Micah 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Woe is me! For I am like one gathering summer fruit at the gleaning of the vineyard; there is no cluster to eat, no early fig that I crave.

HINIRV

1 हाय मुझ पर! क्योंकि मैं उस जन के समान हो गया हूँ जो धूपकाल के फल तोड़ने पर, या रही हुई दाख बीनने के समय के अन्त में आ जाए, मुझे तो पक्की अंजीरों की लालसा थी, परन्तु खाने के लिये कोई गुच्छा नहीं रहा।

BSB

2 The godly man has perished from the earth; there is no one upright among men. They all lie in wait for blood; they hunt one another with a net.

HINIRV

2 भक्त लोग पृथ्वी पर से नाश हो गए हैं, और मनुष्यों में एक भी सीधा जन नहीं रहा; वे सब के सब हत्या के लिये घात लगाते, और जाल लगाकर अपने-अपने भाई का आहेर करते हैं।

BSB

3 Both hands are skilled at evil; the prince and the judge demand a bribe. When the powerful utters his evil desire, they all conspire together.

HINIRV

3 वे अपने दोनों हाथों से मन लगाकर बुराई करते हैं; हाकिम घूस माँगता, और न्यायी घूस लेने को तैयार रहता है, और रईस अपने मन की दुष्टता वर्णन करता है; इसी प्रकार से वे सब मिलकर जालसाजी करते हैं।

BSB

4 The best of them is like a brier; the most upright is sharper than a hedge of thorns. The day for your watchmen has come, the day of your visitation. Now is the time of their confusion.

HINIRV

4 उनमें से जो सबसे उत्तम है, वह कँटीली झाड़ी के समान दुःखदाई है, जो सबसे सीधा है, वह काँटेवाले बाड़े से भी बुरा है। तेरे पहरुओं का कहा हुआ दिन, अर्थात् तेरे दण्ड का दिन आ गया है। अब वे शीघ्र भ्रमित हो जाएँगे।

BSB

5 Do not rely on a friend; do not trust in a companion. Seal the doors of your mouth from her who lies in your arms.

HINIRV

5 मित्र पर विश्वास मत करो, परम मित्र पर भी भरोसा मत रखो; वरन् अपनी अर्धांगिनी से भी सम्भलकर बोलना।

BSB

6 For a son dishonors his father, a daughter rises against her mother, and a daughter-in-law against her mother-in-law. A man’s enemies are the members of his own household.

HINIRV

6 क्योंकि पुत्र पिता का अपमान करता, और बेटी माता के, और बहू सास के विरुद्ध उठती है; मनुष्य के शत्रु उसके घर ही के लोग होते हैं। (मत्ती 10:21-35, मर. 13:12, लूका 12:53)

BSB

7 But as for me, I will look to the LORD; I will wait for the God of my salvation. My God will hear me.

HINIRV

7 परन्तु मैं यहोवा की ओर ताकता रहूँगा, मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूँगा; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।

BSB

8 Do not gloat over me, my enemy! Though I have fallen, I will arise; though I sit in darkness, the LORD will be my light.

HINIRV

8 हे मेरी बैरिन, मुझ पर आनन्द मत कर; क्योंकि ज्यों ही मैं गिरूँगा त्यों ही उठूँगा; और ज्यों ही मैं अंधकार में पड़ूँगा त्यों ही यहोवा मेरे लिये ज्योति का काम देगा।

BSB

9 Because I have sinned against Him, I must endure the rage of the LORD, until He argues my case and executes justice for me. He will bring me into the light; I will see His righteousness.

HINIRV

9 मैंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है, इस कारण मैं उस समय तक उसके क्रोध को सहता रहूँगा जब तक कि वह मेरा मुकद्दमा लड़कर मेरा न्याय न चुकाएगा। उस समय वह मुझे उजियाले में निकाल ले आएगा, और मैं उसकी धार्मिकता देखूँगा।

BSB

10 Then my enemy will see and will be covered with shame—she who said to me, “Where is the LORD your God?” My eyes will see her; at that time she will be trampled like mud in the streets.

HINIRV

10 तब मेरी बैरिन जो मुझसे यह कहती है कि तेरा परमेश्वर यहोवा कहाँ रहा, वह भी उसे देखेगी और लज्जा से मुँह ढाँपेगी। मैं अपनी आँखों से उसे देखूँगा; तब वह सड़कों की कीच के समान लताड़ी जाएगी।

BSB

11 The day for rebuilding your walls will come—the day for extending your boundary.

HINIRV

11 तेरे बाड़ों के बाँधने के दिन उसकी सीमा बढ़ाई जाएगी।

BSB

12 On that day they will come to you from Assyria and the cities of Egypt, even from Egypt to the Euphrates, from sea to sea and mountain to mountain.

HINIRV

12 उस दिन अश्शूर से, और मिस्र के नगरों से और मिस्र और महानद के बीच के, और समुद्र-समुद्र और पहाड़-पहाड़ के बीच के देशों से लोग तेरे पास आएँगे।

BSB

13 Then the earth will become desolate because of its inhabitants, as the fruit of their deeds.

HINIRV

13 तो भी यह देश अपने रहनेवालों के कामों के कारण उजाड़ ही रहेगा।

BSB

14 Shepherd with Your staff Your people, the flock of Your inheritance. They live alone in a woodland, surrounded by pastures. Let them graze in Bashan and Gilead, as in the days of old.

HINIRV

14 तू लाठी लिये हुए अपनी प्रजा की चरवाही कर, अर्थात् अपने निज भाग की भेड़-बकरियों की, जो कर्मेल के वन में अलग बैठती हैं; वे पूर्वकाल के समान बाशान और गिलाद में चरा करें।

BSB

15 As in the days when you came out of Egypt, I will show My wonders.

HINIRV

15 जैसे कि मिस्र देश से तेरे निकल आने के दिनों में, वैसी ही अब मैं उसको अद्भुत काम दिखाऊँगा।

BSB

16 Nations will see and be ashamed, deprived of all their might. They will put their hands over their mouths, and their ears will become deaf.

HINIRV

16 अन्यजातियाँ देखकर अपने सारे पराक्रम के विषय में लजाएँगी; वे अपने मुँह को हाथ से छिपाएँगी, और उनके कान बहरे हो जाएँगे।

BSB

17 They will lick the dust like a snake, like reptiles slithering on the ground. They will come trembling from their strongholds in the presence of the LORD our God; they will tremble in fear of You.

HINIRV

17 वे सर्प के समान मिट्टी चाटेंगी, और भूमि पर रेंगनेवाले जन्तुओं की भाँति अपने बिलों में से काँपती हुई निकलेंगी; वे हमारे परमेश्वर यहोवा के पास थरथराती हुई आएँगी, और वे तुझ से डरेंगी।

BSB

18 Who is a God like You, who pardons iniquity and passes over the transgression of the remnant of His inheritance—who does not retain His anger forever, because He delights in loving devotion?

HINIRV

18 तेरे समान ऐसा परमेश्वर कहाँ है जो अधर्म को क्षमा करे और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराध को ढाँप दे? वह अपने क्रोध को सदा बनाए नहीं रहता, क्योंकि वह करुणा से प्रीति रखता है।

BSB

19 He will again have compassion on us; He will vanquish our iniquities. You will cast out all our sins into the depths of the sea.

HINIRV

19 वह फिर हम पर दया करेगा, और हमारे अधर्म के कामों को लताड़ डालेगा। तू उनके सब पापों को गहरे समुद्र में डाल देगा।

BSB

20 You will show faithfulness to Jacob and loving devotion to Abraham, as You swore to our fathers from the days of old.

HINIRV

20 तू याकूब के विषय में वह सच्चाई, और अब्राहम के विषय में वह करुणा पूरी करेगा, जिसकी शपथ तू प्राचीनकाल के दिनों से लेकर अब तक हमारे पितरों से खाता आया है। (लूका 1:54,55, रोम. 15:8,9)

Questions about Micah 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.