Nehemiah 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 On the twenty-fourth day of the same month, the Israelites gathered together, fasting and wearing sackcloth, with dust on their heads. | HINCV 1 इसी महीने की चौबीसवीं तारीख पर इस्राएली इकट्ठा हुए. वे उपवास कर रहे थे, वे टाट पहने हुए थे और उन्होंने अपने-अपने सिरों पर धूल भी डाल ली थी. |
| BSB 2 Those of Israelite descent separated themselves from all the foreigners, and they stood and confessed their sins and the iniquities of their fathers. | HINCV 2 इस्राएलियों ने अपने आपको सभी परदेशियों से अलग कर लिया था, वे खड़े हो गए और उन्होंने वहां अपने पाप और अपने पूर्वजों के पापों को भी अंगीकार किया. |
| BSB 3 While they stood in their places, they read from the Book of the Law of the LORD their God for a quarter of the day, and they spent another quarter of the day in confession and worship of the LORD their God. | HINCV 3 जब वे अपनी-अपनी जगह पर ही खड़े थे, वे छः घंटे याहवेह, अपने परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक को पढ़ते रहे और बाकी छः घंटे वे याहवेह, अपने परमेश्वर के सामने पाप अंगीकार और उनकी स्तुति करते रहे. |
| BSB 4 And the Levites—Jeshua, Bani, Kadmiel, Shebaniah, Bunni, Sherebiah, Bani, and Chenani—stood on the raised platform and cried out in a loud voice to the LORD their God. | HINCV 4 इसके बाद येशुआ, बानी, कदमिएल, शेबानियाह, बुन्नी, शेरेबियाह, बानी और केनानी लेवियों के लिए ठहराई गई चौकी पर खड़े हो गए और ऊंची आवाज में याहवेह, अपने परमेश्वर की दोहाई दी. |
| BSB 5 Then the Levites—Jeshua, Kadmiel, Bani, Hashabneiah, Sherebiah, Hodiah, Shebaniah, and Pethahiah—said, “Stand up and bless the LORD your God from everlasting to everlasting: Blessed be Your glorious name, and may it be exalted above all blessing and praise. | HINCV 5 इसके बाद लेवियों, येशुआ, कदमिएल, बानी, हशबनेइयाह, शेरेबियाह, होदियाह, शेबानियाह और पेथाइयाह ने भीड़ को आज्ञा दी: “उठो, याहवेह, अपने परमेश्वर की हमेशा स्तुति करते रहो!” “आपका महिमामय नाम धन्य कहा जाए और यह सारी प्रशंसा और स्तुति से ऊपर ही बनी रहे! |
| BSB 6 You alone are the LORD. You created the heavens, the highest heavens with all their host, the earth and all that is on it, the seas and all that is in them. You give life to all things, and the host of heaven worships You. | HINCV 6 वह याहवेह तो सिर्फ आप ही हैं. आकाशमंडल के बनानेवाले आप ही हैं. आकाशमंडल और सारे नक्षत्र, यह पृथ्वी और उस पर की सारी वस्तुएं, सागर और उनमें की सारी वस्तुएं, आपने उन सबको जीवन दिया है. आकाश की शक्तियां आपके सामने झुककर आपको दंडवत करती हैं. |
| BSB 7 You are the LORD, the God who chose Abram, who brought him out of Ur of the Chaldeans and gave him the name Abraham. | HINCV 7 “आप ही वह याहवेह परमेश्वर हैं जिन्होंने अब्राम को चुना और उन्हें कसदियों के ऊर में से निकाला और उन्हें वह नाम अब्राहाम दिया. |
| BSB 8 You found his heart faithful before You, and made a covenant with him to give the land of the Canaanites and Hittites, of the Amorites and Perizzites, of the Jebusites and Girgashites—to give it to his descendants. You have kept Your promise, because You are righteous. | HINCV 8 आपने यह जान लिया था कि उनका हृदय आपके प्रति विश्वासयोग्य है. इसलिये आपने उनके साथ वाचा बांधी कि आप उन्हें कनानियों, हित्तियों, अमोरियों, परिज्ज़ियों, यबूसियों गिर्गाशियों का देश उनके वंशजों को देंगे. आपने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की, क्योंकि आप धर्मी परमेश्वर हैं. |
| BSB 9 You saw the affliction of our fathers in Egypt; You heard their cry at the Red Sea. | HINCV 9 “मिस्र में हमारे पूर्वजों का दुःख आपने देखा था, लाल सागर तट पर आपने उनकी विनती सुन ली. |
| BSB 10 You performed signs and wonders against Pharaoh, all his officials, and all the people of his land, for You knew they had acted with arrogance against our fathers. You made a name for Yourself that endures to this day. | HINCV 10 तब आपने फ़रोह के विरोध में चिन्ह और अद्भुत चमत्कार दिखाए. यह सब आपने फ़रोह के सेवकों और मिस्र देश की प्रजा के विरुद्ध किया, क्योंकि आप यह देख रहे थे, कि वे यह सब हमारे पूर्वजों के विरुद्ध कर रहे थे. ऐसा करके आपने अपने लिए बड़ा नाम किया है, जो आज तक बना है. |
| BSB 11 You divided the sea before them, and they crossed through it on dry ground. You hurled their pursuers into the depths like a stone into raging waters. | HINCV 11 आपने उनके सामने सागर को दो भाग कर दिया. वे सागर के बीच में से सूखी ज़मीन पर चलते हुए चले गए. जो उनका पीछा कर रहे थे, आपने उन्हें गहराइयों में ऐसा ड़ाल दिया जैसे उफ़नते हुए समुद्र में पत्थर डाला जाए. |
| BSB 12 You led them with a pillar of cloud by day and a pillar of fire by night, to light for them the way in which they should travel. | HINCV 12 दिन में आप उनका मार्गदर्शन बादल के खंभे से और रात में आग के खंभे से करते थे, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था उस पर उजाला बना रहे. |
| BSB 13 You came down on Mount Sinai and spoke with them from heaven. You gave them just ordinances, true laws, and good statutes and commandments. | HINCV 13 “तब आपने सीनायी पहाड़ पर उतरकर स्वर्ग से उनसे बातें की; आपने उनके लिए सच्ची व्यवस्था और अच्छी आज्ञाएं दी, आदर्श व्यवस्था और आज्ञा. |
| BSB 14 You revealed to them Your holy Sabbath and gave them commandments and statutes and laws through Your servant Moses. | HINCV 14 आपने उन्हें अपने पवित्र शब्बाथ के बारे में बताया, आपने उनकी भलाई में अपने सेवक मोशेह के द्वारा आज्ञाएं, विधियां और व्यवस्था दीं. |
| BSB 15 In their hunger You gave them bread from heaven; in their thirst You brought them water from the rock. You told them to go in and possess the land that You had sworn to give them. | HINCV 15 आपने उनकी भूख मिटाने के लिए स्वर्ग से भोजन दिया, उनकी प्यास बुझाने के लिए चट्टान से पानी निकाला. आपने उन्हें आज्ञा दी कि उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार करें, जिसे देने की आपने उनसे प्रतिज्ञा की थी. |
| BSB 16 But they and our fathers became arrogant and stiff-necked and did not obey Your commandments. | HINCV 16 “मगर उन्होंने, हमारे पूर्वजों ने घमण्ड़ किया; वे हठीले बन गए और उन्होंने आपके आदेशों को न माना. |
| BSB 17 They refused to listen and failed to remember the wonders You performed among them. They stiffened their necks and appointed a leader to return them to their bondage in Egypt. But You are a forgiving God, gracious and compassionate, slow to anger and rich in loving devotion, and You did not forsake them. | HINCV 17 उन्होंने आपकी आवाज को सुनना ही न चाहा. उन्होंने आपके द्वारा किए गए अद्भुत चमत्कारों को भुला दिया, जो आपने उनके बीच में किए थे; इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने मिस्र की बंधुआई में लौट जाने के लक्ष्य से अपने लिए एक प्रधान चुन लिया. किंतु आप क्षमा करनेवाले परमेश्वर हैं, अनुग्रहकारी और दयालु, क्रोध करने में धीमे और प्रेम करने में अपार. आपने उन्हें अकेला न छोड़ा. |
| BSB 18 Even when they cast for themselves an image of a calf and said, ‘This is your God who brought you up out of Egypt,’ and when they committed terrible blasphemies, | HINCV 18 उस मौके पर भी नहीं, जब उन्होंने अपने लिए बछड़े की मूर्ति बनायी थी और यह घोषित कर दिया था: ‘यही है तुम्हारा परमेश्वर, जिसने तुम्हें मिस्र से निकाला है,’ इस प्रकार उन्होंने परमेश्वर का बहुत अपमान किया. |
| BSB 19 You in Your great compassion did not forsake them in the wilderness. By day the pillar of cloud never turned away from guiding them on their path; and by the night the pillar of fire illuminated the way they should go. | HINCV 19 “अपनी अद्भुत दया में आपने उन्हें बंजर भूमि में अकेला न छोड़ा; दिन में न तो बादल के खंभे ने उनका साथ छोड़ा कि उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहे, न ही रात में उस आग के खंभे ने, कि उनके रास्ते में उजाला रहे, जिस पर उन्हें आगे बढ़ना था. |
| BSB 20 You gave Your good Spirit to instruct them. You did not withhold Your manna from their mouths, and You gave them water for their thirst. | HINCV 20 आपने अपना भला आत्मा उनके लिए दे दिया, कि वह उन्हें समझाते जाएं. आपने उन्हें मन्ना खिलाना न छोड़ा और उनकी प्यास बुझाने के लिए पानी हमेशा बना रहा. |
| BSB 21 For forty years You sustained them in the wilderness, so that they lacked nothing. Their clothes did not wear out and their feet did not swell. | HINCV 21 सच तो यह है, कि बंजर भूमि में आप उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते रहें, उन्हें किसी प्रकार की कोई कमी न हुई; न उनके कपड़े ही फटे और न ही उनके पैरों में सूजन आई. |
| BSB 22 You gave them kingdoms and peoples and allotted to them every corner of the land. So they took the land of Sihon king of Heshbon and of Og king of Bashan. | HINCV 22 “आपने राज्य और लोग उनके वश में कर दिए और उन्हें क्षेत्र का हर एक कोना भी दे दिया. उन्होंने हेशबोन के राजा सीहोन के देश पर अधिकार कर लिया और बाशान के राजा ओग के देश पर भी. |
| BSB 23 You multiplied their descendants like the stars of heaven and brought them to the land You had told their fathers to enter and possess. | HINCV 23 आपने उनके वंशजों की गिनती आकाश के तारों के समान अनगिनत कर दी और उन्हें उस देश में ले आए, जिसमें प्रवेश कर उस पर अधिकार कर लेने का आदेश आपने उनके पूर्वजों को दिया था. |
| BSB 24 So their descendants went in and possessed the land; You subdued before them the Canaanites dwelling in the land. You delivered into their hands the kings and peoples of the land, to do with them as they wished. | HINCV 24 तब उनके वंशजों ने उस देश में प्रवेश किया और उस पर अधिकार कर लिया. आपने ही उनके सामने से उस देश के निवासी कनानियों को उनके अधीन कर दिया. उस देश के राजा और प्रजा को आपने उनके हाथ में दे दिया, कि वे उनके साथ अपनी इच्छा अनुसार व्यवहार करें. |
| BSB 25 They captured fortified cities and fertile land and took houses full of all goods, wells already dug, vineyards, olive groves, and fruit trees in abundance. So they ate and were filled; they grew fat and delighted in Your great goodness. | HINCV 25 उन्होंने गढ़ नगरों और उपजाऊ भूमि को अपने अधिकार में ले लिया. उन्होंने उन सभी घरों को अपने अधिकार में कर लिया, जिनमें सब प्रकार के अच्छे-अच्छे सामान भरे हुए थे: चट्टानों में खोदा गया हौद, अंगूर के बगीचे, ज़ैतून के बगीचे और बहुल फलदाई पेड़. वे उनको खाते थे, वे तृप्त हुए, वे अच्छी तरह से पोषित होते चले गए और आपकी बड़ी भलाई के प्रति वे खुशी मनाते रहे. |
| BSB 26 But they were disobedient and rebelled against You; they flung Your law behind their backs. They killed Your prophets, who had admonished them to return to You. They committed terrible blasphemies. | HINCV 26 “फिर भी वे आपसे फिर गए और उन्होंने आपसे विद्रोह किया. उन्होंने तो आपकी व्यवस्था को अपने पीठ पीछे फेंक दिया, वे उन भविष्यवक्ताओं का वध कर देते थे, जो उन्हें इस उद्देश्य से चेतावनी और झिड़कियां देते थे, कि वे आपकी ओर लौट जाएं, वे परमेश्वर की घोर निन्दाएं करते चले गए. |
| BSB 27 So You delivered them into the hands of enemies who oppressed them, and in their time of distress they cried out to You. From heaven You heard them, and in Your great compassion You gave them deliverers who saved them from the hands of their enemies. | HINCV 27 यही कारण था कि आपने उन्हें उनके सतानेवालों के अधीन कर दिया, जो उन्हें सताते रहे; मगर जब अपने दुःख के समय में उन्होंने आपकी दोहाई दी, आपने अपनी बड़ी करुणा के अनुसार स्वर्ग से उनकी सुन ली, आपने उनके लिए छुड़ानेवाले भी भेजे. |
| BSB 28 But as soon as they had rest, they again did evil in Your sight. So You abandoned them to the hands of their enemies, who had dominion over them. When they cried out to You again, You heard from heaven, and You delivered them many times in Your compassion. | HINCV 28 “मगर जैसे ही उन्हें यह छुटकारा मिलता था, वे आपके सामने दोबारा बुराई करने लगते थे; फलस्वरूप आपने उन्हें उनके शत्रुओं के अधीन कर दिया कि वे उन पर शासन करें. जब उन्होंने आपकी दोहाई दी, आपने स्वर्ग से उनकी सुन ली. बहुत बार आपने अपनी करुणा के अनुसार उन्हें छुड़ाया. |
| BSB 29 You admonished them to turn back to Your law, but they were arrogant and disobeyed Your commandments. They sinned against Your ordinances, by which a man will live if he practices them. They turned a stubborn shoulder; they stiffened their necks and would not obey. | HINCV 29 “उन्हें अपनी व्यवस्था की ओर फेरने के उद्देश्य से आप उन्हें चेतावनी पर चेतावनी देते रहें. मगर वे अपने हठ में ही अड़े रहें, आपके आदेशों को न मानते थे और आपके नियमों के विरुद्ध पाप करते रहें, जिनका पालन करने में ही मानव का जीवन है. अपने हठ में वे आपकी आज्ञा को ठुकराते चले गए. |
| BSB 30 You were patient with them for many years, and Your Spirit admonished them through Your prophets. Yet they would not listen, so You gave them into the hands of the neighboring peoples. | HINCV 30 फिर भी, सालों तक आप उनकी सहते रहे. आप उन्हें अपनी आत्मा के द्वारा अपने भविष्यवक्ताओं के माध्यम से चेतावनी देते रहे; मगर तब भी उन्होंने आपकी न सुनी. इसलिये आपने उन्हें उन देशों के निवासियों के अधीन कर दिया. |
| BSB 31 But in Your great compassion, You did not put an end to them; nor did You forsake them, for You are a gracious and compassionate God. | HINCV 31 फिर भी, अपनी अपार दया में आपने उन्हें मिटा नहीं दिया और न ही उन्हें अकेला छोड़ दिया; क्योंकि आप दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर हैं. |
| BSB 32 So now, our God, the great and mighty and awesome God who keeps His gracious covenant, do not view lightly all the hardship that has come upon us, and upon our kings and leaders, our priests and prophets, our ancestors and all Your people, from the days of the kings of Assyria until today. | HINCV 32 “इसलिये, हमारे परमेश्वर, आप जो महान, सर्वशक्तिमान और भय-योग्य हैं, जो अपनी वाचा को स्थिर रखते हैं, जो करुणा से भरपूर हैं, आपकी नज़रों में हमारी सारी कठिनाइयां छोटी न जानी जाएं. वे सभी कठिनाइयां हम पर, हमारे राजाओं पर, हमारे शासकों पर, हमारे पुरोहितों पर, हमारे भविष्यवक्ताओं पर, हमारे पूर्वजों पर और आपके सभी लोगों पर अश्शूर के राजाओं के समय से आज तक आती रही हैं. |
| BSB 33 You are just in all that has befallen us, because You have acted faithfully, while we have acted wickedly. | HINCV 33 फिर भी, जो कुछ आपने हम पर भेजा है, उसमें आप न्यायी ही हैं; क्योंकि आपका व्यवहार विश्वासयोग्य था, मगर हमने ही दुष्टता की है. |
| BSB 34 Our kings and leaders and priests and fathers did not obey Your law or listen to Your commandments and warnings that You gave them. | HINCV 34 क्योंकि हमारे राजाओं ने, हमारे पुरोहितों ने और हमारे पूर्वजों ने आपकी व्यवस्था का पालन नहीं किया और न ही उन्होंने आपके आदेशों की ओर ध्यान दिया है, न आपकी चेतावनियों पर. |
| BSB 35 For even while they were in their kingdom, with the abundant goodness that You had given them, and in the spacious and fertile land that You had set before them, they would not serve You or turn from their wicked ways. | HINCV 35 वह राज्य, जो आपने उन्हें अपनी भलाई में दिया था, वह देश, जो विशाल और फलवंत देश था, जो उन्हें आपकी दी हुई भेंट थी, उसमें उन्होंने न तो आपकी सेवा की और न ही अपने बुरे कामों से दूर हुए. |
| BSB 36 So here we are today as slaves in the land You gave our fathers to enjoy its fruit and goodness—here we are as slaves! | HINCV 36 “देख लीजिए: हम आज भी दास ही हैं. हम उसी देश में दास होकर रह रहे हैं, जिसे आपने हमारे पूर्वजों को यह कहते हुए दिया था: ‘इसकी अच्छी उपज को खाओ!’ |
| BSB 37 Its abundant harvest goes to the kings You have set over us because of our sins. And they rule over our bodies and our livestock as they please. We are in great distress. | HINCV 37 इसकी उपज अब उन राजाओं की होकर रह गई है, जिन्हें आपने ही हमारे पापों के कारण हम पर अधिकारी बना दिया है. वे तो हमारे शरीर और हमारे पशुओं तक पर अपनी इच्छा के अनुसार कर रहे हैं. इसके कारण हम बहुत दर्द में पड़े हैं. |
| BSB 38 In view of all this, we make a binding agreement, putting it in writing and sealing it with the names of our leaders, Levites, and priests.” | HINCV 38 “यह सब देख हम अब एक वाचा लिखकर बना रहे हैं; इस पर हमारे नायकों, लेवियों और पुरोहितों के नाम की मोहर भी लगा देते हैं.” |
Questions about Nehemiah 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.