Joshua 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now Joshua was old and well along in years, and the LORD said to him, “You are old and well along in years, but very much of the land remains to be possessed.

HINIRV

1 यहोशू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया था; और यहोवा ने उससे कहा, “तू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया है, और बहुत देश रह गए हैं, जो इस्राएल के अधिकार में अभी तक नहीं आए।

BSB

2 This is the land that remains: All the territory of the Philistines and the Geshurites,

HINIRV

2 ये देश रह गए हैं, अर्थात् पलिश्तियों का सारा प्रान्त, और सारे गशूरी

BSB

3 from the Shihor east of Egypt to the territory of Ekron on the north (considered to be Canaanite territory)—that of the five Philistine rulers of Gaza, Ashdod, Ashkelon, Gath, and Ekron, as well as that of the Avvites;

HINIRV

3 (मिस्र के आगे शीहोर से लेकर उत्तर की ओर एक्रोन की सीमा तक जो कनानियों का भाग गिना जाता है; और पलिश्तियों के पाँचों सरदार, अर्थात् गाज़ा, अश्दोद, अश्कलोन, गत, और एक्रोन के लोग), और दक्षिणी ओर अव्वी भी,

BSB

4 to the south, all the land of the Canaanites, from Mearah of the Sidonians to Aphek, as far as the border of the Amorites;

HINIRV

4 फिर अपेक और एमोरियों की सीमा तक कनानियों का सारा देश और सीदोनियों का मारा नामक देश,

BSB

5 the land of the Gebalites; and all Lebanon to the east, from Baal-gad below Mount Hermon to Lebo-hamath.

HINIRV

5 फिर गबालियों का देश, और सूर्योदय की ओर हेर्मोन पर्वत के नीचे के बालगाद से लेकर हमात की घाटी तक सारा लबानोन,

BSB

6 All the inhabitants of the hill country from Lebanon to Misrephoth-maim—all the Sidonians—I Myself will drive out before the Israelites. Be sure to divide it by lot as an inheritance to Israel, as I have commanded you.

HINIRV

6 फिर लबानोन से लेकर मिस्रपोतमैम तक सीदोनियों के पहाड़ी देश के निवासी। इनको मैं इस्राएलियों के सामने से निकाल दूँगा; इतना हो कि तू मेरी आज्ञा के अनुसार चिट्ठी डाल डालकर उनका देश इस्राएल को बाँट दे।

BSB

7 Now therefore divide this land as an inheritance to the nine tribes and the half-tribe of Manasseh.”

HINIRV

7 इसलिए तू अब इस देश को नौ गोत्रों और मनश्शे के आधे गोत्र को उनका भाग होने के लिये बाँट दे।”

BSB

8 The other half of Manasseh, along with the Reubenites and Gadites, had received the inheritance Moses had given them beyond the Jordan to the east, just as Moses the servant of the LORD had assigned to them:

HINIRV

8 रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने उन्हीं को दिया था,

BSB

9 The area from Aroer on the rim of the Arnon Valley, along with the city in the middle of the valley, the whole plateau of Medeba as far as Dibon,

HINIRV

9 अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर दीबोन तक मेदबा के पास का सारा चौरस देश;

BSB

10 and all the cities of Sihon king of the Amorites who reigned in Heshbon, as far as the border of the Ammonites;

HINIRV

10 और अम्मोनियों की सीमा तक हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के राजा सीहोन के सारे नगर;

BSB

11 also Gilead and the territory of the Geshurites and Maacathites, all of Mount Hermon, and all Bashan as far as Salecah—

HINIRV

11 और गिलाद देश, और गशूरियों और माकावासियों की सीमा, और सारा हेर्मोन पर्वत, और सल्का तक सारा बाशान,

BSB

12 the whole kingdom of Og in Bashan, who had reigned in Ashtaroth and Edrei and had remained as a remnant of the Rephaim. Moses had struck them down and dispossessed them,

HINIRV

12 फिर अश्तारोत और एद्रेई में विराजनेवाले उस ओग का सारा राज्य जो रपाइयों में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्हीं को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।

BSB

13 but the Israelites did not drive out the Geshurites or the Maacathites. So Geshur and Maacath dwell among the Israelites to this day.

HINIRV

13 परन्तु इस्राएलियों ने गशूरियों और माकियों को उनके देश से न निकाला; इसलिए गशूरी और माकी इस्राएलियों के मध्य में आज तक रहते हैं।

BSB

14 To the tribe of Levi, however, Moses had given no inheritance. The food offerings to the LORD, the God of Israel, are their inheritance, just as He had promised them.

HINIRV

14 और लेवी के गोत्रियों को उसने कोई भाग न दिया; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उसी के हव्य उनके लिये भाग ठहरे हैं।

BSB

15 This is what Moses had given to the clans of the tribe of Reuben:

HINIRV

15 मूसा ने रूबेन के गोत्र को उनके कुलों के अनुसार दिया,

BSB

16 The territory from Aroer on the rim of the Arnon Valley, along with the city in the middle of the valley, to the whole plateau beyond Medeba,

HINIRV

16 अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर मेदबा के पास का सारा चौरस देश;

BSB

17 to Heshbon and all its cities on the plateau, including Dibon, Bamoth-baal, Beth-baal-meon,

HINIRV

17 फिर चौरस देश में का हेशबोन और उसके सब गाँव; फिर दीबोन, बामोतबाल, बेतबाल्मोन,

BSB

18 Jahaz, Kedemoth, Mephaath,

HINIRV

18 यहस, कदेमोत, मेपात,

BSB

19 Kiriathaim, Sibmah, Zereth-shahar on the hill in the valley,

HINIRV

19 किर्यातैम, सिबमा, और तराई में के पहाड़ पर बसा हुआ सेरेथश्शहर,

BSB

20 Beth-peor, the slopes of Pisgah, and Beth-jeshimoth—

HINIRV

20 बेतपोर, पिसगा की ढलान और बेत्यशीमोत,

BSB

21 all the cities of the plateau and all the kingdom of Sihon king of the Amorites, who reigned in Heshbon until Moses killed him and the chiefs of Midian (Evi, Rekem, Zur, Hur, and Reba), the princes of Sihon who lived in the land.

HINIRV

21 अर्थात् चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के सारे नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नामक मिद्यान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।

BSB

22 The Israelites also killed the diviner Balaam son of Beor along with the others they put to the sword.

HINIRV

22 और इस्राएलियों ने उनके और मारे हुओं के साथ बोर के पुत्र भावी कहनेवाले बिलाम को भी तलवार से मार डाला।

BSB

23 And the border of the Reubenites was the bank of the Jordan. This was the inheritance of the clans of the Reubenites, including the cities and villages.

HINIRV

23 और रूबेनियों की सीमा यरदन का किनारा ठहरा। रूबेनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।

BSB

24 This is what Moses had given to the clans of the tribe of Gad:

HINIRV

24 फिर मूसा ने गाद के गोत्रियों को भी कुलों के अनुसार उनका निज भाग करके बाँट दिया।

BSB

25 The territory of Jazer, all the cities of Gilead, and half the land of the Ammonites as far as Aroer, near Rabbah;

HINIRV

25 तब यह ठहरा, अर्थात् याजेर आदि गिलाद के सारे नगर, और रब्बाह के सामने के अरोएर तक अम्मोनियों का आधा देश,

BSB

26 the territory from Heshbon to Ramath-mizpeh and Betonim, and from Mahanaim to the border of Debir;

HINIRV

26 और हेशबोन से रामत-मिस्पे और बतोनीम् तक, और महनैम से दबीर की सीमा तक,

BSB

27 and in the valley, Beth-haram, Beth-nimrah, Succoth, and Zaphon, with the rest of the kingdom of Sihon king of Heshbon (the territory on the east side of the Jordan up to the edge of the Sea of Chinnereth).

HINIRV

27 और तराई में बेतहारम, बेतनिम्रा, सुक्कोत, और सापोन, और हेशबोन के राजा सीहोन के राज्य के बचे हुए भाग, और किन्नेरेत नामक ताल के सिरे तक, यरदन के पूर्व की ओर का वह देश जिसकी सीमा यरदन है।

BSB

28 This was the inheritance of the clans of the Gadites, including the cities and villages.

HINIRV

28 गादियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।

BSB

29 This is what Moses had given to the clans of the half-tribe of Manasseh, that is, to half the tribe of the descendants of Manasseh:

HINIRV

29 फिर मूसा ने मनश्शे के आधे गोत्रियों को भी उनका निज भागकर दिया; वह मनश्शेइयों के आधे गोत्र का निज भाग उनके कुलों के अनुसार ठहरा।

BSB

30 The territory from Mahanaim through all Bashan—all the kingdom of Og king of Bashan, including all the towns of Jair that are in Bashan, sixty cities;

HINIRV

30 वह यह है, अर्थात् महनैम से लेकर बाशान के राजा ओग के राज्य का सब देश, और बाशान में बसी हुई याईर की साठों बस्तियाँ,

BSB

31 half of Gilead; and Ashtaroth and Edrei, the royal cities of Og in Bashan. All this was for the clans of the descendants of Machir son of Manasseh, that is, half of the descendants of Machir.

HINIRV

31 और गिलाद का आधा भाग, और अश्तारोत, और एद्रेई, जो बाशान में ओग के राज्य के नगर थे, ये मनश्शे के पुत्र माकीर के वंश का, अर्थात् माकीर के आधे वंश का निज भाग कुलों के अनुसार ठहरे।

BSB

32 These were the portions Moses had given them on the plains of Moab beyond the Jordan, east of Jericho.

HINIRV

32 जो भाग मूसा ने मोआब के अराबा में यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर बाँट दिए वे ये ही हैं।

BSB

33 To the tribe of Levi, however, Moses had given no inheritance. The LORD, the God of Israel, is their inheritance, just as He had promised them.

HINIRV

33 परन्तु लेवी के गोत्र को मूसा ने कोई भाग न दिया; इस्राएल का परमेश्वर यहोवा ही अपने वचन के अनुसार उनका भाग ठहरा।

Questions about Joshua 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.