off the bark and thrown it away; the branches have turned white. | HINIRV 7 उसने मेरी दाखलता को उजाड़ दिया, और मेरे अंजीर के वृक्ष को तोड़ डाला है; उसने उसकी सब छाल छीलकर उसे गिरा दिया है, और उसकी डालियाँ छिलने से सफेद हो गई हैं। |
| BSB 8 Wail like a virgin dressed in sackcloth, grieving for the husband of her youth. | HINIRV 8 जैसे युवती अपने पति के लिये कमर में टाट बाँधे हुए विलाप करती है, वैसे ही तुम भी विलाप करो। |
| BSB 9 Grain and drink offerings have been cut off from the house of the LORD; the priests are in mourning, those who minister before the LORD. | HINIRV 9 यहोवा के भवन में न तो अन्नबलि और न अर्घ आता है। उसके टहलुए जो याजक हैं, वे विलाप कर रहे हैं। |
| BSB 10 The field is ruined; the land mourns. For the grain is destroyed, the new wine is dried up, and the oil fails. | HINIRV 10 खेती मारी गई, भूमि विलाप करती है; क्योंकि अन्न नाश हो गया, नया दाखमधु सूख गया, तेल भी सूख गया है। |
| BSB 11 Be dismayed, O farmers, wail, O vinedressers, over the wheat and barley, because the harvest of the field has perished. | HINIRV 11 हे किसानों, लज्जित हो, हे दाख की बारी के मालियों, गेहूँ और जौ के लिये हाय, हाय करो; क्योंकि खेती मारी गई है |
| BSB 12 The grapevine is dried up, and the fig tree is withered; the pomegranate, palm, and apple—all the trees of the orchard—are withered. Surely the joy of mankind has dried up. | HINIRV 12 दाखलता सूख गई, और अंजीर का वृक्ष कुम्हला गया है अनार, खजूर, सेब, वरन्, मैदान के सब वृक्ष सूख गए हैं; और मनुष्य का हर्ष जाता रहा है। |
| BSB 13 Put on sackcloth and lament, O priests; wail, O ministers of the altar. Come, spend the night in sackcloth, O ministers of my God, because the grain and drink offerings are withheld from the house of your God. | HINIRV 13 हे याजकों, कमर में टाट बाँधकर छाती पीट-पीट के रोओ! हे वेदी के टहलुओ, हाय, हाय, करो। हे मेरे परमेश्वर के टहलुओ, आओ, टाट ओढ़े हुए रात बिताओ! क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में अन्नबलि और अर्घ अब नहीं आते। |
| BSB 14 Consecrate a fast; proclaim a solemn assembly! Gather the elders and all the residents of the land to the house of the LORD your God, and cry out to the LORD. | HINIRV 14 उपवास का दिन ठहराओ, महासभा का प्रचार करो। पुरनियों को, वरन् देश के सब रहनेवालों को भी अपने परमेश्वर यहोवा के भवन में इकट्ठा करके उसकी दुहाई दो। |
| BSB 15 Alas for the day! For the Day of the LORD is near, and it will come as destruction from the Almighty. | HINIRV 15 उस दिन के कारण हाय! क्योंकि यहोवा का दिन निकट है। वह सर्वशक्तिमान की ओर से सत्यानाश का दिन होकर आएगा। |
| BSB 16 Has not the food been cut off before our very eyes—joy and gladness from the house of our God? | HINIRV 16 क्या भोजनवस्तुएँ हमारे देखते नाश नहीं हुईं? क्या हमारे परमेश्वर के भवन का आनन्द और मगन जाता नहीं रहा? |
| BSB 17 The seeds lie shriveled beneath the clods; the storehouses are in ruins; the granaries are broken down, for the grain has withered away. | HINIRV 17 बीज ढेलों के नीचे झुलस गए, भण्डार सूने पड़े हैं; खत्ते गिर पड़े हैं, क्योंकि खेती मारी गई। |
| BSB 18 How the cattle groan! The herds wander in confusion because they have no pasture. Even the flocks of sheep are suffering. | HINIRV 18 पशु कैसे कराहते हैं? झुण्ड के झुण्ड गाय-बैल विकल हैं, क्योंकि उनके लिये चराई नहीं रही; और झुण्ड के झुण्ड भेड़-बकरियाँ पाप का फल भोग रही हैं। |
| BSB 19 To You, O LORD, I call, for fire has consumed the open pastures and flames have scorched all the trees of the field. | HINIRV 19 हे यहोवा, मैं तेरी दुहाई देता हूँ, क्योंकि जंगल की चराइयाँ आग का कौर हो गईं, और मैदान के सब वृक्ष ज्वाला से जल गए। |
| BSB 20 Even the beasts of the field pant for You, for the streams of water have dried up, and fire has consumed the open pastures. | HINIRV 20 वन-पशु भी तेरे लिये हाँफते हैं, क्योंकि जल के सोते सूख गए, और जंगल की चराइयाँ आग का कौर हो गईं। |
Questions about Joel 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.