Lamentations 4

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 How the gold has become tarnished, the pure gold has become dull! The gems of the temple lie scattered on every street corner.

HINCV

1 सोना खोटा कैसे हो गया, सोने में खोट कैसे! हर एक गली के मोड़ पर पवित्र पत्थर बिखरे पड़े हैं.

BSB

2 How the precious sons of Zion, once worth their weight in pure gold, are now esteemed as jars of clay, the work of a potter’s hands!

HINCV

2 ज़ियोन के वे उत्कृष्ट पुत्र, जिनका मूल्य उत्कृष्ट स्वर्ण के तुल्य है, अब मिट्टी के पात्रों-सदृश कुम्हार की हस्तकृति माने जा रहे हैं!

BSB

3 Even jackals offer their breasts to nurse their young, but the daughter of my people has become cruel, like an ostrich in the wilderness.

HINCV

3 सियार अपने बच्चों को स्तनपान कराती है, किंतु मेरी प्रजा की पुत्री क्रूर हो चुकी है, मरुभूमि के शुतुरमुर्गों के सदृश.

BSB

4 The nursing infant’s tongue clings in thirst to the roof of his mouth. Little children beg for bread, but no one gives them any.

HINCV

4 अतिशय तृष्णा के कारण दूधमुंहे शिशु की जीभ उसके तालू से चिपक गई है; बालक भोजन की याचना करते हैं, किंतु कोई भी भोजन नहीं दे रहा.

BSB

5 Those who once ate delicacies are destitute in the streets; those brought up in crimson huddle in ash heaps.

HINCV

5 जिनका आहार उत्कृष्ट भोजन हुआ करता था, आज गलियों में नष्ट हुए जा रहे हैं. जिनके परिधान बैंगनी वस्त्र हुआ करते थे, आज भस्म में बैठे हुए हैं.

BSB

6 The punishment of the daughter of my people is greater than that of Sodom, which was overthrown in an instant without a hand turned to help her.

HINCV

6 मेरी प्रजा की पुत्री पर पड़ा अधर्म सोदोम के दंड से कहीं अधिक प्रचंड है, किसी ने हाथ तक नहीं लगाया और देखते ही देखते उसका सर्वनाश हो गया.

BSB

7 Her dignitaries were brighter than snow, whiter than milk; their bodies were more ruddy than rubies, their appearance like sapphires.

HINCV

7 उस नगरी के शासक तो हिम से अधिक विशुद्ध, दुग्ध से अधिक श्वेत थे, उनकी देह मूंगे से अधिक गुलाबी, उनकी देह रचना नीलम के सौंदर्य से भी अधिक उत्कृष्ट थी.

BSB

8 But now their appearance is blacker than soot; they are not recognized in the streets. Their skin has shriveled on their bones; it has become as dry as a stick.

HINCV

8 अब उन्हीं के मुखमंडल श्यामवर्ण रह गए हैं; मार्ग चलते हुए उन्हें पहचानना संभव नहीं रहा. उनकी त्वचा सिकुड़ कर अस्थियों से चिपक गई है; वह काठ-सदृश शुष्क हो चुकी है.

BSB

9 Those slain by the sword are better off than those who die of hunger, who waste away, pierced with pain because the fields lack produce.

HINCV

9 वे ही श्रेष्ठतर कहे जाएंगे, जिनकी मृत्यु तलवार प्रहार से हुई थी, उनकी अपेक्षा, जिनकी मृत्यु भूख से हुई; जो घुल-घुल कर कूच कर गए क्योंकि खेत में उपज न हो सकी थी.

BSB

10 The hands of compassionate women have cooked their own children, who became their food in the destruction of the daughter of my people.

HINCV

10 ये उन करुणामयी माताओं के ही हाथ थे, जिन्होंने अपनी ही संतान को अपना आहार बना लिया, जब मेरी प्रजा की पुत्री विनाश के काल में थी ये बालक उनका आहार बनाए गए थे.

BSB

11 The LORD has exhausted His wrath; He has poured out His fierce anger; He has kindled a fire in Zion, and it has consumed her foundations.

HINCV

11 याहवेह ने अपने कोप का प्रवाह पूर्णतः निर्बाध छोड़ दिया. उन्होंने अपना भड़का कोप उंडेल दिया और फिर उन्होंने ज़ियोन में ऐसी अग्नि प्रज्वलित कर दी, जिसने इसकी नीवों को ही भस्म कर दिया.

BSB

12 The kings of the earth did not believe, nor any people of the world, that an enemy or a foe could enter the gates of Jerusalem.

HINCV

12 न तो संसार के राजाओं को, और न ही पृथ्वी के निवासियों को इसका विश्वास हुआ, कि विरोधी एवं शत्रु येरूशलेम के प्रवेश द्वारों से प्रवेश पा सकेगा.

BSB

13 But this was for the sins of her prophets and the guilt of her priests, who shed the blood of the righteous in her midst.

HINCV

13 इसका कारण था उसके भविष्यवक्ताओं के पाप तथा उसके पुरोहितों की पापिष्ठता, जिन्होंने नगर के मध्य ही धर्मियों का रक्तपात किया था.

BSB

14 They wandered blind in the streets, defiled by this blood, so that no one dared to touch their garments.

HINCV

14 अब वे नगर की गलियों में दृष्टिहीनों-सदृश भटक रहे हैं; वे रक्त से ऐसे दूषित हो चुके हैं कि कोई भी उनके वस्त्रों को स्पर्श करने का साहस नहीं कर पा रहा.

BSB

15 “Go away! Unclean!” men shouted at them. “Away, away! Do not touch us!” So they fled and wandered. Among the nations it was said, “They can stay here no longer.”

HINCV

15 उन्हें देख लोग चिल्ला उठते है, “दूर, दूर अशुद्ध! दूर, दूर! मत छूना उसे!” अब वे छिपते, भागते भटक रहे हैं, राष्ट्रों में सभी यही कहते फिरते हैं, “अब वे हमारे मध्य में निवास नहीं कर सकते.”

BSB

16 The presence of the LORD has scattered them; He regards them no more. The priests are shown no honor; the elders find no favor.

HINCV

16 उन्हें तो याहवेह ने ही इस तरह बिखरा दिया है; अब वे याहवेह के कृपापात्र नहीं रह गए. न तो पुरोहित ही सम्मान्य रह गए हैं, और न ही पूर्वज किसी कृपा के योग्य.

BSB

17 All the while our eyes were failing as we looked in vain for help. We watched from our towers for a nation that could not save us.

HINCV

17 हमारे नेत्र दृष्टिहीन हो गए, सहायता की आशा व्यर्थ सिद्ध हुई; हमने उस राष्ट्र से सहायता की आशा की थी, जिसमें हमारी सहायता की क्षमता ही न थी.

BSB

18 They stalked our every step, so that we could not walk in our streets. Our end drew near, our time ran out, for our end had come!

HINCV

18 उन्होंने इस रीति से हमारा पीछा करना प्रारंभ कर दिया, कि मार्ग पर हमारा आना-जाना दूभर हो गया; हमारी मृत्यु निकट आती गई, हमारा जीवनकाल सिमटता चला गया, वस्तुतः हमारा जीवन समाप्‍त ही हो गया था.

BSB

19 Those who chased us were swifter than the eagles in the sky; they pursued us over the mountains and ambushed us in the wilderness.

HINCV

19 वे, जो हमारा पीछा कर रहे थे, उनकी गति आकाशगामी गरुड़ों से भी द्रुत थी; उन्होंने पर्वतों तक हमारा पीछा किया और निर्जन प्रदेश में वे हमारी घात में रहे.

BSB

20 The LORD’s anointed, the breath of our life, was captured in their pits. We had said of him, “Under his shadow we will live among the nations.”

HINCV

20 याहवेह द्वारा अभिषिक्त, हमारे जीवन की सांस उनके फन्दों में जा फंसे. हमारा विचार तो यह रहा था, कि उनकी छत्रछाया में हम राष्ट्रों के मध्य निवास करते रहेंगे.

BSB

21 So rejoice and be glad, O Daughter of Edom, you who dwell in the land of Uz. Yet the cup will pass to you as well; you will get drunk and expose yourself.

HINCV

21 एदोम की पुत्री, तुम, जो उज़ देश में निवास करती हो, हर्षोल्लास में मगन हो जाओ. प्याला तुम तक भी पहुंचेगा; तुम मदोन्मत्त होकर पूर्णतः निर्वस्त्र हो जाओगी.

BSB

22 O Daughter of Zion, your punishment is complete; He will not prolong your exile. But He will punish your iniquity, O Daughter of Edom; He will expose your sins.

HINCV

22 ज़ियोन की पुत्री, निष्पन्‍न हो गया तुम्हारी पापिष्ठता का दंड; अब वह तुम्हें निर्वासन में रहने न देंगे. किंतु एदोम की पुत्री, वह तुम्हारी पापिष्ठता को दंडित करेंगे, वह तुम्हारे पाप प्रकट कर सार्वजनिक कर देंगे.

Questions about Lamentations 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.