Micah 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the word of the LORD that came to Micah the Moreshite in the days of Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah—what he saw regarding Samaria and Jerusalem:

HINIRV

1 यहोवा का वचन, जो यहूदा के राजा योताम, आहाज और हिजकिय्याह के दिनों में मोरेशेतवासी मीका को पहुँचा, जिसको उसने सामरिया और यरूशलेम के विषय में पाया।

BSB

2 Hear, O peoples, all of you; listen, O earth, and everyone in it! May the Lord GOD bear witness against you, the Lord from His holy temple.

HINIRV

2 हे जाति-जाति के सब लोगों, सुनो! हे पृथ्वी तू उस सब समेत जो तुझ में है, ध्यान दे! और प्रभु यहोवा तुम्हारे विरुद्ध, वरन् परमेश्वर अपने पवित्र मन्दिर में से तुम पर साक्षी दे।

BSB

3 For behold, the LORD comes forth from His dwelling place; He will come down and tread on the high places of the earth.

HINIRV

3 क्योंकि देख, यहोवा अपने पवित्रस्थान से बाहर निकल रहा है, और वह उतरकर पृथ्वी के ऊँचे स्थानों पर चलेगा।

BSB

4 The mountains will melt beneath Him, and the valleys will split apart, like wax before the fire, like water rushing down a slope.

HINIRV

4 पहाड़ उसके नीचे गल जाएँगे, और तराई ऐसे फटेंगी, जैसे मोम आग की आँच से, और पानी जो घाट से नीचे बहता है।

BSB

5 All this is for the transgression of Jacob and the sins of the house of Israel. What is the transgression of Jacob? Is it not Samaria? And what is the high place of Judah? Is it not Jerusalem?

HINIRV

5 यह सब याकूब के अपराध, और इस्राएल के घराने के पाप के कारण से होता है। याकूब का अपराध क्या है? क्या सामरिया नहीं? और यहूदा के ऊँचे स्थान क्या हैं? क्या यरूशलेम नहीं?

BSB

6 Therefore I will make Samaria a heap of rubble in the open field, a planting area for a vineyard. I will pour her stones into the valley and expose her foundations.

HINIRV

6 इस कारण मैं सामरिया को मैदान के खेत का ढेर कर दूँगा, और दाख का बगीचा बनाऊँगा; और मैं उसके पत्थरों को खड्ड में लुढ़का दूँगा, और उसकी नींव उखाड़ दूँगा।

BSB

7 All her carved images will be smashed to pieces; all her wages will be burned in the fire, and I will destroy all her idols. Since she collected the wages of a prostitute, they will be used again on a prostitute.

HINIRV

7 उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े-टुकड़े की जाएँगी; और जो कुछ उसने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूँगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको इकट्ठा किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।

BSB

8 Because of this I will lament and wail; I will walk barefoot and naked. I will howl like a jackal and mourn like an ostrich.

HINIRV

8 इस कारण मैं छाती पीटकर हाय-हाय, करूँगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूँगा; मैं गीदड़ों के समान चिल्लाऊँगा, और शुतुर्मुर्गों के समान रोऊँगा।

BSB

9 For her wound is incurable; it has reached even Judah; it has approached the gate of my people, as far as Jerusalem itself.

HINIRV

9 क्योंकि उसका घाव असाध्य है; और विपत्ति यहूदा पर भी आ पड़ी, वरन् वह मेरे जातिभाइयों पर पड़कर यरूशलेम के फाटक तक पहुँच गई है।

BSB

10 Do not tell it in Gath; do not weep at all. Roll in the dust in Beth-leaphrah.

HINIRV

10 गत नगर में इसकी चर्चा मत करो, और मत रोओ; बेतआप्रा में धूलि में लोटपोट करो।

BSB

11 Depart in shameful nakedness, O dwellers of Shaphir. The dwellers of Zaanan will not come out. Beth-ezel is in mourning; its support is taken from you.

HINIRV

11 हे शापीर की रहनेवाली नंगी होकर निर्लज्ज चली जा; सानान की रहनेवाली नहीं निकल सकती; बेतसेल के रोने पीटने के कारण उसका शरणस्थान तुम से ले लिया जाएगा।

BSB

12 For the dwellers of Maroth pined for good, but calamity came down from the LORD, even to the gate of Jerusalem.

HINIRV

12 क्योंकि मारोत की रहनेवाली तो कुशल की बाट जोहते-जोहते तड़प गई है, क्योंकि यहोवा की ओर से यरूशलेम के फाटक तक विपत्ति आ पहुँची है।

BSB

13 Harness your chariot horses, O dweller of Lachish. You were the beginning of sin to the Daughter of Zion, for the transgressions of Israel were found in you.

HINIRV

13 हे लाकीश की रहनेवाली अपने रथों में वेग चलनेवाले घोड़े जोत; तुझी से सिय्योन की प्रजा के पाप का आरम्भ हुआ, क्योंकि इस्राएल के अपराध तुझी में पाए गए।

BSB

14 Therefore, send farewell gifts to Moresheth-gath; the houses of Achzib will prove deceptive to the kings of Israel.

HINIRV

14 इस कारण तू गत के मोरेशेत को दान देकर दूर कर देगा; अकजीब के घर से इस्राएल के राजा धोखा ही खाएँगे।

BSB

15 I will again bring a conqueror against you, O dweller of Mareshah. The glory of Israel will come to Adullam.

HINIRV

15 हे मारेशा की रहनेवाली मैं फिर तुझ पर एक अधिकारी ठहराऊँगा, और इस्राएल के प्रतिष्ठित लोगों को अदुल्लाम में आना पड़ेगा।

BSB

16 Shave yourselves bald and cut off your hair in mourning for your precious children; make yourselves as bald as an eagle, for they will go from you into exile.

HINIRV

16 अपने दुलारे लड़कों के लिये अपना केश कटवाकर सिर मुँण्डा, वरन् अपना पूरा सिर गिद्ध के समान गंजा कर दे, क्योंकि वे बँधुए होकर तेरे पास से चले गए हैं।

Questions about Micah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.