Luke 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now in those days a decree went out from Caesar Augustus that a census should be taken of the whole empire.

HINIRV

1 उन दिनों में औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली, कि सारे रोमी साम्राज्य के लोगों के नाम लिखे जाएँ।

BSB

2 This was the first census to take place while Quirinius was governor of Syria.

HINIRV

2 यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई, जब क्विरिनियुस सीरिया का राज्यपाल था।

BSB

3 And everyone went to his own town to register.

HINIRV

3 और सब लोग नाम लिखवाने के लिये अपने-अपने नगर को गए।

BSB

4 So Joseph also went up from Nazareth in Galilee to Judea, to the city of David called Bethlehem, since he was from the house and line of David.

HINIRV

4 अतः यूसुफ भी इसलिए कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया।

BSB

5 He went there to register with Mary, who was pledged to him in marriage and was expecting a child.

HINIRV

5 कि अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी नाम लिखवाए।

BSB

6 While they were there, the time came for her Child to be born.

HINIRV

6 उनके वहाँ रहते हुए उसके जनने के दिन पूरे हुए।

BSB

7 And she gave birth to her firstborn, a Son. She wrapped Him in swaddling cloths and laid Him in a manger, because there was no room for them in the inn.

HINIRV

7 और वह अपना पहलौठा पुत्र जनी और उसे कपड़े में लपेटकर चरनी में रखा; क्योंकि उनके लिये सराय में जगह न थी।

BSB

8 And there were shepherds residing in the fields nearby, keeping watch over their flocks by night.

HINIRV

8 और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदानों में रहकर अपने झुण्ड का पहरा देते थे।

BSB

9 Just then an angel of the Lord stood before them, and the glory of the Lord shone around them, and they were terrified.

HINIRV

9 और परमेश्वर का एक दूत उनके पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उनके चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए।

BSB

10 But the angel said to them, “Do not be afraid! For behold, I bring you good news of great joy that will be for all the people:

HINIRV

10 तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो; क्योंकि देखो, मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूँ; जो सब लोगों के लिये होगा,

BSB

11 Today in the city of David a Savior has been born to you. He is Christ the Lord!

HINIRV

11 कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और वही मसीह प्रभु है।

BSB

12 And this will be a sign to you: You will find a baby wrapped in swaddling cloths and lying in a manger.”

HINIRV

12 और इसका तुम्हारे लिये यह चिन्ह है, कि तुम एक बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे।”

BSB

13 And suddenly there appeared with the angel a great multitude of the heavenly host, praising God and saying:

HINIRV

13 तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का दल परमेश्वर की स्तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया,

BSB

14 “Glory to God in the highest, and on earth peace to men on whom His favor rests!”

HINIRV

14 “आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्ति हो।”

BSB

15 When the angels had left them and gone into heaven, the shepherds said to one another, “Let us go to Bethlehem and see this thing that has happened, which the Lord has made known to us.”

HINIRV

15 जब स्वर्गदूत उनके पास से स्वर्ग को चले गए, तो गड़ेरियों ने आपस में कहा, “आओ, हम बैतलहम जाकर यह बात जो हुई है, और जिसे प्रभु ने हमें बताया है, देखें।”

BSB

16 So they hurried off and found Mary and Joseph and the Baby, who was lying in the manger.

HINIRV

16 और उन्होंने तुरन्त जाकर मरियम और यूसुफ को और चरनी में उस बालक को पड़ा देखा।

BSB

17 After they had seen the Child, they spread the message they had received about Him.

HINIRV

17 इन्हें देखकर उन्होंने वह बात जो इस बालक के विषय में उनसे कही गई थी, प्रगट की।

BSB

18 And all who heard it were amazed at what the shepherds said to them.

HINIRV

18 और सब सुननेवालों ने उन बातों से जो गड़ेरियों ने उनसे कहीं आश्चर्य किया।

BSB

19 But Mary treasured up all these things and pondered them in her heart.

HINIRV

19 परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।

BSB

20 The shepherds returned, glorifying and praising God for all they had heard and seen, which was just as the angel had told them.

HINIRV

20 और गड़ेरिये जैसा उनसे कहा गया था, वैसा ही सब सुनकर और देखकर परमेश्वर की महिमा और स्तुति करते हुए लौट गए।

BSB

21 When the eight days before His circumcision had passed, He was named Jesus, the name the angel had given Him before He was conceived.

HINIRV

21 जब आठ दिन पूरे हुए, और उसके खतने का समय आया, तो उसका नाम यीशु रखा गया, यह नाम स्वर्गदूत द्वारा, उसके गर्भ में आने से पहले दिया गया था। (उत्प. 17:12, लैव्य. 12:3)

BSB

22 And when the time of purification according to the Law of Moses was complete, His parents brought Him to Jerusalem to present Him to the Lord

HINIRV

22 और जब मूसा की व्यवस्था के अनुसार मरियम के शुद्ध होने के दिन पूरे हुए तो यूसुफ और मरियम उसे यरूशलेम में ले गए, कि प्रभु के सामने लाएँ। (लैव्य. 12:6)

BSB

23 (as it is written in the Law of the Lord: “Every firstborn male shall be consecrated to the Lord”),

HINIRV

23 जैसा कि प्रभु की व्यवस्था में लिखा है: “हर एक पहलौठा प्रभु के लिये पवित्र ठहरेगा।” (निर्ग. 13:2,12)

BSB

24 and to offer the sacrifice specified in the Law of the Lord: “A pair of turtledoves or two young pigeons.”

HINIRV

24 और प्रभु की व्यवस्था के वचन के अनुसार, “पण्‍डुकों का एक जोड़ा, या कबूतर के दो बच्चे लाकर बलिदान करें।” (लैव्य. 12:8)

BSB

25 Now there was a man in Jerusalem named Simeon, who was righteous and devout. He was waiting for the consolation of Israel, and the Holy Spirit was upon him.

HINIRV

25 उस समय यरूशलेम में शमौन नामक एक मनुष्य था, और वह मनुष्य धर्मी और भक्त था; और इस्राएल की शान्ति की प्रतीक्षा कर रहा था, और पवित्र आत्मा उस पर था।

BSB

26 The Holy Spirit had revealed to him that he would not see death before he had seen the Lord’s Christ.

HINIRV

26 और पवित्र आत्मा के द्वारा प्रकट हुआ, कि जब तक तू प्रभु के मसीह को देख न लेगा, तब तक मृत्यु को न देखेगा।

BSB

27 Led by the Spirit, he went into the temple courts. And when the parents brought in the child Jesus to do for Him what was customary under the Law,

HINIRV

27 और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें,

BSB

28 Simeon took Him in his arms and blessed God, saying:

HINIRV

28 तो उसने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा:

BSB

29 “Sovereign Lord, as You have promised, You now dismiss Your servant in peace.

HINIRV

29 “हे प्रभु, अब तू अपने दास को अपने वचन के अनुसार शान्ति से विदा कर दे;

BSB

30 For my eyes have seen Your salvation,

HINIRV

30 क्योंकि मेरी आँखों ने तेरे उद्धार को देख लिया है।

BSB

31 which You have prepared in the sight of all people,

HINIRV

31 जिसे तूने सब देशों के लोगों के सामने तैयार किया है। (यशा. 40:5)

BSB

32 a light for revelation to the Gentiles, and for glory to Your people Israel.”

HINIRV

32 कि वह अन्यजातियों को सत्य प्रकट करने के लिए एक ज्योति होगा, और तेरे निज लोग इस्राएल की महिमा हो।” (यशा. 42:6, यशा. 49:6)

BSB

33 The Child’s father and mother were amazed at what was spoken about Him.

HINIRV

33 और उसका पिता और उसकी माता इन बातों से जो उसके विषय में कही जाती थीं, आश्चर्य करते थे।

BSB

34 Then Simeon blessed them and said to His mother Mary: “Behold, this Child is appointed to cause the rise and fall of many in Israel, and to be a sign that will be spoken against,

HINIRV

34 तब शमौन ने उनको आशीष देकर, उसकी माता मरियम से कहा, “देख, वह तो इस्राएल में बहुतों के गिरने, और उठने के लिये, और एक ऐसा चिन्ह होने के लिये ठहराया गया है, जिसके विरोध में बातें की जाएँगी (यशा. 8:14-15)

BSB

35 so that the thoughts of many hearts will be revealed—and a sword will pierce your soul as well.”

HINIRV

35 (वरन् तेरा प्राण भी तलवार से आर-पार छिद जाएगा) इससे बहुत हृदयों के विचार प्रगट होंगे।”

BSB

36 There was also a prophetess named Anna, the daughter of Phanuel, of the tribe of Asher, who was well along in years. She had been married for seven years,

HINIRV

36 और आशेर के गोत्र में से हन्नाह नामक फनूएल की बेटी एक भविष्यद्वक्तिन थी: वह बहुत बूढ़ी थी, और विवाह होने के बाद सात वर्ष अपने पति के साथ रह पाई थी।

BSB

37 and then was a widow to the age of eighty-four. She never left the temple, but worshiped night and day, fasting and praying.

HINIRV

37 वह चौरासी वर्ष की विधवा थी: और मन्दिर को नहीं छोड़ती थी पर उपवास और प्रार्थना कर करके रात-दिन उपासना किया करती थी।

BSB

38 Coming forward at that moment, she gave thanks to God and spoke about the Child to all who were waiting for the redemption of Jerusalem.

HINIRV

38 और वह उस घड़ी वहाँ आकर परमेश्वर का धन्यवाद करने लगी, और उन सभी से, जो यरूशलेम के छुटकारे की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसके विषय में बातें करने लगी। (यशा. 52:9)

BSB

39 When Jesus’ parents had done everything required by the Law of the Lord, they returned to Galilee, to their own town of Nazareth.

HINIRV

39 और जब वे प्रभु की व्यवस्था के अनुसार सब कुछ निपटा चुके तो गलील में अपने नगर नासरत को फिर चले गए।

BSB

40 And the Child grew and became strong. He was filled with wisdom, and the grace of God was upon Him.

HINIRV

40 और बालक बढ़ता, और बलवन्त होता, और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया; और परमेश्वर का अनुग्रह उस पर था।

BSB

41 Every year His parents went to Jerusalem for the Feast of the Passover.

HINIRV

41 उसके माता-पिता प्रतिवर्ष फसह के पर्व में यरूशलेम को जाया करते थे। (निर्ग. 12:24-27, व्यव. 16:1-8)

BSB

42 And when He was twelve years old, they went up according to the custom of the Feast.

HINIRV

42 जब वह बारह वर्ष का हुआ, तो वे पर्व की रीति के अनुसार यरूशलेम को गए।

BSB

43 When those days were over and they were returning home, the boy Jesus remained behind in Jerusalem, but His parents were unaware He had stayed.

HINIRV

43 और जब वे उन दिनों को पूरा करके लौटने लगे, तो वह बालक यीशु यरूशलेम में रह गया; और यह उसके माता-पिता नहीं जानते थे।

BSB

44 Assuming He was in their company, they traveled on for a day before they began to look for Him among their relatives and friends.

HINIRV

44 वे यह समझकर, कि वह और यात्रियों के साथ होगा, एक दिन का पड़ाव निकल गए: और उसे अपने कुटुम्बियों और जान-पहचानवालों में ढूँढ़ने लगे।

BSB

45 When they could not find Him, they returned to Jerusalem to search for Him.

HINIRV

45 पर जब नहीं मिला, तो ढूँढ़ते-ढूँढ़ते यरूशलेम को फिर लौट गए।

BSB

46 Finally, after three days they found Him in the temple courts, sitting among the teachers, listening to them and asking them questions.

HINIRV

46 और तीन दिन के बाद उन्होंने उसे मन्दिर में उपदेशकों के बीच में बैठे, उनकी सुनते और उनसे प्रश्न करते हुए पाया।

BSB

47 And all who heard Him were astounded at His understanding and His answers.

HINIRV

47 और जितने उसकी सुन रहे थे, वे सब उसकी समझ और उसके उत्तरों से चकित थे।

BSB

48 When His parents saw Him, they were astonished. “Child, why have You done this to us?” His mother asked. “Your father and I have been anxiously searching for You.”

HINIRV

48 तब वे उसे देखकर चकित हुए और उसकी माता ने उससे कहा, “हे पुत्र, तूने हम से क्यों ऐसा व्यवहार किया? देख, तेरा पिता और मैं कुढ़ते हुए तुझे ढूँढ़ते थे।”

BSB

49 “Why were you looking for Me?” He asked. “Did you not know that I had to be in My Father’s house?”

HINIRV

49 उसने उनसे कहा, “तुम मुझे क्यों ढूँढ़ते थे? क्या नहीं जानते थे, कि मुझे अपने पिता के भवन में होना अवश्य है?”

BSB

50 But they did not understand the statement He was making to them.

HINIRV

50 परन्तु जो बात उसने उनसे कही, उन्होंने उसे नहीं समझा।

BSB

51 Then He went down to Nazareth with them and was obedient to them. But His mother treasured up all these things in her heart.

HINIRV

51 तब वह उनके साथ गया, और नासरत में आया, और उनके वश में रहा; और उसकी माता ने ये सब बातें अपने मन में रखीं।

BSB

52 And Jesus grew in wisdom and stature, and in favor with God and man.

HINIRV

52 और यीशु बुद्धि और डील-डौल में और परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया। (1 शमू. 2:26, नीति. 3:4)

Questions about Luke 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.