Numbers 15
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Moses, | HINIRV 1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 2 “Speak to the Israelites and tell them: After you enter the land that I am giving you as a home | HINIRV 2 “इस्राएलियों से कह कि जब तुम अपने निवास के देश में पहुँचो, जो मैं तुम्हें देता हूँ, |
| BSB 3 and you present a food offering to the LORD from the herd or flock to produce a pleasing aroma to the LORD—either a burnt offering or a sacrifice, for a special vow or freewill offering or appointed feast— | HINIRV 3 और यहोवा के लिये क्या होमबलि, क्या मेलबलि, कोई हव्य चढ़ाओं, चाहे वह विशेष मन्नत पूरी करने का हो चाहे स्वेच्छाबलि का हो, चाहे तुम्हारे नियत समयों में का हो, या वह चाहे गाय-बैल चाहे भेड़-बकरियों में का हो, जिससे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो; |
| BSB 4 then the one presenting his offering to the LORD shall also present a grain offering of a tenth of an ephah of fine flour mixed with a quarter hin of olive oil. | HINIRV 4 तब उस होमबलि या मेलबलि के संग भेड़ के बच्चे यहोवा के लिये चौथाई हीन तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाना, |
| BSB 5 With the burnt offering or sacrifice of each lamb, you are to prepare a quarter hin of wine as a drink offering. | HINIRV 5 और चौथाई हीन दाखमधु अर्घ करके देना। |
| BSB 6 With a ram you are to prepare a grain offering of two-tenths of an ephah of fine flour mixed with a third of a hin of olive oil, | HINIRV 6 और मेढ़े के बलि के साथ तिहाई हीन तेल से सना हुआ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाना; |
| BSB 7 and a third of a hin of wine as a drink offering, a pleasing aroma to the LORD. | HINIRV 7 और उसका अर्घ यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला तिहाई हीन दाखमधु देना। |
| BSB 8 When you prepare a young bull as a burnt offering or sacrifice to fulfill a vow or as a peace offering to the LORD, | HINIRV 8 और जब तू यहोवा को होमबलि या किसी विशेष मन्नत पूरी करने के लिये बलि या मेलबलि करके बछड़ा चढ़ाए, |
| BSB 9 present with the bull a grain offering of three-tenths of an ephah of fine flour mixed with half a hin of olive oil. | HINIRV 9 तब बछड़े का चढ़ानेवाला उसके संग आधा हीन तेल से सना हुआ एपा का तीन दसवाँ अंश मैदा अन्नबलि करके चढ़ाए। |
| BSB 10 Also present half a hin of wine as a drink offering. It is a food offering, a pleasing aroma to the LORD. | HINIRV 10 और उसका अर्घ आधा हीन दाखमधु चढ़ाए, वह यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य होगा। |
| BSB 11 This is to be done for each bull, ram, lamb, or goat. | HINIRV 11 “एक-एक बछड़े, या मेढ़े, या भेड़ के बच्चे, या बकरी के बच्चे के साथ इसी रीति चढ़ावा चढ़ाया जाए। |
| BSB 12 This is how you must prepare each one, no matter how many. | HINIRV 12 तुम्हारे बलिपशुओं की जितनी गिनती हो, उसी गिनती के अनुसार एक-एक के साथ ऐसा ही किया करना। |
| BSB 13 Everyone who is native-born shall prepare these things in this way when he presents a food offering as a pleasing aroma to the LORD. | HINIRV 13 जितने देशी हों वे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य चढ़ाते समय ये काम इसी रीति से किया करें। |
| BSB 14 And for the generations to come, if a foreigner residing with you or someone else among you wants to prepare a food offering as a pleasing aroma to the LORD, he is to do exactly as you do. | HINIRV 14 “और यदि कोई परदेशी तुम्हारे संग रहता हो, या तुम्हारी किसी पीढ़ी में तुम्हारे बीच कोई रहनेवाला हो, और वह यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य चढ़ाना चाहे, तो जिस प्रकार तुम करोगे उसी प्रकार वह भी करे। |
| BSB 15 The assembly is to have the same statute both for you and for the foreign resident; it is a permanent statute for the generations to come. You and the foreigner shall be the same before the LORD. | HINIRV 15 मण्डली के लिये, अर्थात् तुम्हारे और तुम्हारे संग रहनेवाले परदेशी दोनों के लिये एक ही विधि हो; तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में यह सदा की विधि ठहरे, कि जैसे तुम हो वैसे ही परदेशी भी यहोवा के लिये ठहरता है। |
| BSB 16 The same law and the same ordinance will apply both to you and to the foreigner residing with you.” | HINIRV 16 तुम्हारे और तुम्हारे संग रहनेवाले परदेशियों के लिये एक ही व्यवस्था और एक ही नियम है।” |
| BSB 17 Then the LORD said to Moses, | HINIRV 17 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 18 “Speak to the Israelites and tell them: When you enter the land to which I am bringing you | HINIRV 18 “इस्राएलियों को मेरा यह वचन सुना, कि जब तुम उस देश में पहुँचो जहाँ मैं तुम को लिये जाता हूँ, |
| BSB 19 and you eat the food of the land, you shall lift up an offering to the LORD. | HINIRV 19 और उस देश की उपज का अन्न खाओ, तब यहोवा के लिये उठाई हुई भेंट चढ़ाया करो। |
| BSB 20 From the first of your dough, you are to lift up a cake as a contribution; offer it just like an offering from the threshing floor. | HINIRV 20 अपने पहले गुँधे हुए आटे की एक पपड़ी उठाई हुई भेंट करके यहोवा के लिये चढ़ाना; जैसे तुम खलिहान में से उठाई हुई भेंट चढ़ाओगे वैसे ही उसको भी उठाया करना। |
| BSB 21 Throughout your generations, you are to give the LORD an offering from the first of your dough. | HINIRV 21 अपनी पीढ़ी-पीढ़ी में अपने पहले गुँधे हुए आटे में से यहोवा को उठाई हुई भेंट दिया करना। |
| BSB 22 Now if you stray unintentionally and do not obey all these commandments that the LORD has spoken to Moses— | HINIRV 22 “फिर जब तुम इन सब आज्ञाओं में से जिन्हें यहोवा ने मूसा को दिया है किसी का उल्लंघन भूल से करो, |
| BSB 23 all that the LORD has commanded you through Moses from the day the LORD gave them and continuing through the generations to come— | HINIRV 23 अर्थात् जिस दिन से यहोवा आज्ञा देने लगा, और आगे की तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में उस दिन से उसने जितनी आज्ञाएँ मूसा के द्वारा दी हैं, |
| BSB 24 and if it was done unintentionally without the knowledge of the congregation, then the whole congregation is to prepare one young bull as a burnt offering, a pleasing aroma to the LORD, with its grain offering and drink offering according to the regulation, and one male goat as a sin offering. | HINIRV 24 उसमें यदि भूल से किया हुआ पाप मण्डली के बिना जाने हुआ हो, तो सारी मण्डली यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला होमबलि करके एक बछड़ा, और उसके संग नियम के अनुसार उसका अन्नबलि और अर्घ चढ़ाए, और पापबलि करके एक बकरा चढ़ाए। |
| BSB 25 The priest is to make atonement for the whole congregation of Israel, so that they may be forgiven; for the sin was unintentional and they have brought to the LORD a food offering and a sin offering, presented before the LORD for their unintentional sin. | HINIRV 25 तब याजक इस्राएलियों की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित करे, और उनकी क्षमा की जाएगी; क्योंकि उनका पाप भूल से हुआ, और उन्होंने अपनी भूल के लिये अपना चढ़ावा, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य और अपना पापबलि उसके सामने चढ़ाया। |
| BSB 26 Then the whole congregation of Israel and the foreigners residing among them will be forgiven, since it happened to all the people unintentionally. | HINIRV 26 इसलिए इस्राएलियों की सारी मण्डली का, और उसके बीच रहनेवाले परदेशी का भी, वह पाप क्षमा किया जाएगा, क्योंकि वह सब लोगों के अनजाने में हुआ। |
| BSB 27 Also, if one person sins unintentionally, he is to present a year-old female goat as a sin offering. | HINIRV 27 फिर यदि कोई मनुष्य भूल से पाप करे, तो वह एक वर्ष की एक बकरी पापबलि करके चढ़ाए। |
| BSB 28 And the priest shall make atonement before the LORD on behalf of the person who erred by sinning unintentionally; and when atonement has been made for him, he will be forgiven. | HINIRV 28 और याजक भूल से पाप करनेवाले मनुष्य के लिये यहोवा के सामने प्रायश्चित करे; अतः इस प्रायश्चित के कारण उसका वह पाप क्षमा किया जाएगा। |
| BSB 29 You shall have the same law for the one who acts in error, whether he is a native-born Israelite or a foreigner residing among you. | HINIRV 29 जो कोई भूल से कुछ करे, चाहे वह इस्राएलियों में देशी हो, चाहे तुम्हारे बीच परदेशी होकर रहता हो, सब के लिये तुम्हारी एक ही व्यवस्था हो। |
| BSB 30 But the person who sins defiantly, whether a native or foreigner, blasphemes the LORD. That person shall be cut off from among his people. | HINIRV 30 “परन्तु क्या देशी क्या परदेशी, जो मनुष्य ढिठाई से कुछ करे, वह यहोवा का अनादर करनेवाला ठहरेगा, और वह प्राणी अपने लोगों में से नाश किया जाए। |
| BSB 31 He shall certainly be cut off, because he has despised the word of the LORD and broken His commandment; his guilt remains on him.” | HINIRV 31 वह जो यहोवा का वचन तुच्छ जानता है, और उसकी आज्ञा का टालनेवाला है, इसलिए वह मनुष्य निश्चय नाश किया जाए; उसका अधर्म उसी के सिर पड़ेगा।” |
| BSB 32 While the Israelites were in the wilderness, a man was found gathering wood on the Sabbath day. | HINIRV 32 जब इस्राएली जंगल में रहते थे, उन दिनों एक मनुष्य विश्राम के दिन लकड़ी बीनता हुआ मिला। |
| BSB 33 Those who found the man gathering wood brought him to Moses, Aaron, and the whole congregation, | HINIRV 33 और जिनको वह लकड़ी बीनता हुआ मिला, वे उसको मूसा और हारून, और सारी मण्डली के पास ले गए। |
| BSB 34 and because it had not been declared what should be done to him, they placed him in custody. | HINIRV 34 उन्होंने उसको हवालात में रखा, क्योंकि ऐसे मनुष्य से क्या करना चाहिये वह प्रगट नहीं किया गया था। |
| BSB 35 And the LORD said to Moses, “The man must surely be put to death. The whole congregation is to stone him outside the camp.” | HINIRV 35 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “वह मनुष्य निश्चय मार डाला जाए; सारी मण्डली के लोग छावनी के बाहर उस पर पथरवाह करें।” |
| BSB 36 So the whole congregation took the man outside the camp and stoned him to death, as the LORD had commanded Moses. | HINIRV 36 इस प्रकार जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार सारी मण्डली के लोगों ने उसको छावनी से बाहर ले जाकर पथरवाह किया, और वह मर गया। |
| BSB 37 And the LORD said to Moses, | HINIRV 37 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 38 “Speak to the Israelites and tell them that throughout the generations to come they are to make for themselves tassels for the corners of their garments, with a blue cord on each tassel. | HINIRV 38 “इस्राएलियों से कह, कि अपनी पीढ़ी-पीढ़ी में अपने वस्त्रों के छोर पर झालर लगाया करना, और एक-एक छोर की झालर पर एक नीला फीता लगाया करना; |
| BSB 39 These will serve as tassels for you to look at, so that you may remember all the commandments of the LORD, that you may obey them and not prostitute yourselves by following your own heart and your own eyes. | HINIRV 39 और वह तुम्हारे लिये ऐसी झालर ठहरे, जिससे जब जब तुम उसे देखो तब-तब यहोवा की सारी आज्ञाएँ तुम को स्मरण आ जाएँ; और तुम उनका पालन करो, और तुम अपने-अपने मन और अपनी-अपनी दृष्टि के वश में होकर व्यभिचार न करते फिरो जैसे करते आए हो। (रोम. 11:16, मत्ती 23:5) |
| BSB 40 Then you will remember and obey all My commandments, and you will be holy to your God. | HINIRV 40 परन्तु तुम यहोवा की सब आज्ञाओं को स्मरण करके उनका पालन करो, और अपने परमेश्वर के लिये पवित्र बनो। |
| BSB 41 I am the LORD your God who brought you out of the land of Egypt to be your God. I am the LORD your God.” | HINIRV 41 मैं यहोवा तुम्हारा परमेश्वर हूँ, जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल ले आया कि तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँ; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।” |
Questions about Numbers 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.