Jonah 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 From inside the fish, Jonah prayed to the LORD his God,

HINCV

1 तब मछली के पेट में से योनाह ने याहवेह अपने परमेश्वर से प्रार्थना की.

BSB

2 saying: “In my distress I called to the LORD, and He answered me. From the belly of Sheol I called for help, and You heard my voice.

HINCV

2 उसने कहा: “अपने संकट में मैंने याहवेह को पुकारा, और उन्होंने मुझे उत्तर दिया. मृत्युलोक की गहराई में से मैंने सहायता की याचना की, और आपने मेरी याचना सुन ली.

BSB

3 For You cast me into the deep, into the heart of the seas, and the current swirled about me; all Your breakers and waves swept over me.

HINCV

3 आपने मुझे गहराई में, समुद्र के गहराई में डाल दिया, मैं समुद्र के जल प्रवाह में समा गया; आप ही की लहरें टकराकर मेरे ऊपर से प्रवाहित होती रहीं.

BSB

4 At this, I said, ‘I have been banished from Your sight; yet I will look once more toward Your holy temple.’

HINCV

4 मैंने कहा, ‘मुझे आपके सामने से निकाल दिया गया है; फिर भी मैं आपके पवित्र मंदिर की ओर फिर ताकूंगा.’

BSB

5 The waters engulfed me to take my life; the watery depths closed around me; the seaweed wrapped around my head.

HINCV

5 डुबानेवाला पानी मुझे डरा रहा था, गहराई मेरे चारों तरफ थी; समुद्री घांसपात से मेरा सिर लिपटा हुआ था.

BSB

6 To the roots of the mountains I descended; the earth beneath me barred me in forever! But You raised my life from the pit, O LORD my God!

HINCV

6 समुद्र में मैं तो पर्वतों के जड़ तक उतर गया; पृथ्वी के तल ने मुझे सदा के लिए जकड़ लिया था. किंतु आपने, हे याहवेह मेरे परमेश्वर, मुझे गड्ढे में से निकाल लिया.

BSB

7 As my life was fading away, I remembered the LORD. My prayer went up to You, to Your holy temple.

HINCV

7 “जब मेरे जीवन का अंत हो रहा था, हे याहवेह, मैंने आपको स्मरण किया, और मेरी प्रार्थना आपके पास, आपके पवित्र मंदिर में पहुंची.

BSB

8 Those who cling to worthless idols forsake His loving devotion.

HINCV

8 “वे जो बेकार की मूर्तियों पर मन लगाते हैं वे अपने आपको परमेश्वर के प्रेम से दूर रखते हैं.

BSB

9 But I, with the voice of thanksgiving, will sacrifice to You. I will fulfill what I have vowed. Salvation is from the LORD!”

HINCV

9 पर मैं कृतज्ञता से भरे प्रशंसा के ऊंचे शब्दों के साथ, आपके लिये बलिदान चढ़ाऊंगा. जो मन्नत मैंने मानी है, उसे मैं पूरी करूंगा. मैं कहूंगा, ‘उद्धार याहवेह ही से होता है.’”

BSB

10 And the LORD commanded the fish, and it vomited Jonah onto dry land.

HINCV

10 तब याहवेह ने उस मछली को आज्ञा दी, और उसने योनाह को सूखी भूमि पर उगल दिया.

Questions about Jonah 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.