Leviticus 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “When anyone brings a grain offering to the LORD, his offering must consist of fine flour. He is to pour olive oil on it, put frankincense on it,

HINCV

1 “ ‘जब याहवेह के लिए बलि के रूप में कोई अन्‍नबलि लेकर आए, तो यह भेंट महीन आटे की हो. वह इस पर तेल उण्डेले और लोबान रखे.

BSB

2 and bring it to Aaron’s sons the priests. The priest shall take a handful of the flour and oil, together with all the frankincense, and burn this as a memorial portion on the altar, a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINCV

2 फिर वह इसे अहरोन के पुत्रों के पास, जो पुरोहित हैं, लाए. वह उसमें से एक मुट्ठी भर महीन आटा, तेल एवं लोबान ले. पुरोहित उसको स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाए. यह अग्निबलि याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.

BSB

3 The remainder of the grain offering shall belong to Aaron and his sons; it is a most holy part of the food offerings to the LORD.

HINCV

3 अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह याहवेह के लिए अग्निबलियों का परम पवित्र भाग है.

BSB

4 Now if you bring an offering of grain baked in an oven, it must consist of fine flour, either unleavened cakes mixed with oil or unleavened wafers coated with oil.

HINCV

4 “ ‘यदि तुम्हारी बलि भट्टी में पकी हुई अन्‍नबलि हो, तो यह सबसे अच्छे आटे से बनी हो. यह तेल में गूंधी हुई, खमीर रहित रोटी या तेल से चुपड़ी हुई खमीर रहित पपड़ी हो.

BSB

5 If your offering is a grain offering prepared on a griddle, it must be unleavened bread made of fine flour mixed with oil.

HINCV

5 यदि तुम्हारी बलि तवे पर पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए खमीर रहित, महीन आटे की हो.

BSB

6 Crumble it and pour oil on it; it is a grain offering.

HINCV

6 तुम इसे टुकड़े-टुकड़े कर इस पर तेल उण्डेलना. यह एक अन्‍नबलि है.

BSB

7 If your offering is a grain offering cooked in a pan, it must consist of fine flour with oil.

HINCV

7 यदि तुम्हारी बलि कड़ाही में पकी हुई अन्‍नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए महीन आटे की हो.

BSB

8 When you bring to the LORD the grain offering made in any of these ways, it is to be presented to the priest, and he shall take it to the altar.

HINCV

8 जब तुम याहवेह के सामने इन वस्तुओं से बनी अन्‍नबलि लेकर आओ, तो यह पुरोहित के पास लाया जाए और वह इसे वेदी पर लेकर आए.

BSB

9 The priest is to remove the memorial portion from the grain offering and burn it on the altar as a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINCV

9 फिर पुरोहित इस अन्‍नबलि से इसका स्मरण दिलाने वाला भाग लेकर वेदी पर अग्निबलि के रूप में जलाए. यह याहवेह के लिए सुखद-सुगंध की अग्निबलि होगी.

BSB

10 But the remainder of the grain offering shall belong to Aaron and his sons; it is a most holy part of the food offerings to the LORD.

HINCV

10 अन्‍नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह याहवेह के लिए अग्निबलियों का परम पवित्र भाग है.

BSB

11 No grain offering that you present to the LORD may be made with leaven, for you are not to burn any leaven or honey as a food offering to the LORD.

HINCV

11 “ ‘कोई भी अन्‍नबलि, जो तुम याहवेह के सामने लेकर आओ, वह खमीर के साथ न बनाई जाये, क्योंकि तुम याहवेह को न तो खमीर की और न ही मधु की अग्निबलि भेंट करना.

BSB

12 You may bring them to the LORD as an offering of firstfruits, but they must not go up on the altar as a pleasing aroma.

HINCV

12 तुम इन्हें याहवेह के सामने पहली उपज की बलि के रूप में भेंट करना. किंतु ये वेदी पर याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट न की जाएं.

BSB

13 And you shall season each of your grain offerings with salt. You must not leave the salt of the covenant of your God out of your grain offering; you are to add salt to each of your offerings.

HINCV

13 तुम अपनी सब अन्‍न बलियों में नमक चढ़ाना. तुम्हारी अन्‍नबलि से तुम्हारे परमेश्वर की वाचा का नमक अलग न रहे, अपनी सब बलियों के साथ तुम नमक भेंट करना.

BSB

14 If you bring a grain offering of firstfruits to the LORD, you shall offer crushed heads of new grain roasted on the fire.

HINCV

14 “ ‘यदि तुम याहवेह को पहले फल की बलि भेंट करो, तो अपनी पहले फल बलि में अग्निबलि के लिए अग्नि में भुने गए नए अन्‍न की बालें लेकर आना.

BSB

15 And you are to put oil and frankincense on it; it is a grain offering.

HINCV

15 तुम इस पर तेल लगाना और लोबान रखना; यह एक अन्‍नबलि है.

BSB

16 The priest shall then burn the memorial portion of the crushed grain and the oil, together with all its frankincense, as a food offering to the LORD.

HINCV

16 पुरोहित इसके स्मरण के लिए निर्धारित अंश, छिलका निकाला गया अन्‍न, तेल और इसके सारे लोबान के साथ जलाकर अग्निबलि के रूप में याहवेह को भेंट कर दे.

Questions about Leviticus 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.