Micah 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Woe is me! For I am like one gathering summer fruit at the gleaning of the vineyard; there is no cluster to eat, no early fig that I crave. | HINCV 1 मेरी क्या दुर्गति है! मैं उस मनुष्य के जैसा हूं, जो अंगूर की बारी में लवनी के छूटे अंगूर को धूपकाल में बटोरता है; खाने के लिये अंगूर का कोई गुच्छा नहीं बचा है, मैंने शुरू के अंजीर के फलों की जो लालसा की थी, वे भी नहीं हैं. |
| BSB 2 The godly man has perished from the earth; there is no one upright among men. They all lie in wait for blood; they hunt one another with a net. | HINCV 2 विश्वासयोग्य लोग देश से नाश हो गये हैं; एक भी ईमानदार व्यक्ति नहीं बचा है. हर एक जन खून बहाने के घात में लगा रहता है; वे जाल बिछाकर एक दूसरे को फंसाने के चक्कर में रहते हैं. |
| BSB 3 Both hands are skilled at evil; the prince and the judge demand a bribe. When the powerful utters his evil desire, they all conspire together. | HINCV 3 उनके हाथ बुराई के काम करने में माहिर हैं; शासन करनेवाले उपहार की मांग करते हैं, न्यायाधीश घूस लेते हैं, शक्तिशाली लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति बलपूर्वक करते हैं, वे सब मिलकर षड़्यंत्र रचते हैं. |
| BSB 4 The best of them is like a brier; the most upright is sharper than a hedge of thorns. The day for your watchmen has come, the day of your visitation. Now is the time of their confusion. | HINCV 4 उनमें जो सर्वोत्तम माना जाता है, वह एक कंटीली झाड़ी के जैसा है, उनमें जो सबसे ज्यादा ईमानदार समझा जाता है, वह एक कंटीले बाड़े से भी बुरा है. तुम्हारे पास परमेश्वर के आने का समय आ गया है, अर्थात् तुम्हारे पहरेदार के खतरे के घंटी बजाने का दिन आ गया है. अब तुम्हारे घबराने का समय है. |
| BSB 5 Do not rely on a friend; do not trust in a companion. Seal the doors of your mouth from her who lies in your arms. | HINCV 5 किसी पड़ोसी पर विश्वास न करना और न ही अपने किसी मित्र पर भरोसा करना. यहां तक कि अपनी अर्द्धागिनी से भी संभलकर बात करना. |
| BSB 6 For a son dishonors his father, a daughter rises against her mother, and a daughter-in-law against her mother-in-law. A man’s enemies are the members of his own household. | HINCV 6 क्योंकि पुत्र अपने पिता का अनादर करता है, पुत्री उसकी माता के विरुद्ध तथा बहू उसकी सास के विरुद्ध, उठ खड़ी होती है, मनुष्य के शत्रु उसके परिवार के सदस्य ही होते हैं. |
| BSB 7 But as for me, I will look to the LORD; I will wait for the God of my salvation. My God will hear me. | HINCV 7 पर जहां तक मेरी बात है, मेरी आशा याहवेह पर लगी रहती है, मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता हूं; मेरे परमेश्वर मेरी सुनेंगे. |
| BSB 8 Do not gloat over me, my enemy! Though I have fallen, I will arise; though I sit in darkness, the LORD will be my light. | HINCV 8 हे मेरे शत्रु, मेरी स्थिति पर आनंद मत मना! यद्यपि मैं गिर गया हूं, पर मैं उठ खड़ा होऊंगा. यद्यपि मैं अंधकार में बैठा हुआ हूं, पर याहवेह मेरी ज्योति होंगे. |
| BSB 9 Because I have sinned against Him, I must endure the rage of the LORD, until He argues my case and executes justice for me. He will bring me into the light; I will see His righteousness. | HINCV 9 क्योंकि मैंने उनके विरुद्ध पाप किया है, इसलिये मैं तब तक याहवेह के क्रोध सहता रहूंगा, जब तक कि वे मेरा मामला सुनकर मुझे न्याय प्रदान न करें. वही मुझे उस उजियाले में ले आएंगे; और मैं उनकी धार्मिकता को देखूंगा. |
| BSB 10 Then my enemy will see and will be covered with shame—she who said to me, “Where is the LORD your God?” My eyes will see her; at that time she will be trampled like mud in the streets. | HINCV 10 तब मेरा शत्रु यह देखेगा और लज्जा से अपना मुंह ढांप लेगा, यह शत्रु वही है, जिसने मुझसे कहा था, “कहां है याहवेह तुम्हारा परमेश्वर?” तब मैं उस शत्रु के पतन को देखूंगा; यहां तक की वह गली के कीचड़ की तरह पैरों तले रौंदा जाएगा. |
| BSB 11 The day for rebuilding your walls will come—the day for extending your boundary. | HINCV 11 तुम्हारे दीवारों को बनाने का दिन, और तुम्हारी सीमाओं का बढ़ाने का दिन आएगा. |
| BSB 12 On that day they will come to you from Assyria and the cities of Egypt, even from Egypt to the Euphrates, from sea to sea and mountain to mountain. | HINCV 12 उस दिन लोग तुम्हारे पास अश्शूर और मिस्र देश के शहरों से आएंगे, यहां तक कि मिस्र देश से लेकर इफरात नदी तक से, और समुद्र से समुद्र के बीच और पहाड़ से पहाड़ के बीच के देशों से लोग तुम्हारे पास आएंगे. |
| BSB 13 Then the earth will become desolate because of its inhabitants, as the fruit of their deeds. | HINCV 13 पृथ्वी के निवासियों के कारण, उनके कामों के फलस्वरूप, पृथ्वी उजाड़ और निर्जन हो जाएगी. |
| BSB 14 Shepherd with Your staff Your people, the flock of Your inheritance. They live alone in a woodland, surrounded by pastures. Let them graze in Bashan and Gilead, as in the days of old. | HINCV 14 अपने लोगों की रखवाली, अपने उत्तराधिकार में पाये झुंड की रखवाली अपनी लाठी से करना, जो बंजर भूमि में, और उपजाऊ चरागाह में अपने बूते रहते हैं. उन्हें बहुत पहले के समय जैसे बाशान और गिलआद में चरने दो. |
| BSB 15 As in the days when you came out of Egypt, I will show My wonders. | HINCV 15 “जब तुम मिस्र देश से निकलकर आए, उन दिनों के जैसे, मैं उन्हें आश्चर्यकर्म दिखाऊंगा.” |
| BSB 16 Nations will see and be ashamed, deprived of all their might. They will put their hands over their mouths, and their ears will become deaf. | HINCV 16 जाति-जाति के लोग यह देखेंगे और अपने शक्ति से वंचित लज्जित होंगे. वे लज्जा के मारे अपना मुंह अपने हाथों से ढंक लेंगे और उनके कान बहरे हो जाएंगे. |
| BSB 17 They will lick the dust like a snake, like reptiles slithering on the ground. They will come trembling from their strongholds in the presence of the LORD our God; they will tremble in fear of You. | HINCV 17 वे सांप के समान, और भूमि पर रेंगनेवाले जंतु के समान धूल चाटेंगे. वे अपने मांद से कांपते हुए निकलेंगे; वे याहवेह हमारे परमेश्वर से डरेंगे और तुमसे भयभीत होंगे. |
| BSB 18 Who is a God like You, who pardons iniquity and passes over the transgression of the remnant of His inheritance—who does not retain His anger forever, because He delights in loving devotion? | HINCV 18 आपके जैसा और कौन परमेश्वर है, जो अपने निज भाग के बचे हुओं के पापों और अपराधों को क्षमा करते हैं? आपका क्रोध हमेशा के लिये नहीं होता पर आप दया दिखाने में प्रसन्न होते हैं. |
| BSB 19 He will again have compassion on us; He will vanquish our iniquities. You will cast out all our sins into the depths of the sea. | HINCV 19 आप हम पर फिर दया करेंगे; आप अपने पैरों तले हमारे पापों को कुचल देंगे और हमारे दुष्टता के कामों को गहरे समुद्र में फेंक देंगे. |
| BSB 20 You will show faithfulness to Jacob and loving devotion to Abraham, as You swore to our fathers from the days of old. | HINCV 20 आप उस शपथ के अनुरूप, जो आपने वर्षों पहले हमारे पूर्वजों से की थी, याकोब के लोगों के प्रति विश्वासयोग्य बने रहेंगे, और अब्राहाम के वंशजों को अपना प्रेम दिखाएंगे. |
Questions about Micah 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.