Joshua 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Joshua summoned the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh | HINIRV 1 उस समय यहोशू ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों को बुलवाकर कहा, |
| BSB 2 and told them, “You have done all that Moses the servant of the LORD commanded you, and you have obeyed my voice in all that I commanded you. | HINIRV 2 “जो-जो आज्ञा यहोवा के दास मूसा ने तुम्हें दी थीं वे सब तुम ने मानी हैं, और जो-जो आज्ञा मैंने तुम्हें दी हैं उन सभी को भी तुम ने माना है; |
| BSB 3 All this time you have not deserted your brothers, up to this very day, but have kept the charge given you by the LORD your God. | HINIRV 3 तुम ने अपने भाइयों को इतने दिनों में आज के दिन तक नहीं छोड़ा, परन्तु अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा तुम ने चौकसी से मानी है। |
| BSB 4 And now that the LORD your God has given your brothers rest as He promised them, you may return to your homes in the land that Moses the servant of the LORD gave you across the Jordan. | HINIRV 4 और अब तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे भाइयों को अपने वचन के अनुसार विश्राम दिया है; इसलिए अब तुम लौटकर अपने-अपने डेरों को, और अपनी-अपनी निज भूमि में, जिसे यहोवा के दास मूसा ने यरदन पार तुम्हें दिया है चले जाओ। (इब्रा. 4:8) |
| BSB 5 But be very careful to observe the commandment and the law that Moses the servant of the LORD gave you: to love the LORD your God, to walk in all His ways, to keep His commandments, to hold fast to Him, and to serve Him with all your heart and with all your soul.” | HINIRV 5 केवल इस बात की पूरी चौकसी करना कि जो-जो आज्ञा और व्यवस्था यहोवा के दास मूसा ने तुम को दी है उसको मानकर अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम रखो, उसके सारे मार्गों पर चलो, उसकी आज्ञाएँ मानो, उसकी भक्ति में लौलीन रहो, और अपने सारे मन और सारे प्राण से उसकी सेवा करो।” (मत्ती 22:37, लूका 10:27) |
| BSB 6 So Joshua blessed them and sent them on their way, and they went to their homes. | HINIRV 6 तब यहोशू ने उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया; और वे अपने-अपने डेरे को चले गए। |
| BSB 7 (To the half-tribe of Manasseh Moses had given land in Bashan, and to the other half Joshua gave land on the west side of the Jordan among their brothers.) When Joshua sent them to their homes he blessed them, | HINIRV 7 मनश्शे के आधे गोत्रियों को मूसा ने बाशान में भाग दिया था; परन्तु दूसरे आधे गोत्र को यहोशू ने उनके भाइयों के बीच यरदन के पश्चिम की ओर भाग दिया। उनको जब यहोशू ने विदा किया कि अपने-अपने डेरे को जाएँ, |
| BSB 8 saying, “Return to your homes with your great wealth, with immense herds of livestock, with silver, gold, bronze, iron, and very many clothes. Divide with your brothers the spoil of your enemies.” | HINIRV 8 तब उनको भी आशीर्वाद देकर कहा, “बहुत से पशु, और चाँदी, सोना, पीतल, लोहा, और बहुत से वस्त्र और बहुत धन-सम्पत्ति लिए हुए अपने-अपने डेरे को लौट आओ; और अपने शत्रुओं की लूट की सम्पत्ति को अपने भाइयों के संग बाँट लेना।” |
| BSB 9 So the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh left the Israelites at Shiloh in the land of Canaan to return to their own land of Gilead, which they had acquired according to the command of the LORD through Moses. | HINIRV 9 तब रूबेनी, गादी, और मनश्शे के आधे गोत्री इस्राएलियों के पास से, अर्थात् कनान देश के शीलो नगर से, अपनी गिलाद नामक निज भूमि में, जो मूसा के द्वारा दी गई, यहोवा की आज्ञा के अनुसार उनकी निज भूमि हो गई थी, जाने की मनसा से लौट गए। |
| BSB 10 And when they came to Geliloth near the Jordan in the land of Canaan, the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh built an imposing altar there by the Jordan. | HINIRV 10 और जब रूबेनी, गादी, और मनश्शे के आधे गोत्री यरदन की उस तराई में पहुँचे जो कनान देश में है, तब उन्होंने वहाँ देखने के योग्य एक बड़ी वेदी बनाई। |
| BSB 11 Then the Israelites received the report: “Behold, the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh have built an altar on the border of the land of Canaan, at Geliloth near the Jordan on the Israelite side.” | HINIRV 11 और इसका समाचार इस्राएलियों के सुनने में आया, कि रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों ने कनान देश के सामने यरदन की तराई में, अर्थात् उसके उस पार जो इस्राएलियों का है, एक वेदी बनाई है। |
| BSB 12 And when they heard this, the whole congregation of Israel assembled at Shiloh to go to war against them. | HINIRV 12 जब इस्राएलियों ने यह सुना, तबइस्राएलियों की सारी मण्डली उनसे लड़ने के लिये चढ़ाई करने को शीलो में इकट्ठी हुई। |
| BSB 13 The Israelites sent Phinehas son of Eleazar the priest to the land of Gilead, to the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh. | HINIRV 13 तब इस्राएलियों ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों के पास गिलाद देश में एलीआजर याजक के पुत्र पीनहास को, |
| BSB 14 With him they sent ten chiefs—one family leader from each tribe of Israel, each the head of a family among the clans of Israel. | HINIRV 14 और उसके संग दस प्रधानों को, अर्थात् इस्राएल के एक-एक गोत्र में से पूर्वजों के घरानों के एक-एक प्रधान को भेजा, और वे इस्राएल के हजारों में अपने-अपने पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष थे। |
| BSB 15 They went to the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh in the land of Gilead and said to them, | HINIRV 15 वे गिलाद देश में रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों के पास जाकर कहने लगे, |
| BSB 16 “This is what the whole congregation of the LORD says: ‘What is this breach of faith you have committed today against the God of Israel by turning away from the LORD and building for yourselves an altar, that you might rebel against the LORD this day? | HINIRV 16 “यहोवा की सारी मण्डली यह कहती है, कि ‘तुम ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का यह कैसा विश्वासघात किया; आज जो तुम ने एक वेदी बना ली है, इसमें तुम ने उसके पीछे चलना छोड़कर उसके विरुद्ध आज बलवा किया है? |
| BSB 17 Was not the sin of Peor enough for us, from which we have not cleansed ourselves to this day? It even brought a plague upon the congregation of the LORD. | HINIRV 17 सुनो, पोर के विषय का अधर्म हमारे लिये कुछ कम था, यद्यपि यहोवा की मण्डली को भारी दण्ड मिला तो भी आज के दिन तक हम उस अधर्म से शुद्ध नहीं हुए; क्या वह तुम्हारी दृष्टि में एक छोटी बात है, |
| BSB 18 And now, would you turn away from the LORD? If you rebel today against the LORD, tomorrow He will be angry with the whole congregation of Israel. | HINIRV 18 कि आज तुम यहोवा को त्याग कर उसके पीछे चलना छोड़ देते हो? क्या तुम यहोवा से फिर जाते हो, और कल वह इस्राएल की सारी मण्डली से क्रोधित होगा। |
| BSB 19 If indeed the land of your inheritance is unclean, then cross over to the land of the LORD’s possession, where the LORD’s tabernacle stands, and take possession of it among us. But do not rebel against the LORD or against us by building for yourselves an altar other than the altar of the LORD our God. | HINIRV 19 परन्तु यदि तुम्हारी निज भूमि अशुद्ध हो, तो पार आकर यहोवा की निज भूमि में, जहाँ यहोवा का निवास रहता है, हम लोगों के बीच में अपनी-अपनी निज भूमि कर लो; परन्तु हमारे परमेश्वर यहोवा की वेदी को छोड़ और कोई वेदी बनाकर न तो यहोवा से बलवा करो, और न हम से। |
| BSB 20 Was not Achan son of Zerah unfaithful regarding what was set apart for destruction, bringing wrath upon the whole congregation of Israel? Yet it was not only Achan who perished because of his sin!’” | HINIRV 20 देखो, जब जेरह के पुत्र आकान ने अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात किया, तब क्या यहोवा का कोप इस्राएल की पूरी मण्डली पर न भड़का? और उस पुरुष के अधर्म का प्राणदण्ड अकेले उसी को न मिला।’” |
| BSB 21 Then the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh answered the leaders of the clans of Israel: | HINIRV 21 तब रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों ने इस्राएल के हजारों के मुख्य पुरुषों को यह उत्तर दिया, |
| BSB 22 “The LORD, the Mighty One, is God! The LORD, the Mighty One, is God! He knows, and may Israel also know. If this was in rebellion or breach of faith against the LORD, do not spare us today. | HINIRV 22 “यहोवा जो ईश्वरों का परमेश्वर है, ईश्वरों का परमेश्वर यहोवा इसको जानता है, और इस्राएली भी इसे जान लेंगे, कि यदि यहोवा से फिरके या उसका विश्वासघात करके हमने यह काम किया हो, तो तू आज हमको जीवित न छोड़, |
| BSB 23 If we have built for ourselves an altar to turn away from Him and to offer burnt offerings and grain offerings on it, or to sacrifice peace offerings on it, may the LORD Himself hold us accountable. | HINIRV 23 यदि आज के दिन हमने वेदी को इसलिए बनाया हो कि यहोवा के पीछे चलना छोड़ दें, या इसलिए कि उस पर होमबलि, अन्नबलि, या मेलबलि चढ़ाएँ, तो यहोवा आप इसका हिसाब ले; |
| BSB 24 But in fact we have done this for fear that in the future your descendants might say to ours, ‘What have you to do with the LORD, the God of Israel? | HINIRV 24 परन्तु हमने इसी विचार और मनसा से यह किया है कि कहीं भविष्य में तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान से यह न कहने लगे, ‘तुम को इस्राएल के परमेश्वर यहोवा से क्या काम? |
| BSB 25 For the LORD has made the Jordan a border between us and you Reubenites and Gadites. You have no share in the LORD!’ So your descendants could cause ours to stop fearing the LORD. | HINIRV 25 क्योंकि, हे रूबेनियों, हे गादियो, यहोवा ने जो हमारे और तुम्हारे बीच में यरदन को सीमा ठहरा दिया है, इसलिए यहोवा में तुम्हारा कोई भाग नहीं है।’ ऐसा कहकर तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान में से यहोवा का भय छुड़ा देगी। |
| BSB 26 That is why we said, ‘Let us take action and build an altar for ourselves, but not for burnt offerings or sacrifices. | HINIRV 26 इसलिए हमने कहा, ‘आओ, हम अपने लिये एक वेदी बना लें, वह होमबलि या मेलबलि के लिये नहीं, |
| BSB 27 Rather, let it be a witness between us and you and the generations to come, that we will worship the LORD in His presence with our burnt offerings, sacrifices, and peace offerings.’ Then in the future, your descendants cannot say to ours, ‘You have no share in the LORD!’ | HINIRV 27 परन्तु इसलिए कि हमारे और तुम्हारे, और हमारे बाद हमारे और तुम्हारे वंश के बीच में साक्षी का काम दे; इसलिए कि हम होमबलि, मेलबलि, और बलिदान चढ़ाकर यहोवा के सम्मुख उसकी उपासना करें; और भविष्य में तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान से यह न कहने पाए, कि यहोवा में तुम्हारा कोई भाग नहीं।’ |
| BSB 28 Therefore we said, ‘If they ever say this to us or to our descendants, we will answer: Look at the replica of the altar of the LORD that our fathers made, not for burnt offerings or sacrifices, but as a witness between us and you.’ | HINIRV 28 इसलिए हमने कहा, ‘जब वे लोग भविष्य में हम से या हमारे वंश से यह कहने लगें, तब हम उनसे कहेंगे, कि यहोवा के वेदी के नमूने पर बनी हुई इस वेदी को देखो, जिसे हमारे पुरखाओं ने होमबलि या मेलबलि के लिये नहीं बनाया; परन्तु इसलिए बनाया था कि हमारे और तुम्हारे बीच में साक्षी का काम दे।’ |
| BSB 29 Far be it from us to rebel against the LORD and turn away from Him today by building an altar for burnt offerings, grain offerings, or sacrifices, other than the altar of the LORD our God, which stands before His tabernacle.” | HINIRV 29 यह हम से दूर रहे कि यहोवा से फिरकर आज उसके पीछे चलना छोड़ दें, और अपने परमेश्वर यहोवा की उस वेदी को छोड़कर जो उसके निवास के सामने है होमबलि, और अन्नबलि, या मेलबलि के लिये दूसरी वेदी बनाएँ।” |
| BSB 30 When Phinehas the priest and the chiefs of the congregation—the heads of Israel’s clans who were with him—heard what the descendants of Reuben, Gad, and Manasseh had to say, they were satisfied. | HINIRV 30 रूबेनियों, गादियों, और मनश्शे के आधे गोत्रियों की इन बातों को सुनकर पीनहास याजक और उसके संग मण्डली के प्रधान, जो इस्राएल के हजारों के मुख्य पुरुष थे, वे अति प्रसन्न हुए। |
| BSB 31 Phinehas son of Eleazar the priest said to the descendants of Reuben, Gad, and Manasseh, “Today we know that the LORD is among us, because you have not committed this breach of faith against Him. Consequently, you have delivered the Israelites from the hand of the LORD.” | HINIRV 31 और एलीआजर याजक के पुत्र पीनहास ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शेइयों से कहा, “तुम ने जो यहोवा का ऐसा विश्वासघात नहीं किया, इससे आज हमने यह जान लिया कि यहोवा हमारे बीच में है: और तुम लोगों ने इस्राएलियों को यहोवा के हाथ से बचाया है।” |
| BSB 32 Then Phinehas son of Eleazar the priest, together with the other leaders, returned to the Israelites in the land of Canaan and brought back a report regarding the Reubenites and Gadites in the land of Gilead. | HINIRV 32 तब एलीआजर याजक का पुत्र पीनहास प्रधानों समेत रूबेनियों और गादियों के पास से गिलाद होते हुए कनान देश में इस्राएलियों के पास लौट गया: और यह वृत्तान्त उनको कह सुनाया। |
| BSB 33 The Israelites were satisfied with the report, and they blessed God and spoke no more about going to war against them to destroy the land where the Reubenites and Gadites lived. | HINIRV 33 तब इस्राएली प्रसन्न हुए; और परमेश्वर को धन्य कहा, और रूबेनियों और गादियों से लड़ने और उनके रहने का देश उजाड़ने के लिये चढ़ाई करने की चर्चा फिर न की। |
| BSB 34 So the Reubenites and Gadites named the altar Witness, for they said, “It is a witness between us that the LORD is God.” | HINIRV 34 और रूबेनियों और गादियों ने यह कहकर, “यह वेदी हमारे और उनके मध्य में इस बात की साक्षी ठहरी है, कि यहोवा ही परमेश्वर है;” उस वेदी का नाम एद रखा। |
Questions about Joshua 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.