Matthew 19

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When Jesus had finished saying these things, He left Galilee and went into the region of Judea beyond the Jordan.

HINIRV

1 जब यीशु ये बातें कह चुका, तो गलील से चला गया; और यहूदिया के प्रदेश में यरदन के पार आया।

BSB

2 Large crowds followed Him, and He healed them there.

HINIRV

2 और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, और उसने उन्हें वहाँ चंगा किया।

BSB

3 Then some Pharisees came and tested Him by asking, “Is it lawful for a man to divorce his wife for any reason?”

HINIRV

3 तब फरीसी उसकी परीक्षा करने के लिये पास आकर कहने लगे, “क्या हर एक कारण से अपनी पत्नी को त्यागना उचित है?”

BSB

4 Jesus answered, “Have you not read that from the beginning the Creator ‘made them male and female,’

HINIRV

4 उसने उत्तर दिया, “क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि जिसने उन्हें बनाया, उसने आरम्भ से नर और नारी बनाकर कहा,

BSB

5 and said, ‘For this reason a man will leave his father and mother and be united to his wife, and the two will become one flesh’?

HINIRV

5 ‘इस कारण मनुष्य अपने माता पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक तन होंगे?’

BSB

6 So they are no longer two, but one flesh. Therefore what God has joined together, let man not separate.”

HINIRV

6 अतः वे अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं इसलिए जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।”

BSB

7 “Why then,” they asked, “did Moses order a man to give his wife a certificate of divorce and send her away?”

HINIRV

7 उन्होंने यीशु से कहा, “फिर मूसा ने क्यों यह ठहराया, कि त्यागपत्र देकर उसे छोड़ दे?”

BSB

8 Jesus replied, “Moses permitted you to divorce your wives because of your hardness of heart. But it was not this way from the beginning.

HINIRV

8 उसने उनसे कहा, “मूसा ने तुम्हारे मन की कठोरता के कारण तुम्हें अपनी पत्नी को छोड़ देने की अनुमति दी, परन्तु आरम्भ में ऐसा नहीं था।

BSB

9 Now I tell you that whoever divorces his wife, except for sexual immorality, and marries another woman commits adultery.”

HINIRV

9 और मैं तुम से कहता हूँ, कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ और किसी कारण से अपनी पत्नी को त्याग कर, दूसरी से विवाह करे, वह व्यभिचार करता है: और जो उस छोड़ी हुई से विवाह करे, वह भी व्यभिचार करता है।”

BSB

10 His disciples said to Him, “If this is the case between a man and his wife, it is better not to marry.”

HINIRV

10 चेलों ने उससे कहा, “यदि पुरुष का स्त्री के साथ ऐसा सम्बंध है, तो विवाह करना अच्छा नहीं।”

BSB

11 “Not everyone can accept this word,” He replied, “but only those to whom it has been given.

HINIRV

11 उसने उनसे कहा, “सब यह वचन ग्रहण नहीं कर सकते, केवल वे जिनको यह दान दिया गया है।

BSB

12 For there are eunuchs who were born that way; others were made that way by men; and still others live like eunuchs for the sake of the kingdom of heaven. The one who can accept this should accept it.”

HINIRV

12 क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ ही से ऐसे जन्मे; और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्हें मनुष्य ने नपुंसक बनाया: और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्होंने स्वर्ग के राज्य के लिये अपने आपको नपुंसक बनाया है, जो इसको ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।”

BSB

13 Then little children were brought to Jesus for Him to place His hands on them and pray for them. And the disciples rebuked those who brought them.

HINIRV

13 तब लोग बालकों को उसके पास लाए, कि वह उन पर हाथ रखे और प्रार्थना करे; पर चेलों ने उन्हें डाँटा।

BSB

14 But Jesus said, “Let the little children come to Me, and do not hinder them! For the kingdom of heaven belongs to such as these.”

HINIRV

14 यीशु ने कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।”

BSB

15 And after He had placed His hands on them, He went on from there.

HINIRV

15 और वह उन पर हाथ रखकर, वहाँ से चला गया।

BSB

16 Just then a man came up to Jesus and inquired, “Teacher, what good thing must I do to obtain eternal life?”

HINIRV

16 और एक मनुष्य ने पास आकर उससे कहा, “हे गुरु, मैं कौन सा भला काम करूँ, कि अनन्त जीवन पाऊँ?”

BSB

17 “Why do you ask Me about what is good?” Jesus replied. “There is only One who is good. If you want to enter life, keep the commandments.”

HINIRV

17 उसने उससे कहा, “तू मुझसे भलाई के विषय में क्यों पूछता है? भला तो एक ही है; पर यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं को माना कर।”

BSB

18 “Which ones?” the man asked. Jesus answered, “‘Do not murder, do not commit adultery, do not steal, do not bear false witness,

HINIRV

18 उसने उससे कहा, “कौन सी आज्ञाएँ?” यीशु ने कहा, “यह कि हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना;

BSB

19 honor your father and mother, and love your neighbor as yourself.’”

HINIRV

19 अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।”

BSB

20 “All these I have kept,” said the young man. “What do I still lack?”

HINIRV

20 उस जवान ने उससे कहा, “इन सब को तो मैंने माना है अब मुझ में किस बात की कमी है?”

BSB

21 Jesus told him, “If you want to be perfect, go, sell your possessions and give to the poor, and you will have treasure in heaven. Then come, follow Me.”

HINIRV

21 यीशु ने उससे कहा, “यदि तू सिद्ध होना चाहता है; तो जा, अपना सब कुछ बेचकर गरीबों को बाँट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा; और आकर मेरे पीछे हो ले।”

BSB

22 When the young man heard this, he went away in sorrow, because he had great wealth.

HINIRV

22 परन्तु वह जवान यह बात सुन उदास होकर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था।

BSB

23 Then Jesus said to His disciples, “Truly I tell you, it is hard for a rich man to enter the kingdom of heaven.

HINIRV

23 तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।

BSB

24 Again I tell you, it is easier for a camel to pass through the eye of a needle than for a rich man to enter the kingdom of God.”

HINIRV

24 फिर तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।”

BSB

25 When the disciples heard this, they were greatly astonished and asked, “Who then can be saved?”

HINIRV

25 यह सुनकर, चेलों ने बहुत चकित होकर कहा, “फिर किसका उद्धार हो सकता है?”

BSB

26 Jesus looked at them and said, “With man this is impossible, but with God all things are possible.”

HINIRV

26 यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।”

BSB

27 “Look,” Peter replied, “we have left everything to follow You. What then will there be for us?”

HINIRV

27 इस पर पतरस ने उससे कहा, “देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं तो हमें क्या मिलेगा?”

BSB

28 Jesus said to them, “Truly I tell you, in the renewal of all things, when the Son of Man sits on His glorious throne, you who have followed Me will also sit on twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel.

HINIRV

28 यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि नई उत्पत्ति में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।

BSB

29 And everyone who has left houses or brothers or sisters or father or mother or wife or children or fields for the sake of My name will receive a hundredfold and will inherit eternal life.

HINIRV

29 और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहनों या पिता या माता या बाल-बच्चों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उसको सौ गुना मिलेगा, और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा।

BSB

30 But many who are first will be last, and the last will be first.

HINIRV

30 परन्तु बहुत सारे जो पहले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहले होंगे।

Questions about Matthew 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.