Matthew 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the record of the genealogy of Jesus Christ, the son of David, the son of Abraham:

HINIRV

1 अब्राहम की सन्तान, दाऊद की सन्तान, यीशु मसीह की वंशावली ।

BSB

2 Abraham was the father of Isaac, Isaac the father of Jacob, and Jacob the father of Judah and his brothers.

HINIRV

2 अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ, और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए।

BSB

3 Judah was the father of Perez and Zerah by Tamar, Perez the father of Hezron, and Hezron the father of Ram.

HINIRV

3 यहूदा और तामार से पेरेस व जेरह उत्पन्न हुए, और पेरेस से हेस्रोन उत्पन्न हुआ, और हेस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ।

BSB

4 Ram was the father of Amminadab, Amminadab the father of Nahshon, and Nahshon the father of Salmon.

HINIRV

4 एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ, और अम्मीनादाब से नहशोन, और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ। (रूत 4:19,20)

BSB

5 Salmon was the father of Boaz by Rahab, Boaz the father of Obed by Ruth, Obed the father of Jesse,

HINIRV

5 सलमोन और राहाब से बोअज उत्पन्न हुआ, और बोअज और रूत से ओबेद उत्पन्न हुआ, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।

BSB

6 and Jesse the father of David the king. Next: David was the father of Solomon by Uriah’s wife,

HINIRV

6 और यिशै से दाऊद राजा उत्पन्न हुआ। और दाऊद से सुलैमान उस स्त्री से उत्पन्न हुआ जो पहले ऊरिय्याह की पत्नी थी। (2 शमू. 12:24)

BSB

7 Solomon the father of Rehoboam, Rehoboam the father of Abijah, and Abijah the father of Asa.

HINIRV

7 सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ, और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ।

BSB

8 Asa was the father of Jehoshaphat, Jehoshaphat the father of Joram, and Joram the father of Uzziah.

HINIRV

8 आसा से यहोशाफात उत्पन्न हुआ, और यहोशाफात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्जियाह उत्पन्न हुआ।

BSB

9 Uzziah was the father of Jotham, Jotham the father of Ahaz, and Ahaz the father of Hezekiah.

HINIRV

9 उज्जियाह से योताम उत्पन्न हुआ, योताम से आहाज उत्पन्न हुआ, और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ।

BSB

10 Hezekiah was the father of Manasseh, Manasseh the father of Amon, Amon the father of Josiah,

HINIRV

10 हिजकिय्याह से मनश्शे उत्पन्न हुआ, मनश्शे से आमोन उत्पन्न हुआ, और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ।

BSB

11 and Josiah the father of Jeconiah and his brothers at the time of the exile to Babylon.

HINIRV

11 और बन्दी होकर बाबेल जाने के समय में योशिय्याह से यकुन्याह, और उसके भाई उत्पन्न हुए। (यिर्म. 27:20)

BSB

12 After the exile to Babylon: Jeconiah was the father of Shealtiel, Shealtiel the father of Zerubbabel,

HINIRV

12 बन्दी होकर बाबेल पहुँचाए जाने के बाद यकुन्याह से शालतीएल उत्पन्न हुआ, और शालतीएल से जरुब्बाबेल उत्पन्न हुआ।

BSB

13 Zerubbabel the father of Abiud, Abiud the father of Eliakim, and Eliakim the father of Azor.

HINIRV

13 जरुब्बाबेल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, अबीहूद से एलयाकीम उत्पन्न हुआ, और एलयाकीम से अजोर उत्पन्न हुआ।

BSB

14 Azor was the father of Zadok, Zadok the father of Achim, and Achim the father of Eliud.

HINIRV

14 अजोर से सादोक उत्पन्न हुआ, सादोक से अखीम उत्पन्न हुआ, और अखीम से एलीहूद उत्पन्न हुआ।

BSB

15 Eliud was the father of Eleazar, Eleazar the father of Matthan, Matthan the father of Jacob,

HINIRV

15 एलीहूद से एलीआजर उत्पन्न हुआ, एलीआजर से मत्तान उत्पन्न हुआ, और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ।

BSB

16 and Jacob the father of Joseph, the husband of Mary, of whom was born Jesus, who is called Christ.

HINIRV

16 याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ, जो मरियम का पति था, और मरियम से यीशु उत्पन्न हुआ जो मसीह कहलाता है।

BSB

17 In all, then, there were fourteen generations from Abraham to David, fourteen from David to the exile to Babylon, and fourteen from the exile to the Christ.

HINIRV

17 अब्राहम से दाऊद तक सब चौदह पीढ़ी हुई, और दाऊद से बाबेल को बन्दी होकर पहुँचाए जाने तक चौदह पीढ़ी, और बन्दी होकर बाबेल को पहुँचाए जाने के समय से लेकर मसीह तक चौदह पीढ़ी हुई।

BSB

18 This is how the birth of Jesus Christ came about: His mother Mary was pledged in marriage to Joseph, but before they came together, she was found to be with child through the Holy Spirit.

HINIRV

18 अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उसकी माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उनके इकट्ठे होने के पहले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई।

BSB

19 Because Joseph her husband was a righteous man and was unwilling to disgrace her publicly, he resolved to divorce her quietly.

HINIRV

19 अतः उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की।

BSB

20 But after he had pondered these things, an angel of the Lord appeared to him in a dream and said, “Joseph, son of David, do not be afraid to embrace Mary as your wife, for the One conceived in her is from the Holy Spirit.

HINIRV

20 जब वह इन बातों की सोच ही में था तो परमेश्वर का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा, “हे यूसुफ! दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ ले आने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।

BSB

21 She will give birth to a Son, and you are to give Him the name Jesus, because He will save His people from their sins.”

HINIRV

21 वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”

BSB

22 All this took place to fulfill what the Lord had said through the prophet:

HINIRV

22 यह सब कुछ इसलिए हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था, वह पूरा हो (यशा. 7:14)

BSB

23 “Behold, the virgin will be with child and will give birth to a son, and they will call Him Immanuel” (which means, “God with us”).

HINIRV

23 “देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा,” जिसका अर्थ है - परमेश्वर हमारे साथ।

BSB

24 When Joseph woke up, he did as the angel of the Lord had commanded him and embraced Mary as his wife.

HINIRV

24 तब यूसुफ नींद से जागकर परमेश्वर के दूत की आज्ञा अनुसार अपनी पत्नी को अपने यहाँ ले आया।

BSB

25 But he had no union with her until she gave birth to a Son. And he gave Him the name Jesus.

HINIRV

25 और जब तक वह पुत्र न जनी तब तक वह उसके पास न गया: और उसने उसका नाम यीशु रखा।

Questions about Matthew 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.