Nehemiah 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 On the twenty-fourth day of the same month, the Israelites gathered together, fasting and wearing sackcloth, with dust on their heads. | HINIRV 1 फिर उसी महीने के चौबीसवें दिन को इस्राएली उपवास का टाट पहने और सिर पर धूल डाले हुए, इकट्ठे हो गए। |
| BSB 2 Those of Israelite descent separated themselves from all the foreigners, and they stood and confessed their sins and the iniquities of their fathers. | HINIRV 2 तब इस्राएल के वंश के लोग सब अन्यजाति लोगों से अलग हो गए, और खड़े होकर, अपने-अपने पापों और अपने पुरखाओं के अधर्म के कामों को मान लिया। |
| BSB 3 While they stood in their places, they read from the Book of the Law of the LORD their God for a quarter of the day, and they spent another quarter of the day in confession and worship of the LORD their God. | HINIRV 3 तब उन्होंने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दिन के एक पहर तक अपने परमेश्वर यहोवा की व्यवस्था की पुस्तक पढ़ते, और एक और पहर अपने पापों को मानते, और अपने परमेश्वर यहोवा को दण्डवत् करते रहे। |
| BSB 4 And the Levites—Jeshua, Bani, Kadmiel, Shebaniah, Bunni, Sherebiah, Bani, and Chenani—stood on the raised platform and cried out in a loud voice to the LORD their God. | HINIRV 4 और येशुअ, बानी, कदमीएल, शबन्याह, बुन्नी, शेरेब्याह, बानी और कनानी ने लेवियों की सीढ़ी पर खड़े होकर ऊँचे स्वर से अपने परमेश्वर यहोवा की दुहाई दी। |
| BSB 5 Then the Levites—Jeshua, Kadmiel, Bani, Hashabneiah, Sherebiah, Hodiah, Shebaniah, and Pethahiah—said, “Stand up and bless the LORD your God from everlasting to everlasting: Blessed be Your glorious name, and may it be exalted above all blessing and praise. | HINIRV 5 फिर येशुअ, कदमीएल, बानी, हशब्नयाह, शेरेब्याह, होदिय्याह, शबन्याह, और पतह्याह नामक लेवियों ने कहा, “खड़े हो, अपने परमेश्वर यहोवा को अनादिकाल से अनन्तकाल तक धन्य कहो। तेरा महिमायुक्त नाम धन्य कहा जाए, जो सब धन्यवाद और स्तुति से परे है। |
| BSB 6 You alone are the LORD. You created the heavens, the highest heavens with all their host, the earth and all that is on it, the seas and all that is in them. You give life to all things, and the host of heaven worships You. | HINIRV 6 “तू ही अकेला यहोवा है; स्वर्ग वरन् सबसे ऊँचे स्वर्ग और उसके सब गण, और पृथ्वी और जो कुछ उसमें है, और समुद्र और जो कुछ उसमें है, सभी को तू ही ने बनाया, और सभी की रक्षा तू ही करता है; और स्वर्ग की समस्त सेना तुझी को दण्डवत् करती हैं । (व्यव. 6:4, निर्ग. 20:11) |
| BSB 7 You are the LORD, the God who chose Abram, who brought him out of Ur of the Chaldeans and gave him the name Abraham. | HINIRV 7 हे यहोवा! तू वही परमेश्वर है, जो अब्राम को चुनकर कसदियों के ऊर नगर में से निकाल लाया, और उसका नाम अब्राहम रखा; |
| BSB 8 You found his heart faithful before You, and made a covenant with him to give the land of the Canaanites and Hittites, of the Amorites and Perizzites, of the Jebusites and Girgashites—to give it to his descendants. You have kept Your promise, because You are righteous. | HINIRV 8 और उसके मन को अपने साथ सच्चा पाकर, उससे वाचा बाँधी, कि मैं तेरे वंश को कनानियों, हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, यबूसियों, और गिर्गाशियों का देश दूँगा; और तूने अपना वह वचन पूरा भी किया, क्योंकि तू धर्मी है। |
| BSB 9 You saw the affliction of our fathers in Egypt; You heard their cry at the Red Sea. | HINIRV 9 “फिर तूने मिस्र में हमारे पुरखाओं के दुःख पर दृष्टि की; और लाल समुद्र के तट पर उनकी दुहाई सुनी। |
| BSB 10 You performed signs and wonders against Pharaoh, all his officials, and all the people of his land, for You knew they had acted with arrogance against our fathers. You made a name for Yourself that endures to this day. | HINIRV 10 और फ़िरौन और उसके सब कर्मचारी वरन् उसके देश के सब लोगों को दण्ड देने के लिये चिन्ह और चमत्कार दिखाए; क्योंकि तू जानता था कि वे उनसे अभिमान करते हैं; और तूने अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जैसा आज तक वर्तमान है। |
| BSB 11 You divided the sea before them, and they crossed through it on dry ground. You hurled their pursuers into the depths like a stone into raging waters. | HINIRV 11 और तूने उनके आगे समुद्र को ऐसा दो भाग किया, कि वे समुद्र के बीच स्थल ही स्थल चलकर पार हो गए; और जो उनके पीछे पड़े थे, उनको तूने गहरे स्थानों में ऐसा डाल दिया, जैसा पत्थर समुद्र में डाला जाए। |
| BSB 12 You led them with a pillar of cloud by day and a pillar of fire by night, to light for them the way in which they should travel. | HINIRV 12 फिर तूने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उसमें उनको उजियाला मिले। |
| BSB 13 You came down on Mount Sinai and spoke with them from heaven. You gave them just ordinances, true laws, and good statutes and commandments. | HINIRV 13 फिर तूने सीनै पर्वत पर उतरकर आकाश में से उनके साथ बातें की, और उनको सीधे नियम, सच्ची व्यवस्था, और अच्छी विधियाँ, और आज्ञाएँ दीं। |
| BSB 14 You revealed to them Your holy Sabbath and gave them commandments and statutes and laws through Your servant Moses. | HINIRV 14 उन्हें अपने पवित्र विश्रामदिन का ज्ञान दिया, और अपने दास मूसा के द्वारा आज्ञाएँ और विधियाँ और व्यवस्था दीं। |
| BSB 15 In their hunger You gave them bread from heaven; in their thirst You brought them water from the rock. You told them to go in and possess the land that You had sworn to give them. | HINIRV 15 और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैंने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उसमें जाओ। (यूह. 6:31) |
| BSB 16 But they and our fathers became arrogant and stiff-necked and did not obey Your commandments. | HINIRV 16 “परन्तु उन्होंने और हमारे पुरखाओं ने अभिमान किया, और हठीले बने और तेरी आज्ञाएँ न मानी; |
| BSB 17 They refused to listen and failed to remember the wonders You performed among them. They stiffened their necks and appointed a leader to return them to their bondage in Egypt. But You are a forgiving God, gracious and compassionate, slow to anger and rich in loving devotion, and You did not forsake them. | HINIRV 17 और आज्ञा मानने से इन्कार किया, और जो आश्चर्यकर्म तूने उनके बीच किए थे, उनका स्मरण न किया, वरन् हठ करके यहाँ तक बलवा करनेवाले बने, कि एक प्रधान ठहराया, कि अपने दासत्व की दशा में लौटे। परन्तु तू क्षमा करनेवाला अनुग्रहकारी और दयालु, विलम्ब से कोप करनेवाला, और अति करुणामय परमेश्वर है, तूने उनको न त्यागा। |
| BSB 18 Even when they cast for themselves an image of a calf and said, ‘This is your God who brought you up out of Egypt,’ and when they committed terrible blasphemies, | HINIRV 18 वरन् जब उन्होंने बछड़ा ढालकर कहा, ‘तुम्हारा परमेश्वर जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ा लाया है, वह यही है,’ और तेरा बहुत तिरस्कार किया, |
| BSB 19 You in Your great compassion did not forsake them in the wilderness. By day the pillar of cloud never turned away from guiding them on their path; and by the night the pillar of fire illuminated the way they should go. | HINIRV 19 तब भी तू जो अति दयालु है, उनको जंगल में न त्यागा; न तो दिन को अगुआई करनेवाला बादल का खम्भा उन पर से हटा, और न रात को उजियाला देनेवाला और उनका मार्ग दिखानेवाला आग का खम्भा। |
| BSB 20 You gave Your good Spirit to instruct them. You did not withhold Your manna from their mouths, and You gave them water for their thirst. | HINIRV 20 वरन् तूने उन्हें समझाने के लिये अपने आत्मा को जो भला है दिया, और अपना मन्ना उन्हें खिलाना न छोड़ा, और उनकी प्यास बुझाने को पानी देता रहा। |
| BSB 21 For forty years You sustained them in the wilderness, so that they lacked nothing. Their clothes did not wear out and their feet did not swell. | HINIRV 21 चालीस वर्ष तक तू जंगल में उनका ऐसा पालन-पोषण करता रहा, कि उनको कुछ घटी न हुई; न तो उनके वस्त्र पुराने हुए और न उनके पाँव में सूजन हुई। |
| BSB 22 You gave them kingdoms and peoples and allotted to them every corner of the land. So they took the land of Sihon king of Heshbon and of Og king of Bashan. | HINIRV 22 फिर तूने राज्य-राज्य और देश-देश के लोगों को उनके वश में कर दिया, और दिशा-दिशा में उनको बाँट दिया; अतः वे हेशबोन के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग दोनों के देशों के अधिकारी हो गए। |
| BSB 23 You multiplied their descendants like the stars of heaven and brought them to the land You had told their fathers to enter and possess. | HINIRV 23 फिर तूने उनकी सन्तान को आकाश के तारों के समान बढ़ाकर उन्हें उस देश में पहुँचा दिया, जिसके विषय तूने उनके पूर्वजों से कहा था; कि वे उसमें जाकर उसके अधिकारी हो जाएँगे। |
| BSB 24 So their descendants went in and possessed the land; You subdued before them the Canaanites dwelling in the land. You delivered into their hands the kings and peoples of the land, to do with them as they wished. | HINIRV 24 सो यह सन्तान जाकर उसकी अधिकारी हो गई, और तूने उनके द्वारा देश के निवासी कनानियों को दबाया, और राजाओं और देश के लोगों समेत उनको, उनके हाथ में कर दिया, कि वे उनसे जो चाहें सो करें। |
| BSB 25 They captured fortified cities and fertile land and took houses full of all goods, wells already dug, vineyards, olive groves, and fruit trees in abundance. So they ate and were filled; they grew fat and delighted in Your great goodness. | HINIRV 25 उन्होंने गढ़वाले नगर और उपजाऊ भूमि ले ली, और सब प्रकार की अच्छी वस्तुओं से भरे हुए घरों के, और खुदे हुए हौदों के, और दाख और जैतून की बारियों के, और खाने के फलवाले बहुत से वृक्षों के अधिकारी हो गए; वे उसे खा खाकर तृप्त हुए, और हष्ट-पुष्ट हो गए, और तेरी बड़ी भलाई के कारण सुख भोगते रहे। |
| BSB 26 But they were disobedient and rebelled against You; they flung Your law behind their backs. They killed Your prophets, who had admonished them to return to You. They committed terrible blasphemies. | HINIRV 26 “परन्तु वे तुझ से फिरकर बलवा करनेवाले बन गए और तेरी व्यवस्था को त्याग दिया, और तेरे जो नबी तेरी ओर उन्हें फेरने के लिये उनको चिताते रहे उनको उन्होंने घात किया, और तेरा बहुत तिरस्कार किया। |
| BSB 27 So You delivered them into the hands of enemies who oppressed them, and in their time of distress they cried out to You. From heaven You heard them, and in Your great compassion You gave them deliverers who saved them from the hands of their enemies. | HINIRV 27 इस कारण तूने उनको उनके शत्रुओं के हाथ में कर दिया, और उन्होंने उनको संकट में डाल दिया; तो भी जब जब वे संकट में पड़कर तेरी दुहाई देते रहे तब-तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता रहा; और तू जो अति दयालु है, इसलिए उनके छुड़ानेवाले को भेजता रहा जो उनको शत्रुओं के हाथ से छुड़ाते थे। |
| BSB 28 But as soon as they had rest, they again did evil in Your sight. So You abandoned them to the hands of their enemies, who had dominion over them. When they cried out to You again, You heard from heaven, and You delivered them many times in Your compassion. | HINIRV 28 परन्तु जब जब उनको चैन मिला, तब-तब वे फिर तेरे सामने बुराई करते थे, इस कारण तू उनको शत्रुओं के हाथ में कर देता था, और वे उन पर प्रभुता करते थे; तो भी जब वे फिरकर तेरी दुहाई देते, तब तू स्वर्ग से उनकी सुनता और तू जो दयालु है, इसलिए बार बार उनको छुड़ाता, |
| BSB 29 You admonished them to turn back to Your law, but they were arrogant and disobeyed Your commandments. They sinned against Your ordinances, by which a man will live if he practices them. They turned a stubborn shoulder; they stiffened their necks and would not obey. | HINIRV 29 और उनको चिताता था कि उनको फिर अपनी व्यवस्था के अधीन कर दे। परन्तु वे अभिमान करते रहे और तेरी आज्ञाएँ नहीं मानते थे, और तेरे नियम, जिनको यदि मनुष्य माने, तो उनके कारण जीवित रहे, उनके विरुद्ध पाप करते, और हठ करके अपना कंधा हटाते और न सुनते थे। |
| BSB 30 You were patient with them for many years, and Your Spirit admonished them through Your prophets. Yet they would not listen, so You gave them into the hands of the neighboring peoples. | HINIRV 30 तू तो बहुत वर्ष तक उनकी सहता रहा, और अपने आत्मा से नबियों के द्वारा उन्हें चिताता रहा, परन्तु वे कान नहीं लगाते थे, इसलिए तूने उन्हें देश-देश के लोगों के हाथ में कर दिया। |
| BSB 31 But in Your great compassion, You did not put an end to them; nor did You forsake them, for You are a gracious and compassionate God. | HINIRV 31 तो भी तूने जो अति दयालु है, उनका अन्त नहीं कर डाला और न उनको त्याग दिया, क्योंकि तू अनुग्रहकारी और दयालु परमेश्वर है। |
| BSB 32 So now, our God, the great and mighty and awesome God who keeps His gracious covenant, do not view lightly all the hardship that has come upon us, and upon our kings and leaders, our priests and prophets, our ancestors and all Your people, from the days of the kings of Assyria until today. | HINIRV 32 “अब तो हे हमारे परमेश्वर! हे महान पराक्रमी और भययोग्य परमेश्वर! जो अपनी वाचा पालता और करुणा करता रहा है, जो बड़ा कष्ट, अश्शूर के राजाओं के दिनों से ले आज के दिन तक हमें और हमारे राजाओं, हाकिमों, याजकों, नबियों, पुरखाओं, वरन् तेरी समस्त प्रजा को भोगना पड़ा है, वह तेरी दृष्टि में थोड़ा न ठहरे। |
| BSB 33 You are just in all that has befallen us, because You have acted faithfully, while we have acted wickedly. | HINIRV 33 तो भी जो कुछ हम पर बीता है उसके विषय तू तो धर्मी है; तूने तो सच्चाई से काम किया है, परन्तु हमने दुष्टता की है। |
| BSB 34 Our kings and leaders and priests and fathers did not obey Your law or listen to Your commandments and warnings that You gave them. | HINIRV 34 और हमारे राजाओं और हाकिमों, याजकों और पुरखाओं ने, न तो तेरी व्यवस्था को माना है और न तेरी आज्ञाओं और चितौनियों की ओर ध्यान दिया है जिनसे तूने उनको चिताया था। |
| BSB 35 For even while they were in their kingdom, with the abundant goodness that You had given them, and in the spacious and fertile land that You had set before them, they would not serve You or turn from their wicked ways. | HINIRV 35 उन्होंने अपने राज्य में, और उस बड़े कल्याण के समय जो तूने उन्हें दिया था, और इस लम्बे चौड़े और उपजाऊ देश में तेरी सेवा नहीं की; और न अपने बुरे कामों से पश्चाताप किया। |
| BSB 36 So here we are today as slaves in the land You gave our fathers to enjoy its fruit and goodness—here we are as slaves! | HINIRV 36 देख, हम आजकल दास हैं; जो देश तूने हमारे पितरों को दिया था कि उसकी उत्तम उपज खाएँ, इसी में हम दास हैं। (एज्रा 9:9, व्यव. 28: 48) |
| BSB 37 Its abundant harvest goes to the kings You have set over us because of our sins. And they rule over our bodies and our livestock as they please. We are in great distress. | HINIRV 37 इसकी उपज से उन राजाओं को जिन्हें तूने हमारे पापों के कारण हमारे ऊपर ठहराया है, बहुत धन मिलता है; और वे हमारे शरीरों और हमारे पशुओं पर अपनी-अपनी इच्छा के अनुसार प्रभुता जताते हैं, इसलिए हम बड़े संकट में पड़े हैं।” |
| BSB 38 In view of all this, we make a binding agreement, putting it in writing and sealing it with the names of our leaders, Levites, and priests.” | HINIRV 38 इस सब के कारण, हम सच्चाई के साथ वाचा बाँधते, और लिख भी देते हैं, और हमारे हाकिम, लेवीय और याजक उस पर छाप लगाते हैं। |
Questions about Nehemiah 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.