Numbers 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Miriam and Aaron criticized Moses because of the Cushite woman he had married, for he had taken a Cushite wife. | HINCV 1 मोशेह ने कूश देश की स्त्री से विवाह किया था, और उनका इस स्त्री से विवाह करना मिरियम तथा अहरोन का उनके विरुद्ध हो जाने का कारण बन गया. |
| BSB 2 “Does the LORD speak only through Moses?” they said. “Does He not also speak through us?” And the LORD heard this. | HINCV 2 उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया, “क्या यह सच है कि याहवेह ने सिर्फ मोशेह के द्वारा ही बातचीत की है? क्या उन्होंने हमारे द्वारा भी बातें नहीं की?” याहवेह ने उनकी ये बातें सुन लीं. |
| BSB 3 Now Moses was a very humble man, more so than any man on the face of the earth. | HINCV 3 (सब जानते थे कि मोशेह अपने स्वभाव में बहुत ही विनीत थे; पृथ्वी पर किसी भी व्यक्ति से कहीं अधिक.) |
| BSB 4 And suddenly the LORD said to Moses, Aaron, and Miriam, “You three, come out to the Tent of Meeting.” So the three went out, | HINCV 4 इसलिये अचानक याहवेह ने मोशेह, अहरोन तथा मिरियम से कहा, “तुम तीनों मिलनवाले तंबू के पास आ जाओ.” तब वे तीनों बाहर आ गए. |
| BSB 5 and the LORD came down in a pillar of cloud, stood at the entrance to the Tent, and summoned Aaron and Miriam. When both of them had stepped forward, | HINCV 5 तब याहवेह बादल के खंभे में उतरकर उस तंबू के द्वार पर खड़े हो गए और अहरोन तथा मिरियम को बुलाया. जब वे दोनों पास आ गए, |
| BSB 6 He said, “Hear now My words: If there is a prophet among you, I, the LORD, will reveal Myself to him in a vision; I will speak to him in a dream. | HINCV 6 तब याहवेह ने कहा, “अब तुम मेरी बात सुनो: “यदि तुम्हारे बीच कोई भविष्यद्वक्ता है, मैं, याहवेह, उस पर दर्शन के द्वारा स्वयं को प्रकट करूंगा, मैं स्वप्न में उससे बातचीत करना सही समझूंगा. |
| BSB 7 But this is not so with My servant Moses; he is faithful in all My house. | HINCV 7 किंतु मेरे सेवक मोशेह के साथ नहीं; मेरे सारे परिवार में वही विश्वासयोग्य है. |
| BSB 8 I speak with him face to face, clearly and not in riddles; he sees the form of the LORD. Why then were you unafraid to speak against My servant Moses?” | HINCV 8 मोशेह के साथ मेरी बातचीत आमने-सामने हुआ करती है, इतना ही नहीं, हमारी बातचीत में कुछ भी गुप्त नहीं होता है, और न पहेली के समान, उसे तो मुझ याहवेह का स्वरूप दिखाई देता है. फिर तुम्हें मेरे सेवक मोशेह के विरुद्ध यह सब कहते हुए भय क्यों न लगा?” |
| BSB 9 So the anger of the LORD burned against them, and He departed. | HINCV 9 तब याहवेह का क्रोध उन पर भड़क गया और वह उन्हें छोड़कर चले गए. |
| BSB 10 As the cloud lifted from above the Tent, suddenly Miriam became leprous, white as snow. Aaron turned toward her, saw that she was leprous, | HINCV 10 जब तंबू के ऊपर का वह बादल गायब हो गया, तब उन्होंने देखा कि मिरियम कोढ़ से भरकर हिम के समान सफेद हो चुकी थी. जब अहरोन ने मिरियम की ओर दृष्टि की, तो पाया कि वह कोढ़ रोग से भर गई थी. |
| BSB 11 and said to Moses, “My lord, please do not hold against us this sin we have so foolishly committed. | HINCV 11 इस पर अहरोन ने मोशेह से विनती की, “मेरे गुरु, मेरी आपसे विनती है, यह पाप हम पर न लगने दीजिए. यह हमारी निरी मूर्खता थी, जो हम यह पाप कर बैठे. |
| BSB 12 Please do not let her be like a stillborn infant whose flesh is half consumed when he comes out of his mother’s womb.” | HINCV 12 ओह, उसे उस स्थिति में न छोड़ दीजिए, जो मृत-जात शिशु के समान, मानो प्रसव होते-होते उसकी आधी देह गल गई हो!” |
| BSB 13 So Moses cried out to the LORD, “O God, please heal her!” | HINCV 13 मोशेह ने याहवेह की दोहाई दी, “परमेश्वर, मेरी प्रार्थना है, उसे शुद्ध कर दीजिए!” |
| BSB 14 But the LORD answered Moses, “If her father had but spit in her face, would she not have been in disgrace for seven days? Let her be confined outside the camp for seven days; after that she may be brought back in.” | HINCV 14 किंतु याहवेह का मोशेह को उत्तर यह था: “यदि उसके पिता ने उसके मुंह पर थूक दिया होता, तो क्या वह सात दिन तक लज्जा की स्थिति में न रहती? रहने दो उसे इस लज्जा की स्थिति में छावनी के बाहर सात दिनों तक. इसके बाद वह छावनी में स्वीकार कर ली जाए.” |
| BSB 15 So Miriam was confined outside the camp for seven days, and the people did not move on until she was brought in again. | HINCV 15 तब मिरियम को सात दिनों के लिए छावनी के बाहर कर दिया गया. प्रजा ने उस स्थान से तब तक कूच नहीं किया, जब तक मिरियम को छावनी में वापस न ले लिया गया. |
| BSB 16 After that, the people set out from Hazeroth and camped in the Wilderness of Paran. | HINCV 16 किंतु इसके बाद इस्राएली प्रजा ने हाज़ोरौथ से कूच किया तथा पारान नामक मरुभूमि में डेरा डाल दिया. |
Questions about Numbers 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.