Numbers 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Send out for yourself men to spy out the land of Canaan, which I am giving to the Israelites. From each of their fathers’ tribes send one man who is a leader among them.”

HINIRV

2 “कनान देश जिसे मैं इस्राएलियों को देता हूँ, उसका भेद लेने के लिये पुरुषों को भेज; वे उनके पितरों के प्रति गोत्र के एक-एक प्रधान पुरुष हों।”

BSB

3 So at the command of the LORD, Moses sent them out from the Wilderness of Paran. All the men were leaders of the Israelites,

HINIRV

3 यहोवा से यह आज्ञा पाकर मूसा ने ऐसे पुरुषों को पारान जंगल से भेज दिया, जो सब के सब इस्राएलियों के प्रधान थे।

BSB

4 and these were their names: From the tribe of Reuben, Shammua son of Zaccur;

HINIRV

4 उनके नाम ये हैं रूबेन के गोत्र में से जक्कूर का पुत्र शम्मू;

BSB

5 from the tribe of Simeon, Shaphat son of Hori;

HINIRV

5 शिमोन के गोत्र में से होरी का पुत्र शापात;

BSB

6 from the tribe of Judah, Caleb son of Jephunneh;

HINIRV

6 यहूदा के गोत्र में से यपुन्ने का पुत्र कालेब;

BSB

7 from the tribe of Issachar, Igal son of Joseph;

HINIRV

7 इस्साकार के गोत्र में से यूसुफ का पुत्र यिगाल;

BSB

8 from the tribe of Ephraim, Hoshea son of Nun;

HINIRV

8 एप्रैम के गोत्र में से नून का पुत्र होशे;

BSB

9 from the tribe of Benjamin, Palti son of Raphu;

HINIRV

9 बिन्यामीन के गोत्र में से रापू का पुत्र पलती;

BSB

10 from the tribe of Zebulun, Gaddiel son of Sodi;

HINIRV

10 जबूलून के गोत्र में से सोदी का पुत्र गद्दीएल;

BSB

11 from the tribe of Manasseh (a tribe of Joseph), Gaddi son of Susi;

HINIRV

11 यूसुफ वंशियों में, मनश्शे के गोत्र में से सूसी का पुत्र गद्दी;

BSB

12 from the tribe of Dan, Ammiel son of Gemalli;

HINIRV

12 दान के गोत्र में से गमल्ली का पुत्र अम्मीएल;

BSB

13 from the tribe of Asher, Sethur son of Michael;

HINIRV

13 आशेर के गोत्र में से मीकाएल का पुत्र सतूर;

BSB

14 from the tribe of Naphtali, Nahbi son of Vophsi;

HINIRV

14 नप्ताली के गोत्र में से वोप्सी का पुत्र नहूबी;

BSB

15 and from the tribe of Gad, Geuel son of Machi.

HINIRV

15 गाद के गोत्र में से माकी का पुत्र गूएल।

BSB

16 These were the names of the men Moses sent to spy out the land; and Moses gave to Hoshea son of Nun the name Joshua.

HINIRV

16 जिन पुरुषों को मूसा ने देश का भेद लेने के लिये भेजा था उनके नाम ये ही हैं। और नून के पुत्र होशे का नाम मूसा ने यहोशू रखा।

BSB

17 When Moses sent them to spy out the land of Canaan, he told them, “Go up through the Negev and into the hill country.

HINIRV

17 उनको कनान देश के भेद लेने को भेजते समय मूसा ने कहा, “इधर से, अर्थात् दक्षिण देश होकर जाओ,

BSB

18 See what the land is like and whether its people are strong or weak, few or many.

HINIRV

18 और पहाड़ी देश में जाकर उस देश को देख लो कि कैसा है, और उसमें बसे हुए लोगों को भी देखो कि वे बलवान हैं या निर्बल, थोड़े हैं या बहुत,

BSB

19 Is the land where they live good or bad? Are the cities where they dwell open camps or fortifications?

HINIRV

19 और जिस देश में वे बसे हुए हैं वह कैसा है, अच्छा या बुरा, और वे कैसी-कैसी बस्तियों में बसे हुए हैं, और तम्बुओं में रहते हैं या गढ़ अथवा किलों में रहते हैं,

BSB

20 Is the soil fertile or unproductive? Are there trees in it or not? Be courageous and bring back some of the fruit of the land.” (It was the season for the first ripe grapes.)

HINIRV

20 और वह देश कैसा है, उपजाऊ है या बंजर है, और उसमें वृक्ष हैं या नहीं। और तुम हियाव बाँधे चलो, और उस देश की उपज में से कुछ लेते भी आना।” वह समय पहली पक्की दाखों का था।

BSB

21 So they went up and spied out the land from the Wilderness of Zin as far as Rehob, toward Lebo-hamath.

HINIRV

21 इसलिए वे चल दिए, और सीन नामक जंगल से ले रहोब तक, जो हमात के मार्ग में है, सारे देश को देख-भाल कर उसका भेद लिया।

BSB

22 They went up through the Negev and came to Hebron, where Ahiman, Sheshai, and Talmai, the descendants of Anak, dwelled. It had been built seven years before Zoan in Egypt.

HINIRV

22 वे दक्षिण देश होकर चले, और हेब्रोन तक गए; वहाँ अहीमन, शेशै, और तल्मै नामक अनाकवंशी रहते थे। हेब्रोन मिस्र के सोअन से सात वर्ष पहले बसाया गया था।

BSB

23 When they came to the Valley of Eshcol, they cut down a branch with a single cluster of grapes, which they carried on a pole between two men. They also took some pomegranates and figs.

HINIRV

23 तब वे एशकोल नामक नाले तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।

BSB

24 Because of the cluster of grapes the Israelites cut there, that place was called the Valley of Eshcol.

HINIRV

24 इस्राएली वहाँ से जो दाखों का गुच्छा तोड़ ले आए थे, इस कारण उस स्थान का नाम एशकोल नाला रखा गया।

BSB

25 After forty days the men returned from spying out the land,

HINIRV

25 चालीस दिन के बाद वे उस देश का भेद लेकर लौट आए।

BSB

26 and they went back to Moses, Aaron, and the whole congregation of Israel in the Wilderness of Paran at Kadesh. They brought back a report for the whole congregation and showed them the fruit of the land.

HINIRV

26 और पारान जंगल के कादेश नामक स्थान में मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुँचे; और उनको और सारी मण्डली को सन्देशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।

BSB

27 And they gave this account to Moses: “We went into the land to which you sent us, and indeed, it is flowing with milk and honey. Here is some of its fruit!

HINIRV

27 उन्होंने मूसा से यह कहकर वर्णन किया, “जिस देश में तूने हमको भेजा था उसमें हम गए; उसमें सचमुच दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और उसकी उपज में से यही है।

BSB

28 Nevertheless, the people living in the land are strong, and the cities are large and fortified. We even saw the descendants of Anak there.

HINIRV

28 परन्तु उस देश के निवासी बलवान हैं, और उसके नगर गढ़वाले हैं और बहुत बड़े हैं; और फिर हमने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा।

BSB

29 The Amalekites live in the land of the Negev; the Hittites, Jebusites, and Amorites live in the hill country; and the Canaanites live by the sea and along the Jordan.”

HINIRV

29 दक्षिण देश में तो अमालेकी बसे हुए हैं; और पहाड़ी देश में हित्ती, यबूसी, और एमोरी रहते हैं; और समुद्र के किनारे-किनारे और यरदन नदी के तट पर कनानी बसे हुए हैं।”

BSB

30 Then Caleb quieted the people before Moses and said, “We must go up and take possession of the land, for we can certainly conquer it!”

HINIRV

30 पर कालेब ने मूसा के सामने प्रजा के लोगों को चुप कराने के विचार से कहा, “हम अभी चढ़कर उस देश को अपना कर लें; क्योंकि निःसन्देह हम में ऐसा करने की शक्ति है।”

BSB

31 But the men who had gone up with him replied, “We cannot go up against the people, for they are stronger than we are!”

HINIRV

31 पर जो पुरुष उसके संग गए थे उन्होंने कहा, “उन लोगों पर चढ़ने की शक्ति हम में नहीं है; क्योंकि वे हम से बलवान हैं।”

BSB

32 So they gave the Israelites a bad report about the land that they had spied out: “The land we explored devours its inhabitants, and all the people we saw there are great in stature.

HINIRV

32 और उन्होंने इस्राएलियों के सामने उस देश की जिसका भेद उन्होंने लिया था यह कहकर निन्दा भी की, “वह देश जिसका भेद लेने को हम गये थे ऐसा है, जो अपने निवासियों को निगल जाता है; और जितने पुरुष हमने उसमें देखे वे सब के सब बड़े डील-डौल के हैं।

BSB

33 We even saw the Nephilim there—the descendants of Anak that come from the Nephilim! We seemed like grasshoppers in our own sight, and we must have seemed the same to them!”

HINIRV

33 फिर हमने वहाँ नपीलों को, अर्थात् नपीली जातिवाले अनाकवंशियों को देखा; और हम अपनी दृष्टि में तो उनके सामने टिड्डे के समान दिखाई पड़ते थे, और ऐसे ही उनकी दृष्टि में मालूम पड़ते थे।”

Questions about Numbers 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.