Jonah 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now the word of the LORD came to Jonah son of Amittai, saying,

HINCV

1 याहवेह का यह वचन अमितै के पुत्र योनाह के पास पहुंचा:

BSB

2 “Get up! Go to the great city of Nineveh and preach against it, because its wickedness has come up before Me.”

HINCV

2 “उठो और उस महानगर नीनवेह को जाओ और उसके निवासियों के विरुद्ध घोषणा करो, क्योंकि उनकी दुष्टता मेरी दृष्टि में आ गई है.”

BSB

3 Jonah, however, got up to flee to Tarshish, away from the presence of the LORD. He went down to Joppa and found a ship bound for Tarshish. So he paid the fare and went aboard to sail for Tarshish, away from the presence of the LORD.

HINCV

3 पर योनाह याहवेह की उपस्थिति से भागने के उद्देश्य से तरशीश जाने के लिए योप्पा जा पहुंचा. वहां उसे एक पानी जहाज़ मिला, जो तरशीश जाने पर था. किराया देने के बाद, वह पानी जहाज़ में चढ़ गया कि वह याहवेह की उपस्थिति से भागकर वह दूसरे यात्रियों के साथ तर्शीश पहुंच सके.

BSB

4 Then the LORD hurled a great wind upon the sea, and such a violent storm arose that the ship was in danger of breaking apart.

HINCV

4 तब याहवेह ने समुद्र पर एक प्रचंड आंधी चलाई, और सतह पर ऐसा भयंकर तूफान उठा कि पानी जहाज़ के टूटने की स्थिति उत्पन्‍न हो गई.

BSB

5 The sailors were afraid, and each cried out to his own god. And they threw the ship’s cargo into the sea to lighten the load. But Jonah had gone down to the lowest part of the vessel, where he lay down and fell into a deep sleep.

HINCV

5 सब नाविक भयभीत हो गए और हर एक अपने-अपने देवता को पुकारने लगा. और वे पानी जहाज़ में लदी हुई सामग्री को समुद्र में फेंकने लगे ताकि जहाज़ का बोझ कम हो जाए. किंतु इस समय योनाह जहाज़ के निचले भाग में जाकर गहरी नींद में पड़ा हुआ था.

BSB

6 The captain approached him and said, “How can you sleep? Get up and call upon your God. Perhaps this God will consider us, so that we may not perish.”

HINCV

6 जहाज़ का कप्‍तान उसके पास गया और उसे जगाकर कहा, “तुम ऐसी स्थिति में कैसे सो सकते हो? उठो और अपने ईश्वर को पुकारो! संभव है कि तुम्हारा ईश्वर हम पर कृपा करे और हम नाश होने से बच जाएं.”

BSB

7 “Come!” said the sailors to one another. “Let us cast lots to find out who is responsible for this calamity that is upon us.” So they cast lots, and the lot fell on Jonah.

HINCV

7 तब नाविकों ने एक दूसरे को कहा, “ऐसा करें, हम चिट्ठी डालकर यह पता करें कि किसके कारण हम पर यह विपत्ति आई है.” तब उन्होंने चिट्ठी डाली और चिट्ठी योनाह के नाम पर निकली.

BSB

8 “Tell us now,” they demanded, “who is to blame for this calamity that is upon us? What is your occupation, and where have you come from? What is your country, and who are your people?”

HINCV

8 इस पर उन्होंने योनाह से पूछा, “हमें बता कि हम पर यह विपत्ति किसके कारण आई है? तू क्या काम करता है? तू कहां से आ रहा है? तू किस देश और किस जाति का है?”

BSB

9 “I am a Hebrew,” replied Jonah. “I worship the LORD, the God of the heavens, who made the sea and the dry land.”

HINCV

9 योनाह ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं एक इब्री हूं और मैं उस याहवेह, स्वर्ग के परमेश्वर की आराधना करता हूं, जिन्होंने समुद्र तथा भूमि की सृष्टि की है.”

BSB

10 Then the men were even more afraid and said to him, “What have you done?” The men knew that he was fleeing from the presence of the LORD, because he had told them.

HINCV

10 यह सुनकर वे भयभीत हो गए और उन्होंने योनाह से कहा, “तुमने यह क्या कर डाला?” (क्योंकि योनाह उन्हें यह बता चुका था कि वह याहवेह की उपस्थिति से भाग रहा था.)

BSB

11 Now the sea was growing worse and worse, so they said to Jonah, “What must we do to you to calm this sea for us?”

HINCV

11 इस पर उन्होंने योनाह से पूछा, “अब हम तुम्हारे साथ क्या करें कि हमारे लिये समुद्र शांत हो जाए?” क्योंकि समुद्र की लहरें और भी उग्र होती जा रही थी.

BSB

12 “Pick me up,” he answered, “and cast me into the sea, so it may quiet down for you. For I know that I am to blame for this violent storm that has come upon you.”

HINCV

12 योनाह ने कहा, “मुझे उठाकर समुद्र में फेंक दें. तब समुद्र शांत हो जाएगा. क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारे ऊपर यह बड़ा तूफान मेरे ही कारण आया है.”

BSB

13 Nevertheless, the men rowed hard to get back to dry land, but they could not, for the sea was raging against them more and more.

HINCV

13 फिर भी, नाविकों ने जहाज़ को तट तक ले जाने की बहुत कोशिश की. पर वे सफल न हुए, क्योंकि समुद्र पहले से और उग्र होता जा रहा था.

BSB

14 So they cried out to the LORD: “Please, O LORD, do not let us perish on account of this man’s life! Do not charge us with innocent blood! For You, O LORD, have done as You pleased.”

HINCV

14 तब उन्होंने ऊंचे स्वर में याहवेह को यह कहकर पुकारा, “हे याहवेह, इस व्यक्ति का प्राण लेने के कारण, कृपया हमें नाश न होने दें. हमें एक निर्दोष को मारने का दोषी न ठहराएं, क्योंकि आपने वही किया है, जो आपको अच्छा लगा.”

BSB

15 Then they picked up Jonah and cast him into the sea, and the raging sea grew calm.

HINCV

15 तब उन्होंने योनाह को उठाकर समुद्र में फेंक दिया और उग्र समुद्र शांत हो गया.

BSB

16 Then the men feared the LORD greatly, and they offered a sacrifice to the LORD and made vows to Him.

HINCV

16 इससे उन व्यक्तियों ने याहवेह का बहुत भय माना, और उन्होंने याहवेह के लिए एक बलि चढ़ाई और मन्‍नतें मानीं.

BSB

17 Now the LORD had appointed a great fish to swallow Jonah, and Jonah spent three days and three nights in the belly of the fish.

HINCV

17 याहवेह ने एक विशाल मछली ठहरायी थी, जिसने योनाह को निगल लिया, और योनाह उस मछली के पेट में तीन दिन और तीन रात रहा.

Questions about Jonah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.