Numbers 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the first month of the second year after Israel had come out of the land of Egypt, the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai: | HINCV 1 मिस्र देश से निकलने के बाद दूसरे वर्ष के पहले महीने में सीनायी के निर्जन प्रदेश में याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी, |
| BSB 2 “The Israelites are to observe the Passover at its appointed time. | HINCV 2 “अब यह संभव है कि इस्राएल का घराना ठहराए गए समय पर फ़सह उत्सव को मनाया करे. |
| BSB 3 You are to observe it at the appointed time, at twilight on the fourteenth day of this month, in accordance with its statutes and ordinances.” | HINCV 3 इसी माह के चौदहवें दिन पर गोधूली के अवसर पर ठहराए गए समय पर तुम फ़सह उत्सव मनाया करोगे. तुम यह इसकी सारी विधियों एवं नियमों के अनुसार करोगे.” |
| BSB 4 So Moses told the Israelites to observe the Passover, | HINCV 4 फिर मोशेह ने सारे इस्राएल के घराने को फ़सह उत्सव मनाने का आदेश दिया, |
| BSB 5 and they did so in the Wilderness of Sinai, at twilight on the fourteenth day of the first month. The Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses. | HINCV 5 इस्राएल के घराने ने पहले माह के चौदहवें दिन सूर्यास्त के समय में सीनायी के निर्जन प्रदेश में मोशेह को दिए गए याहवेह के आदेश के अनुसार इस उत्सव को मनाया. |
| BSB 6 But there were some men who were unclean due to a dead body, so they could not observe the Passover on that day. And they came before Moses and Aaron that same day | HINCV 6 किंतु उनमें कुछ व्यक्ति ऐसे भी थे, जो शव को छूने के कारण इस अवसर पर अशुद्ध हो चुके थे. परिणामस्वरूप वे उस दिन उनके लिए फ़सह उत्सव न मना सके; तब वे उसी समय मोशेह तथा अहरोन से पूछताछ करने पहुंचे. |
| BSB 7 and said to Moses, “We are unclean because of a dead body, but why should we be excluded from presenting the LORD’s offering with the other Israelites at the appointed time?” | HINCV 7 उन्होंने अपना पक्ष इस प्रकार रखा, “यद्यपि हम शव छूने के कारण इस समय अपवित्र हैं, हमें अन्य इस्राएल के घराने के साथ याहवेह को भेंट चढ़ाने से दूर क्यों रखा जा रहा है?” |
| BSB 8 “Wait here until I find out what the LORD commands concerning you,” Moses replied. | HINCV 8 मोशेह ने उन्हें उत्तर दिया, “धीरज रखो. मैं इस विषय में याहवेह की इच्छा मालूम करूंगा.” |
| BSB 9 Then the LORD said to Moses, | HINCV 9 याहवेह ने मोशेह से कहा, |
| BSB 10 “Tell the Israelites: ‘When any one of you or your descendants is unclean because of a dead body, or is away on a journey, he may still observe the Passover to the LORD. | HINCV 10 “इस्राएल के घराने को सूचित करो, ‘यदि तुम्हारे बीच कोई व्यक्ति शव को छूने से अपवित्र हो जाता है, अथवा यदि कोई यात्रा में दूसरे स्थान पर है, वह फिर भी याहवेह के लिए फ़सह उत्सव को मना सकेगा, |
| BSB 11 Such people are to observe it at twilight on the fourteenth day of the second month. They are to eat the lamb, together with unleavened bread and bitter herbs; | HINCV 11 परंतु द्वितीय महीने की चौदहवीं तिथि पर सूर्यास्त के समय में. वे इसको खमीर रहित रोटी तथा कड़वे साग-पात के साथ खाने के द्वारा मना सकेंगे. |
| BSB 12 they may not leave any of it until morning or break any of its bones. They must observe the Passover according to all its statutes. | HINCV 12 वे कोई भी अंश सुबह के समय तक बचा न रहने देंगे, और न ही पशु की कोई हड्डी तोड़ी जाए. वे फ़सह उत्सव की सभी विधियों का पालन करेंगे. |
| BSB 13 But if a man who is ceremonially clean and is not on a journey still fails to observe the Passover, he must be cut off from his people, because he did not present the LORD’s offering at its appointed time. That man will bear the consequences of his sin. | HINCV 13 किंतु वह व्यक्ति, जो सांस्कारिक रूप से शुद्ध है तथा जो यात्रा पर भी नहीं है और फिर भी वह फ़सह उत्सव को नहीं मनाता है, उस व्यक्ति को अपने लोगों के बीच से मिटा दिया जाए, क्योंकि उसने ठहराए गए अवसर पर याहवेह के लिए बलि नहीं चढ़ाई. वह व्यक्ति स्वयं ही अपने पाप का भार उठाएगा. |
| BSB 14 If a foreigner dwelling among you wants to observe the Passover to the LORD, he is to do so according to the Passover statute and its ordinances. You are to apply the same statute to both the foreigner and the native of the land.’” | HINCV 14 “ ‘तुम्हारे बीच रह रहे विदेशी एवं देशी सभी लोगों के लिए एक ही विधि लागू होगी. यदि तुम्हारे बीच में कोई विदेशी रह रहा है, और वह फ़सह उत्सव से संबंधित विधियां एवं नियम के अनुसार याहवेह के लिए फ़सह उत्सव को मनाने की इच्छा रखता है, तो उसे यह करने दिया जाए.’” |
| BSB 15 On the day that the tabernacle, the Tent of the Testimony, was set up, the cloud covered it and appeared like fire above the tabernacle from evening until morning. | HINCV 15 जिस दिन पवित्र निवास स्थान, यानी साक्षी तंबू, की स्थापना पूरी हुई एक विशेष बादल ने उस पवित्र निवास स्थान को छा लिया. सूर्यास्त के बाद से लेकर सुबह तक यह पवित्र निवास स्थान पर आग के समान दिखाई देता रहा. |
| BSB 16 It remained that way continually; the cloud would cover the tabernacle by day, and at night it would appear like fire. | HINCV 16 यह दृश्य नित्य होने लगा: दिन के समय बादल छा जाना, तथा रात में आग का दर्शन. |
| BSB 17 Whenever the cloud was lifted from above the Tent, the Israelites would set out, and wherever the cloud settled, there the Israelites would camp. | HINCV 17 इस्राएलियों की पूरी यात्रा में जब-जब बादल साक्षी तंबू के ऊपर से उठता, तब-तब वे वहां से कूच करने का संदेश हुआ करता था, तथा जहां कहीं वह बादल रुक जाता था, वहां इस्राएली डेरा डाल देते थे. |
| BSB 18 At the LORD’s command the Israelites set out, and at the LORD’s command they camped. As long as the cloud remained over the tabernacle, they remained encamped. | HINCV 18 याहवेह के आदेश पर ही इस्राएली कूच कर देते तथा याहवेह के आदेश पर ही वे डेरा डाला करते थे. जब यह बादल साक्षी तंबू पर स्थिर रहता था तब वे डेरा डाले रहते थे. |
| BSB 19 Even when the cloud lingered over the tabernacle for many days, the Israelites kept the LORD’s charge and did not set out. | HINCV 19 यहां तक कि जब यह बादल बहुत समय के लिए साक्षी तंबू पर ठहरा रहता था, वे वहीं डेरा डाले रहते थे. |
| BSB 20 Sometimes the cloud remained over the tabernacle for only a few days, and they would camp at the LORD’s command and set out at the LORD’s command. | HINCV 20 यदि वह बादल साक्षी तंबू पर कुछ ही दिन के लिए ठहरा रहता था, तो वे याहवेह के आदेश के अनुसार डेरा डाले रहते थे और जब चलने के लिए याहवेह का आदेश होता था, वे कूच कर देते थे. |
| BSB 21 Sometimes the cloud remained only from evening until morning, and when it lifted in the morning, they would set out. Whether it was by day or by night, when the cloud was taken up, they would set out. | HINCV 21 यदि किसी परिस्थिति में यह बादल सिर्फ शाम के समय से सुबह तक ठहरता था और यदि यह बादल सुबह उठ जाता था, तो वे कूच कर देते थे; अथवा यदि यह दिन में तथा रात में ठहरा रहता था, जब कभी यह बादल उठता था, वे कूच कर देते थे. |
| BSB 22 Whether the cloud lingered for two days, a month, or longer, the Israelites camped and did not set out as long as the cloud remained over the tabernacle; but when it was lifted, they would set out. | HINCV 22 चाहे यह बादल साक्षी तंबू पर दो दिन ठहरे, या एक महीना, या इससे भी अधिक, इस्राएली डेरा डाले हुए रहते थे, कूच नहीं करते थे; किंतु जब यह बादल ऊपर उठ जाता था, वे कूच कर देते थे. |
| BSB 23 They camped at the LORD’s command, and they set out at the LORD’s command; they carried out the LORD’s charge according to His command through Moses. | HINCV 23 वे याहवेह के आदेश पर डेरा डालते थे, याहवेह के ही आदेश पर कूच करते थे. वे याहवेह के आदेश के प्रति सतर्क थे, उस आदेश के विषय में, जो मोशेह द्वारा याहवेह ने दिया था. |
Questions about Numbers 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.