Micah 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Hear now what the LORD says: “Arise, plead your case before the mountains, and let the hills hear your voice.

HINCV

1 सुनो कि याहवेह क्या कहते हैं: “उठो, और पर्वतों के आगे मेरा मामला रखो; पहाड़ियां सुनें कि तुम क्या कहते हो.

BSB

2 Hear, O mountains, the LORD’s indictment, you enduring foundations of the earth. For the LORD has a case against His people, and He will argue it against Israel:

HINCV

2 “हे पर्वतों, याहवेह के द्वारा लगाये आरोपों पर ध्यान दो; हे पृथ्वी के अटल नींव, तुम भी सुनो. क्योंकि याहवेह का अपने लोगों के विरुद्ध एक मुकद्दमा है; वे इस्राएल के विरुद्ध एक मामला दायर कर रहे हैं.

BSB

3 ‘My people, what have I done to you? Testify against Me how I have wearied you!

HINCV

3 “हे मेरे लोगों, प्रजा, मैंने तुम्हारे साथ क्या अन्याय किया है? मुझे बताओ कि मैंने तुम्हारे ऊपर क्या बोझ डाला है?

BSB

4 For I brought you up from the land of Egypt and redeemed you from the house of slavery. I sent Moses before you, as well as Aaron and Miriam.

HINCV

4 मैंने तुम्हें मिस्र देश से बाहर निकाला है और तुम्हें दासत्व के बंधन से छुड़ाया है. मैंने तुम्हारी अगुवाई करने के लिये मोशेह को भेजा, अहरोन और मिरियम को भी भेजा.

BSB

5 My people, remember what Balak king of Moab counseled and what Balaam son of Beor answered. Remember your journey from Shittim to Gilgal, so that you may acknowledge the righteousness of the LORD.’”

HINCV

5 हे मेरे लोगों, याद करो मोआब के राजा बालाक ने क्या षड़्‍यंत्र किया था और बेओर के पुत्र बिलआम ने क्या उत्तर दिया था. शित्तीम से गिलगाल तक अपनी यात्रा का स्मरण करो, कि तुम याहवेह के धर्मी कामों को जानो.”

BSB

6 With what shall I come before the LORD when I bow before the God on high? Should I come to Him with burnt offerings, with year-old calves?

HINCV

6 मैं याहवेह के सामने क्या लेकर आऊं और प्रशंसा के योग्य परमेश्वर के सामने दंडवत करूं? क्या मैं होमबलि के लिये एक-एक साल के बछड़े लेकर उसके सामने आऊं?

BSB

7 Would the LORD be pleased with thousands of rams, with ten thousand rivers of oil? Shall I present my firstborn for my transgression, the fruit of my body for the sin of my soul?

HINCV

7 क्या याहवेह की प्रसन्‍नता के लिए हजारों मेढ़े, अथवा जैतून तेल की दस हजार नदियां पर्याप्‍त होंगी? क्या मैं अपने अपराध के प्रायश्चित के लिये अपने पहलौठे पुत्र का बलिदान करूं, या अपनी आत्मा के पाप के अपने जन्माए किसी का बलिदान करूं?

BSB

8 He has shown you, O man, what is good. And what does the LORD require of you but to act justly, to love mercy, and to walk humbly with your God?

HINCV

8 हे मनुष्य, उन्होंने तुम्हें दिखाया है कि क्या अच्छा है. और याहवेह तुमसे क्या अपेक्षा करता है? न्याय के काम करो और दया करो और परमेश्वर के साथ नम्रता से चलो.

BSB

9 The voice of the LORD calls out to the city (and it is sound wisdom to fear Your name): “Heed the rod and the One who ordained it.

HINCV

9 सुनो! याहवेह शहर को पुकार रहे हैं, और आपके नाम का भय मानना ही बुद्धिमता है, “डंडा और उसे नियुक्त करनेवाले की बात ध्यान से सुनो.

BSB

10 Can I forget any longer, O house of the wicked, the treasures of wickedness and the short ephah, which is accursed?

HINCV

10 हे दुष्ट घर, क्या मैं अब भी तुम्हारे अनाचार से कमाए धन, और उस छोटे माप को भूल जाऊं, जो अभिशप्‍त है?

BSB

11 Can I excuse dishonest scales or bags of false weights?

HINCV

11 क्या मैं किसी को गलत वजन की थैली के साथ, उसे उसके गलत मापों से छुटकारा दूं?

BSB

12 For the wealthy of the city are full of violence, and its residents speak lies; their tongues are deceitful in their mouths.

HINCV

12 तेरे धनवान लोग हिंसा करते हैं; तेरे निवासी झूठे हैं और उनकी जीभ धोखा देनेवाली बात करती हैं.

BSB

13 Therefore I am striking you severely, to ruin you because of your sins.

HINCV

13 इसलिये मैं तुम्हें तुम्हारे पापों के कारण नाश करना, तुम्हारा पतन करना शुरू कर चुका हूं.

BSB

14 You will eat but not be satisfied, and your hunger will remain with you. What you acquire, you will not preserve; and what you save, I will give to the sword.

HINCV

14 तुम खाना तो खाओगे किंतु संतुष्टि नहीं मिलेगी; खाने के बाद भी तुम्हारा पेट खाली रहेगा. तुम जमा तो करोगे, पर बचेगा कुछ भी नहीं, क्योंकि तुम्हारी बचत को मैं तलवार से लुटवा दूंगा.

BSB

15 You will sow but not reap; you will press olives but not anoint yourselves with oil; you will tread grapes but not drink the wine.

HINCV

15 तुम बोओगे, पर फसल नहीं काटोगे; तुम जैतून का तेल तो निकालोगे, किंतु उस तेल का उपयोग न कर सकोगे, तुम अंगूर को तो रौंदोगे, पर उसका दाखमधु पान न कर सकोगे.

BSB

16 You have kept the statutes of Omri and all the practices of Ahab’s house; you have followed their counsel. Therefore I will make you a desolation, and your inhabitants an object of contempt; you will bear the scorn of the nations.”

HINCV

16 तुमने ओमरी के विधि विधान और अहाब के घर के सब रीति-रिवाजों का पालन किया है; तुमने उनकी परंपराओं का भी पालन किया है. इसलिये मैं तुम्हारा विनाश कर दूंगा और तुम्हारे लोग हंसी के पात्र होंगे; तुम मेरे लोगों का अपमान सहोगे.”

Questions about Micah 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.