Luke 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the fifteenth year of the reign of Tiberius Caesar, while Pontius Pilate was governor of Judea, Herod tetrarch of Galilee, his brother Philip tetrarch of Ituraea and Trachonitis, and Lysanias tetrarch of Abilene, | HINIRV 1 तिबिरियुस कैसर के राज्य के पन्द्रहवें वर्ष में जब पुन्तियुस पिलातुस यहूदिया का राज्यपाल था, और गलील में हेरोदेस इतूरैया, और त्रखोनीतिस में, उसका भाई फिलिप्पुस, और अबिलेने में लिसानियास चौथाई के राजा थे। |
| BSB 2 during the high priesthood of Annas and Caiaphas, the word of God came to John son of Zechariah in the wilderness. | HINIRV 2 और जब हन्ना और कैफा महायाजक थे, उस समय परमेश्वर का वचन जंगल में जकर्याह के पुत्र यूहन्ना के पास पहुँचा। |
| BSB 3 He went into all the region around the Jordan, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins, | HINIRV 3 और वह यरदन के आस-पास के सारे प्रदेश में आकर, पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करने लगा। |
| BSB 4 as it is written in the book of the words of Isaiah the prophet: “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him. | HINIRV 4 जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता के कहे हुए वचनों की पुस्तक में लिखा है: “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि, ‘प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो। |
| BSB 5 Every valley shall be filled in, and every mountain and hill made low. The crooked ways shall be made straight, and the rough ways smooth. | HINIRV 5 हर एक घाटी भर दी जाएगी, और हर एक पहाड़ और टीला नीचा किया जाएगा; और जो टेढ़ा है सीधा, और जो ऊँचा नीचा है वह चौरस मार्ग बनेगा। |
| BSB 6 And all humanity will see God’s salvation.’” | HINIRV 6 और हर प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेगा।’” (यशा. 40:3-5) |
| BSB 7 Then John said to the crowds coming out to be baptized by him, “You brood of vipers, who warned you to flee from the coming wrath? | HINIRV 7 जो बड़ी भीड़ उससे बपतिस्मा लेने को निकलकर आती थी, उनसे वह कहता था, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी, कि आनेवाले क्रोध से भागो? |
| BSB 8 Produce fruit, then, in keeping with repentance. And do not begin to say to yourselves, ‘We have Abraham as our father.’ For I tell you that out of these stones God can raise up children for Abraham. | HINIRV 8 अतः मन फिराव के योग्य फल लाओ: और अपने-अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता अब्राहम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर इन पत्थरों से अब्राहम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है। |
| BSB 9 The axe lies ready at the root of the trees, and every tree that does not produce good fruit will be cut down and thrown into the fire.” | HINIRV 9 और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिए जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।” |
| BSB 10 The crowds asked him, “What then should we do?” | HINIRV 10 और लोगों ने उससे पूछा, “तो हम क्या करें?” |
| BSB 11 John replied, “Whoever has two tunics should share with him who has none, and whoever has food should do the same.” | HINIRV 11 उसने उन्हें उतर दिया, “जिसके पास दो कुर्ते हों? वह उसके साथ जिसके पास नहीं हैं बाँट ले और जिसके पास भोजन हो, वह भी ऐसा ही करे।” |
| BSB 12 Even tax collectors came to be baptized. “Teacher,” they asked, “what should we do?” | HINIRV 12 और चुंगी लेनेवाले भी बपतिस्मा लेने आए, और उससे पूछा, “हे गुरु, हम क्या करें?” |
| BSB 13 “Collect no more than you are authorized,” he answered. | HINIRV 13 उसने उनसे कहा, “जो तुम्हारे लिये ठहराया गया है, उससे अधिक न लेना।” |
| BSB 14 Then some soldiers asked him, “And what should we do?” “Do not take money by force or false accusation,” he said. “Be content with your wages.” | HINIRV 14 और सिपाहियों ने भी उससे यह पूछा, “हम क्या करें?” उसने उनसे कहा, “किसी पर उपद्रव न करना, और न झूठा दोष लगाना, और अपनी मजदूरी पर सन्तोष करना।” |
| BSB 15 The people were waiting expectantly and were all wondering in their hearts if John could be the Christ. | HINIRV 15 जब लोग आस लगाए हुए थे, और सब अपने-अपने मन में यूहन्ना के विषय में विचार कर रहे थे, कि क्या यही मसीह तो नहीं है। |
| BSB 16 John answered all of them: “I baptize you with water, but One more powerful than I will come, the straps of whose sandals I am not worthy to untie. He will baptize you with the Holy Spirit and with fire. | HINIRV 16 तो यूहन्ना ने उन सब के उत्तर में कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का फीता खोल सकूँ, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा। |
| BSB 17 His winnowing fork is in His hand to clear His threshing floor and to gather the wheat into His barn; but He will burn up the chaff with unquenchable fire.” | HINIRV 17 उसका सूप, उसके हाथ में है; और वह अपना खलिहान अच्छी तरह से साफ करेगा; और गेहूँ को अपने खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जो बुझने की नहीं जला देगा।” |
| BSB 18 With these and many other exhortations, John proclaimed the good news to the people. | HINIRV 18 अतः वह बहुत सी शिक्षा दे देकर लोगों को सुसमाचार सुनाता रहा। |
| BSB 19 But when he rebuked Herod the tetrarch regarding his brother’s wife Herodias and all the evils he had done, | HINIRV 19 परन्तु उसने चौथाई देश के राजा हेरोदेस को उसके भाई फिलिप्पुस की पत्नी हेरोदियास के विषय, और सब कुकर्मों के विषय में जो उसने किए थे, उलाहना दिया। |
| BSB 20 Herod added this to them all: He locked John up in prison. | HINIRV 20 इसलिए हेरोदेस ने उन सबसे बढ़कर यह कुकर्म भी किया, कि यूहन्ना को बन्दीगृह में डाल दिया। |
| BSB 21 When all the people were being baptized, Jesus was baptized too. And as He was praying, heaven was opened, | HINIRV 21 जब सब लोगों ने बपतिस्मा लिया, और यीशु भी बपतिस्मा लेकर प्रार्थना कर रहा था, तो आकाश खुल गया। |
| BSB 22 and the Holy Spirit descended on Him in a bodily form like a dove. And a voice came from heaven: “You are My beloved Son; in You I am well pleased.” | HINIRV 22 और पवित्र आत्मा शारीरिक रूप में कबूतर के समान उस पर उतरा, और यह आकाशवाणी हुई “तू मेरा प्रिय पुत्र है, मैं तुझ से प्रसन्न हूँ।” |
| BSB 23 Jesus Himself was about thirty years old when He began His ministry. He was regarded as the son of Joseph, the son of Heli, | HINIRV 23 जब यीशु आप उपदेश करने लगा, तो लगभग तीस वर्ष की आयु का था और (जैसा समझा जाता था) यूसुफ का पुत्र था; और वह एली का, |
| BSB 24 the son of Matthat, the son of Levi, the son of Melchi, the son of Jannai, the son of Joseph, | HINIRV 24 और वह मत्तात का, और वह लेवी का, और वह मलकी का, और वह यन्ना का, और वह यूसुफ का, |
| BSB 25 the son of Mattathias, the son of Amos, the son of Nahum, the son of Esli, the son of Naggai, | HINIRV 25 और वह मत्तित्याह का, और वह आमोस का, और वह नहूम का, और वह असल्याह का, और वह नग्गई का, |
| BSB 26 the son of Maath, the son of Mattathias, the son of Semein, the son of Josech, the son of Joda, | HINIRV 26 और वह मात का, और वह मत्तित्याह का, और वह शिमी का, और वह योसेख का, और वह योदाह का, |
| BSB 27 the son of Joanan, the son of Rhesa, the son of Zerubbabel, the son of Shealtiel, the son of Neri, | HINIRV 27 और वह यूहन्ना का, और वह रेसा का, और वह जरुब्बाबेल का, और वह शालतीएल का, और वह नेरी का, (एज्रा 3:2, नहे. 12:1) |
| BSB 28 the son of Melchi, the son of Addi, the son of Cosam, the son of Elmadam, the son of Er, | HINIRV 28 और वह मलकी का, और वह अद्दी का, और वह कोसाम का, और वह एल्मदाम का, और वह एर का, |
| BSB 29 the son of Joshua, the son of Eliezer, the son of Jorim, the son of Matthat, the son of Levi, | HINIRV 29 और वह येशू का, और वह एलीएजेर का, और वह योरीम का, और वह मत्तात का, और वह लेवी का, |
| BSB 30 the son of Simeon, the son of Judah, the son of Joseph, the son of Jonam, the son of Eliakim, | HINIRV 30 और वह शमौन का, और वह यहूदा का, और वह यूसुफ का, और वह योनान का, और वह एलयाकीम का, |
| BSB 31 the son of Melea, the son of Menna, the son of Mattatha, the son of Nathan, the son of David, | HINIRV 31 और वह मलेआह का, और वह मिन्नाह का, और वह मत्तता का, और वह नातान का, और वह दाऊद का, (2 शमू. 5:14) |
| BSB 32 the son of Jesse, the son of Obed, the son of Boaz, the son of Sala, the son of Nahshon, | HINIRV 32 और वह यिशै का, और वह ओबेद का, और वह बोअज का, और वह सलमोन का, और वह नहशोन का, (रूत 4:20-22) |
| BSB 33 the son of Amminadab, the son of Admin, the son of Arni, the son of Hezron, the son of Perez, the son of Judah, | HINIRV 33 और वह अम्मीनादाब का, और वह अरनी का, और वह हेस्रोन का, और वह पेरेस का, और वह यहूदा का, (1 इति. 2:1-14) |
| BSB 34 the son of Jacob, the son of Isaac, the son of Abraham, the son of Terah, the son of Nahor, | HINIRV 34 और वह याकूब का, और वह इसहाक का, और वह अब्राहम का, और वह तेरह का, और वह नाहोर का, (उत्प. 21:3, उत्प. 25:26, 1 इति. 1:28,34) |
| BSB 35 the son of Serug, the son of Reu, the son of Peleg, the son of Eber, the son of Shelah, | HINIRV 35 और वह सरूग का, और वह रऊ का, और वह पेलेग का, और वह एबेर का, और वह शिलह का, |
| BSB 36 the son of Cainan, the son of Arphaxad, the son of Shem, the son of Noah, the son of Lamech, | HINIRV 36 और वह केनान का, वह अरफक्षद का, और वह शेम का, वह नूह का, वह लेमेक का, (उत्प. 11:10-26, 1 इति. 1:24-27) |
| BSB 37 the son of Methuselah, the son of Enoch, the son of Jared, the son of Mahalalel, the son of Cainan, | HINIRV 37 और वह मथूशिलह का, और वह हनोक का, और वह यिरिद का, और वह महललेल का, और वह केनान का, |
| BSB 38 the son of Enosh, the son of Seth, the son of Adam, the son of God. | HINIRV 38 और वह एनोश का, और वह शेत का, और वह आदम का, और वह परमेश्वर का पुत्र था। (उत्प. 4:25-5:32) |
Questions about Luke 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.