Luke 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Many have undertaken to compose an account of the things that have been fulfilled among us,

HINIRV

1 बहुतों ने उन बातों का जो हमारे बीच में बीती हैं, इतिहास लिखने में हाथ लगाया है।

BSB

2 just as they were handed down to us by the initial eyewitnesses and servants of the word.

HINIRV

2 जैसा कि उन्होंने जो पहले ही से इन बातों के देखनेवाले और वचन के सेवक थे हम तक पहुँचाया।

BSB

3 Therefore, having carefully investigated everything from the beginning, it seemed good also to me to write an orderly account for you, most excellent Theophilus,

HINIRV

3 इसलिए हे श्रीमान थियुफिलुस मुझे भी यह उचित मालूम हुआ कि उन सब बातों का सम्पूर्ण हाल आरम्भ से ठीक-ठीक जाँच करके उन्हें तेरे लिये क्रमानुसार लिखूँ,

BSB

4 so that you may know the certainty of the things you have been taught.

HINIRV

4 कि तू यह जान ले, कि वे बातें जिनकी तूने शिक्षा पाई है, कैसी अटल हैं।

BSB

5 In the time of Herod king of Judea there was a priest named Zechariah, who belonged to the priestly division of Abijah, and whose wife Elizabeth was a descendant of Aaron.

HINIRV

5 यहूदिया के राजा हेरोदेस के समय अबिय्याह के दल में जकर्याह नाम का एक याजक था, और उसकी पत्नी हारून के वंश की थी, जिसका नाम एलीशिबा था।

BSB

6 Both of them were righteous in the sight of God, walking blamelessly in all the commandments and decrees of the Lord.

HINIRV

6 और वे दोनों परमेश्वर के सामने धर्मी थे, और प्रभु की सारी आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलनेवाले थे।

BSB

7 But they had no children, because Elizabeth was barren, and they were both well along in years.

HINIRV

7 उनके कोई सन्तान न थी, क्योंकि एलीशिबा बाँझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे।

BSB

8 One day while Zechariah’s division was on duty and he was serving as priest before God,

HINIRV

8 जब वह अपने दल की पारी पर परमेश्वर के सामने याजक का काम करता था।

BSB

9 he was chosen by lot, according to the custom of the priesthood, to enter the temple of the Lord and burn incense.

HINIRV

9 तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए। (निर्ग. 30:7)

BSB

10 And at the hour of the incense offering, the whole congregation was praying outside.

HINIRV

10 और धूप जलाने के समय लोगों की सारी मण्डली बाहर प्रार्थना कर रही थी।

BSB

11 Just then an angel of the Lord appeared to Zechariah, standing at the right side of the altar of incense.

HINIRV

11 कि प्रभु का एक स्वर्गदूत धूप की वेदी की दाहिनी ओर खड़ा हुआ उसको दिखाई दिया।

BSB

12 When Zechariah saw him, he was startled and gripped with fear.

HINIRV

12 और जकर्याह देखकर घबराया और उस पर बड़ा भय छा गया।

BSB

13 But the angel said to him, “Do not be afraid, Zechariah, because your prayer has been heard. Your wife Elizabeth will bear you a son, and you are to give him the name John.

HINIRV

13 परन्तु स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे जकर्याह, भयभीत न हो क्योंकि तेरी प्रार्थना सुन ली गई है और तेरी पत्नी एलीशिबा से तेरे लिये एक पुत्र उत्पन्न होगा, और तू उसका नाम यूहन्ना रखना।

BSB

14 He will be a joy and delight to you, and many will rejoice at his birth,

HINIRV

14 और तुझे आनन्द और हर्ष होगा और बहुत लोग उसके जन्म के कारण आनन्दित होंगे।

BSB

15 for he will be great in the sight of the Lord. He shall never take wine or strong drink, and he will be filled with the Holy Spirit even from his mother’s womb.

HINIRV

15 क्योंकि वह प्रभु के सामने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पीएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा। (इफि. 5:18, न्याय. 13:4,5)

BSB

16 Many of the sons of Israel he will turn back to the Lord their God.

HINIRV

16 और इस्राएलियों में से बहुतों को उनके प्रभु परमेश्वर की ओर फेरेगा।

BSB

17 And he will go on before the Lord in the spirit and power of Elijah, to turn the hearts of the fathers to their children and the disobedient to the wisdom of the righteous—to make ready a people prepared for the Lord.”

HINIRV

17 वह एलिय्याह की आत्मा और सामर्थ्य में होकर उसके आगे-आगे चलेगा, कि पिताओं का मन बाल-बच्चों की ओर फेर दे; और आज्ञा न माननेवालों को धर्मियों की समझ पर लाए; और प्रभु के लिये एक योग्य प्रजा तैयार करे।” (मला. 4:5,6)

BSB

18 “How can I be sure of this?” Zechariah asked the angel. “I am an old man, and my wife is well along in years.”

HINIRV

18 जकर्याह ने स्वर्गदूत से पूछा, “यह मैं कैसे जानूँ? क्योंकि मैं तो बूढ़ा हूँ; और मेरी पत्नी भी बूढ़ी हो गई है।”

BSB

19 “I am Gabriel,” replied the angel. “I stand in the presence of God, and I have been sent to speak to you and to bring you this good news.

HINIRV

19 स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल हूँ, जो परमेश्वर के सामने खड़ा रहता हूँ; और मैं तुझ से बातें करने और तुझे यह सुसमाचार सुनाने को भेजा गया हूँ। (दानि. 8:16, दानि. 9:21)

BSB

20 And now you will be silent and unable to speak until the day this comes to pass, because you did not believe my words, which will be fulfilled at their proper time.”

HINIRV

20 और देख, जिस दिन तक ये बातें पूरी न हो लें, उस दिन तक तू मौन रहेगा, और बोल न सकेगा, इसलिए कि तूने मेरी बातों की जो अपने समय पर पूरी होंगी, विश्वास न किया।”

BSB

21 Meanwhile, the people were waiting for Zechariah and wondering why he took so long in the temple.

HINIRV

21 लोग जकर्याह की प्रतीक्षा करते रहे और अचम्भा करने लगे कि उसे मन्दिर में ऐसी देर क्यों लगी?

BSB

22 When he came out and was unable to speak to them, they realized he had seen a vision in the temple. He kept making signs to them but remained unable to speak.

HINIRV

22 जब वह बाहर आया, तो उनसे बोल न सका अतः वे जान गए, कि उसने मन्दिर में कोई दर्शन पाया है; और वह उनसे संकेत करता रहा, और गूँगा रह गया।

BSB

23 And when the days of his service were complete, he returned home.

HINIRV

23 जब उसकी सेवा के दिन पूरे हुए, तो वह अपने घर चला गया।

BSB

24 After these days, his wife Elizabeth became pregnant and for five months remained in seclusion. She declared,

HINIRV

24 इन दिनों के बाद उसकी पत्नी एलीशिबा गर्भवती हुई; और पाँच महीने तक अपने आपको यह कह के छिपाए रखा।

BSB

25 “The Lord has done this for me. In these days He has shown me favor and taken away my disgrace among the people.”

HINIRV

25 “मनुष्यों में मेरा अपमान दूर करने के लिये प्रभु ने इन दिनों में कृपादृष्टि करके मेरे लिये ऐसा किया है।” (उत्प. 30:23)

BSB

26 In the sixth month, God sent the angel Gabriel to a town in Galilee called Nazareth,

HINIRV

26 छठवें महीने में परमेश्वर की ओर से गब्रिएल स्वर्गदूत गलील के नासरत नगर में,

BSB

27 to a virgin pledged in marriage to a man named Joseph, who was of the house of David. And the virgin’s name was Mary.

HINIRV

27 एक कुँवारी के पास भेजा गया। जिसकी मंगनी यूसुफ नाम दाऊद के घराने के एक पुरुष से हुई थी: उस कुँवारी का नाम मरियम था।

BSB

28 The angel appeared to her and said, “Greetings, you who are highly favored! The Lord is with you.”

HINIRV

28 और स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा, “आनन्द और जय तेरी हो, जिस पर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है! प्रभु तेरे साथ है!”

BSB

29 Mary was greatly troubled at his words and wondered what kind of greeting this might be.

HINIRV

29 वह उस वचन से बहुत घबरा गई, और सोचने लगी कि यह किस प्रकार का अभिवादन है?

BSB

30 So the angel told her, “Do not be afraid, Mary, for you have found favor with God.

HINIRV

30 स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे मरियम; भयभीत न हो, क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है।

BSB

31 Behold, you will conceive and give birth to a son, and you are to give Him the name Jesus.

HINIRV

31 और देख, तू गर्भवती होगी, और तेरे एक पुत्र उत्पन्न होगा; तू उसका नाम यीशु रखना। (यशा. 7:14)

BSB

32 He will be great and will be called the Son of the Most High. The Lord God will give Him the throne of His father David,

HINIRV

32 वह महान होगा; और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा; और प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसको देगा। (भज. 132:11, यशा. 9:6-7)

BSB

33 and He will reign over the house of Jacob forever. His kingdom will never end!”

HINIRV

33 और वह याकूब के घराने पर सदा राज्य करेगा; और उसके राज्य का अन्त न होगा।” (2 शमू. 7:12,16, इब्रा. 1:8, दानि. 2:44)

BSB

34 “How can this be,” Mary asked the angel, “since I am a virgin?”

HINIRV

34 मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, “यह कैसे होगा? मैं तो पुरुष को जानती ही नहीं।”

BSB

35 The angel replied, “The Holy Spirit will come upon you, and the power of the Most High will overshadow you. So the Holy One to be born will be called the Son of God.

HINIRV

35 स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ्य तुझ पर छाया करेगी; इसलिए वह पवित्र जो उत्पन्न होनेवाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा।

BSB

36 Look, even Elizabeth your relative has conceived a son in her old age, and she who was called barren is in her sixth month.

HINIRV

36 और देख, और तेरी कुटुम्बिनी एलीशिबा के भी बुढ़ापे में पुत्र होनेवाला है, यह उसका, जो बाँझ कहलाती थी छठवाँ महीना है।

BSB

37 For no word from God will ever fail.”

HINIRV

37 परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।” (मत्ती 19:26, यिर्म. 32:27)

BSB

38 “I am the Lord’s servant,” Mary answered. “May it happen to me according to your word.” Then the angel left her.

HINIRV

38 मरियम ने कहा, “देख, मैं प्रभु की दासी हूँ, तेरे वचन के अनुसार मेरे साथ ऐसा हो।” तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।

BSB

39 In those days Mary got ready and hurried to a town in the hill country of Judah,

HINIRV

39 उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई।

BSB

40 where she entered the home of Zechariah and greeted Elizabeth.

HINIRV

40 और जकर्याह के घर में जाकर एलीशिबा को नमस्कार किया।

BSB

41 When Elizabeth heard Mary’s greeting, the baby leaped in her womb, and Elizabeth was filled with the Holy Spirit.

HINIRV

41 जैसे ही एलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, वैसे ही बच्चा उसके पेट में उछला, और एलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गई।

BSB

42 In a loud voice she exclaimed, “Blessed are you among women, and blessed is the fruit of your womb!

HINIRV

42 और उसने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “तू स्त्रियों में धन्य है, और तेरे पेट का फल धन्य है!

BSB

43 And why am I so honored, that the mother of my Lord should come to me?

HINIRV

43 और यह अनुग्रह मुझे कहाँ से हुआ, कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आई?

BSB

44 For as soon as the sound of your greeting reached my ears, the baby in my womb leaped for joy.

HINIRV

44 और देख जैसे ही तेरे नमस्कार का शब्द मेरे कानों में पड़ा वैसे ही बच्चा मेरे पेट में आनन्द से उछल पड़ा।

BSB

45 Blessed is she who has believed that the Lord’s word to her will be fulfilled.”

HINIRV

45 और धन्य है, वह जिसने विश्वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई, वे पूरी होंगी।”

BSB

46 Then Mary said: “My soul magnifies the Lord,

HINIRV

46 तब मरियम ने कहा, “मेरा प्राण प्रभु की बड़ाई करता है।

BSB

47 and my spirit rejoices in God my Savior!

HINIRV

47 और मेरी आत्मा मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर से आनन्दित हुई। (1 शमू. 2:1)

BSB

48 For He has looked with favor on the humble state of His servant. From now on all generations will call me blessed.

HINIRV

48 क्योंकि उसने अपनी दासी की दीनता पर दृष्टि की है; इसलिए देखो, अब से सब युग-युग के लोग मुझे धन्य कहेंगे। (1 शमू. 1:11, लूका 1:42, मला. 3:12)

BSB

49 For the Mighty One has done great things for me. Holy is His name.

HINIRV

49 क्योंकि उस शक्तिमान ने मेरे लिये बड़े- बड़े काम किए हैं, और उसका नाम पवित्र है।

BSB

50 His mercy extends to those who fear Him, from generation to generation.

HINIRV

50 और उसकी दया उन पर, जो उससे डरते हैं, पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है। (भज. 103:17)

BSB

51 He has performed mighty deeds with His arm; He has scattered those who are proud in the thoughts of their hearts.

HINIRV

51 उसने अपना भुजबल दिखाया, और जो अपने मन में घमण्ड करते थे, उन्हें तितर-बितर किया। (2 शमू. 22:28, भज. 89:10)

BSB

52 He has brought down rulers from their thrones, but has exalted the humble.

HINIRV

52 उसने शासकों को सिंहासनों से गिरा दिया; और दीनों को ऊँचा किया। (1 शमू. 2:7, अय्यू. 5:11, भज. 113:7,8)

BSB

53 He has filled the hungry with good things, but has sent the rich away empty.

HINIRV

53 उसने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को खाली हाथ निकाल दिया। (1 शमू. 2:5, भज. 107:9)

BSB

54 He has helped His servant Israel, remembering to be merciful,

HINIRV

54 उसने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया कि अपनी उस दया को स्मरण करे, (भज. 98:3, यशा. 41:8,9)

BSB

55 as He promised to our fathers, to Abraham and his descendants forever.”

HINIRV

55 जो अब्राहम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उसने हमारे पूर्वजों से कहा था।” (उत्प. 22:17, मीका 7:20)

BSB

56 Mary stayed with Elizabeth for about three months and then returned home.

HINIRV

56 मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई।

BSB

57 When the time came for Elizabeth to have her child, she gave birth to a son.

HINIRV

57 तब एलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी।

BSB

58 Her neighbors and relatives heard that the Lord had shown her great mercy, and they rejoiced with her.

HINIRV

58 उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुनकर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।

BSB

59 On the eighth day, when they came to circumcise the child, they were going to name him after his father Zechariah.

HINIRV

59 और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकर्याह रखने लगे। (उत्प. 17:12, लैव्य. 12:3)

BSB

60 But his mother replied, “No! He shall be called John.”

HINIRV

60 और उसकी माता ने उत्तर दिया, “नहीं; वरन् उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।”

BSB

61 They said to her, “There is no one among your relatives who bears this name.”

HINIRV

61 और उन्होंने उससे कहा, “तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।”

BSB

62 So they made signs to his father to find out what he wanted to name the child.

HINIRV

62 तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है?

BSB

63 Zechariah asked for a tablet and wrote, “His name is John.” And they were all amazed.

HINIRV

63 और उसने लिखने की पट्टी मँगवाकर लिख दिया, “उसका नाम यूहन्ना है,” और सभी ने अचम्भा किया।

BSB

64 Immediately Zechariah’s mouth was opened and his tongue was released, and he began to speak, praising God.

HINIRV

64 तब उसका मुँह और जीभ तुरन्त खुल गई; और वह बोलने और परमेश्वर की स्तुति करने लगा।

BSB

65 All their neighbors were filled with awe, and people throughout the hill country of Judea were talking about these events.

HINIRV

65 और उसके आस-पास के सब रहनेवालों पर भय छा गया; और उन सब बातों की चर्चा यहूदिया के सारे पहाड़ी देश में फैल गई।

BSB

66 And all who heard this wondered in their hearts and asked, “What then will this child become?” For the Lord’s hand was with him.

HINIRV

66 और सब सुननेवालों ने अपने-अपने मन में विचार करके कहा, “यह बालक कैसा होगा?” क्योंकि प्रभु का हाथ उसके साथ था।

BSB

67 Then his father Zechariah was filled with the Holy Spirit and prophesied:

HINIRV

67 और उसका पिता जकर्याह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गया, और भविष्यद्वाणी करने लगा।

BSB

68 “Blessed be the Lord, the God of Israel, because He has visited and redeemed His people.

HINIRV

68 “प्रभु इस्राएल का परमेश्वर धन्य हो, कि उसने अपने लोगों पर दृष्टि की और उनका छुटकारा किया है, (भज. 111:9, भज. 41:13)

BSB

69 He has raised up a horn of salvation for us in the house of His servant David,

HINIRV

69 और अपने सेवक दाऊद के घराने में हमारे लिये एक उद्धार का सींग निकाला, (भज. 132:17, यिर्म. 30:9)

BSB

70 as He spoke through His holy prophets, those of ages past,

HINIRV

70 जैसे उसने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा जो जगत के आदि से होते आए हैं, कहा था,

BSB

71 salvation from our enemies and from the hand of all who hate us,

HINIRV

71 अर्थात् हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है; (भज. 106:10)

BSB

72 to show mercy to our fathers and to remember His holy covenant,

HINIRV

72 कि हमारे पूर्वजों पर दया करके अपनी पवित्र वाचा का स्मरण करे,

BSB

73 the oath He swore to our father Abraham, to grant us

HINIRV

73 और वह शपथ जो उसने हमारे पिता अब्राहम से खाई थी, (उत्प. 17:7, भज. 105:8,9)

BSB

74 deliverance from hostile hands, that we may serve Him without fear,

HINIRV

74 कि वह हमें यह देगा, कि हम अपने शत्रुओं के हाथ से छूटकर,

BSB

75 in holiness and righteousness before Him all the days of our lives.

HINIRV

75 उसके सामने पवित्रता और धार्मिकता से जीवन भर निडर रहकर उसकी सेवा करते रहें।

BSB

76 And you, child, will be called a prophet of the Most High; for you will go on before the Lord to prepare the way for Him,

HINIRV

76 और तू हे बालक, परमप्रधान का भविष्यद्वक्ता कहलाएगा, क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने के लिये उसके आगे-आगे चलेगा, (मला. 3:1, यशा. 40:3)

BSB

77 to give to His people the knowledge of salvation through the forgiveness of their sins,

HINIRV

77 कि उसके लोगों को उद्धार का ज्ञान दे, जो उनके पापों की क्षमा से प्राप्त होता है।

BSB

78 because of the tender mercy of our God, by which the Dawn will visit us from on high,

HINIRV

78 यह हमारे परमेश्वर की उसी बड़ी करुणा से होगा; जिसके कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा।

BSB

79 to shine on those who live in darkness and in the shadow of death, to guide our feet into the path of peace.”

HINIRV

79 कि अंधकार और मृत्यु की छाया में बैठनेवालों को ज्योति दे, और हमारे पाँवों को कुशल के मार्ग में सीधे चलाए।” (यशा. 58:8, यशा. 60:1,2, यशा. 9:2)

BSB

80 And the child grew and became strong in spirit; and he lived in the wilderness until the time of his public appearance to Israel.

HINIRV

80 और वह बालक यूहन्ना, बढ़ता और आत्मा में बलवन्त होता गया और इस्राएल पर प्रगट होने के दिन तक जंगलों में रहा।

Questions about Luke 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.