Leviticus 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses, “Speak to Aaron’s sons, the priests, and tell them that a priest is not to defile himself for a dead person among his people,

HINCV

1 याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी, “अहरोनवंशी पुरोहितों को यह आज्ञा दो: ‘कोई पुरोहित अपने लोगों के बीच किसी मृतक के लिए स्वयं को अशुद्ध न करे,

BSB

2 except for his immediate family—his mother, father, son, daughter, or brother,

HINCV

2 केवल उसके निकटतम संबंधियों के अर्थात् माता, पिता, उसके पुत्र, पुत्री, भाई,

BSB

3 or his unmarried sister who is near to him, since she has no husband.

HINCV

3 तथा उसकी कुंवारी बहन, जो उस पर आश्रित है, क्योंकि अब तक उसके कोई पति हुआ ही नहीं; इनके लिए वह पुरोहित स्वयं को अशुद्ध कर सकता है.

BSB

4 He is not to defile himself for those related to him by marriage, and so profane himself.

HINCV

4 घर का मालिक होने के कारण वह स्वयं को अशुद्ध न करे; हां, इस प्रकार वह स्वयं को भ्रष्‍ट न करे.

BSB

5 Priests must not make bald spots on their heads, shave off the edges of their beards, or make cuts in their bodies.

HINCV

5 “ ‘वे अपना सिर न मुंडवाएं, न ही अपनी दाढ़ी के किनारे कतरें, न ही अपनी देह में चीरा लगायें.

BSB

6 They must be holy to their God and not profane the name of their God. Because they present to the LORD the food offerings, the food of their God, they must be holy.

HINCV

6 वे अपने परमेश्वर के प्रति पवित्र रहें और अपने परमेश्वर के नाम को अशुद्ध न करें क्योंकि वे आग के बीच से याहवेह, अपने परमेश्वर का भोजन अर्थात् बलि भेंट कर रहे होते हैं; इसलिये ज़रूरी है कि वे पवित्र रहें.

BSB

7 A priest must not marry a woman defiled by prostitution or divorced by her husband, for the priest is holy to his God.

HINCV

7 “ ‘वे वेश्यावृत्ति से अशुद्ध स्त्री से विवाह न करे, न ही उस स्त्री से जिसका उसके पति से तलाक हो गया है, क्योंकि पुरोहित उसके परमेश्वर के लिए पवित्र है.

BSB

8 You are to regard him as holy, since he presents the food of your God. He shall be holy to you, because I the LORD am holy—I who set you apart.

HINCV

8 तुम उसे पवित्र करना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर को भोजन भेंट करता है, वह तुम्हारे लिए पवित्र रहे, क्योंकि मैं याहवेह, जो तुम्हें पवित्र करता हूं, पवित्र हूं.

BSB

9 If a priest’s daughter defiles herself by prostituting herself, she profanes her father; she must be burned in the fire.

HINCV

9 “ ‘पुरोहित की कोई पुत्री, यदि स्वयं को वेश्यावृत्ति से अशुद्ध करती है, तो वह अपने पिता को अशुद्ध करती है; उसे आग में जला दिया जाए.

BSB

10 The priest who is highest among his brothers, who has had the anointing oil poured on his head and has been ordained to wear the priestly garments, must not let his hair hang loose or tear his garments.

HINCV

10 “ ‘वह पुरोहित, जो अपने भाइयों में प्रधान है, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल उंडेला गया है, जिसे पुरोहित वस्त्र धारण करने के लिए पवित्र किया गया है, वह पुरोहित अपने सिर को न उघाड़े, न ही अपने वस्त्र फाड़े;

BSB

11 He must not go near any dead body; he must not defile himself, even for his father or mother.

HINCV

11 न ही वह किसी शव के निकट जाए, न ही स्वयं को अपने पिता और अपनी माता के लिए अशुद्ध करे;

BSB

12 He must not leave or desecrate the sanctuary of his God, for the consecration of the anointing oil of his God is on him. I am the LORD.

HINCV

12 वह पवित्र स्थान से बाहर न जाए और न अपने परमेश्वर के पवित्र स्थान को अपवित्र करे क्योंकि परमेश्वर के अभिषेक का तेल उस पर है; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

13 The woman he marries must be a virgin.

HINCV

13 “ ‘वह कुंवारी कन्या से ही विवाह करे.

BSB

14 He is not to marry a widow, a divorced woman, or one defiled by prostitution. He is to marry a virgin from his own people,

HINCV

14 वह इनमें किसी से विवाह न करे: एक विधवा अथवा जिसका तलाक हो गया हो, अथवा उस कन्या से जो वेश्यावृत्ति द्वारा अशुद्ध हो गई हो, परंतु वह अपने लोगों में से ही किसी कुंवारी से विवाह करे,

BSB

15 so that he does not defile his offspring among his people, for I am the LORD who sanctifies him.”

HINCV

15 कि वह अपने लोगों में अपनी संतानों को अशुद्ध न कर दे; क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो उसे पवित्र करता हूं.’”

BSB

16 Then the LORD said to Moses,

HINCV

16 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,

BSB

17 “Say to Aaron, ‘For the generations to come, none of your descendants who has a physical defect may approach to offer the food of his God.

HINCV

17 “अहरोन को यह संदेश दो, ‘तुम्हारी संतानों में से उनकी पीढ़ियों तक कोई भी व्यक्ति, जिसमें कोई अंग खराब पाया जाता है, वह अपने परमेश्वर को भोजन भेंट करने का प्रयास न करे.

BSB

18 No man who has any defect may approach—no man who is blind, lame, disfigured, or deformed;

HINCV

18 हां, इनमें से कोई भी व्यक्ति, यह प्रयास न करे: अंधा, लंगड़ा, चपटी नाक वाला, या अधिक अंग वाला हो,

BSB

19 no man who has a broken foot or hand,

HINCV

19 जिसका पांव अथवा बांह की कोई हड्डी टूटी हो,

BSB

20 or who is a hunchback or dwarf, or who has an eye defect, a festering rash, scabs, or a crushed testicle.

HINCV

20 कुबड़ा, बौना, जिसकी आंख में कोई खराबी हो, जो खुजली से पीड़ित हो अथवा उसकी त्वचा पर चकते हों तथा जिसके अंडकोश कुचले हुए हों.

BSB

21 No descendant of Aaron the priest who has a defect shall approach to present the food offerings to the LORD. Since he has a defect, he is not to come near to offer the food of his God.

HINCV

21 अहरोन की संतानों में से कोई व्यक्ति, जिसमें कोई खराबी हो, वह आग में याहवेह को बलि भेंट करने का प्रयास न करे; इसलिये कि उस व्यक्ति में वह खराबी है, वह अपने परमेश्वर के भोजन को भेंट करने का प्रयास न करे.

BSB

22 He may eat the most holy food of his God as well as the holy food,

HINCV

22 वह परम पवित्र तथा पवित्र स्थान, दोनों ही स्थानों के अपने परमेश्वर के भोजन को खा तो सकता है,

BSB

23 but because he has a defect, he must not go near the veil or approach the altar, so as not to desecrate My sanctuaries. For I am the LORD who sanctifies them.’”

HINCV

23 किंतु वह पर्दे के भीतर न जाए और न ही वेदी के निकट, क्योंकि उसके अंगों में खराबी है, और इसके द्वारा वह मेरे पवित्र स्थानों को अशुद्ध न कर बैठे. क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो उन्हें पवित्र करता हूं.’”

BSB

24 Moses told this to Aaron and his sons and to all the Israelites.

HINCV

24 इस प्रकार मोशेह ने अहरोन, उनके पुत्रों और सारे इस्राएल के घराने को ये आज्ञाएं दीं.

Questions about Leviticus 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.