Leviticus 19

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINCV

1 याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,

BSB

2 “Speak to the whole congregation of Israel and tell them: Be holy because I, the LORD your God, am holy.

HINCV

2 “इस्राएल वंशजों की पूरी सभा को यह आदेश दो, ‘पवित्र बनो, क्योंकि मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर पवित्र हूं.

BSB

3 Each of you must respect his mother and father, and you must keep My Sabbaths. I am the LORD your God.

HINCV

3 “ ‘तुममें से हर एक अपने माता-पिता का सम्मान करे और मेरे शब्बाथों का पालन करे; मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.

BSB

4 Do not turn to idols or make for yourselves molten gods. I am the LORD your God.

HINCV

4 “ ‘मूरतों की ओर न फिरना, और न स्वयं के लिए धातु के देवता गढ़ना; मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.

BSB

5 When you sacrifice a peace offering to the LORD, you shall offer it for your acceptance.

HINCV

5 “ ‘जब तुम याहवेह को मेल बलि भेंट करो, तो इसे इस रीति से भेंट करो कि वह स्वीकार किए जाओ.

BSB

6 It shall be eaten on the day you sacrifice it, or on the next day; but what remains on the third day must be burned up.

HINCV

6 जिस दिन तुम इसे भेंट करो, उसी दिन तथा उसके अगले दिन इसको खाया जाए, किंतु जो तीसरे दिन तक बचा हुआ है, उसको आग में जला दिया जाए.

BSB

7 If any of it is eaten on the third day, it is tainted and will not be accepted.

HINCV

7 पर तीसरे दिन तक बचा हुआ मांस को खाया जाना स्वीकार नही किया जाएगा, क्योंकि यह अशुद्ध है.

BSB

8 Whoever eats it will bear his iniquity, for he has profaned what is holy to the LORD. That person must be cut off from his people.

HINCV

8 ऐसा हर एक व्यक्ति, जो इसको खाता है, वह अपने अधर्म का भार स्वयं उठाएगा, क्योंकि उसने याहवेह की पवित्र वस्तु को अशुद्ध किया है, तब उस व्यक्ति को प्रजा से बाहर निकाल दिया जाए.

BSB

9 When you reap the harvest of your land, you are not to reap to the very edges of your field or gather the gleanings of your harvest.

HINCV

9 “ ‘जब तुम अपने देश में पहुंचने के बाद, उपज इकट्ठा करोगे, तो तुम अपने खेतों के कोने-कोने तक की उपज इकट्ठा न कर लेना, न ही उपज की सिल्ला.

BSB

10 You must not strip your vineyard bare or gather its fallen grapes. Leave them for the poor and the foreigner. I am the LORD your God.

HINCV

10 न ही अपनी अंगूर की बारी से सारे अंगूर इकट्ठा कर लेना, और न ही अपनी अंगूर की बारी के नीचे गिरे हुए फलों को इकट्ठा करना; तुम उन्हें दरिद्रों तथा विदेशियों के लिए छोड़ देना. मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.

BSB

11 You must not steal. You must not lie or deceive one another.

HINCV

11 “ ‘तुम चोरी न करना. “ ‘न ही धोखा देना. “ ‘न एक दूसरे से झूठ बोलना.

BSB

12 You must not swear falsely by My name and so profane the name of your God. I am the LORD.

HINCV

12 “ ‘तुम मेरे नाम की झूठी शपथ न लेना और इस प्रकार अपने परमेश्वर का नाम अशुद्ध न करना; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

13 You must not defraud your neighbor or rob him. You must not withhold until morning the wages due a hired hand.

HINCV

13 “ ‘तुम अपने पड़ोसी को न लूटना. “ ‘न ही उसकी किसी वस्तु को ज़बरदस्ती छीनना. भाड़े पर लाए गए किसी मज़दूर की मजदूरी तुम्हारे पास रात से सुबह तक रखी न रह जाए.

BSB

14 You must not curse the deaf or place a stumbling block before the blind, but you shall fear your God. I am the LORD.

HINCV

14 “ ‘तुम किसी बहिरे को शाप न देना, न ही अंधे के सामने ठोकर का पत्थर रखना, परंतु अपने परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

15 You must not pervert justice; you must not show partiality to the poor or favoritism to the rich; you are to judge your neighbor fairly.

HINCV

15 “ ‘तुम निर्णय देने में अन्याय न करना; तुम दरिद्र के प्रति भेद-भाव न करना, न ही ऊंचे लोगों का सम्मान तुम्हारे निर्णय को प्रभावित करने पाए, परंतु तुम अपने पड़ोसी का सही प्रकार से न्याय करना.

BSB

16 You must not go about spreading slander among your people. You must not endanger the life of your neighbor. I am the LORD.

HINCV

16 “ ‘तुम अपने लोगों के बीच निंदा करते न फिरना. “ ‘यदि तुम्हारे पड़ोसी का जीवन खतरे में हो तो तुम शांत न बने रहना; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

17 You must not harbor hatred against your brother in your heart. Directly rebuke your neighbor, so that you will not incur guilt on account of him.

HINCV

17 “ ‘अपने भाई से घृणा न करना; तुम अपने पड़ोसी को फटकार अवश्य लगाना; ऐसा न हो कि उसके पाप के दोष तुम पर आ जाए.

BSB

18 Do not seek revenge or bear a grudge against any of your people, but love your neighbor as yourself. I am the LORD.

HINCV

18 “ ‘बदला न लेना, और न ही अपने लोगों की संतान से कोई बैर रखना, परंतु तुम अपने पड़ोसी से वैसा ही प्रेम करना, जैसा प्रेम तुम्हें स्वयं से है; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

19 You are to keep My statutes. You shall not crossbreed two different kinds of livestock; you shall not sow your fields with two kinds of seed; and you shall not wear clothing made of two kinds of material.

HINCV

19 “ ‘मेरी विधियों का पालन करना. “ ‘तुम अपने पशुओं में दो भिन्‍न प्रकार के पशुओं का मेल न कराना; “ ‘तुम अपने खेत में दो भिन्‍न प्रकार के बीज न बोना. “ ‘न ही वह वस्त्र पहनना, जिसमें दो प्रकार की सामग्रियों का मिश्रण किया गया हो.

BSB

20 If a man lies carnally with a slave girl promised to another man but who has not been redeemed or given her freedom, there must be due punishment. But they are not to be put to death, because she had not been freed.

HINCV

20 “ ‘यदि कोई व्यक्ति उस स्त्री से, जो दासी है और किसी अन्य की मंगेतर है, तथा किसी भी प्रकार से उसका दाम नहीं चुकाया गया, न ही उसे स्वतंत्र किया गया है, सहवास कर लेता है, तब उन्हें दंड तो दिया जाएगा किंतु मृत्यु दंड नहीं, क्योंकि वह स्त्री उस समय दासत्व में थी.

BSB

21 The man, however, must bring a ram to the entrance to the Tent of Meeting as his guilt offering to the LORD.

HINCV

21 वह व्यक्ति मिलनवाले तंबू के द्वार पर दोष बलि के लिए एक मेढ़ा याहवेह को भेंट करे.

BSB

22 The priest shall make atonement on his behalf before the LORD with the ram of the guilt offering for the sin he has committed, and he will be forgiven the sin he has committed.

HINCV

22 फिर पुरोहित दोष बलि के उस मेढ़े के साथ याहवेह के सामने उस व्यक्ति तथा उसके द्वारा किए गए पाप के लिए प्रायश्चित पूरा करे, तब उसके द्वारा किया गया पाप क्षमा कर दिया जाएगा.

BSB

23 When you enter the land and plant any kind of tree for food, you shall regard the fruit as forbidden. For three years it will be forbidden to you and must not be eaten.

HINCV

23 “ ‘जब तुम उस देश में प्रवेश करके सभी प्रकार के खानेवाले फलों के वृक्षों को उगाओगे, तो याद रहे कि इन बोए हुए वृक्षों के फल तुम्हारे लिए वर्जित होंगे. पहले तीन वर्षों के लिए ये फल तुम्हारे लिए वर्जित होंगे; इनको न खाया जाए.

BSB

24 In the fourth year all its fruit must be consecrated as a praise offering to the LORD.

HINCV

24 किंतु चौथे वर्ष इसके सारे फल याहवेह की स्तुति में भेंट पवित्र फल होंगे.

BSB

25 But in the fifth year you may eat its fruit; thus your harvest will be increased. I am the LORD your God.

HINCV

25 पांचवें वर्ष तुम इनको खा सकते हो कि यह तुम्हें बहुत मात्रा में फल दे सके; याहवेह तुम्हारा परमेश्वर मैं ही हूं.

BSB

26 You must not eat anything with blood still in it. You must not practice divination or sorcery.

HINCV

26 “ ‘तुम किसी भी वस्तु को लहू के साथ न खाना. “ ‘न ही शकुन विचारना अथवा जादू-टोना करना.

BSB

27 You must not cut off the hair at the sides of your head or clip off the edges of your beard.

HINCV

27 “ ‘तुम अपनी कनपटी के बाल न कतरना और न अपनी दाढ़ी को किनारों से काटना.

BSB

28 You must not make any cuts in your bodies for the dead or put tattoo marks on yourselves. I am the LORD.

HINCV

28 “ ‘मृतकों के लिए तुम अपनी देह में कोई चीरा न लगवाना, न ही कोई चिन्ह गुदवाना: मैं ही याहवेह हूं.

BSB

29 You must not defile your daughter by making her a prostitute, or the land will be prostituted and filled with depravity.

HINCV

29 “ ‘अपनी पुत्री को वेश्या बनाकर उसे भ्रष्‍ट न करना, ऐसा न हो कि देश में वेश्यावृत्ति भर जाए, और यह कामुकता से परिपूर्ण हो जाए.

BSB

30 You must keep My Sabbaths and have reverence for My sanctuary. I am the LORD.

HINCV

30 “ ‘तुम मेरे शब्बाथों का पालन करो और मेरे पवित्र स्थान का सम्मान; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

31 You must not turn to mediums or spiritists; do not seek them out, or you will be defiled by them. I am the LORD your God.

HINCV

31 “ ‘तुम ओझाओं और तांत्रिकों की ओर न फिरना; उनकी खोज करने के द्वारा तुम स्वयं को दूषित न कर लेना. मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.

BSB

32 You are to rise in the presence of the elderly, honor the aged, and fear your God. I am the LORD.

HINCV

32 “ ‘तुम बूढ़े व्यक्ति के सामने खड़े हुआ करो, और बूढ़ों की उपस्थिति का सम्मान करना, तथा अपने परमेश्वर का भय मानना; मैं ही याहवेह हूं.

BSB

33 When a foreigner resides with you in your land, you must not oppress him.

HINCV

33 “ ‘जब कोई अपरिचित तुम्हारे बीच तुम्हारे देश में रहता है, तो तुम उसके साथ अन्याय न करना.

BSB

34 You must treat the foreigner living among you as native-born and love him as yourself, for you were foreigners in the land of Egypt. I am the LORD your God.

HINCV

34 जो अपरिचित तुम्हारे बीच में रह रहा है, तुम्हारे लिए वह तुम्हारे मध्य एक स्वदेशी के समान हो, और तुम उससे वैसा ही प्रेम करना; जैसा तुम स्वयं से करते हो, क्योंकि मिस्र देश में तुम परदेशी थे; मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.

BSB

35 You must not use dishonest measures of length, weight, or volume.

HINCV

35 “ ‘तुम न्याय करने, नापतोल तथा मात्रा में अन्याय न करना.

BSB

36 You shall maintain honest scales and weights, an honest ephah, and an honest hin. I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt.

HINCV

36 तुम्हारी तुला, बाट, किलो और लीटर यथार्थ हों; मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें मिस्र देश से निकालकर लाया हूं.

BSB

37 You must keep all My statutes and all My ordinances and follow them. I am the LORD.”

HINCV

37 “ ‘फिर तुम मेरी विधियों और सभी नियमों का पालन करना और उनको मानते रहना; मैं ही याहवेह हूं.’”

Questions about Leviticus 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.