Luke 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the fifteenth year of the reign of Tiberius Caesar, while Pontius Pilate was governor of Judea, Herod tetrarch of Galilee, his brother Philip tetrarch of Ituraea and Trachonitis, and Lysanias tetrarch of Abilene,

HINCV

1 सम्राट कयसर तिबेरियॉस के शासनकाल के पन्द्रहवें वर्ष में जब पोन्तियॉस पिलातॉस यहूदिया प्रदेश का राज्यपाल, तथा हेरोदेस गलील प्रदेश का, उसका भाई फ़िलिप्पॉस इतूरिया और त्रख़ोनीतिस प्रदेश का, तथा लिसनियस एबिलीन का शासक थे,

BSB

2 during the high priesthood of Annas and Caiaphas, the word of God came to John son of Zechariah in the wilderness.

HINCV

2 और जब हन्‍ना और कायाफ़स महापुरोहित पद पर थे; ज़करयाह के पुत्र योहन को, जब वह बंजर भूमि में थे, परमेश्वर की ओर से एक संदेश प्राप्‍त हुआ.

BSB

3 He went into all the region around the Jordan, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins,

HINCV

3 इसलिये योहन यरदन नदी के आस-पास के सभी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पाप क्षमा के लिए पश्चाताप के बपतिस्मा का प्रचार करने लगे;

BSB

4 as it is written in the book of the words of Isaiah the prophet: “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.

HINCV

4 जैसा बपतिस्मा देनेवाले योहन के विषय में भविष्यवक्ता यशायाह के शब्दों के पुस्तक में लिखा है: “एक आवाज, जो बंजर भूमि में पुकारनेवाले की कह रही है, ‘प्रभु के लिए मार्ग को तैयार करो; उनका मार्ग सरल बनाओ.

BSB

5 Every valley shall be filled in, and every mountain and hill made low. The crooked ways shall be made straight, and the rough ways smooth.

HINCV

5 हर एक घाटी भर दी जाएगी, हर एक पर्वत और पहाड़ी समतल की जाएगी. टेढ़े रास्ते सीधे हो जाएंगे, तथा असमतल पथ समतल.

BSB

6 And all humanity will see God’s salvation.’”

HINCV

6 हर एक मनुष्य के सामने परमेश्वर का उद्धार स्पष्ट हो जाएगा.’”

BSB

7 Then John said to the crowds coming out to be baptized by him, “You brood of vipers, who warned you to flee from the coming wrath?

HINCV

7 बपतिस्मा लेने के उद्देश्य से अपने पास आई भीड़ को संबोधित करते हुए योहन कहते थे, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी तुम्हें किसने दे दी?

BSB

8 Produce fruit, then, in keeping with repentance. And do not begin to say to yourselves, ‘We have Abraham as our father.’ For I tell you that out of these stones God can raise up children for Abraham.

HINCV

8 सच्चे मन फिराने का प्रमाण दो और अपने आपको ऐसा कहना शुरू मत करो: ‘हम तो अब्राहाम की संतान हैं!’ क्योंकि मैं तुम्हें बताता हूं कि परमेश्वर में इन पत्थरों तक से अब्राहाम की संतान पैदा करने का सामर्थ्य है.

BSB

9 The axe lies ready at the root of the trees, and every tree that does not produce good fruit will be cut down and thrown into the fire.”

HINCV

9 कुल्हाड़ी पहले ही वृक्षों की जड़ पर रखी हुई है. हर एक पेड़, जो उत्तम फल नहीं फलता, काटा जाता और आग में झोंक दिया जाता है.”

BSB

10 The crowds asked him, “What then should we do?”

HINCV

10 इस पर भीड़ ने उनसे प्रश्न किया, “तब हम क्या करें?”

BSB

11 John replied, “Whoever has two tunics should share with him who has none, and whoever has food should do the same.”

HINCV

11 योहन ने उन्हें उत्तर दिया, “जिस व्यक्ति के पास दो कुर्ते हैं, वह एक उसे दे दे, जिसके पास एक भी नहीं है. जिसके पास भोजन है, वह भी यही करे.”

BSB

12 Even tax collectors came to be baptized. “Teacher,” they asked, “what should we do?”

HINCV

12 चुंगी लेनेवाले भी बपतिस्मा के लिए उनके पास आए और उन्होंने योहन से प्रश्न किया, “गुरुवर! हमारे लिए उचित क्या है?”

BSB

13 “Collect no more than you are authorized,” he answered.

HINCV

13 “निर्धारित राशि से अधिक मत लो.” योहन ने उत्तर दिया.

BSB

14 Then some soldiers asked him, “And what should we do?” “Do not take money by force or false accusation,” he said. “Be content with your wages.”

HINCV

14 कुछ सिपाहियों ने उनसे प्रश्न किया, “हमें बताइए—हम क्या करें?” योहन ने उत्तर दिया, “न तो डरा-धमका कर लोगों से पैसा ऐंठो और न ही उन पर झूठा आरोप लगाओ परंतु अपने वेतन में ही संतुष्ट रहो.”

BSB

15 The people were waiting expectantly and were all wondering in their hearts if John could be the Christ.

HINCV

15 बड़ी जिज्ञासा के भाव में भीड़ यह जानने का प्रयास कर रही थी और अपने-अपने हृदय में यही विचार कर रहे थे कि कहीं योहन ही तो मसीह नहीं हैं.

BSB

16 John answered all of them: “I baptize you with water, but One more powerful than I will come, the straps of whose sandals I am not worthy to untie. He will baptize you with the Holy Spirit and with fire.

HINCV

16 भीड़ को संबोधित करते हुए योहन ने स्पष्ट किया, “मेरा बपतिस्मा तो मात्र जल-बपतिस्मा है किंतु एक मुझसे अधिक सामर्थ्यशाली आ रहे हैं. मैं तो उनकी जूतियों के बंध खोलने योग्य भी नहीं. वही हैं, जो तुम्हें पवित्र आत्मा और आग में बपतिस्मा देंगे.

BSB

17 His winnowing fork is in His hand to clear His threshing floor and to gather the wheat into His barn; but He will burn up the chaff with unquenchable fire.”

HINCV

17 सूप उसके हाथ में है. वह गेहूं को निरुपयोगी भूसी और डंठल से अलग करते हैं. वह गेहूं को खलिहान में इकट्ठा करेंगे तथा भूसी को कभी न बुझनेवाली आग में भस्म कर देंगे.”

BSB

18 With these and many other exhortations, John proclaimed the good news to the people.

HINCV

18 योहन अनेक प्रकार से शिक्षा देते हुए लोगों में सुसमाचार का प्रचार करते रहे.

BSB

19 But when he rebuked Herod the tetrarch regarding his brother’s wife Herodias and all the evils he had done,

HINCV

19 जब योहन ने राज्यपाल हेरोदेस को उसके भाई की पत्नी हेरोदिअस के विषय में तथा स्वयं उसी के द्वारा किए गए अन्य कुकर्मों के कारण फटकार लगाई,

BSB

20 Herod added this to them all: He locked John up in prison.

HINCV

20 तब हेरोदेस ने एक और कुकर्म किया: उसने योहन ही को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया.

BSB

21 When all the people were being baptized, Jesus was baptized too. And as He was praying, heaven was opened,

HINCV

21 जब लोग योहन से बपतिस्मा ले रहे थे, उन्होंने प्रभु येशु को भी बपतिस्मा दिया. इस अवसर पर, जब प्रभु येशु प्रार्थना कर रहे थे, स्वर्ग खोल दिया गया

BSB

22 and the Holy Spirit descended on Him in a bodily form like a dove. And a voice came from heaven: “You are My beloved Son; in You I am well pleased.”

HINCV

22 और पवित्र आत्मा प्रभु येशु पर शारीरिक रूप में कबूतर के समान उतरे और स्वर्ग से निकला एक शब्द सुना गया: “तुम मेरे पुत्र हो—मेरे प्रिय. मैं तुममें पूरी तरह संतुष्ट हूं.”

BSB

23 Jesus Himself was about thirty years old when He began His ministry. He was regarded as the son of Joseph, the son of Heli,

HINCV

23 प्रभु येशु ने जब अपनी सेवकाई प्रारंभ की तब उनकी अवस्था लगभग तीस वर्ष की थी. जैसा समझा जाता है कि वह योसेफ़ के पुत्र हैं, योसेफ़ हेली के,

BSB

24 the son of Matthat, the son of Levi, the son of Melchi, the son of Jannai, the son of Joseph,

HINCV

24 हेली मथ्थात के, मथ्थात लेवी के, लेवी मेल्ख़ी के, मेल्ख़ी यन्‍नाई के, यन्‍नाई योसेफ़ के,

BSB

25 the son of Mattathias, the son of Amos, the son of Nahum, the son of Esli, the son of Naggai,

HINCV

25 योसेफ़ मत्ताथियाह के, मत्ताथियाह आमोस के, आमोस नहूम के, नहूम ऍस्ली के, ऍस्ली नग्गाई के,

BSB

26 the son of Maath, the son of Mattathias, the son of Semein, the son of Josech, the son of Joda,

HINCV

26 नग्गाई माहथ के, माहथ मत्ताथियाह के, मत्ताथियाह सेमेई के, सेमेई योसेख़ के, योसेख़ योदा के,

BSB

27 the son of Joanan, the son of Rhesa, the son of Zerubbabel, the son of Shealtiel, the son of Neri,

HINCV

27 योदा योअनान के, योअनान रेसा के, रेसा ज़ेरोबाबेल के, ज़ेरोबाबेल सलाथिएल के, सलाथिएल नेरी के,

BSB

28 the son of Melchi, the son of Addi, the son of Cosam, the son of Elmadam, the son of Er,

HINCV

28 नेरी मेल्ख़ी के, मेल्ख़ी अद्दी के, अद्दी कोसम के, कोसम एल्मोदम के, एल्मोदम एर के,

BSB

29 the son of Joshua, the son of Eliezer, the son of Jorim, the son of Matthat, the son of Levi,

HINCV

29 एर यहोशू के, यहोशू एलिएज़र के, एलिएज़र योरीम के, योरीम मथ्थात के, मथ्थात लेवी के,

BSB

30 the son of Simeon, the son of Judah, the son of Joseph, the son of Jonam, the son of Eliakim,

HINCV

30 लेवी शिमओन के, शिमओन यहूदाह के, यहूदाह योसेफ़ के, योसेफ़ योनाम के, योनाम एलियाकिम के

BSB

31 the son of Melea, the son of Menna, the son of Mattatha, the son of Nathan, the son of David,

HINCV

31 एलियाकिम मेलिया के, मेलिया मेन्‍ना के, महीनन मत्ताथा के, मत्ताथा नाथान के, नाथान दावीद के,

BSB

32 the son of Jesse, the son of Obed, the son of Boaz, the son of Sala, the son of Nahshon,

HINCV

32 दावीद यिशै के, यिशै ओबेद के, ओबेद बोअज़ के, बोअज़ सलमोन के, सलमोन नाहश्शोन के,

BSB

33 the son of Amminadab, the son of Admin, the son of Arni, the son of Hezron, the son of Perez, the son of Judah,

HINCV

33 नाहश्शोन अम्मीनादाब के, अम्मीनादाब राम के, राम आरनी के, आरनी हेज़रोन के, हेज़रोन फ़ारेस के, फ़ारेस यहूदाह के,

BSB

34 the son of Jacob, the son of Isaac, the son of Abraham, the son of Terah, the son of Nahor,

HINCV

34 यहूदाह याकोब के, याकोब यित्सहाक के, यित्सहाक अब्राहाम के, अब्राहाम तेराह के, तेराह नाख़ोर के,

BSB

35 the son of Serug, the son of Reu, the son of Peleg, the son of Eber, the son of Shelah,

HINCV

35 नाख़ोर सेरूख़ के, सेरूख़ रागाउ के, रागाउ फ़ालेक के, फ़ालेक ईबर के, ईबर शेलाह के,

BSB

36 the son of Cainan, the son of Arphaxad, the son of Shem, the son of Noah, the son of Lamech,

HINCV

36 शेलाह केनन के, केनन अरफाक्साद के, अरफाक्साद शेम के, शेम नोहा के, नोहा लामेख़ के,

BSB

37 the son of Methuselah, the son of Enoch, the son of Jared, the son of Mahalalel, the son of Cainan,

HINCV

37 लामेख़ मेथुसेलाह के, मेथुसेलाह हनोख, हनोख यारेत के, यारेत मालेलेईल के, मालेलेईल काईनम के,

BSB

38 the son of Enosh, the son of Seth, the son of Adam, the son of God.

HINCV

38 काईनम ईनॉश के, ईनॉश सेथ के, सेथ आदम के और आदम परमेश्वर के पुत्र थे.

Questions about Luke 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.