Leviticus 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses, “Speak to Aaron’s sons, the priests, and tell them that a priest is not to defile himself for a dead person among his people,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून के पुत्र जो याजक हैं उनसे कह कि तुम्हारे लोगों में से कोई भी मरे, तो उसके कारण तुम में से कोई अपने को अशुद्ध न करे;

BSB

2 except for his immediate family—his mother, father, son, daughter, or brother,

HINIRV

2 अपने निकट कुटुम्बियों, अर्थात् अपनी माता, या पिता, या बेटे, या बेटी, या भाई के लिये,

BSB

3 or his unmarried sister who is near to him, since she has no husband.

HINIRV

3 या अपनी कुँवारी बहन जिसका विवाह न हुआ हो, जिनका निकट का सम्बंध है; उनके लिये वह अपने को अशुद्ध कर सकता है।

BSB

4 He is not to defile himself for those related to him by marriage, and so profane himself.

HINIRV

4 पर याजक होने के नाते से वह अपने लोगों में प्रधान है, इसलिए वह अपने को ऐसा अशुद्ध न करे कि अपवित्र हो जाए।

BSB

5 Priests must not make bald spots on their heads, shave off the edges of their beards, or make cuts in their bodies.

HINIRV

5 वे न तो अपने सिर मुँड़ाएँ, और न अपने गाल के बालों को मुँड़ाएँ, और न अपने शरीर चीरें।

BSB

6 They must be holy to their God and not profane the name of their God. Because they present to the LORD the food offerings, the food of their God, they must be holy.

HINIRV

6 वे अपने परमेश्वर के लिये पवित्र बने रहें, और अपने परमेश्वर का नाम अपवित्र न करें; क्योंकि वे यहोवा के हव्य को जो उनके परमेश्वर का भोजन है चढ़ाया करते हैं; इस कारण वे पवित्र बने रहें।

BSB

7 A priest must not marry a woman defiled by prostitution or divorced by her husband, for the priest is holy to his God.

HINIRV

7 वे वेश्या या भ्रष्टा को ब्याह न लें; और न त्यागी हुई को ब्याह लें; क्योंकि याजक अपने परमेश्वर के लिये पवित्र होता है। (यहे. 44:22)

BSB

8 You are to regard him as holy, since he presents the food of your God. He shall be holy to you, because I the LORD am holy—I who set you apart.

HINIRV

8 इसलिए तू याजक को पवित्र जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिए वह तेरी दृष्टि में पवित्र ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।

BSB

9 If a priest’s daughter defiles herself by prostituting herself, she profanes her father; she must be burned in the fire.

HINIRV

9 और यदि याजक की बेटी वेश्या बनकर अपने आपको अपवित्र करे, तो वह अपने पिता को अपवित्र ठहराती है; वह आग में जलाई जाए। (प्रका. 17:16, प्रका. 18:8)

BSB

10 The priest who is highest among his brothers, who has had the anointing oil poured on his head and has been ordained to wear the priestly garments, must not let his hair hang loose or tear his garments.

HINIRV

10 “जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;

BSB

11 He must not go near any dead body; he must not defile himself, even for his father or mother.

HINIRV

11 और न वह किसी लोथ के पास जाए, और न अपने पिता या माता के कारण अपने को अशुद्ध करे;

BSB

12 He must not leave or desecrate the sanctuary of his God, for the consecration of the anointing oil of his God is on him. I am the LORD.

HINIRV

12 और वह पवित्रस्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूँ।

BSB

13 The woman he marries must be a virgin.

HINIRV

13 और वह कुँवारी स्त्री को ब्याहे।

BSB

14 He is not to marry a widow, a divorced woman, or one defiled by prostitution. He is to marry a virgin from his own people,

HINIRV

14 जो विधवा, या त्यागी हुई, या भ्रष्ट, या वेश्या हो, ऐसी किसी से वह विवाह न करे, वह अपने ही लोगों के बीच में की किसी कुँवारी कन्या से विवाह करे।

BSB

15 so that he does not defile his offspring among his people, for I am the LORD who sanctifies him.”

HINIRV

15 और वह अपनी सन्तान को अपने लोगों में अपवित्र न करे; क्योंकि मैं उसका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”

BSB

16 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

16 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

17 “Say to Aaron, ‘For the generations to come, none of your descendants who has a physical defect may approach to offer the food of his God.

HINIRV

17 “हारून से कह कि तेरे वंश की पीढ़ी-पीढ़ी में जिस किसी के कोई भी शारीरिक दोष हो वह अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।

BSB

18 No man who has any defect may approach—no man who is blind, lame, disfigured, or deformed;

HINIRV

18 कोई क्यों न हो, जिसमें दोष हो, वह समीप न आए, चाहे वह अंधा हो, चाहे लँगड़ा, चाहे नकचपटा हो, चाहे उसके कुछ अधिक अंग हों, (लैव्य. 22:19-25, लैव्य. 22:23)

BSB

19 no man who has a broken foot or hand,

HINIRV

19 या उसका पाँव, या हाथ टूटा हो,

BSB

20 or who is a hunchback or dwarf, or who has an eye defect, a festering rash, scabs, or a crushed testicle.

HINIRV

20 या वह कुबड़ा, या बौना हो, या उसकी आँख में दोष हो, या उस मनुष्य के चाईं या खुजली हो, या उसके अण्ड पिचके हों;

BSB

21 No descendant of Aaron the priest who has a defect shall approach to present the food offerings to the LORD. Since he has a defect, he is not to come near to offer the food of his God.

HINIRV

21 हारून याजक के वंश में से जिस किसी में कोई भी शारीरिक दोष हो, वह यहोवा के हव्य चढ़ाने के लिये समीप न आए; वह जो दोषयुक्त है कभी भी अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।

BSB

22 He may eat the most holy food of his God as well as the holy food,

HINIRV

22 वह अपने परमेश्वर के पवित्र और परमपवित्र दोनों प्रकार के भोजन को खाए,

BSB

23 but because he has a defect, he must not go near the veil or approach the altar, so as not to desecrate My sanctuaries. For I am the LORD who sanctifies them.’”

HINIRV

23 परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिससे ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।” (लैव्य. 16:2, लैव्य. 21:12)

BSB

24 Moses told this to Aaron and his sons and to all the Israelites.

HINIRV

24 इसलिए मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को तथा सब इस्राएलियों को यह बातें कह सुनाईं।

Questions about Leviticus 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.