Lamentations 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Remember, O LORD, what has happened to us. Look and see our disgrace!

HINCV

1 याहवेह, स्मरण कीजिए हमने क्या-क्या सहा है; हमारी निंदा पर ध्यान दीजिए.

BSB

2 Our inheritance has been turned over to strangers, our houses to foreigners.

HINCV

2 हमारा भाग अपरिचितों को दिया गया है, परदेशियों ने हमारे आवास अपना लिए हैं.

BSB

3 We have become fatherless orphans; our mothers are widows.

HINCV

3 हम अनाथ एवं पितृहीन हो गए हैं, हमारी माताओं की स्थिति विधवाओं के सदृश हो चुकी है.

BSB

4 We must buy the water we drink; our wood comes at a price.

HINCV

4 यह आवश्यक है कि हम पेय जल के मूल्य का भुगतान करें; जो काठ हमें दिया जाता है, उसका क्रय किया जाना अनिवार्य है.

BSB

5 We are closely pursued; we are weary and find no rest.

HINCV

5 वे जो हमारा पीछा कर रहे हैं, हमारे निकट पहुंच चुके हैं; हम थक चुके हैं, हमें विश्राम प्राप्‍त न हो सका है.

BSB

6 We submitted to Egypt and Assyria to get enough bread.

HINCV

6 पर्याप्‍त भोजन के लिए हमने मिस्र तथा अश्शूर की अधीनता स्वीकार कर ली है.

BSB

7 Our fathers sinned and are no more, but we bear their punishment.

HINCV

7 पाप तो उन्होंने किए, जो हमारे पूर्वज थे, और वे कूच कर गए अब हम हैं, जो उनकी पापिष्ठता का सम्वहन कर रहे हैं.

BSB

8 Slaves rule over us; there is no one to deliver us from their hands.

HINCV

8 जो कभी हमारे दास थे, आज हमारे शासक बने हुए हैं, कोई भी नहीं, जो हमें उनकी अधीनता से विमुक्त करे.

BSB

9 We get our bread at the risk of our lives because of the sword in the wilderness.

HINCV

9 अपने प्राणों का जोखिम उठाकर हम अपने भोजन की व्यवस्था करते हैं, क्योंकि निर्जन प्रदेश में तलवार हमारे पीछे लगी रहती है.

BSB

10 Our skin is as hot as an oven with fever from our hunger.

HINCV

10 दुर्भिक्ष की ऊष्मा ने हमारी त्वचा ऐसी कालिगर्द हो गई है, मानो यह तंदूर है.

BSB

11 Women have been ravished in Zion, virgins in the cities of Judah.

HINCV

11 ज़ियोन में स्त्रियां भ्रष्‍ट कर दी गई हैं, यहूदिया के नगरों की कन्याएं.

BSB

12 Princes have been hung up by their hands; elders receive no respect.

HINCV

12 शासकों को उनके हाथों से लटका दिया गया है; पूर्वजों को कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा.

BSB

13 Young men toil at millstones; boys stagger under loads of wood.

HINCV

13 युवाओं को चक्की चलाने के लिए बाध्य किया जा रहा है; किशोर लट्ठों के बोझ से लड़खड़ा रहे हैं.

BSB

14 The elders have left the city gate; the young men have stopped their music.

HINCV

14 प्रौढ़ नगर प्रवेश द्वार से नगर छोड़ जा चुके हैं; युवाओं का संबंध संगीत से टूट चुका है.

BSB

15 Joy has left our hearts; our dancing has turned to mourning.

HINCV

15 हमारे हृदय में अब कोई उल्लास न रहा है; नृत्य की अभिव्यक्ति अब विलाप हो गई है.

BSB

16 The crown has fallen from our head. Woe to us, for we have sinned!

HINCV

16 हमारे सिर का मुकुट धूल में जा पड़ा है. धिक्कार है हम पर, हमने पाप किया है!

BSB

17 Because of this, our hearts are faint; because of these, our eyes grow dim—

HINCV

17 परिणामस्वरूप हमारे हृदय रुग्ण हो गए हैं, इन्हीं से हमारे नेत्र धुंधले हो गए हैं

BSB

18 because of Mount Zion, which lies desolate, patrolled by foxes.

HINCV

18 इसलिये कि ज़ियोन पर्वत निर्जन हो चुका है, वहां लोमड़ियों को विचरण करते देखा जा सकता है.

BSB

19 You, O LORD, reign forever; Your throne endures from generation to generation.

HINCV

19 किंतु याहवेह, आपका शासन चिरकालिक है; पीढ़ी से पीढ़ी तक आपका सिंहासन स्थायी रहता है.

BSB

20 Why have You forgotten us forever? Why have You forsaken us for so long?

HINCV

20 आपने हमें सदा के लिए विस्मृत क्यों कर दिया है? आपका यह परित्याग इतना दीर्घकालीन क्यों?

BSB

21 Restore us to Yourself, O LORD, so we may return; renew our days as of old,

HINCV

21 हमसे अपने संबंध पुनःस्थापित कर लीजिए, कि हमारी पुनःस्थापना हो जाए; याहवेह, वही पूर्वयुग लौटा लाइए

BSB

22 unless You have utterly rejected us and remain angry with us beyond measure.

HINCV

22 हां, यदि आपने पूर्णतः हमारा परित्याग नहीं किया है तथा आप हमसे अतिशय नाराज नहीं हो गए हैं.

Questions about Lamentations 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.