Numbers 13

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 And the LORD said to Moses,

HINCV

1 याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,

BSB

2 “Send out for yourself men to spy out the land of Canaan, which I am giving to the Israelites. From each of their fathers’ tribes send one man who is a leader among them.”

HINCV

2 “भेद लेने के उद्देश्य से अपने कुछ व्यक्ति कनान देश को भेज दो; कनान जो मैं इस्राएल के घराने को देने जा रहा हूं. हर एक गोत्र से एक-एक प्रधान को भेजना.”

BSB

3 So at the command of the LORD, Moses sent them out from the Wilderness of Paran. All the men were leaders of the Israelites,

HINCV

3 फिर मोशेह ने याहवेह के आदेश के अनुसार इन्हें पारान के निर्जन प्रदेश से भेज दिया. ये सभी इस्राएल के घराने के प्रधान थे.

BSB

4 and these were their names: From the tribe of Reuben, Shammua son of Zaccur;

HINCV

4 उनके नाम इस प्रकार थे: रियूबेन के गोत्र से ज़क्‍कूर का पुत्र शम्मुआ;

BSB

5 from the tribe of Simeon, Shaphat son of Hori;

HINCV

5 शिमओन के गोत्र से होरी का पुत्र शाफात;

BSB

6 from the tribe of Judah, Caleb son of Jephunneh;

HINCV

6 यहूदिया के गोत्र से येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब;

BSB

7 from the tribe of Issachar, Igal son of Joseph;

HINCV

7 इस्साखार के गोत्र से योसेफ़ का पुत्र यिगाल;

BSB

8 from the tribe of Ephraim, Hoshea son of Nun;

HINCV

8 एफ्राईम के गोत्र से नून का पुत्र होशिया;

BSB

9 from the tribe of Benjamin, Palti son of Raphu;

HINCV

9 बिन्यामिन के गोत्र से राफू का पुत्र पालती;

BSB

10 from the tribe of Zebulun, Gaddiel son of Sodi;

HINCV

10 ज़ेबुलून के गोत्र से सोदी का पुत्र गद्दिएल;

BSB

11 from the tribe of Manasseh (a tribe of Joseph), Gaddi son of Susi;

HINCV

11 योसेफ़ के गोत्र से अर्थात् मनश्शेह के गोत्र से सुसी का पुत्र गद्दी;

BSB

12 from the tribe of Dan, Ammiel son of Gemalli;

HINCV

12 दान के गोत्र से गमेली का पुत्र अम्मिएल;

BSB

13 from the tribe of Asher, Sethur son of Michael;

HINCV

13 आशेर के गोत्र से मिखाएल का पुत्र सेथुर;

BSB

14 from the tribe of Naphtali, Nahbi son of Vophsi;

HINCV

14 नफताली के गोत्र से वोफसी का पुत्र नाहबी;

BSB

15 and from the tribe of Gad, Geuel son of Machi.

HINCV

15 तथा गाद के गोत्र से माखी का पुत्र गेउएल.

BSB

16 These were the names of the men Moses sent to spy out the land; and Moses gave to Hoshea son of Nun the name Joshua.

HINCV

16 ये नाम उन व्यक्तियों के हैं, जिन्हें मोशेह ने उस देश का भेद लेने के उद्देश्य से भेजा था. (मोशेह नून के पुत्र होशिया को यहोशू बुलाते थे.)

BSB

17 When Moses sent them to spy out the land of Canaan, he told them, “Go up through the Negev and into the hill country.

HINCV

17 कनान देश में भेद लेने के उद्देश्य से भेजते हुए मोशेह ने उन्हें यह आज्ञा दी, “तुम उस नेगेव प्रदेश में जाओ; उसके बाद पर्वतीय प्रदेश में जाना.

BSB

18 See what the land is like and whether its people are strong or weak, few or many.

HINCV

18 देखना कि वह देश किस प्रकार का है, वहां के निवासी बलवान हैं या कमजोर, संख्या में कम हैं या बहुत.

BSB

19 Is the land where they live good or bad? Are the cities where they dwell open camps or fortifications?

HINCV

19 वह देश, जहां लोग निवास करते हैं, कैसा है वह देश, अच्छा या बुरा? कैसे हैं वे नगर, जहां वे निवास करते हैं, क्या ये नगर खुले में हैं अथवा वे क़िले में बसे हैं?

BSB

20 Is the soil fertile or unproductive? Are there trees in it or not? Be courageous and bring back some of the fruit of the land.” (It was the season for the first ripe grapes.)

HINCV

20 वहां की भूमि कैसी है, उपजाऊ या बंजर? वहां वृक्ष हैं या नहीं? इसके बाद तुम उस देश के कुछ फल साथ ले आने की कोशिश करना.” (यह अंगूरों की पहली पकी फसल का समय है.)

BSB

21 So they went up and spied out the land from the Wilderness of Zin as far as Rehob, toward Lebo-hamath.

HINCV

21 तब वे चले गए. उन्होंने ज़िन के निर्जन प्रदेश से लेकर लबो-हामाथ के रेहोब तक उस प्रदेश का भेद लिया.

BSB

22 They went up through the Negev and came to Hebron, where Ahiman, Sheshai, and Talmai, the descendants of Anak, dwelled. It had been built seven years before Zoan in Egypt.

HINCV

22 उन लोगों ने जब नेगेव में प्रवेश किया, वे हेब्रोन पहुंच गए, जहां अनाक के घराने के अहीमान, शेशाइ तथा तालमाई निवास करते थे. (हेब्रोन नगर मिस्र देश के ज़ोअन के सात वर्ष पहले बन चुका था.)

BSB

23 When they came to the Valley of Eshcol, they cut down a branch with a single cluster of grapes, which they carried on a pole between two men. They also took some pomegranates and figs.

HINCV

23 इसके बाद वे एशकोल घाटी में जा पहुंचे. वहां उन्होंने एक डाली काट ली, जिसमें अंगूरों का एक ही गुच्छा था. इसे उन्होंने एक लाठी पर लादा और दो व्यक्तियों ने उसको उठा लिया. इसके अलावा वे कुछ अनार एवं अंजीर भी ले आए.

BSB

24 Because of the cluster of grapes the Israelites cut there, that place was called the Valley of Eshcol.

HINCV

24 वह स्थान एशकोल घाटी के नाम से मशहूर हो गया, क्योंकि इस्राएल के घराने वहां से वह अंगूर का गुच्छा साथ ले गए थे.

BSB

25 After forty days the men returned from spying out the land,

HINCV

25 चालीस दिन के बाद वे उस देश का भेद लेकर लौटे.

BSB

26 and they went back to Moses, Aaron, and the whole congregation of Israel in the Wilderness of Paran at Kadesh. They brought back a report for the whole congregation and showed them the fruit of the land.

HINCV

26 वे पारान के निर्जन प्रदेश के कादेश में मोशेह, अहरोन तथा इस्राएल के घराने की सारी सभा के सामने उपस्थित हुए. उन्होंने उस देश के फल उनके सामने दिखाते हुए सारी सभा के सामने अपना संदेश रख दिया.

BSB

27 And they gave this account to Moses: “We went into the land to which you sent us, and indeed, it is flowing with milk and honey. Here is some of its fruit!

HINCV

27 अपने संदेश में उन्होंने यह कहा: “आपके द्वारा बताए गए देश में हम गए थे. इसमें कोई संदेह नहीं कि इस देश में दूध एवं मधु का भण्ड़ार है. हम वहां से ये फल भी लाए हैं.

BSB

28 Nevertheless, the people living in the land are strong, and the cities are large and fortified. We even saw the descendants of Anak there.

HINCV

28 किंतु, उस देश के निवासी बलवान हैं, नगर किले में बसे हैं, तथा आकार में बहुत बड़े हैं. इसके अलावा हमने वहां अनाक के घराने के लोग भी देखे हैं.

BSB

29 The Amalekites live in the land of the Negev; the Hittites, Jebusites, and Amorites live in the hill country; and the Canaanites live by the sea and along the Jordan.”

HINCV

29 वहां नेगेव में तो अमालेक का निवास है, तथा पर्वतीय क्षेत्र में हित्ती, यबूसी तथा अमोरियों का; समुद्र के पास वाले क्षेत्र में तथा यरदन के इस ओर कनानी निवास करते हैं.”

BSB

30 Then Caleb quieted the people before Moses and said, “We must go up and take possession of the land, for we can certainly conquer it!”

HINCV

30 मोशेह के सामने ही कालेब ने लोगों को शांत हो जाने की विनती की तथा उन्हें इस प्रकार कहा, “हर परिस्थिति में हमें वहां जाकर इस देश पर अधिकार कर लेना अच्छा होगा, क्योंकि हम निश्चय उस पर अधिकार कर लेंगे.”

BSB

31 But the men who had gone up with him replied, “We cannot go up against the people, for they are stronger than we are!”

HINCV

31 किंतु अन्य पुरुष, जो कालेब के साथ वहां गए थे, कहने लगे, “हम लोग उन लोगों पर आक्रमण करने योग्य हैं ही नहीं, क्योंकि वे लोग हमारी अपेक्षा ज्यादा बलवान हैं.”

BSB

32 So they gave the Israelites a bad report about the land that they had spied out: “The land we explored devours its inhabitants, and all the people we saw there are great in stature.

HINCV

32 इस प्रकार उन्होंने इस्राएल के घराने के सामने उस देश की, जिसका वे भेद लेकर आए थे, खराब राय दी! वे कह रहे थे, “जिस देश में हम भेद लेने के उद्देश्य से गए थे, एक ऐसा देश है, जो अपने निवासियों को निगल लेता है. हमने वहां जितने भी पुरुष देखे, वे सभी बड़े डीलडौल वाले पुरुष ही थे.

BSB

33 We even saw the Nephilim there—the descendants of Anak that come from the Nephilim! We seemed like grasshoppers in our own sight, and we must have seemed the same to them!”

HINCV

33 हमने तो वहां नैफ़िलिन भी देखे हैं, (अनाक की संतान भी नैफ़िलिन के संबंधी ही हैं). उनकी ओर दृष्टि करते हुए हम अपनी दृष्टि में टिड्डियों के समान लग रहे थे, तथा जब वे हमें देखते थे तो वे हमें टिड्डियां समझ रहे थे.”

Questions about Numbers 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.