Joshua 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A long time after the LORD had given Israel rest from all the enemies around them, when Joshua was old and well along in years,

HINIRV

1 इसके बहुत दिनों के बाद, जब यहोवा ने इस्राएलियों को उनके चारों ओर के शत्रुओं से विश्राम दिया, और यहोशू बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया,

BSB

2 he summoned all Israel, including its elders, leaders, judges, and officers. “I am old and well along in years,” he said,

HINIRV

2 तब यहोशू सब इस्राएलियों को, अर्थात् पुरनियों, मुख्य पुरुषों, न्यायियों, और सरदारों को बुलवाकर कहने लगा, “मैं तो अब बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया हूँ;

BSB

3 “and you have seen everything that the LORD your God has done to all these nations for your sake, because it was the LORD your God who fought for you.

HINIRV

3 और तुम ने देखा कि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे निमित्त इन सब जातियों से क्या-क्या किया है, क्योंकि जो तुम्हारी ओर से लड़ता आया है वह तुम्हारा परमेश्वर यहोवा है।

BSB

4 See, I have allotted as an inheritance to your tribes these remaining nations, including all the nations I have already cut off, from the Jordan westward to the Great Sea.

HINIRV

4 देखो, मैंने इन बची हुई जातियों को चिट्ठी डाल डालकर तुम्हारे गोत्रों का भागकर दिया है; और यरदन से लेकर सूर्यास्त की ओर के बड़े समुद्र तक रहनेवाली उन सब जातियों को भी ऐसा ही दिया है, जिनको मैंने काट डाला है।

BSB

5 The LORD your God will push them out of your way and drive them out before you, so that you can take possession of their land, as the LORD your God promised you.

HINIRV

5 और तुम्हारा परमेश्वर यहोवा उनको तुम्हारे सामने से उनके देश से निकाल देगा; और तुम अपने परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उनके देश के अधिकारी हो जाओगे।

BSB

6 Be very strong, then, so that you can keep and obey all that is written in the Book of the Law of Moses, not turning aside from it to the right or to the left.

HINIRV

6 इसलिए बहुत हियाव बाँधकर, जो कुछ मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है उसके पूरा करने में चौकसी करना, उससे न तो दाहिने मुड़ना और न बाएँ।

BSB

7 So you are not to associate with these nations that remain among you. You must not call on the names of their gods or swear by them, and you must not serve them or bow down to them.

HINIRV

7 ये जो जातियाँ तुम्हारे बीच रह गई हैं इनके बीच न जाना, और न इनके देवताओं के नामों की चर्चा करना, और न उनकी शपथ खिलाना, और न उनकी उपासना करना, और न उनको दण्डवत् करना,

BSB

8 Instead, you shall hold fast to the LORD your God, as you have done to this day.

HINIRV

8 परन्तु जैसे आज के दिन तक तुम अपने परमेश्वर यहोवा की भक्ति में लवलीन रहते हो, वैसे ही रहा करना।

BSB

9 The LORD has driven out great and powerful nations before you, and to this day no one can stand against you.

HINIRV

9 यहोवा ने तुम्हारे सामने से बड़ी-बड़ी और बलवन्त जातियाँ निकाली हैं; और तुम्हारे सामने आज के दिन तक कोई ठहर नहीं सका। (प्रेरि. 7:45)

BSB

10 One of you can put a thousand to flight, because the LORD your God fights for you, just as He promised.

HINIRV

10 तुम में से एक मनुष्य हजार मनुष्यों को भगाएगा, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारी ओर से लड़ता है।

BSB

11 Therefore watch yourselves carefully, that you love the LORD your God.

HINIRV

11 इसलिए अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम रखने की पूरी चौकसी करना।

BSB

12 For if you turn away and cling to the rest of these nations that remain among you, and if you intermarry and associate with them,

HINIRV

12 क्योंकि यदि तुम किसी रीति यहोवा से फिरकर इन जातियों के बाकी लोगों से मिलने लगो जो तुम्हारे बीच बचे हुए रहते हैं, और इनसे ब्याह शादी करके इनके साथ समधियाना रिश्ता जोड़ो,

BSB

13 know for sure that the LORD your God will no longer drive out these nations before you. Instead, they will become for you a snare and a trap, a scourge in your sides and thorns in your eyes, until you perish from this good land that the LORD your God has given you.

HINIRV

13 तो निश्चय जान लो कि आगे को तुम्हारा परमेश्वर यहोवा इन जातियों को तुम्हारे सामने से नहीं निकालेगा; और ये तुम्हारे लिये जाल और फंदे, और तुम्हारे पांजरों के लिये कोड़े, और तुम्हारी आँखों में काँटे ठहरेंगी, और अन्त में तुम इस अच्छी भूमि पर से जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें दी है नष्ट हो जाओगे।

BSB

14 Now behold, today I am going the way of all the earth, and you know with all your heart and soul that not one of the good promises the LORD your God made to you has failed. Everything was fulfilled for you; not one promise has failed.

HINIRV

14 “सुनो, मैं तो अब सब संसारियों की गति पर जानेवाला हूँ, और तुम सब अपने-अपने हृदय और मन में जानते हो, कि जितनी भलाई की बातें हमारे परमेश्वर यहोवा ने हमारे विषय में कहीं उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही; वे सब की सब तुम पर घट गई हैं, उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।

BSB

15 But just as every good thing the LORD your God promised you has come to pass, likewise the LORD will bring upon you the calamity He has threatened, until He has destroyed you from this good land He has given you.

HINIRV

15 तो जैसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की कही हुई सब भलाई की बातें तुम पर घटी हैं, वैसे ही यहोवा विपत्ति की सब बातें भी तुम पर लाएगा और तुम को इस अच्छी भूमि के ऊपर से, जिसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें दिया है, सत्यानाश कर डालेगा।

BSB

16 If you transgress the covenant of the LORD your God, which He commanded you, and go and serve other gods and bow down to them, then the anger of the LORD will burn against you, and you will quickly perish from this good land He has given you.”

HINIRV

16 जब तुम उस वाचा को, जिसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को आज्ञा देकर अपने साथ बन्धाया है, उल्लंघन करके पराए देवताओं की उपासना और उनको दण्डवत् करने लगो, तब यहोवा का कोप तुम पर भड़केगा, और तुम इस अच्छे देश में से जिसे उसने तुम को दिया है शीघ्र नष्ट हो जाओगे।”

Questions about Joshua 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.