Micah 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Woe to those who devise iniquity and plot evil on their beds! At morning’s light they accomplish it because the power is in their hands. | HINIRV 1 हाय उन पर, जो बिछौनों पर पड़े हुए बुराइयों की कल्पना करते और दुष्ट कर्म की इच्छा करते हैं, और बलवन्त होने के कारण भोर को दिन निकलते ही वे उसको पूरा करते हैं। |
| BSB 2 They covet fields and seize them; they take away houses. They deprive a man of his home, a fellow man of his inheritance. | HINIRV 2 वे खेतों का लालच करके उन्हें छीन लेते हैं, और घरों का लालच करके उन्हें भी ले लेते हैं; और उसके घराने समेत पुरुष पर, और उसके निज भाग समेत किसी पुरुष पर अंधेर और अत्याचार करते हैं। |
| BSB 3 Therefore this is what the LORD says: “I am planning against this nation a disaster from which you cannot free your necks. Then you will not walk so proudly, for it will be a time of calamity. | HINIRV 3 इस कारण, यहोवा यह कहता है, मैं इस कुल पर ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ, जिसके नीचे से तुम अपनी गर्दन हटा न सकोगे; न अपने सिर ऊँचे किए हुए चल सकोगे; क्योंकि वह विपत्ति का समय होगा। |
| BSB 4 In that day they will take up a proverb against you and taunt you with this bitter lamentation: ‘We are utterly ruined! He has changed the portion of my people. How He has removed it from me! He has allotted our fields to traitors.’” | HINIRV 4 उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझसे कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।” |
| BSB 5 Therefore, you will have no one in the assembly of the LORD to divide the land by lot. | HINIRV 5 इस कारण तेरा ऐसा कोई न होगा, जो यहोवा की मण्डली में चिट्ठी डालकर नापने की डोरी डाले। |
| BSB 6 “Do not preach,” they preach. “Do not preach these things; disgrace will not overtake us.” | HINIRV 6 बकवासी कहा करते हैं, “बकवास न करो। इन बातों के लिये न कहा करो!” ऐसे लोगों में से अपमान न मिटेगा। |
| BSB 7 Should it be said, O house of Jacob, “Is the Spirit of the LORD impatient? Are these the things He does?” Do not My words bring good to him who walks uprightly? | HINIRV 7 हे याकूब के घराने, क्या यह कहा जाए कि यहोवा का आत्मा अधीर हो गया है? क्या ये काम उसी के किए हुए हैं? क्या मेरे वचनों से उसका भला नहीं होता जो सिधाई से चलता है? |
| BSB 8 But of late My people have risen up like an enemy: You strip off the splendid robe from unsuspecting passersby like men returning from battle. | HINIRV 8 परन्तु कल की बात है कि मेरी प्रजा शत्रु बनकर मेरे विरुद्ध उठी है; तुम शान्त और भोले-भाले राहियों के तन पर से वस्त्र छीन लेते हो जो लड़ाई का विचार न करके निधड़क चले जाते हैं। |
| BSB 9 You drive the women of My people from their pleasant homes. You take away My blessing from their children forever. | HINIRV 9 मेरी प्रजा की स्त्रियों को तुम उनके सुखधामों से निकाल देते हो; और उनके नन्हें बच्चों से तुम मेरी दी हुई उत्तम वस्तुएँ सर्वदा के लिये छीन लेते हो। |
| BSB 10 Arise and depart, for this is not your place of rest, because its defilement brings destruction—a grievous destruction! | HINIRV 10 उठो, चले जाओ! क्योंकि यह तुम्हारा विश्रामस्थान नहीं है; इसका कारण वह अशुद्धता है जो कठिन दुःख के साथ तुम्हारा नाश करेगी। |
| BSB 11 If a man of wind were to come and say falsely, “I will preach to you of wine and strong drink,” he would be just the preacher for this people! | HINIRV 11 यदि कोई झूठी आत्मा में चलता हुआ झूठी और व्यर्थ बातें कहे और कहे कि मैं तुम्हें नित्य दाखमधु और मदिरा के लिये प्रचार सुनाता रहूँगा, तो वही इन लोगों का भविष्यद्वक्ता ठहरेगा। |
| BSB 12 I will surely gather all of you, O Jacob; I will collect the remnant of Israel. I will bring them together like sheep in a pen, like a flock in the midst of its pasture—a noisy throng. | HINIRV 12 हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभी को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़-बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे। |
| BSB 13 One who breaks open the way will go up before them; they will break through the gate, and go out by it. Their King will pass through before them, the LORD as their leader. | HINIRV 13 उनके आगे-आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिए वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे-आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुआ है। |
Questions about Micah 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.