Leviticus 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Moses, | HINCV 1 याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी, |
| BSB 2 “Tell the Israelites, ‘Any Israelite or foreigner living in Israel who gives any of his children to Molech must be put to death. The people of the land are to stone him. | HINCV 2 “इस्राएल वंशजों को तुम ये आदेश भी देना: ‘इस्राएल वंशजों में से कोई भी व्यक्ति अथवा इस्राएल में रह रहे परदेशियों में से कोई भी, जो अपनी संतान में से किसी को भी मोलेख को भेंट करता है, निश्चयतः उसका वध कर दिया जाए; उस देश के निवासी उस पर पथराव करें. |
| BSB 3 And I will set My face against that man and cut him off from his people, because by giving his offspring to Molech, he has defiled My sanctuary and profaned My holy name. | HINCV 3 मैं भी उस व्यक्ति से मुंह फेर लूंगा और उसे प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा, क्योंकि उसने अपनी संतानों में से कुछ को मेरे पवित्र स्थान को अशुद्ध और मेरे पवित्र नाम को भ्रष्ट करने के लिए मोलेख के लिए भेंट किया है. |
| BSB 4 And if the people of the land ever hide their eyes and fail to put to death the man who gives one of his children to Molech, | HINCV 4 यदि उस देश के निवासी उस व्यक्ति को अनदेखा कर दें, जिसने अपनी संतान में से किसी को मोलेख को भेंट किया है, और उसका वध न करें, |
| BSB 5 then I will set My face against that man and his family and cut off from among their people both him and all who follow him in prostituting themselves with Molech. | HINCV 5 तो मैं स्वयं उस व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुंह फेर लूंगा और उन्हें प्रजा से निकाल बाहर कर दूंगा; उस व्यक्ति को और उन सभी लोगों को, जो मोलेख के प्रति श्रद्धा दिखा करके मेरे साथ विश्वास को तोड़ने में उस व्यक्ति का साथ देते हैं. |
| BSB 6 Whoever turns to mediums or spiritists to prostitute himself with them, I will also set My face against that person and cut him off from his people. | HINCV 6 “ ‘जहां तक उस व्यक्ति का प्रश्न है, जो तांत्रिकों और ओझाओं की ओर फिर गया हो, मेरे साथ विश्वास तोड़ने में उनका साथ देता है, मैं उस व्यक्ति से भी मुंह फेर लूंगा और उसे मेरी प्रजा से अलग कर दूंगा. |
| BSB 7 Consecrate yourselves, therefore, and be holy, because I am the LORD your God. | HINCV 7 “ ‘इसलिये तुम स्वयं को शुद्ध करो और पवित्र बनो, क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं. |
| BSB 8 And you shall keep My statutes and practice them. I am the LORD who sanctifies you. | HINCV 8 तुम मेरी विधियों का पालन करते हुए उनको मानना; मैं ही वह याहवेह हूं, जो तुम्हें शुद्ध करता हूं. |
| BSB 9 If anyone curses his father or mother, he must be put to death. He has cursed his father or mother; his blood shall be upon him. | HINCV 9 “ ‘यदि कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अपने पिता अथवा अपनी माता को शाप देता है, तो निश्चय ही उसका वध कर दिया जाए; उसने अपने पिता और माता को शाप दिया है; उसके लहू का दोष उसी पर होगा. |
| BSB 10 If a man commits adultery with another man’s wife—with the wife of his neighbor—both the adulterer and the adulteress must surely be put to death. | HINCV 10 “ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी से व्यभिचार करता है, तो जिसने अपने मित्र की पत्नी के साथ व्यभिचार किया है, निश्चय ही उस व्यभिचारी और उस व्यभिचारिणी दोनों का वध किये जाए. |
| BSB 11 If a man lies with his father’s wife, he has uncovered his father’s nakedness. Both must surely be put to death; their blood is upon them. | HINCV 11 “ ‘यदि कोई व्यक्ति अपने पिता की पत्नी से सहवास कर लेता है, तो उसने अपने पिता का अपमान किया है; इसलिये अवश्य है कि उन दोनों का वध कर दिया जाए; उन दोनों के लहू का दोष उन्हीं पर होगा. |
| BSB 12 If a man lies with his daughter-in-law, both must surely be put to death. They have acted perversely; their blood is upon them. | HINCV 12 “ ‘यदि कोई व्यक्ति अपनी बहू से सहवास करता है, तो निश्चय ही उन दोनों का वध कर दिया जाए; उन्होंने पारिवारिक व्यभिचार किया है, उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा. |
| BSB 13 If a man lies with a man as with a woman, they have both committed an abomination. They must surely be put to death; their blood is upon them. | HINCV 13 “ ‘यदि कोई पुरुष किसी पुरुष के साथ वैसा ही सहवास करता है जैसा किसी स्त्री के साथ, तो उन्होंने एक घृणित काम किया है; निश्चित ही उन दोनों का वध कर दिया जाए. उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा. |
| BSB 14 If a man marries both a woman and her mother, it is depraved. Both he and they must be burned in the fire, so that there will be no depravity among you. | HINCV 14 “ ‘यदि कोई पुरुष किसी स्त्री एवं उसकी माता से विवाह करता है, तो यह महापाप है; उसको एवं उन दोनों स्त्रियों को आग में जला दिया जाए, कि तुम्हारे बीच कोई महापाप न रह जाए. |
| BSB 15 If a man lies carnally with an animal, he must be put to death. And you are also to kill the animal. | HINCV 15 “ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी पशु से सहवास करता है, तो निश्चित ही उस व्यक्ति का वध कर दिया जाए, और निश्चित ही उस पशु का भी. |
| BSB 16 If a woman approaches any animal to mate with it, you must kill both the woman and the animal. They must surely be put to death; their blood is upon them. | HINCV 16 “ ‘यदि कोई स्त्री किसी पशु से सहवास करती है, तो तुम उस स्त्री एवं पशु का वध कर देना; निश्चित ही उनका वध कर दिया जाए. उनके लहू का दोष उन्हीं पर होगा. |
| BSB 17 If a man marries his sister, whether the daughter of his father or of his mother, and they have sexual relations, it is a disgrace. They must be cut off in the sight of their people. He has uncovered the nakedness of his sister; he shall bear his iniquity. | HINCV 17 “ ‘यदि कोई अपनी बहन से अर्थात् अपने पिता की पुत्री अथवा अपनी सौतेली माता की पुत्री से विवाह करता है, जिसके कारण वह उस कन्या को बिना वस्त्र के देख लेता है, तथा वह कन्या उसको बिना वस्त्र के देख लेती है, तो यह लज्जा जनक कार्य है, और उन्हें लोगों के बीच में से निकाल दिया जाए. वह व्यक्ति, जिसने अपनी बहन की लज्जा को उघाड़ा है; अपने अधर्म का बोझ स्वयं उठाएगा. |
| BSB 18 If a man lies with a menstruating woman and has sexual relations with her, he has exposed the source of her flow, and she has uncovered the source of her blood. Both of them must be cut off from among their people. | HINCV 18 “ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी ऋतुमती से संभोग कर उसकी लज्जा को उघाड़ता है, उसने उसके ऋतुस्राव के स्रोत को उघाड़ा है और उस स्त्री ने अपने रक्त प्रवाह को उघाड़ा है, उन दोनों को लोगों के बीच में से निकाल दिया जाए. |
| BSB 19 You must not have sexual relations with the sister of your mother or your father, for it is exposing one’s own kin; both shall bear their iniquity. | HINCV 19 “ ‘तुम अपनी मौसी अथवा अपनी फूफी की लज्जा को न उघाड़ना, क्योंकि ऐसे व्यक्ति ने अपने कुटुंबी को नग्न किया है; वे अपने अधर्म का बोझ स्वयं उठाएंगे. |
| BSB 20 If a man lies with his uncle’s wife, he has uncovered the nakedness of his uncle. They will bear their sin; they shall die childless. | HINCV 20 “ ‘यदि कोई व्यक्ति अपनी चाची से संभोग करता है, तो उसने अपने चाचा की लज्जा को उघाड़ा है; वे अपने पाप का बोझ स्वयं उठाएंगे. उनकी मृत्यु निसंतान होगी. |
| BSB 21 If a man marries his brother’s wife, it is an act of impurity. He has uncovered the nakedness of his brother; they shall be childless. | HINCV 21 “ ‘यदि कोई व्यक्ति अपनी भाभी से विवाह करता है, यह घिनौना काम है, उसने अपने भाई की लज्जा को उघाड़ा है. वे निसंतान ही रह जाएंगे. |
| BSB 22 You are therefore to keep all My statutes and ordinances, so that the land where I am bringing you to live will not vomit you out. | HINCV 22 “ ‘तुम मेरी सभी विधियों और मेरे सभी नियमों का पालन करते हुए उनका अनुसरण करना, कि वह देश तुम्हें निकाल न फेंके, जिसमें मैं तुम्हें बस जाने के लिए ले जा रहा हूं. |
| BSB 23 You must not follow the statutes of the nations I am driving out before you. Because they did all these things, I abhorred them. | HINCV 23 इसके अलावा तुम उन जनताओं की रीति रस्मों पर मत चलना, जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से निकाल दूंगा, क्योंकि उन्होंने ये सब कुकर्म किए, इसलिये मैंने उनसे घृणा की है. |
| BSB 24 But I have told you that you will inherit their land, since I will give it to you as an inheritance—a land flowing with milk and honey. I am the LORD your God, who has set you apart from the peoples. | HINCV 24 अतःएव मैंने तुम्हें आदेश दिया, “तुम्हें उनके देश पर अधिकार कर लेना है, मैं स्वयं इस देश को तुम्हारे अधिकार में कर दूंगा, जहां दूध और शहद की बहुतायत है.” मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जिसने तुम्हें उन लोगों से अलग किया है. |
| BSB 25 You are therefore to distinguish between clean and unclean animals and birds. Do not become contaminated by any animal or bird, or by anything that crawls on the ground; I have set these apart as unclean for you. | HINCV 25 “ ‘तुम्हें शुद्ध एवं अशुद्ध पशुओं, शुद्ध एवं अशुद्ध पक्षियों के बीच भेद स्पष्ट रखना होगा; किसी पशु, पक्षी अथवा कोई भी प्राणी, जो भूमि पर रेंगता है, जिसे मैंने उसकी अशुद्धता के कारण तुमसे अलग किया है, उसके कारण तुम स्वयं को अशुद्ध न करना. |
| BSB 26 You are to be holy to Me because I, the LORD, am holy, and I have set you apart from the nations to be My own. | HINCV 26 इस प्रकार ज़रूरी है कि तुम मेरे प्रति पवित्र रहो, क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो पवित्र हूं; मैंने तुम्हें मेरी प्रजा होने के लिए लोगों से अलग किया है. |
| BSB 27 A man or a woman who is a medium or spiritist must surely be put to death. They shall be stoned; their blood is upon them.’” | HINCV 27 “ ‘यदि कोई तांत्रिक एवं ओझा है, तो निश्चित ही उसका वध कर दिया जाए. उन पर पथराव किया जाए, उनके लहू का दोष उन्हीं पर है.’” |
Questions about Leviticus 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.