Luke 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Jesus, full of the Holy Spirit, returned from the Jordan and was led by the Spirit into the wilderness,

HINIRV

1 फिर यीशु पवित्र आत्मा से भरा हुआ, यरदन से लौटा; और आत्मा की अगुआई से जंगल में फिरता रहा;

BSB

2 where for forty days He was tempted by the devil. He ate nothing during those days, and when they had ended, He was hungry.

HINIRV

2 और चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा करता रहा । उन दिनों में उसने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।

BSB

3 The devil said to Him, “If You are the Son of God, tell this stone to become bread.”

HINIRV

3 और शैतान ने उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो इस पत्थर से कह, कि रोटी बन जाए।”

BSB

4 But Jesus answered, “It is written: ‘Man shall not live on bread alone.’”

HINIRV

4 यीशु ने उसे उत्तर दिया, “लिखा है: ‘मनुष्य केवल रोटी से जीवित न रहेगा।’” (व्यव. 8:3)

BSB

5 Then the devil led Him up to a high place and showed Him in an instant all the kingdoms of the world.

HINIRV

5 तब शैतान उसे ले गया और उसको पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।

BSB

6 “I will give You authority over all these kingdoms and all their glory,” he said. “For it has been relinquished to me, and I can give it to anyone I wish.

HINIRV

6 और उससे कहा, “मैं यह सब अधिकार, और इनका वैभव तुझे दूँगा, क्योंकि वह मुझे सौंपा गया है, और जिसे चाहता हूँ, उसे दे सकता हूँ।

BSB

7 So if You worship me, it will all be Yours.”

HINIRV

7 इसलिए, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।”

BSB

8 But Jesus answered, “It is written: ‘Worship the Lord your God and serve Him only.’”

HINIRV

8 यीशु ने उसे उत्तर दिया, “लिखा है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर; और केवल उसी की उपासना कर।’” (व्यव. 6:13,14)

BSB

9 Then the devil led Him to Jerusalem and set Him on the pinnacle of the temple. “If You are the Son of God,” he said, “throw Yourself down from here.

HINIRV

9 तब उसने उसे यरूशलेम में ले जाकर मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया, और उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आपको यहाँ से नीचे गिरा दे।

BSB

10 For it is written: ‘He will command His angels concerning You to guard You carefully,

HINIRV

10 क्योंकि लिखा है, ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, कि वे तेरी रक्षा करें’

BSB

11 and they will lift You up in their hands, so that You will not strike Your foot against a stone.’”

HINIRV

11 और ‘वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे ऐसा न हो कि तेरे पाँव में पत्थर से ठेस लगे।’” (भज. 91:11,12)

BSB

12 But Jesus answered, “It also says, ‘Do not put the Lord your God to the test.’”

HINIRV

12 यीशु ने उसको उत्तर दिया, “यह भी कहा गया है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न करना।’” (व्यव. 6:16)

BSB

13 When the devil had finished every temptation, he left Him until an opportune time.

HINIRV

13 जब शैतान सब परीक्षा कर चुका, तब कुछ समय के लिये उसके पास से चला गया ।

BSB

14 Jesus returned to Galilee in the power of the Spirit, and the news about Him spread throughout the surrounding region.

HINIRV

14 फिर यीशु पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से भरा हुआ, गलील को लौटा, और उसकी चर्चा आस-पास के सारे देश में फैल गई।

BSB

15 He taught in their synagogues and was glorified by everyone.

HINIRV

15 और वह उन ही आराधनालयों में उपदेश करता रहा, और सब उसकी बड़ाई करते थे।

BSB

16 Then Jesus came to Nazareth, where He had been brought up. As was His custom, He entered the synagogue on the Sabbath. And when He stood up to read,

HINIRV

16 और वह नासरत में आया; जहाँ उसका पालन-पोषण हुआ था; और अपनी रीति के अनुसार सब्त के दिन आराधनालय में जाकर पढ़ने के लिये खड़ा हुआ।

BSB

17 the scroll of the prophet Isaiah was handed to Him. Unrolling it, He found the place where it was written:

HINIRV

17 यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक उसे दी गई, और उसने पुस्तक खोलकर, वह जगह निकाली जहाँ यह लिखा था:

BSB

18 “The Spirit of the Lord is on Me, because He has anointed Me to preach good news to the poor. He has sent Me to proclaim liberty to the captives and recovery of sight to the blind, to release the oppressed,

HINIRV

18 “प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिए कि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है, कि बन्दियों को छुटकारे का और अंधों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूँ और कुचले हुओं को छुड़ाऊँ, (यशा. 58:6, यशा. 61:1,2)

BSB

19 to proclaim the year of the Lord’s favor.”

HINIRV

19 और प्रभु के प्रसन्न रहने के वर्ष का प्रचार करूँ।”

BSB

20 Then He rolled up the scroll, returned it to the attendant, and sat down. The eyes of everyone in the synagogue were fixed on Him,

HINIRV

20 तब उसने पुस्तक बन्द करके सेवक के हाथ में दे दी, और बैठ गया: और आराधनालय के सब लोगों की आँखें उस पर लगी थी।

BSB

21 and He began by saying, “Today this Scripture is fulfilled in your hearing.”

HINIRV

21 तब वह उनसे कहने लगा, “आज ही यह लेख तुम्हारे सामने पूरा हुआ है।”

BSB

22 All spoke well of Him and marveled at the gracious words that came from His lips. “Isn’t this the son of Joseph?” they asked.

HINIRV

22 और सब ने उसे सराहा, और जो अनुग्रह की बातें उसके मुँह से निकलती थीं, उनसे अचम्भित हुए; और कहने लगे, “क्या यह यूसुफ का पुत्र नहीं?” (लूका 2:42, भज. 45:2)

BSB

23 Jesus said to them, “Surely you will quote this proverb to Me: ‘Physician, heal yourself! Do here in Your hometown what we have heard that You did in Capernaum.’”

HINIRV

23 उसने उनसे कहा, “तुम मुझ पर यह कहावत अवश्य कहोगे, ‘कि हे वैद्य, अपने आपको अच्छा कर! जो कुछ हमने सुना है कि कफरनहूम में तूने किया है उसे यहाँ अपने देश में भी कर।’”

BSB

24 Then He added, “Truly I tell you, no prophet is accepted in his hometown.

HINIRV

24 और उसने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कोई भविष्यद्वक्ता अपने देश में मान-सम्मान नहीं पाता।

BSB

25 But I tell you truthfully that there were many widows in Israel in the time of Elijah, when the sky was shut for three and a half years and great famine swept over all the land.

HINIRV

25 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि एलिय्याह के दिनों में जब साढ़े तीन वर्ष तक आकाश बन्द रहा, यहाँ तक कि सारे देश में बड़ा आकाल पड़ा, तो इस्राएल में बहुत सी विधवाएँ थीं। (1 राजा. 17:1, 1 राजा. 18:1)

BSB

26 Yet Elijah was not sent to any of them, but to the widow of Zarephath in Sidon.

HINIRV

26 पर एलिय्याह को उनमें से किसी के पास नहीं भेजा गया, केवल सीदोन के सारफत में एक विधवा के पास। (1 राजा. 17:9)

BSB

27 And there were many lepers in Israel in the time of Elisha the prophet. Yet not one of them was cleansed—only Naaman the Syrian.”

HINIRV

27 और एलीशा भविष्यद्वक्ता के समय इस्राएल में बहुत से कोढ़ी थे, पर सीरिया वासी नामान को छोड़ उनमें से कोई शुद्ध नहीं किया गया।” (2 राजा. 5:1-14)

BSB

28 On hearing this, all the people in the synagogue were enraged.

HINIRV

28 ये बातें सुनते ही जितने आराधनालय में थे, सब क्रोध से भर गए।

BSB

29 They got up, drove Him out of the town, and led Him to the brow of the hill on which the town was built, in order to throw Him over the cliff.

HINIRV

29 और उठकर उसे नगर से बाहर निकाला, और जिस पहाड़ पर उनका नगर बसा हुआ था, उसकी चोटी पर ले चले, कि उसे वहाँ से नीचे गिरा दें।

BSB

30 But Jesus passed through the crowd and went on His way.

HINIRV

30 पर वह उनके बीच में से निकलकर चला गया।

BSB

31 Then He went down to Capernaum, a town in Galilee, and on the Sabbath He began to teach the people.

HINIRV

31 फिर वह गलील के कफरनहूम नगर में गया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश दे रहा था।

BSB

32 They were astonished at His teaching, because His message had authority.

HINIRV

32 वे उसके उपदेश से चकित हो गए क्योंकि उसका वचन अधिकार सहित था।

BSB

33 In the synagogue there was a man possessed by the spirit of an unclean demon. He cried out in a loud voice,

HINIRV

33 आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें अशुद्ध आत्मा थी। वह ऊँचे शब्द से चिल्ला उठा,

BSB

34 “Ha! What do You want with us, Jesus of Nazareth? Have You come to destroy us? I know who You are—the Holy One of God!”

HINIRV

34 “हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ तू कौन है? तू परमेश्वर का पवित्र जन है!”

BSB

35 But Jesus rebuked the demon. “Be silent!” He said. “Come out of him!” At this, the demon threw the man down before them all and came out without harming him.

HINIRV

35 यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह और उसमें से निकल जा!” तब दुष्टात्मा उसे बीच में पटककर बिना हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।

BSB

36 All the people were overcome with amazement and asked one another, “What is this message? With authority and power He commands the unclean spirits, and they come out!”

HINIRV

36 इस पर सब को अचम्भा हुआ, और वे आपस में बातें करके कहने लगे, “यह कैसा वचन है? कि वह अधिकार और सामर्थ्य के साथ अशुद्ध आत्माओं को आज्ञा देता है, और वे निकल जाती हैं।”

BSB

37 And the news about Jesus spread throughout the surrounding region.

HINIRV

37 अतः चारों ओर हर जगह उसकी चर्चा होने लगी।

BSB

38 After Jesus had left the synagogue, He went to the home of Simon, whose mother-in-law was suffering from a high fever. So they appealed to Jesus on her behalf,

HINIRV

38 वह आराधनालय में से उठकर शमौन के घर में गया और शमौन की सास को तेज बुखार था, और उन्होंने उसके लिये उससे विनती की।

BSB

39 and He stood over her and rebuked the fever, and it left her. And she got up at once and began to serve them.

HINIRV

39 उसने उसके निकट खड़े होकर ज्वर को डाँटा और ज्वर उतर गया और वह तुरन्त उठकर उनकी सेवा-टहल करने लगी।

BSB

40 At sunset, all who were ill with various diseases were brought to Jesus, and laying His hands on each one, He healed them.

HINIRV

40 सूरज डूबते समय जिन-जिनके यहाँ लोग नाना प्रकार की बीमारियों में पड़े हुए थे, वे सब उन्हें उसके पास ले आएँ, और उसने एक-एक पर हाथ रखकर उन्हें चंगा किया।

BSB

41 Demons also came out of many people, shouting, “You are the Son of God!” But He rebuked the demons and would not allow them to speak, because they knew He was the Christ.

HINIRV

41 और दुष्टात्मा चिल्लाती और यह कहती हुई, “तू परमेश्वर का पुत्र है,” बहुतों में से निकल गई पर वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानती थी, कि यह मसीह है।

BSB

42 At daybreak, Jesus went out to a solitary place, and the crowds were looking for Him. They came to Him and tried to keep Him from leaving.

HINIRV

42 जब दिन हुआ तो वह निकलकर एक एकांत स्थान में गया, और बड़ी भीड़ उसे ढूँढ़ती हुई उसके पास आई, और उसे रोकने लगी, कि हमारे पास से न जा।

BSB

43 But Jesus told them, “I must preach the good news of the kingdom of God to the other towns as well, because that is why I was sent.”

HINIRV

43 परन्तु उसने उनसे कहा, “मुझे और नगरों में भी परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाना अवश्य है, क्योंकि मैं इसलिए भेजा गया हूँ।”

BSB

44 And He continued to preach in the synagogues of Judea.

HINIRV

44 और वह गलील के आराधनालयों में प्रचार करता रहा।

Questions about Luke 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.