Lamentations 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Remember, O LORD, what has happened to us. Look and see our disgrace!

HINIRV

1 हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या-क्या बिता है; हमारी ओर दृष्टि करके हमारी नामधराई को देख!

BSB

2 Our inheritance has been turned over to strangers, our houses to foreigners.

HINIRV

2 हमारा भाग परदेशियों का हो गया और हमारे घर परायों के हो गए हैं।

BSB

3 We have become fatherless orphans; our mothers are widows.

HINIRV

3 हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएँ विधवा सी हो गई हैं।

BSB

4 We must buy the water we drink; our wood comes at a price.

HINIRV

4 हम मोल लेकर पानी पीते हैं, हमको लकड़ी भी दाम से मिलती है।

BSB

5 We are closely pursued; we are weary and find no rest.

HINIRV

5 खदेड़नेवाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता।

BSB

6 We submitted to Egypt and Assyria to get enough bread.

HINIRV

6 हम स्वयं मिस्र के अधीन हो गए, और अश्शूर के भी, ताकि पेट भर सके।

BSB

7 Our fathers sinned and are no more, but we bear their punishment.

HINIRV

7 हमारे पुरखाओं ने पाप किया, और मर मिटे हैं; परन्तु उनके अधर्म के कामों का भार हमको उठाना पड़ा है।

BSB

8 Slaves rule over us; there is no one to deliver us from their hands.

HINIRV

8 हमारे ऊपर दास अधिकार रखते हैं; उनके हाथ से कोई हमें नहीं छुड़ाता।

BSB

9 We get our bread at the risk of our lives because of the sword in the wilderness.

HINIRV

9 जंगल में की तलवार के कारण हम अपने प्राण जोखिम में डालकर भोजनवस्तु ले आते हैं।

BSB

10 Our skin is as hot as an oven with fever from our hunger.

HINIRV

10 भूख की झुलसाने वाली आग के कारण, हमारा चमड़ा तंदूर के समान काला हो गया है।

BSB

11 Women have been ravished in Zion, virgins in the cities of Judah.

HINIRV

11 सिय्योन में स्त्रियाँ, और यहूदा के नगरों में कुमारियाँ भ्रष्ट की गईं हैं।

BSB

12 Princes have been hung up by their hands; elders receive no respect.

HINIRV

12 हाकिम हाथ के बल टाँगें गए हैं; और पुरनियों का कुछ भी आदर नहीं किया गया।

BSB

13 Young men toil at millstones; boys stagger under loads of wood.

HINIRV

13 जवानों को चक्की चलानी पड़ती है; और बाल-बच्चे लकड़ी का बोझ उठाते हुए लड़खड़ाते हैं।

BSB

14 The elders have left the city gate; the young men have stopped their music.

HINIRV

14 अब फाटक पर पुरनिये नहीं बैठते, न जवानों का गीत सुनाई पड़ता है।

BSB

15 Joy has left our hearts; our dancing has turned to mourning.

HINIRV

15 हमारे मन का हर्ष जाता रहा, हमारा नाचना विलाप में बदल गया है।

BSB

16 The crown has fallen from our head. Woe to us, for we have sinned!

HINIRV

16 हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा है; हम पर हाय, क्योंकि हमने पाप किया है!

BSB

17 Because of this, our hearts are faint; because of these, our eyes grow dim—

HINIRV

17 इस कारण हमारा हृदय निर्बल हो गया है, इन्हीं बातों से हमारी आँखें धुंधली पड़ गई हैं,

BSB

18 because of Mount Zion, which lies desolate, patrolled by foxes.

HINIRV

18 क्योंकि सिय्योन पर्वत उजाड़ पड़ा है; उसमें सियार घूमते हैं ।

BSB

19 You, O LORD, reign forever; Your throne endures from generation to generation.

HINIRV

19 परन्तु हे यहोवा, तू तो सदा तक विराजमान रहेगा; तेरा राज्य पीढ़ी-पीढ़ी बना रहेगा।

BSB

20 Why have You forgotten us forever? Why have You forsaken us for so long?

HINIRV

20 तूने क्यों हमको सदा के लिये भुला दिया है, और क्यों बहुत काल के लिये हमें छोड़ दिया है?

BSB

21 Restore us to Yourself, O LORD, so we may return; renew our days as of old,

HINIRV

21 हे यहोवा, हमको अपनी ओर फेर, तब हम फिर सुधर जाएँगे। प्राचीनकाल के समान हमारे दिन बदलकर ज्यों के त्यों कर दे!

BSB

22 unless You have utterly rejected us and remain angry with us beyond measure.

HINIRV

22 क्या तूने हमें बिल्कुल त्याग दिया है? क्या तू हम से अत्यन्त क्रोधित है?

Questions about Lamentations 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.