Joshua 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Early the next morning Joshua got up and left Shittim with all the Israelites. They went as far as the Jordan, where they camped before crossing over.

HINIRV

1 यहोशू सवेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहले वहीं टिक गए।

BSB

2 After three days the officers went through the camp

HINIRV

2 और तीन दिन के बाद सरदारों ने छावनी के बीच जाकर

BSB

3 and commanded the people: “When you see the ark of the covenant of the LORD your God being carried by the Levitical priests, you are to set out from your positions and follow it.

HINIRV

3 प्रजा के लोगों को यह आज्ञा दी, “जब तुम को अपने परमेश्वर यहोवा की वाचा का सन्दूक और उसे उठाए हुए लेवीय याजक भी दिखाई दें, तब अपने स्थान से कूच करके उसके पीछे-पीछे चलना,

BSB

4 But keep a distance of about two thousand cubits between yourselves and the ark. Do not go near it, so that you can see the way to go, since you have never traveled this way before.”

HINIRV

4 परन्तु उसके और तुम्हारे बीच में दो हजार हाथ के लगभग अन्तर रहे; तुम सन्दूक के निकट न जाना। ताकि तुम देख सको, कि किस मार्ग से तुम को चलना है, क्योंकि अब तक तुम इस मार्ग पर होकर नहीं चले।”

BSB

5 Then Joshua told the people, “Consecrate yourselves, for tomorrow the LORD will do wonders among you.”

HINIRV

5 फिर यहोशू ने प्रजा के लोगों से कहा, “तुम अपने आपको पवित्र करो; क्योंकि कल के दिन यहोवा तुम्हारे मध्य में आश्चर्यकर्म करेगा।”

BSB

6 And he said to the priests, “Take the ark of the covenant and go on ahead of the people.” So they carried the ark of the covenant and went ahead of them.

HINIRV

6 तब यहोशू ने याजकों से कहा, “वाचा का सन्दूक उठाकर प्रजा के आगे-आगे चलो।” तब वे वाचा का सन्दूक उठाकर आगे-आगे चले।

BSB

7 Now the LORD said to Joshua, “Today I will begin to exalt you in the sight of all Israel, so they may know that I am with you just as I was with Moses.

HINIRV

7 तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “आज के दिन से मैं सब इस्राएलियों के सम्मुख तेरी प्रशंसा करना आरम्भ करूँगा, जिससे वे जान लें कि जैसे मैं मूसा के संग रहता था वैसे ही मैं तेरे संग भी हूँ।

BSB

8 Command the priests carrying the ark of the covenant: ‘When you reach the edge of the waters, stand in the Jordan.’”

HINIRV

8 और तू वाचा के सन्दूक के उठानेवाले याजकों को यह आज्ञा दे, ‘जब तुम यरदन के जल के किनारे पहुँचो, तब यरदन में खड़े रहना।’”

BSB

9 So Joshua told the Israelites, “Come here and listen to the words of the LORD your God.”

HINIRV

9 तब यहोशू ने इस्राएलियों से कहा, “पास आकर अपने परमेश्वर यहोवा के वचन सुनो।”

BSB

10 He continued, “This is how you will know that the living God is among you and that He will surely drive out before you the Canaanites, Hittites, Hivites, Perizzites, Girgashites, Amorites, and Jebusites.

HINIRV

10 और यहोशू कहने लगा, “इससे तुम जान लोगे कि जीवित परमेश्वर तुम्हारे मध्य में है, और वह तुम्हारे सामने से निःसन्देह कनानियों, हित्तियों, हिब्बियों, परिज्जियों, गिर्गाशियों, एमोरियों, और यबूसियों को उनके देश में से निकाल देगा।

BSB

11 Behold, the ark of the covenant of the Lord of all the earth will go ahead of you into the Jordan.

HINIRV

11 सुनो, पृथ्वी भर के प्रभु की वाचा का सन्दूक तुम्हारे आगे-आगे यरदन में जाने को है।

BSB

12 Now choose twelve men from the tribes of Israel, one from each tribe.

HINIRV

12 इसलिए अब इस्राएल के गोत्रों में से बारह पुरुषों को चुन लो, वे एक-एक गोत्र में से एक पुरुष हो।

BSB

13 When the feet of the priests who carry the ark of the LORD—the Lord of all the earth—touch down in the waters of the Jordan, its flowing waters will be cut off and will stand up in a heap.”

HINIRV

13 और जिस समय पृथ्वी भर के प्रभु यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले याजकों के पाँव यरदन के जल में पड़ेंगे, उस समय यरदन का ऊपर से बहता हुआ जल थम जाएगा, और ढेर होकर ठहरा रहेगा।”

BSB

14 So when the people broke camp to cross the Jordan, the priests carried the ark of the covenant ahead of them.

HINIRV

14 इसलिए जब प्रजा के लोगों ने अपने डेरों से यरदन पार जाने को कूच किया, और याजक वाचा का सन्दूक उठाए हुए प्रजा के आगे-आगे चले,

BSB

15 Now the Jordan overflows its banks throughout the harvest season. But as soon as the priests carrying the ark reached the Jordan and their feet touched the water’s edge,

HINIRV

15 और सन्दूक के उठानेवाले यरदन पर पहुँचे, और सन्दूक के उठानेवाले याजकों के पाँव यरदन के तट के जल में पड़े (यरदन का जल तो कटनी के समय के सब दिन अपने तट के ऊपर-ऊपर बहा करता है ),

BSB

16 the flowing water stood still. It backed up as far upstream as Adam, a city in the area of Zarethan, while the water flowing toward the Sea of the Arabah (the Salt Sea) was completely cut off. So the people crossed over opposite Jericho.

HINIRV

16 तब जो जल ऊपर की ओर से बहा आता था वह बहुत दूर, अर्थात् आदाम नगर के पास जो सारतान के निकट है रुककर एक ढेर हो गया, और दीवार सा उठा रहा, और जो जल अराबा का ताल, जो खारा ताल भी कहलाता है उसकी ओर बहा जाता था, वह पूरी रीति से सूख गया; और प्रजा के लोग यरीहो के सामने पार उतर गए।

BSB

17 The priests carrying the ark of the covenant of the LORD stood firm on dry ground in the middle of the Jordan, while all Israel crossed over the dry ground, until the entire nation had crossed the Jordan.

HINIRV

17 और याजक यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाए हुए यरदन के बीचों बीच पहुँचकर स्थल पर स्थिर खड़े रहे, और सब इस्राएली स्थल ही स्थल पार उतरते रहे, अन्त में उस सारी जाति के लोग यरदन पार हो गए।

Questions about Joshua 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.