Luke 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Many have undertaken to compose an account of the things that have been fulfilled among us, | HINCV 1 अनेक व्यक्तियों ने उन घटनाओं को लिखकर इकट्ठा करने का कार्य किया है, जो हमारे बीच में घटी. |
| BSB 2 just as they were handed down to us by the initial eyewitnesses and servants of the word. | HINCV 2 ये सबूत हमें उनसे प्राप्त हुए हैं, जो प्रारंभ ही से इनके प्रत्यक्षदर्शी और परमेश्वर के वचन के सेवक रहे. |
| BSB 3 Therefore, having carefully investigated everything from the beginning, it seemed good also to me to write an orderly account for you, most excellent Theophilus, | HINCV 3 मैंने स्वयं हर एक घटनाओं की शुरुआत से सावधानीपूर्वक जांच की है. इसलिये परम सम्मान्य थियोफ़िलॉस महोदय, मुझे भी यह उचित लगा कि आपके लिए मैं यह सब क्रम के अनुसार लिखूं |
| BSB 4 so that you may know the certainty of the things you have been taught. | HINCV 4 कि जो शिक्षाएं आपको दी गई हैं, आप उनकी विश्वसनीयता को जान लें. |
| BSB 5 In the time of Herod king of Judea there was a priest named Zechariah, who belonged to the priestly division of Abijah, and whose wife Elizabeth was a descendant of Aaron. | HINCV 5 यहूदिया प्रदेश के राजा हेरोदेस के शासनकाल में अबीयाह दल के एक पुरोहित थे, जिनका नाम ज़करयाह था. उनकी पत्नी का नाम एलिज़ाबेथ था, जो हारोन की वंशज थी. |
| BSB 6 Both of them were righteous in the sight of God, walking blamelessly in all the commandments and decrees of the Lord. | HINCV 6 वे दोनों ही परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी तथा प्रभु के सभी आदेशों और नियमों के पालन में दोषहीन थे. |
| BSB 7 But they had no children, because Elizabeth was barren, and they were both well along in years. | HINCV 7 उनकी कोई संतान न थी क्योंकि एलिज़ाबेथ बांझ थी और वे दोनों ही अब बूढ़े हो चुके थे. |
| BSB 8 One day while Zechariah’s division was on duty and he was serving as priest before God, | HINCV 8 अपने दल की बारी के अनुसार जब ज़करयाह एक दिन परमेश्वर के सामने अपनी पुरोहित सेवा भेंट कर रहे थे, |
| BSB 9 he was chosen by lot, according to the custom of the priesthood, to enter the temple of the Lord and burn incense. | HINCV 9 उन्हें पुरोहितों की रीति के अनुसार पर्ची द्वारा चुनाव कर प्रभु के मंदिर में प्रवेश करने और धूप जलाने का काम सौंपा गया था. |
| BSB 10 And at the hour of the incense offering, the whole congregation was praying outside. | HINCV 10 धूप जलाने के समय बाहर सभी लोगों का विशाल समूह प्रार्थना कर रहा था. |
| BSB 11 Just then an angel of the Lord appeared to Zechariah, standing at the right side of the altar of incense. | HINCV 11 तभी ज़करयाह के सामने प्रभु का एक दूत प्रकट हुआ, जो धूप वेदी की दायीं ओर खड़ा था. |
| BSB 12 When Zechariah saw him, he was startled and gripped with fear. | HINCV 12 स्वर्गदूत को देख ज़करयाह चौंक पड़े और भयभीत हो गए |
| BSB 13 But the angel said to him, “Do not be afraid, Zechariah, because your prayer has been heard. Your wife Elizabeth will bear you a son, and you are to give him the name John. | HINCV 13 किंतु उस स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो, ज़करयाह! तुम्हारी प्रार्थना सुन ली गई है. तुम्हारी पत्नी एलिज़ाबेथ एक पुत्र जनेगी. तुम उसका नाम योहन रखना. |
| BSB 14 He will be a joy and delight to you, and many will rejoice at his birth, | HINCV 14 तुम आनंदित और प्रसन्न होंगे तथा अनेक उसके जन्म के कारण आनंद मनाएंगे. |
| BSB 15 for he will be great in the sight of the Lord. He shall never take wine or strong drink, and he will be filled with the Holy Spirit even from his mother’s womb. | HINCV 15 यह बालक प्रभु की दृष्टि में महान होगा. वह दाखरस और मदिरा का सेवन कभी न करेगा तथा माता के गर्भ से ही पवित्र आत्मा से भरा हुआ होगा. |
| BSB 16 Many of the sons of Israel he will turn back to the Lord their God. | HINCV 16 वह इस्राएल के वंशजों में से अनेकों को प्रभु—उनके परमेश्वर—की ओर लौटा ले आएगा. |
| BSB 17 And he will go on before the Lord in the spirit and power of Elijah, to turn the hearts of the fathers to their children and the disobedient to the wisdom of the righteous—to make ready a people prepared for the Lord.” | HINCV 17 वह एलियाह की आत्मा और सामर्थ्य में प्रभु के आगे चलनेवाला बनकर पिताओं के हृदय संतानों की ओर तथा अनाज्ञाकारियों को धर्मी के ज्ञान की ओर फेरेगा कि एक राष्ट्र को प्रभु के लिए तैयार करें.” |
| BSB 18 “How can I be sure of this?” Zechariah asked the angel. “I am an old man, and my wife is well along in years.” | HINCV 18 ज़करयाह ने स्वर्गदूत से प्रश्न किया, “मैं कैसे विश्वास करूं—क्योंकि मैं ठहरा एक बूढ़ा व्यक्ति और मेरी पत्नी की आयु भी ढल चुकी है?” |
| BSB 19 “I am Gabriel,” replied the angel. “I stand in the presence of God, and I have been sent to speak to you and to bring you this good news. | HINCV 19 स्वर्गदूत ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल हूं. मैं नित परमेश्वर की उपस्थिति में रहता हूं. मुझे तुम्हें यह बताने और इस शुभ समाचार की घोषणा करने के लिए ही भेजा गया है. |
| BSB 20 And now you will be silent and unable to speak until the day this comes to pass, because you did not believe my words, which will be fulfilled at their proper time.” | HINCV 20 और सुनो! जब तक मेरी ये बातें पूरी न हो जाए, तब तक के लिए तुम गूंगे हो जाओगे, बोलने में असमर्थ, क्योंकि तुमने मेरे वचनों पर विश्वास नहीं किया, जिसका नियत समय पर पूरा होना निश्चित है.” |
| BSB 21 Meanwhile, the people were waiting for Zechariah and wondering why he took so long in the temple. | HINCV 21 बाहर ज़करयाह का इंतजार कर रहे लोग असमंजस में पड़ गए कि उन्हें मंदिर में इतनी देर क्यों हो रही है. |
| BSB 22 When he came out and was unable to speak to them, they realized he had seen a vision in the temple. He kept making signs to them but remained unable to speak. | HINCV 22 जब ज़करयाह बाहर आए, वह उनसे बातें करने में असमर्थ रहे. इसलिये वे समझ गए कि ज़करयाह को मंदिर में कोई दर्शन प्राप्त हुआ है. वह उनसे संकेतों द्वारा बातचीत करते रहे और मौन बने रहे. |
| BSB 23 And when the days of his service were complete, he returned home. | HINCV 23 अपने पुरोहित सेवाकाल की समाप्ति पर ज़करयाह घर लौट गए. |
| BSB 24 After these days, his wife Elizabeth became pregnant and for five months remained in seclusion. She declared, | HINCV 24 उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ ने गर्भधारण किया और यह कहते हुए पांच माह तक अकेले में रहीं, |
| BSB 25 “The Lord has done this for me. In these days He has shown me favor and taken away my disgrace among the people.” | HINCV 25 “प्रभु ने मुझ पर यह कृपादृष्टि की है और समूह में मेरी लज्जित स्थिति से मुझे उबार लिया है.” |
| BSB 26 In the sixth month, God sent the angel Gabriel to a town in Galilee called Nazareth, | HINCV 26 छठे माह में स्वर्गदूत गब्रिएल को परमेश्वर द्वारा गलील प्रदेश के नाज़रेथ नामक नगर में |
| BSB 27 to a virgin pledged in marriage to a man named Joseph, who was of the house of David. And the virgin’s name was Mary. | HINCV 27 एक कुंवारी कन्या के पास भेजा गया, जिसका विवाह योसेफ़ नामक एक पुरुष से होना निश्चित हुआ था. योसेफ़, राजा दावीद के वंशज थे. कन्या का नाम था मरियम. |
| BSB 28 The angel appeared to her and said, “Greetings, you who are highly favored! The Lord is with you.” | HINCV 28 मरियम को संबोधित करते हुए स्वर्गदूत ने कहा, “प्रभु की कृपापात्री, नमस्कार! प्रभु आपके साथ हैं.” |
| BSB 29 Mary was greatly troubled at his words and wondered what kind of greeting this might be. | HINCV 29 इस कथन को सुन वह बहुत ही घबरा गईं कि इस प्रकार के नमस्कार का क्या अर्थ हो सकता है. |
| BSB 30 So the angel told her, “Do not be afraid, Mary, for you have found favor with God. | HINCV 30 स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरिए, मरियम! क्योंकि आप परमेश्वर की कृपा की पात्र हैं. |
| BSB 31 Behold, you will conceive and give birth to a son, and you are to give Him the name Jesus. | HINCV 31 सुनिए! आप गर्भधारण कर एक पुत्र को जन्म देंगी. आप उनका नाम येशु रखें. |
| BSB 32 He will be great and will be called the Son of the Most High. The Lord God will give Him the throne of His father David, | HINCV 32 वह महान होंगे. परम प्रधान के पुत्र कहलाएंगे और प्रभु परमेश्वर उन्हें उनके पूर्वज दावीद का सिंहासन सौंपेंगे, |
| BSB 33 and He will reign over the house of Jacob forever. His kingdom will never end!” | HINCV 33 वह याकोब के वंश पर हमेशा के लिए राज्य करेंगे तथा उनके राज्य का अंत कभी न होगा.” |
| BSB 34 “How can this be,” Mary asked the angel, “since I am a virgin?” | HINCV 34 मरियम ने स्वर्गदूत से प्रश्न किया, “यह कैसे संभव होगा क्योंकि मैं तो कुंवारी हूं?” |
| BSB 35 The angel replied, “The Holy Spirit will come upon you, and the power of the Most High will overshadow you. So the Holy One to be born will be called the Son of God. | HINCV 35 स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा आप पर उतरेंगे तथा परम प्रधान का सामर्थ्य आप पर छाया करेगा. इसलिये जो जन्म लेंगे, वह पवित्र और परमेश्वर-पुत्र कहलाएंगे. |
| BSB 36 Look, even Elizabeth your relative has conceived a son in her old age, and she who was called barren is in her sixth month. | HINCV 36 और यह भी सुनिए आपकी परिजन एलिज़ाबेथ ने अपनी वृद्धावस्था में एक पुत्र गर्भधारण किया है. वह, जो बांझ कहलाती थी, उन्हें छः माह का गर्भ है. |
| BSB 37 For no word from God will ever fail.” | HINCV 37 परमेश्वर के लिए असंभव कुछ भी नहीं.” |
| BSB 38 “I am the Lord’s servant,” Mary answered. “May it happen to me according to your word.” Then the angel left her. | HINCV 38 मरियम ने कहा, “देखिए, मैं प्रभु की दासी हूं. मेरे लिए वही सब हो, जैसा आपने कहा है.” तब वह स्वर्गदूत उनके पास से चला गया. |
| BSB 39 In those days Mary got ready and hurried to a town in the hill country of Judah, | HINCV 39 मरियम तुरंत यहूदिया प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के एक नगर को चली गईं. |
| BSB 40 where she entered the home of Zechariah and greeted Elizabeth. | HINCV 40 वहां उन्होंने ज़करयाह के घर पर जाकर एलिज़ाबेथ को नमस्कार किया. |
| BSB 41 When Elizabeth heard Mary’s greeting, the baby leaped in her womb, and Elizabeth was filled with the Holy Spirit. | HINCV 41 जैसे ही एलिज़ाबेथ ने मरियम का नमस्कार सुना, उनके गर्भ में शिशु उछल पड़ा और एलिज़ाबेथ पवित्र आत्मा से भर गईं. |
| BSB 42 In a loud voice she exclaimed, “Blessed are you among women, and blessed is the fruit of your womb! | HINCV 42 वह उल्लसित शब्द में बोल उठी, “तुम सभी नारियों में धन्य हो और धन्य है तुम्हारे गर्भ का फल! |
| BSB 43 And why am I so honored, that the mother of my Lord should come to me? | HINCV 43 मुझ पर यह कैसी कृपादृष्टि हुई है, जो मेरे प्रभु की माता मुझसे भेंट करने आई हैं! |
| BSB 44 For as soon as the sound of your greeting reached my ears, the baby in my womb leaped for joy. | HINCV 44 देखो तो, जैसे ही तुम्हारा नमस्कार मेरे कानों में पड़ा, हर्षोल्लास से मेरे गर्भ में शिशु उछल पड़ा. |
| BSB 45 Blessed is she who has believed that the Lord’s word to her will be fulfilled.” | HINCV 45 धन्य है वह, जिसने प्रभु द्वारा कही हुई बातों के पूरा होने का विश्वास किया है!” |
| BSB 46 Then Mary said: “My soul magnifies the Lord, | HINCV 46 इस पर मरियम के वचन ये थे: “मेरा प्राण प्रभु की प्रशंसा करता है |
| BSB 47 and my spirit rejoices in God my Savior! | HINCV 47 और मेरी अंतरात्मा परमेश्वर, मेरे उद्धारकर्ता में आनंदित हुई है, |
| BSB 48 For He has looked with favor on the humble state of His servant. From now on all generations will call me blessed. | HINCV 48 क्योंकि उन्होंने अपनी दासी की दीनता की ओर दृष्टि की है. अब से सभी पीढ़ियां मुझे धन्य कहेंगी, |
| BSB 49 For the Mighty One has done great things for me. Holy is His name. | HINCV 49 क्योंकि सामर्थ्यी ने मेरे लिए बड़े-बड़े काम किए हैं. पवित्र है उनका नाम. |
| BSB 50 His mercy extends to those who fear Him, from generation to generation. | HINCV 50 उनकी दया उनके श्रद्धालुओं पर पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है. |
| BSB 51 He has performed mighty deeds with His arm; He has scattered those who are proud in the thoughts of their hearts. | HINCV 51 अपने भुजबल से उन्होंने प्रतापी काम किए हैं और अभिमानियों को बिखरा दिया है. |
| BSB 52 He has brought down rulers from their thrones, but has exalted the humble. | HINCV 52 परमेश्वर ने राजाओं को उनके सिंहासनों से नीचे उतार दिया तथा विनम्रों को उठाया है. |
| BSB 53 He has filled the hungry with good things, but has sent the rich away empty. | HINCV 53 उन्होंने भूखों को उत्तम पदार्थों से तृप्त किया तथा सम्पन्नों को खाली लौटा दिया. |
| BSB 54 He has helped His servant Israel, remembering to be merciful, | HINCV 54 उन्होंने अपने सेवक इस्राएल की सहायता अपनी उस करुणा के स्मरण में की, |
| BSB 55 as He promised to our fathers, to Abraham and his descendants forever.” | HINCV 55 जिसकी प्रतिज्ञा उसने हमारे बाप-दादों से करी थी और जो अब्राहाम तथा उनके वंशजों पर सदा-सर्वदा रहेगी.” |
| BSB 56 Mary stayed with Elizabeth for about three months and then returned home. | HINCV 56 लगभग तीन माह एलिज़ाबेथ के साथ रहकर मरियम अपने घर लौट गईं. |
| BSB 57 When the time came for Elizabeth to have her child, she gave birth to a son. | HINCV 57 एलिज़ाबेथ का प्रसवकाल पूरा हुआ और उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया. |
| BSB 58 Her neighbors and relatives heard that the Lord had shown her great mercy, and they rejoiced with her. | HINCV 58 जब पड़ोसियों और परिजनों ने यह सुना कि एलिज़ाबेथ पर यह अनुग्रह हुआ है, तो वे भी उनके इस आनंद में सम्मिलित हो गए. |
| BSB 59 On the eighth day, when they came to circumcise the child, they were going to name him after his father Zechariah. | HINCV 59 आठवें दिन वे शिशु के ख़तना के लिए इकट्ठा हुए. वे शिशु को उसके पिता के नाम पर ज़करयाह पुकारने लगे. |
| BSB 60 But his mother replied, “No! He shall be called John.” | HINCV 60 किंतु शिशु की माता ने उत्तर दिया; “नहीं! इसका नाम योहन होगा!” |
| BSB 61 They said to her, “There is no one among your relatives who bears this name.” | HINCV 61 इस पर उन्होंने एलिज़ाबेथ से कहा, “आपके परिजनों में तो इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है!” |
| BSB 62 So they made signs to his father to find out what he wanted to name the child. | HINCV 62 तब उन्होंने शिशु के पिता से संकेत में प्रश्न किया कि वह शिशु का नाम क्या रखना चाहते हैं? |
| BSB 63 Zechariah asked for a tablet and wrote, “His name is John.” And they were all amazed. | HINCV 63 ज़करयाह ने एक लेखन पट्ट मंगा कर उस पर लिख दिया, “इसका नाम योहन है.” यह देख सभी चकित रह गए. |
| BSB 64 Immediately Zechariah’s mouth was opened and his tongue was released, and he began to speak, praising God. | HINCV 64 उसी क्षण उनकी आवाज लौट आई. उनकी जीभ के बंधन खुल गए और वह परमेश्वर की स्तुति करने लगे. |
| BSB 65 All their neighbors were filled with awe, and people throughout the hill country of Judea were talking about these events. | HINCV 65 सभी पड़ोसियों में परमेश्वर के प्रति श्रद्धा भाव आ गया और यहूदिया प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी. |
| BSB 66 And all who heard this wondered in their hearts and asked, “What then will this child become?” For the Lord’s hand was with him. | HINCV 66 निःसंदेह प्रभु का हाथ उस बालक पर था. जिन्होंने यह सुना, उन्होंने इसे याद रखा और यह विचार करते रहे: “क्या होगा यह बालक!” |
| BSB 67 Then his father Zechariah was filled with the Holy Spirit and prophesied: | HINCV 67 पवित्र आत्मा से भरकर उनके पिता ज़करयाह इस प्रकार भविष्यवाणियों का वर्णानुभाषण करना शुरू किया: |
| BSB 68 “Blessed be the Lord, the God of Israel, because He has visited and redeemed His people. | HINCV 68 “धन्य हैं प्रभु, इस्राएल के परमेश्वर, क्योंकि उन्होंने अपनी प्रजा की सुधि ली और उसका उद्धार किया. |
| BSB 69 He has raised up a horn of salvation for us in the house of His servant David, | HINCV 69 उन्होंने हमारे लिए अपने सेवक दावीद के वंश में एक उद्धारकर्ता पैदा किया है, |
| BSB 70 as He spoke through His holy prophets, those of ages past, | HINCV 70 (जैसा उन्होंने प्राचीन काल के अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से प्रकट किया) |
| BSB 71 salvation from our enemies and from the hand of all who hate us, | HINCV 71 शत्रुओं तथा उन सबसे, जो हमसे घृणा करते हैं, बचाए रखा |
| BSB 72 to show mercy to our fathers and to remember His holy covenant, | HINCV 72 कि वह हमारे पूर्वजों पर अपनी कृपादृष्टि प्रदर्शित करें तथा अपनी पवित्र वाचा को पूरा करें; |
| BSB 73 the oath He swore to our father Abraham, to grant us | HINCV 73 वही वाचा, जो उन्होंने हमारे पूर्वज अब्राहाम से स्थापित की थी: |
| BSB 74 deliverance from hostile hands, that we may serve Him without fear, | HINCV 74 वह हमें हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ाएंगे, |
| BSB 75 in holiness and righteousness before Him all the days of our lives. | HINCV 75 कि हम पवित्रता और धार्मिकता में निर्भय हो जीवन भर उनकी सेवा कर सकें. |
| BSB 76 And you, child, will be called a prophet of the Most High; for you will go on before the Lord to prepare the way for Him, | HINCV 76 “और बालक तुम, मेरे पुत्र, परम प्रधान परमेश्वर के भविष्यवक्ता कहलाओगे; क्योंकि तुम उनका मार्ग तैयार करने के लिए प्रभु के आगे-आगे चलोगे, |
| BSB 77 to give to His people the knowledge of salvation through the forgiveness of their sins, | HINCV 77 तुम परमेश्वर की प्रजा को उसके पापों की क्षमा के द्वारा उद्धार का ज्ञान प्रदान करोगे. |
| BSB 78 because of the tender mercy of our God, by which the Dawn will visit us from on high, | HINCV 78 हमारे परमेश्वर की अत्यधिक कृपा के कारण, स्वर्ग से हम पर प्रकाश का उदय होगा, |
| BSB 79 to shine on those who live in darkness and in the shadow of death, to guide our feet into the path of peace.” | HINCV 79 उन पर, जो अंधकार और मृत्यु की छाया में हैं; कि इसके द्वारा हमारा मार्गदर्शन शांति के मार्ग पर हो.” |
| BSB 80 And the child grew and became strong in spirit; and he lived in the wilderness until the time of his public appearance to Israel. | HINCV 80 बालक योहन का विकास होता गया तथा वह आत्मिक रूप से भी बलवंत होते गए. इस्राएल के सामने सार्वजनिक रूप से प्रकट होने के पहले वह बंजर भूमि में निवास करते रहे. |
Questions about Luke 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.