Luke 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now in those days a decree went out from Caesar Augustus that a census should be taken of the whole empire.

HINCV

1 यह उस समय की घटना है जब सम्राट कयसर औगुस्तॉस की ओर से यह राज आज्ञा घोषित की गई कि सभी रोम शासित राष्ट्रों में जनगणना की जाए.

BSB

2 This was the first census to take place while Quirinius was governor of Syria.

HINCV

2 यह सीरिया राज्य पर राज्यपाल क्वीरिनियुस के शासनकाल में पहली जनगणना थी.

BSB

3 And everyone went to his own town to register.

HINCV

3 सभी नागरिक अपने नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने जन्मस्थान को जाने लगे.

BSB

4 So Joseph also went up from Nazareth in Galilee to Judea, to the city of David called Bethlehem, since he was from the house and line of David.

HINCV

4 योसेफ़, दावीद के वंशज थे, इसलिये वह गलील प्रदेश के नाज़रेथ नगर से यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम अर्थात् दावीद के नगर गए

BSB

5 He went there to register with Mary, who was pledged to him in marriage and was expecting a child.

HINCV

5 कि वह भी अपनी मंगेतर मरियम के साथ, जो गर्भवती थी, नाम लिखवाएं.

BSB

6 While they were there, the time came for her Child to be born.

HINCV

6 वहीं मरियम का प्रसवकाल पूरा हुआ

BSB

7 And she gave birth to her firstborn, a Son. She wrapped Him in swaddling cloths and laid Him in a manger, because there was no room for them in the inn.

HINCV

7 और उन्होंने अपने पहलौठे पुत्र को जन्म दिया. उन्होंने उसे कपड़ों में लपेट कर चरनी में लिटा दिया क्योंकि यात्री निवास में उनके ठहरने के लिए कोई स्थान उपलब्ध न था.

BSB

8 And there were shepherds residing in the fields nearby, keeping watch over their flocks by night.

HINCV

8 उसी क्षेत्र में कुछ चरवाहे रात के समय मैदानों में अपनी भेड़ों की चौकसी कर रहे थे.

BSB

9 Just then an angel of the Lord stood before them, and the glory of the Lord shone around them, and they were terrified.

HINCV

9 सहसा प्रभु का एक दूत उनके सामने प्रकट हुआ और प्रभु का तेज उनके चारों ओर फैल गया और चरवाहे अत्यंत डर गए.

BSB

10 But the angel said to them, “Do not be afraid! For behold, I bring you good news of great joy that will be for all the people:

HINCV

10 इस पर स्वर्गदूत ने उन्हें धीरज देते हुए कहा, “डरो मत! क्योंकि मैं अत्यंत आनंद का एक शुभ संदेश लाया हूं, जो सभी के लिए है:

BSB

11 Today in the city of David a Savior has been born to you. He is Christ the Lord!

HINCV

11 तुम्हारे उद्धारकर्ता ने आज दावीद के नगर में जन्म लिया है. प्रभु मसीह वही हैं.

BSB

12 And this will be a sign to you: You will find a baby wrapped in swaddling cloths and lying in a manger.”

HINCV

12 उनकी पहचान के चिह्न ये हैं: तुम कपड़ों में लिपटा और चरनी में लेटा हुआ एक शिशु पाओगे.”

BSB

13 And suddenly there appeared with the angel a great multitude of the heavenly host, praising God and saying:

HINCV

13 सहसा उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का एक विशाल समूह प्रकट हुआ, जो परमेश्वर की स्तुति इस गान के द्वारा कर रहा था:

BSB

14 “Glory to God in the highest, and on earth peace to men on whom His favor rests!”

HINCV

14 “सबसे ऊंचे स्वर्ग में परमेश्वर की स्तुति; तथा पृथ्वी पर उनमें, जिन पर उनकी कृपादृष्टि है, शांति स्थापित हो.”

BSB

15 When the angels had left them and gone into heaven, the shepherds said to one another, “Let us go to Bethlehem and see this thing that has happened, which the Lord has made known to us.”

HINCV

15 जब स्वर्गदूत स्वर्ग लौट गए तब चरवाहों ने आपस में विचार किया, “आओ हम बेथलेहेम जाकर वह सब देखें, जिसका प्रभु ने हम पर प्रकाशन किया है.”

BSB

16 So they hurried off and found Mary and Joseph and the Baby, who was lying in the manger.

HINCV

16 इसलिये वे तुरंत चल पड़े और बेथलेहेम नगर पहुंचकर मरियम, योसेफ़ तथा उस शिशु को देखा, जो चरनी में लेटा हुआ था.

BSB

17 After they had seen the Child, they spread the message they had received about Him.

HINCV

17 उस शिशु का दर्शन कर वे उससे संबंधित सभी बातों को, जो उन पर प्रकाशित की गयी थी, सभी जगह बताने लगे.

BSB

18 And all who heard it were amazed at what the shepherds said to them.

HINCV

18 सभी सुननेवालों के लिए चरवाहों का समाचार आश्चर्य का विषय था.

BSB

19 But Mary treasured up all these things and pondered them in her heart.

HINCV

19 मरियम इन बातों को अपने हृदय में संजोकर उनके बारे में सोच-विचार करती रहीं.

BSB

20 The shepherds returned, glorifying and praising God for all they had heard and seen, which was just as the angel had told them.

HINCV

20 चरवाहे परमेश्वर की स्तुति तथा गुणगान करते हुए लौट गए क्योंकि जो कुछ उन्होंने सुना था और देखा था, वह ठीक वैसा ही था, जैसा उन पर प्रकाशित किया गया था.

BSB

21 When the eight days before His circumcision had passed, He was named Jesus, the name the angel had given Him before He was conceived.

HINCV

21 जन्म के आठवें दिन, ख़तना के समय, उस शिशु का नाम येशु रखा गया—वही नाम, जो उनके गर्भ में आने के पूर्व स्वर्गदूत द्वारा बताया गया था.

BSB

22 And when the time of purification according to the Law of Moses was complete, His parents brought Him to Jerusalem to present Him to the Lord

HINCV

22 जब मोशेह की व्यवस्था के अनुरूप मरियम और योसेफ़ के शुद्ध होने के दिन पूरे हुए, वे शिशु को येरूशलेम लाए कि उसे प्रभु को भेंट किया जाए.

BSB

23 (as it is written in the Law of the Lord: “Every firstborn male shall be consecrated to the Lord”),

HINCV

23 जैसा कि व्यवस्था का आदेश है: हर एक पहलौठा पुत्र प्रभु को भेंट किया जाए

BSB

24 and to offer the sacrifice specified in the Law of the Lord: “A pair of turtledoves or two young pigeons.”

HINCV

24 तथा प्रभु के व्यवस्था की आज्ञा के अनुसार एक जोड़ा पंडुकी या कबूतर के दो बच्चों की बलि चढ़ाई जाए.

BSB

25 Now there was a man in Jerusalem named Simeon, who was righteous and devout. He was waiting for the consolation of Israel, and the Holy Spirit was upon him.

HINCV

25 येरूशलेम में शिमओन नामक एक व्यक्ति थे. वह धर्मी तथा श्रद्धालु थे. वह इस्राएल की शांति की प्रतीक्षा कर रहे थे. उन पर पवित्र आत्मा का आच्छादन था.

BSB

26 The Holy Spirit had revealed to him that he would not see death before he had seen the Lord’s Christ.

HINCV

26 पवित्र आत्मा के द्वारा उन पर यह स्पष्ट कर दिया गया था कि प्रभु के मसीह को देखे बिना उनकी मृत्यु नहीं होगी.

BSB

27 Led by the Spirit, he went into the temple courts. And when the parents brought in the child Jesus to do for Him what was customary under the Law,

HINCV

27 पवित्र आत्मा के सिखाने पर शिमओन मंदिर के आंगन में आए. उसी समय मरियम और योसेफ़ ने व्यवस्था द्वारा निर्धारित विधियों को पूरा करने के उद्देश्य से शिशु येशु को लेकर वहां प्रवेश किया.

BSB

28 Simeon took Him in his arms and blessed God, saying:

HINCV

28 शिशु येशु को देखकर शिमओन ने उन्हें गोद में लेकर परमेश्वर की स्तुति करते हुए कहा.

BSB

29 “Sovereign Lord, as You have promised, You now dismiss Your servant in peace.

HINCV

29 “परम प्रधान प्रभु, अब अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार अपने सेवक को शांति में विदा कीजिए,

BSB

30 For my eyes have seen Your salvation,

HINCV

30 क्योंकि मैंने अपनी आंखों से आपके उद्धार को देख लिया है,

BSB

31 which You have prepared in the sight of all people,

HINCV

31 जिसे आपने सभी के लिए तैयार किया है.

BSB

32 a light for revelation to the Gentiles, and for glory to Your people Israel.”

HINCV

32 यह आपकी प्रजा इस्राएल का गौरव, तथा सब राष्ट्रों की ज्ञान की ज्योति है.”

BSB

33 The Child’s father and mother were amazed at what was spoken about Him.

HINCV

33 मरियम और योसेफ़ अपने पुत्र के विषय में इन बातों को सुन चकित रह गए.

BSB

34 Then Simeon blessed them and said to His mother Mary: “Behold, this Child is appointed to cause the rise and fall of many in Israel, and to be a sign that will be spoken against,

HINCV

34 शिमओन ने मरियम को संबोधित करते हुए ये आशीर्वचन कहे: “यह पहले से ठहराया हुआ है कि यह शिशु इस्राएल में अनेकों के पतन और उत्थान के लिए चुना गया है. यह एक ऐसा चिन्ह होगा लोकमत जिसके विरुद्ध ही होगा.

BSB

35 so that the thoughts of many hearts will be revealed—and a sword will pierce your soul as well.”

HINCV

35 यह तलवार तुम्हारे ही प्राण को आर-पार बेध देगी—कि अनेकों के हृदयों के विचार प्रकट हो जाएं.”

BSB

36 There was also a prophetess named Anna, the daughter of Phanuel, of the tribe of Asher, who was well along in years. She had been married for seven years,

HINCV

36 हन्‍ना नामक एक भविष्यवक्तिन थी, जो आशेर वंश के फ़नुएल नामक व्यक्ति की पुत्री थी. वह अत्यंत वृद्ध थी तथा विवाह के बाद पति के साथ मात्र सात वर्ष रहकर विधवा हो गई थी.

BSB

37 and then was a widow to the age of eighty-four. She never left the temple, but worshiped night and day, fasting and praying.

HINCV

37 इस समय उनकी आयु चौरासी वर्ष थी. उन्होंने मंदिर कभी नहीं छोड़ा और वह दिन-रात उपवास तथा प्रार्थना करते हुए परमेश्वर की उपासना में तल्लीन रहती थी.

BSB

38 Coming forward at that moment, she gave thanks to God and spoke about the Child to all who were waiting for the redemption of Jerusalem.

HINCV

38 उसी समय वह वहां आई और परमेश्वर के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने लगीं. उन्होंने उन सभी को इस शिशु के विषय में सूचित किया, जो येरूशलेम के छुटकारे की प्रतीक्षा में थे.

BSB

39 When Jesus’ parents had done everything required by the Law of the Lord, they returned to Galilee, to their own town of Nazareth.

HINCV

39 जब योसेफ़ तथा मरियम प्रभु के व्यवस्था में निर्धारित विधियां पूरी कर चुके, वे गलील प्रदेश में अपने नगर नाज़रेथ लौट गए.

BSB

40 And the Child grew and became strong. He was filled with wisdom, and the grace of God was upon Him.

HINCV

40 बालक येशु बड़े होते हुए बलवंत होते गए तथा उनकी बुद्धि का विकास होता गया. परमेश्वर उनसे प्रसन्‍न थे तथा वह उनकी कृपादृष्टि के पात्र थे.

BSB

41 Every year His parents went to Jerusalem for the Feast of the Passover.

HINCV

41 प्रभु येशु के माता-पिता प्रति वर्ष फ़सह उत्सव के उपलक्ष्य में येरूशलेम जाया करते थे.

BSB

42 And when He was twelve years old, they went up according to the custom of the Feast.

HINCV

42 जब प्रभु येशु की अवस्था बारह वर्ष की हुई, तब प्रथा के अनुसार वह भी अपने माता-पिता के साथ उत्सव के लिए येरूशलेम गए.

BSB

43 When those days were over and they were returning home, the boy Jesus remained behind in Jerusalem, but His parents were unaware He had stayed.

HINCV

43 उत्सव की समाप्‍ति पर जब उनके माता-पिता घर लौट रहे थे, बालक येशु येरूशलेम में ही ठहर गए. उनके माता-पिता इससे अनजान थे.

BSB

44 Assuming He was in their company, they traveled on for a day before they began to look for Him among their relatives and friends.

HINCV

44 यह सोचकर कि बालक यात्री-समूह में ही कहीं होगा, वे उस दिन की यात्रा में आगे बढ़ते गए. जब उन्होंने परिजनों-मित्रों में प्रभु येशु को खोजना प्रारंभ किया,

BSB

45 When they could not find Him, they returned to Jerusalem to search for Him.

HINCV

45 प्रभु येशु उन्हें उनके मध्य नहीं मिले इसलिये वे उन्हें खोजने येरूशलेम लौट गए.

BSB

46 Finally, after three days they found Him in the temple courts, sitting among the teachers, listening to them and asking them questions.

HINCV

46 तीन दिन बाद उन्होंने प्रभु येशु को मंदिर परिसर में शिक्षकों के साथ बैठा हुआ पाया. वहां बैठे हुए वह उनकी सुन रहे थे तथा उनसे प्रश्न भी कर रहे थे.

BSB

47 And all who heard Him were astounded at His understanding and His answers.

HINCV

47 जिस किसी ने भी उनको सुना, वह उनकी समझ और उनके उत्तरों से चकित थे.

BSB

48 When His parents saw Him, they were astonished. “Child, why have You done this to us?” His mother asked. “Your father and I have been anxiously searching for You.”

HINCV

48 उनके माता-पिता उन्हें वहां देख चकित रह गए. उनकी माता ने उनसे प्रश्न किया, “पुत्र! तुमने हमारे साथ ऐसा क्यों किया? तुम्हारे पिता और मैं तुम्हें कितनी बेचैनी से खोज रहे थे!”

BSB

49 “Why were you looking for Me?” He asked. “Did you not know that I had to be in My Father’s house?”

HINCV

49 “क्यों खोज रहे थे आप मुझे?” प्रभु येशु ने उनसे पूछा, “क्या आपको यह मालूम न था कि मेरा मेरे पिता के घर में ही होना उचित है?”

BSB

50 But they did not understand the statement He was making to them.

HINCV

50 मरियम और योसेफ़ को प्रभु येशु की इस बात का अर्थ समझ नहीं आया.

BSB

51 Then He went down to Nazareth with them and was obedient to them. But His mother treasured up all these things in her heart.

HINCV

51 प्रभु येशु अपने माता-पिता के साथ नाज़रेथ लौट गए और उनके आज्ञाकारी रहे. उनकी माता ने ये सब विषय हृदय में संजोए रखे.

BSB

52 And Jesus grew in wisdom and stature, and in favor with God and man.

HINCV

52 प्रभु येशु बुद्धि डीलडौल तथा परमेश्वर और मनुष्यों की कृपादृष्टि में बढ़ते चले गए.

Questions about Luke 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.