Leviticus 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “If one’s offering is a peace offering and he offers an animal from the herd, whether male or female, he must present it without blemish before the LORD.

HINIRV

1 “यदि उसका चढ़ावा मेलबलि का हो, और यदि वह गाय-बैलों में से किसी को चढ़ाए, तो चाहे वह पशु नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह यहोवा के आगे चढ़ाए।

BSB

2 He is to lay his hand on the head of the offering and slaughter it at the entrance to the Tent of Meeting. Then Aaron’s sons the priests shall splatter the blood on all sides of the altar.

HINIRV

2 और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।

BSB

3 From the peace offering he is to bring a food offering to the LORD: the fat that covers the entrails, all the fat that is on them,

HINIRV

3 वह मेलबलि में से यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात् जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है वह भी,

BSB

4 both kidneys with the fat on them near the loins, and the lobe of the liver, which he is to remove with the kidneys.

HINIRV

4 और दोनों गुर्दे और उनके ऊपर की चर्बी जो कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभी को वह अलग करे।

BSB

5 Then Aaron’s sons are to burn it on the altar atop the burnt offering that is on the burning wood, as a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINIRV

5 तब हारून के पुत्र इनको वेदी पर उस होमबलि के ऊपर जलाएँ, जो उन लकड़ियों पर होगी जो आग के ऊपर है, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।

BSB

6 If, however, one’s peace offering to the LORD is from the flock, he must present a male or female without blemish.

HINIRV

6 “यदि यहोवा के मेलबलि के लिये उसका चढ़ावा भेड़-बकरियों में से हो, तो चाहे वह नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह चढ़ाए।

BSB

7 If he is presenting a lamb for his offering, he must present it before the LORD.

HINIRV

7 यदि वह भेड़ का बच्चा चढ़ाता हो, तो उसको यहोवा के सामने चढ़ाए,

BSB

8 He is to lay his hand on the head of his offering and slaughter it in front of the Tent of Meeting. Then Aaron’s sons shall splatter its blood on all sides of the altar.

HINIRV

8 और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।

BSB

9 And from the peace offering he shall bring a food offering to the LORD consisting of its fat: the entire fat tail cut off close to the backbone, the fat that covers the entrails, all the fat that is on them,

HINIRV

9 तब मेलबलि को यहोवा के लिये हवन करे, और उसकी चर्बी भरी मोटी पूँछ को वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है,

BSB

10 both kidneys with the fat on them near the loins, and the lobe of the liver, which he is to remove with the kidneys.

HINIRV

10 और दोनों गुर्दे, और जो चर्बी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभी को वह अलग करे।

BSB

11 Then the priest is to burn them on the altar as food, a food offering to the LORD.

HINIRV

11 और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह यहोवा के लिये हवन रूपी भोजन ठहरे।

BSB

12 If one’s offering is a goat, he is to present it before the LORD.

HINIRV

12 “यदि वह बकरा या बकरी चढ़ाए, तो उसे यहोवा के सामने चढ़ाए।

BSB

13 He must lay his hand on its head and slaughter it in front of the Tent of Meeting. Then Aaron’s sons shall splatter its blood on all sides of the altar.

HINIRV

13 और वह अपना हाथ उसके सिर पर रखे, और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़के।

BSB

14 And from his offering he shall present a food offering to the LORD: the fat that covers the entrails, all the fat that is on them,

HINIRV

14 तब वह उसमें से अपना चढ़ावा यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाए, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं, और जो चर्बी उनमें लिपटी रहती है वह भी,

BSB

15 both kidneys with the fat on them near the loins, and the lobe of the liver, which he is to remove with the kidneys.

HINIRV

15 और दोनों गुर्दे और जो चर्बी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभी को वह अलग करे।

BSB

16 Then the priest is to burn the food on the altar as a food offering, a pleasing aroma. All the fat is the LORD’s.

HINIRV

16 और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह हवन रूपी भोजन है जो सुखदायक सुगन्ध के लिये होता है; क्योंकि सारी चर्बी यहोवा की है।

BSB

17 This is a permanent statute for the generations to come, wherever you live: You must not eat any fat or any blood.”

HINIRV

17 यह तुम्हारे निवासों में तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरेगी कि तुम चर्बी और लहू कभी न खाओ।” (प्रेरि. 15:20,29)

Questions about Leviticus 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.