Leviticus 18

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Speak to the Israelites and tell them: I am the LORD your God.

HINIRV

2 “इस्राएलियों से कह कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ ।

BSB

3 You must not follow the practices of the land of Egypt, where you used to live, and you must not follow the practices of the land of Canaan, into which I am bringing you. You must not walk in their customs.

HINIRV

3 तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार, जिसमें तुम रहते थे, न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी, जहाँ मैं तुम्हें ले चलता हूँ, न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।

BSB

4 You are to practice My judgments and keep My statutes by walking in them. I am the LORD your God.

HINIRV

4 मेरे ही नियमों को मानना, और मेरी ही विधियों को मानते हुए उन पर चलना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।

BSB

5 Keep My statutes and My judgments, for the man who does these things will live by them. I am the LORD.

HINIRV

5 इसलिए तुम मेरे नियमों और मेरी विधियों को निरन्तर मानना; जो मनुष्य उनको माने वह उनके कारण जीवित रहेगा। मैं यहोवा हूँ। (मत्ती 19:17, लूका 10:28, रोम. 7:10, रोम. 10:5, गला. 3:12)

BSB

6 None of you are to approach any close relative to have sexual relations. I am the LORD.

HINIRV

6 “तुम में से कोई अपनी किसी निकट कुटुम्बिनी का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूँ।

BSB

7 You must not expose the nakedness of your father by having sexual relations with your mother. She is your mother; you must not have sexual relations with her.

HINIRV

7 अपनी माता का तन, जो तुम्हारे पिता का तन है, न उघाड़ना; वह तो तुम्हारी माता है, इसलिए तुम उसका तन न उघाड़ना।

BSB

8 You must not have sexual relations with your father’s wife; it would dishonor your father.

HINIRV

8 अपनी सौतेली माता का भी तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता ही का तन है। (1 कुरि. 5:1)

BSB

9 You must not have sexual relations with your sister, either your father’s daughter or your mother’s daughter, whether she was born in the same home or elsewhere.

HINIRV

9 अपनी बहन चाहे सगी हो चाहे सौतेली हो, चाहे वह घर में उत्पन्न हुई हो चाहे बाहर, उसका तन न उघाड़ना।

BSB

10 You must not have sexual relations with your son’s daughter or your daughter’s daughter, for that would shame your family.

HINIRV

10 अपनी पोती या अपनी नातिन का तन न उघाड़ना, उनकी देह तो मानो तुम्हारी ही है।

BSB

11 You must not have sexual relations with the daughter of your father’s wife, born to your father; she is your sister.

HINIRV

11 तुम्हारी सोतेली बहन जो तुम्हारे पिता से उत्पन्न हुई, वह तुम्हारी बहन है, इस कारण उसका तन न उघाड़ना।

BSB

12 You must not have sexual relations with your father’s sister; she is your father’s close relative.

HINIRV

12 अपनी फूफी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता की निकट कुटुम्बिनी है।

BSB

13 You must not have sexual relations with your mother’s sister, for she is your mother’s close relative.

HINIRV

13 अपनी मौसी का तन न उघाड़ना; क्योंकि वह तुम्हारी माता की निकट कुटुम्बिनी है।

BSB

14 You must not dishonor your father’s brother by approaching his wife to have sexual relations with her; she is your aunt.

HINIRV

14 अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात् उसकी स्त्री के पास न जाना; वह तो तुम्हारी चाची है।

BSB

15 You must not have sexual relations with your daughter-in-law. She is your son’s wife; you are not to have sexual relations with her.

HINIRV

15 अपनी बहू का तन न उघाड़ना वह तो तुम्हारे बेटे की स्त्री है, इस कारण तुम उसका तन न उघाड़ना।

BSB

16 You must not have sexual relations with your brother’s wife; that would shame your brother.

HINIRV

16 अपनी भाभी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है। (मत्ती 14:3, 4, मर. 6:18)

BSB

17 You must not have sexual relations with both a woman and her daughter. You are not to marry her son’s daughter or her daughter’s daughter and have sexual relations with her. They are close relatives; it is depraved.

HINIRV

17 किसी स्त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती को या उसकी नातिन को अपनी स्त्री करके उसका तन न उघाड़ना; वे तो निकट कुटुम्बिनी है; ऐसा करना महापाप है।

BSB

18 You must not take your wife’s sister as a rival wife and have sexual relations with her while your wife is still alive.

HINIRV

18 और अपनी स्त्री की बहन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।

BSB

19 You must not approach a woman to have sexual relations with her during her menstrual period.

HINIRV

19 “फिर जब तक कोई स्त्री अपने ऋतु के कारण अशुद्ध रहे तब तक उसके पास उसका तन उघाड़ने को न जाना।

BSB

20 You must not lie carnally with your neighbor’s wife and thus defile yourself with her.

HINIRV

20 फिर अपने भाई-बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।

BSB

21 You must not give any of your children to be sacrificed to Molech, for you must not profane the name of your God. I am the LORD.

HINIRV

21 अपनी सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूँ।

BSB

22 You must not lie with a man as with a woman; that is an abomination.

HINIRV

22 स्त्रीगमन की रीति पुरुषगमन न करना; वह तो घिनौना काम है। (रोम. 1:27)

BSB

23 You must not lie carnally with any animal, thus defiling yourself with it; a woman must not stand before an animal to mate with it; that is a perversion.

HINIRV

23 किसी जाति के पशु के साथ पशुगमन करके अशुद्ध न हो जाना, और न कोई स्त्री पशु के सामने इसलिए खड़ी हो कि उसके संग कुकर्म करे; यह तो उलटी बात है।

BSB

24 Do not defile yourselves by any of these practices, for by all these things the nations I am driving out before you have defiled themselves.

HINIRV

24 “ऐसा-ऐसा कोई भी काम करके अशुद्ध न हो जाना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे आगे से निकालने पर हूँ वे ऐसे-ऐसे काम करके अशुद्ध हो गई हैं;

BSB

25 Even the land has become defiled, so I am punishing it for its sin, and the land will vomit out its inhabitants.

HINIRV

25 और उनका देश भी अशुद्ध हो गया है, इस कारण मैं उस पर उसके अधर्म का दण्ड देता हूँ, और वह देश अपने निवासियों को उगल देता है।

BSB

26 But you are to keep My statutes and ordinances, and you must not commit any of these abominations—neither your native-born nor the foreigner who lives among you.

HINIRV

26 इस कारण तुम लोग मेरी विधियों और नियमों को निरन्तर मानना, और चाहे देशी, चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला परदेशी हो, तुम में से कोई भी ऐसा घिनौना काम न करे;

BSB

27 For the men who were in the land before you committed all these abominations, and the land has become defiled.

HINIRV

27 क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य जो तुम से पहले उसमें रहते थे, वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।

BSB

28 So if you defile the land, it will vomit you out as it spewed out the nations before you.

HINIRV

28 अब ऐसा न हो कि जिस रीति से जो जाति तुम से पहले उस देश में रहती थी, उसको उसने उगल दिया, उसी रीति जब तुम उसको अशुद्ध करो, तो वह तुम को भी उगल दे।

BSB

29 Therefore anyone who commits any of these abominations must be cut off from among his people.

HINIRV

29 जितने ऐसा कोई घिनौना काम करें वे सब प्राणी अपने लोगों में से नष्ट किए जाएँ।

BSB

30 You must keep My charge not to practice any of the abominable customs that were practiced before you, so that you do not defile yourselves by them. I am the LORD your God.”

HINIRV

30 यह आज्ञा जो मैंने तुम्हारे मानने को दी है, उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियाँ तुम से पहले प्रचलित हैं, उनमें से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”

Questions about Leviticus 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.