Leviticus 18
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Moses, | HINCV 1 याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया, |
| BSB 2 “Speak to the Israelites and tell them: I am the LORD your God. | HINCV 2 “इस्राएल वंशजों को यह संदेश दो, ‘मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं. |
| BSB 3 You must not follow the practices of the land of Egypt, where you used to live, and you must not follow the practices of the land of Canaan, into which I am bringing you. You must not walk in their customs. | HINCV 3 तुम मिस्र देश के कार्यों के अनुसार व्यवहार नहीं करोगे, जहां तुम रहा करते थे, और न ही कनान देश के कार्यों का, जहां मैं तुम्हें लिए जा रहा हूं; तुम उनकी विधियों का पालन नहीं करोगे. |
| BSB 4 You are to practice My judgments and keep My statutes by walking in them. I am the LORD your God. | HINCV 4 तुम मेरे नियमों का पालन करना, और मेरी विधियों का पालन करते हुए उनका अनुसरण करना. मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं. |
| BSB 5 Keep My statutes and My judgments, for the man who does these things will live by them. I am the LORD. | HINCV 5 तुम मेरे नियमों और विधियों का पालन करोगे; जो इनका अनुसरण करेगा, वह इनके कारण जीवित रहेगा; मैं ही वह याहवेह हूं. |
| BSB 6 None of you are to approach any close relative to have sexual relations. I am the LORD. | HINCV 6 “ ‘तुममें से कोई भी अपने कुटुंबी से संभोग न करे; मैं ही वह याहवेह हूं. |
| BSB 7 You must not expose the nakedness of your father by having sexual relations with your mother. She is your mother; you must not have sexual relations with her. | HINCV 7 “ ‘अपनी माता से संभोग करके तुम अपने पिता का अपमान न करना. वह तुम्हारी जन्म देनेवाली माता है; तुम उससे संभोग न करना. |
| BSB 8 You must not have sexual relations with your father’s wife; it would dishonor your father. | HINCV 8 “ ‘तुम अपने पिता की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे पिता का अपमान होगा. |
| BSB 9 You must not have sexual relations with your sister, either your father’s daughter or your mother’s daughter, whether she was born in the same home or elsewhere. | HINCV 9 “ ‘तुम अपनी बहन से संभोग न करना, चाहे वह तुम्हारे पिता से पैदा हुई हो अथवा तुम्हारी माता से पैदा हुई हो, चाहे उसका पालन पोषण तुम्हारे साथ हुआ हो अथवा किसी अन्य परिवार में; तुम उनसे संभोग न करना. |
| BSB 10 You must not have sexual relations with your son’s daughter or your daughter’s daughter, for that would shame your family. | HINCV 10 “ ‘अपनी पोती अथवा अपनी नातिन से संभोग न करना, तुम उनसे संभोग न करना क्योंकि यह तुम्हारा स्वयं का ही अपमान होगा. |
| BSB 11 You must not have sexual relations with the daughter of your father’s wife, born to your father; she is your sister. | HINCV 11 “ ‘तुम अपनी सौतेली माता की कन्या से संभोग न करना, तुम्हारे पिता से जन्मी कन्या से, वह तुम्हारी सौतेली बहन है, तुम उससे संभोग न करना. |
| BSB 12 You must not have sexual relations with your father’s sister; she is your father’s close relative. | HINCV 12 “ ‘तुम अपने पिता की बहन से संभोग न करना; वह तुम्हारे पिता की कुटुंबी है. |
| BSB 13 You must not have sexual relations with your mother’s sister, for she is your mother’s close relative. | HINCV 13 “ ‘तुम अपनी मौसी से संभोग न करना क्योंकि वह तुम्हारी माता की कुटुंबी है. |
| BSB 14 You must not dishonor your father’s brother by approaching his wife to have sexual relations with her; she is your aunt. | HINCV 14 “ ‘तुम अपने पिता के भाई का अपमान उसकी पत्नी से संभोग करने के द्वारा न करना, न इसका प्रयास ही करना, वह तुम्हारी चाची है. |
| BSB 15 You must not have sexual relations with your daughter-in-law. She is your son’s wife; you are not to have sexual relations with her. | HINCV 15 “ ‘तुम अपनी बहू से संभोग न करना; वह तुम्हारे पुत्र की पत्नी है, तुम उससे संभोग न करना. |
| BSB 16 You must not have sexual relations with your brother’s wife; that would shame your brother. | HINCV 16 “ ‘तुम अपने भाई की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे भाई का अपमान होगा. |
| BSB 17 You must not have sexual relations with both a woman and her daughter. You are not to marry her son’s daughter or her daughter’s daughter and have sexual relations with her. They are close relatives; it is depraved. | HINCV 17 “ ‘तुम किसी महिला और उसकी पुत्री से भी संभोग न करना और न ही उसके पुत्र की कन्या से और न ही उसकी पुत्री की कन्या से संभोग करना; वे कुटुंबी हैं. यह व्यभिचार है. |
| BSB 18 You must not take your wife’s sister as a rival wife and have sexual relations with her while your wife is still alive. | HINCV 18 “ ‘तुम अपनी पत्नी की बहन से विवाह न करना, जब तक तुम्हारी पत्नी जीवित है, तुम उससे संभोग न करना. |
| BSB 19 You must not approach a woman to have sexual relations with her during her menstrual period. | HINCV 19 “ ‘तुम किसी महिला के मासिक स्राव की अशुद्धता के काल में संभोग के उद्देश्य से न जाना. |
| BSB 20 You must not lie carnally with your neighbor’s wife and thus defile yourself with her. | HINCV 20 “ ‘तुम अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ संभोग करके उसके साथ स्वयं को भ्रष्ट न करना. |
| BSB 21 You must not give any of your children to be sacrificed to Molech, for you must not profane the name of your God. I am the LORD. | HINCV 21 “ ‘तुम अपनी संतानों में से किसी को भी मोलेख को भेंट न करना और न ही अपने परमेश्वर के नाम को कलंकित करना; मैं ही वह याहवेह हूं. |
| BSB 22 You must not lie with a man as with a woman; that is an abomination. | HINCV 22 “ ‘तुम स्त्री से संभोग करने के समान किसी पुरुष से संभोग न करना; यह एक घृणित कार्य है. |
| BSB 23 You must not lie carnally with any animal, thus defiling yourself with it; a woman must not stand before an animal to mate with it; that is a perversion. | HINCV 23 “ ‘तुम किसी पशु से भी संभोग करके स्वयं को भ्रष्ट न करना और न ही कोई स्त्री संभोग के उद्देश्य से किसी पशु के सम्मुख जाए; यह अनर्थ है. |
| BSB 24 Do not defile yourselves by any of these practices, for by all these things the nations I am driving out before you have defiled themselves. | HINCV 24 “ ‘इन कार्यों में से किसी भी कार्य को करने के द्वारा तुम स्वयं को भ्रष्ट न करना; क्योंकि इन्हीं कार्यों के कारण सभी जनता ने, जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से खदेड़ने पर हूं, स्वयं को भ्रष्ट कर लिया है. |
| BSB 25 Even the land has become defiled, so I am punishing it for its sin, and the land will vomit out its inhabitants. | HINCV 25 क्योंकि देश भ्रष्ट हो गया है, इसलिये मैं इसकी दण्डाज्ञा इस पर ले आया और देश ने इसके निवासियों को निकाल फेंका. |
| BSB 26 But you are to keep My statutes and ordinances, and you must not commit any of these abominations—neither your native-born nor the foreigner who lives among you. | HINCV 26 किंतु तुम मेरी विधियों और नियमों का पालन करना और ये घृणित कार्य न करना, न तो स्वदेशी और न ही तुम्हारे बीच रह रहे विदेशी, जो तुम्हारे बीच में रहते हैं; |
| BSB 27 For the men who were in the land before you committed all these abominations, and the land has become defiled. | HINCV 27 क्योंकि तुम्हारे सामने इस देश के निवासियों ने ये समस्त घृणित कार्य किए हैं, और देश भ्रष्ट हो गया है; |
| BSB 28 So if you defile the land, it will vomit you out as it spewed out the nations before you. | HINCV 28 ऐसा न हो कि तुम इसे भ्रष्ट कर दो और यह तुम्हें निकाल फेंके, जिस प्रकार इसने उस जनता को निकाल फेंका था, जो तुम्हारे सामने था. |
| BSB 29 Therefore anyone who commits any of these abominations must be cut off from among his people. | HINCV 29 “ ‘यदि कोई इन घृणित कार्यों में से कोई भी कार्य करता है, तो उन्हें जो ऐसा करते हैं, प्रजा से बाहर कर दिया जाए. |
| BSB 30 You must keep My charge not to practice any of the abominable customs that were practiced before you, so that you do not defile yourselves by them. I am the LORD your God.” | HINCV 30 तब तुम मेरे आदेश का पालन करो कि तुम किसी भी घिनौनी रीति का पालन न करो, जिनका पालन तुम्हारे सामने होता रहा था, कि तुम उनसे स्वयं को अशुद्ध न कर बैठो; मैं ही वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.’” |
Questions about Leviticus 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.