Leviticus 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “When anyone brings a grain offering to the LORD, his offering must consist of fine flour. He is to pour olive oil on it, put frankincense on it,

HINIRV

1 “जब कोई यहोवा के लिये अन्नबलि का चढ़ावा चढ़ाना चाहे, तो वह मैदा चढ़ाए; और उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे;

BSB

2 and bring it to Aaron’s sons the priests. The priest shall take a handful of the flour and oil, together with all the frankincense, and burn this as a memorial portion on the altar, a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINIRV

2 और वह उसको हारून के पुत्रों के पास जो याजक हैं लाए। और अन्नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि सब लोबान उसमें आ जाए; और याजक उन्हें स्मरण दिलानेवाले भाग के लिये वेदी पर जलाए कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धित हवन ठहरे।

BSB

3 The remainder of the grain offering shall belong to Aaron and his sons; it is a most holy part of the food offerings to the LORD.

HINIRV

3 और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; यह यहोवा के हवनों में से परमपवित्र भाग होगा।

BSB

4 Now if you bring an offering of grain baked in an oven, it must consist of fine flour, either unleavened cakes mixed with oil or unleavened wafers coated with oil.

HINIRV

4 “जब तू अन्नबलि के लिये तंदूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाए, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे के फुलकों, या तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियों का हो।

BSB

5 If your offering is a grain offering prepared on a griddle, it must be unleavened bread made of fine flour mixed with oil.

HINIRV

5 और यदि तेरा चढ़ावा तवे पर पकाया हुआ अन्नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे का हो;

BSB

6 Crumble it and pour oil on it; it is a grain offering.

HINIRV

6 उसको टुकड़े-टुकड़े करके उस पर तेल डालना, तब वह अन्नबलि हो जाएगा।

BSB

7 If your offering is a grain offering cooked in a pan, it must consist of fine flour with oil.

HINIRV

7 और यदि तेरा चढ़ावा कढ़ाही में तला हुआ अन्नबलि हो, तो वह मैदे से तेल में बनाया जाए।

BSB

8 When you bring to the LORD the grain offering made in any of these ways, it is to be presented to the priest, and he shall take it to the altar.

HINIRV

8 और जो अन्नबलि इन वस्तुओं में से किसी का बना हो उसे यहोवा के समीप ले जाना; और जब वह याजक के पास लाया जाए, तब याजक उसे वेदी के समीप ले जाए।

BSB

9 The priest is to remove the memorial portion from the grain offering and burn it on the altar as a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINIRV

9 और याजक अन्नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकालकर वेदी पर जलाए कि वह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे;

BSB

10 But the remainder of the grain offering shall belong to Aaron and his sons; it is a most holy part of the food offerings to the LORD.

HINIRV

10 और अन्नबलि में से जो बचा रहे वह हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; वह यहोवा के हवनों में परमपवित्र भाग होगा।

BSB

11 No grain offering that you present to the LORD may be made with leaven, for you are not to burn any leaven or honey as a food offering to the LORD.

HINIRV

11 “कोई अन्नबलि जिसे तुम यहोवा के लिये चढ़ाओ ख़मीर मिलाकर बनाया न जाए; तुम कभी हवन में यहोवा के लिये ख़मीर और मधु न जलाना।

BSB

12 You may bring them to the LORD as an offering of firstfruits, but they must not go up on the altar as a pleasing aroma.

HINIRV

12 तुम इनको पहली उपज का चढ़ावा करके यहोवा के लिये चढ़ाना, पर वे सुखदायक सुगन्ध के लिये वेदी पर चढ़ाए न जाएँ।

BSB

13 And you shall season each of your grain offerings with salt. You must not leave the salt of the covenant of your God out of your grain offering; you are to add salt to each of your offerings.

HINIRV

13 फिर अपने सब अन्नबलियों को नमकीन बनाना; और अपना कोई अन्नबलि अपने परमेश्वर के साथ बंधी हुई वाचा के नमक से रहित होने न देना; अपने सब चढ़ावों के साथ नमक भी चढ़ाना।

BSB

14 If you bring a grain offering of firstfruits to the LORD, you shall offer crushed heads of new grain roasted on the fire.

HINIRV

14 “यदि तू यहोवा के लिये पहली उपज का अन्नबलि चढ़ाए, तो अपनी पहली उपज के अन्नबलि के लिये आग में भुनी हुई हरी-हरी बालें, अर्थात् हरी-हरी बालों को मींजकर निकाल लेना, तब अन्न को चढ़ाना।

BSB

15 And you are to put oil and frankincense on it; it is a grain offering.

HINIRV

15 और उसमें तेल डालना, और उसके ऊपर लोबान रखना; तब वह अन्नबलि हो जाएगा।

BSB

16 The priest shall then burn the memorial portion of the crushed grain and the oil, together with all its frankincense, as a food offering to the LORD.

HINIRV

16 और याजक मींजकर निकाले हुए अन्न को, और तेल को, और सारे लोबान को स्मरण दिलानेवाला भाग करके जला दे; वह यहोवा के लिये हवन ठहरे।

Questions about Leviticus 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.