Numbers 10

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINCV

1 याहवेह ने मोशेह से और कहा:

BSB

2 “Make two trumpets of hammered silver to be used for calling the congregation and for having the camps set out.

HINCV

2 “पीटी गई चांदी की परत से दो तुरहियां बनाओ, तुम इनका प्रयोग सभा को बुलाने में करोगे, कि वे कूच के लिए शिविर को तैयार करें.

BSB

3 When both are sounded, the whole congregation is to assemble before you at the entrance to the Tent of Meeting.

HINCV

3 जब ये दोनों साथ साथ बजाए जाएंगे, तब सारी सभा तुम्हारे सामने मिलनवाले तंबू के द्वार पर हो जाएगी.

BSB

4 But if only one is sounded, then the leaders, the heads of the clans of Israel, are to gather before you.

HINCV

4 किंतु यदि सिर्फ एक ही तुरही बजाई जाएगी, तब प्रधान तथा इस्राएल के दलों के प्रधान तुम्हारे सामने इकट्ठा होंगे.

BSB

5 When you sound short blasts, the camps that lie on the east side are to set out.

HINCV

5 किंतु जब तुम चेतावनी का बिगुल बजाओगे, तब शिविर के पूर्वी दिशा के शिविर कूच करेंगे.

BSB

6 When you sound the short blasts a second time, the camps that lie on the south side are to set out. The blasts are to signal them to set out.

HINCV

6 जब कभी तुम दोबारा चेतावनी का बिगुल बजाओगे, वे शिविर, जो दक्षिण दिशा में हैं, कूच करेंगे; आवश्यक है कि उनका कूच शुरू करने के लिए चेतावनी का बिगुल बजाया जाए.

BSB

7 To convene the assembly, you are to sound long blasts, not short ones.

HINCV

7 जब कभी सभा इकट्ठी की जाए, तुम बिना किसी चेतावनी नाद के तुरही बजाओगे.

BSB

8 The sons of Aaron, the priests, are to sound the trumpets. This shall be a permanent statute for you and the generations to come.

HINCV

8 “अहरोन के पुरोहित पुत्र इसके अलावा तुरही नाद करेंगे; यह तुम्हारी आनेवाली सभी पीढ़ियों के लिए हमेशा की विधि है.

BSB

9 When you enter into battle in your land against an adversary who attacks you, sound short blasts on the trumpets, and you will be remembered before the LORD your God and saved from your enemies.

HINCV

9 जब तुम अपने विरोधी से युद्ध करो, जिसने तुम पर आक्रमण किया है, तब तुम इन तुरहियों से चेतावनी का बिगुल बजाओगे, कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के सामने तुम्हारा स्मरण किया जाए और शत्रुओं से तुम्हारी रक्षा हो सके.

BSB

10 And on your joyous occasions, your appointed feasts, and the beginning of each month, you are to blow the trumpets over your burnt offerings and peace offerings to serve as a reminder for you before your God. I am the LORD your God.”

HINCV

10 इसके अलावा आनंद के अवसरों पर, तुम्हारे ठहराए गए आनंद मनाने के अवसरों पर, तुम्हारे ठहराए गए उत्सवों पर तथा हर एक महीने की पहली तारीख पर तुम अपनी होमबलियों, अपनी मेल बलियों के अवसर पर तुरही फूंकोगे; तब वे तुम्हारे परमेश्वर के सामने एक स्मरण का कार्य करेंगे. मैं ही हूं वह याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर.”

BSB

11 On the twentieth day of the second month of the second year, the cloud was lifted from above the tabernacle of the Testimony,

HINCV

11 दूसरे वर्ष के दूसरे महीने में बीसवीं तारीख को यह बादल साक्षी तंबू से ऊपर की ओर उठ गया.

BSB

12 and the Israelites set out from the Wilderness of Sinai, traveling from place to place until the cloud settled in the Wilderness of Paran.

HINCV

12 इस्राएल के घराने ने सीनायी के निर्जन प्रदेश से अपनी यात्राएं शुरू कर दी. यह बादल पारान के निर्जन प्रदेश में जा ठहर गया.

BSB

13 They set out this first time according to the LORD’s command through Moses.

HINCV

13 यह ऐसा पहला अवसर था, जब उन्होंने मोशेह को दिए गए याहवेह के आदेश के अनुसार यात्रा शुरू की थी.

BSB

14 First, the divisions of the camp of Judah set out under their standard, with Nahshon son of Amminadab in command.

HINCV

14 यहूदाह के वंश की छावनी के झंडे, उनके सैन्य व्यवस्था के अनुसार चल रहे थे. अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन सेनापति था.

BSB

15 Nethanel son of Zuar was over the division of the tribe of Issachar,

HINCV

15 तब ज़ुअर का पुत्र नेथानेल इस्साखार गोत्र की सेना का सेनापति था.

BSB

16 and Eliab son of Helon was over the division of the tribe of Zebulun.

HINCV

16 ज़ेबुलून गोत्र की सेना का सेनापति था हेलोन का पुत्र एलियाब.

BSB

17 Then the tabernacle was taken down, and the Gershonites and the Merarites set out, transporting it.

HINCV

17 इसके बाद साक्षी तंबू उतारा गया और गेरशोन तथा मेरारी के पुत्रों ने साक्षी तंबू को उठाते हुए कूच किया.

BSB

18 Then the divisions of the camp of Reuben set out under their standard, with Elizur son of Shedeur in command.

HINCV

18 इनके बाद रियूबेन गोत्र की छावनी के झंडे के साथ शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर के नेतृत्व में सेना ने कूच किया.

BSB

19 Shelumiel son of Zurishaddai was over the division of the tribe of Simeon,

HINCV

19 इनके साथ थे शिमओन के गोत्र की सेना, जिनका सेनापति था ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल.

BSB

20 and Eliasaph son of Deuel was over the division of the tribe of Gad.

HINCV

20 गाद के गोत्र की सेना का सेनापति था देउएल का पुत्र एलियासाफ़.

BSB

21 Then the Kohathites set out, transporting the holy objects; the tabernacle was to be set up before their arrival.

HINCV

21 इनके बाद कोहाथियों ने पवित्र वस्तुओं के साथ कूच किया, कि उनके वहां पहुंचने के पहले ही साक्षी तंबू खड़ा किया जा सके.

BSB

22 Next, the divisions of the camp of Ephraim set out under their standard, with Elishama son of Ammihud in command.

HINCV

22 इसके बाद एफ्राईम गोत्र के घराने की सेना ने उनकी छावनी के झंडे के साथ चलना शुरू किया. उनका सेनापति अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा था.

BSB

23 Gamaliel son of Pedahzur was over the division of the tribe of Manasseh,

HINCV

23 मनश्शेह गोत्र के घराने की सेना का सेनापति पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल था,

BSB

24 and Abidan son of Gideoni was over the division of the tribe of Benjamin.

HINCV

24 बिन्यामिन गोत्र की सेना का सेनापति गिदियोनी का पुत्र अबीदान था.

BSB

25 Finally, the divisions of the camp of Dan set out under their standard, serving as the rear guard for all units, with Ahiezer son of Ammishaddai in command.

HINCV

25 इसके बाद उनकी सेना के अनुसार दान गोत्र के घराने की छावनी का झंडा था. कूच करते हुए यह सारी छावनी के लिए प्राण रक्षक सेना हुई. इस सेना का सेनापति अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र था.

BSB

26 Pagiel son of Ocran was over the division of the tribe of Asher,

HINCV

26 आशेर गोत्र के घराने की सेना का सेनापति ओखरन का पुत्र पागिएल था.

BSB

27 and Ahira son of Enan was over the division of the tribe of Naphtali.

HINCV

27 नफताली गोत्र के घराने की सेना का सेनापति एनन का पुत्र अहीरा था.

BSB

28 This was the order of march for the Israelite divisions as they set out.

HINCV

28 कूच करते हुए इस्राएल के घराने की सेनाओं के अनुसार यही क्रम हुआ करता था.

BSB

29 Then Moses said to Hobab, the son of Moses’ father-in-law Reuel the Midianite, “We are setting out for the place of which the LORD said: ‘I will give it to you.’ Come with us, and we will treat you well, for the LORD has promised good things to Israel.”

HINCV

29 अंत में मोशेह ने अपनी पत्नी के भाई, होबाब से, अर्थात् अपने मिदियानी ससुर रियुएल के पुत्र से कहा, “हम उस स्थान की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जिसका वर्णन याहवेह ने इन शब्दों में किया था: ‘यह मैं तुम्हें दे दूंगा.’ तुम भी हमारे साथ आ जाओ. हम तुम्हारा ध्यान रखेंगे; क्योंकि याहवेह ने इस्राएल की भलाई की प्रतिज्ञा की है.”

BSB

30 “I will not go,” Hobab replied. “Instead, I am going back to my own land and my own people.”

HINCV

30 किंतु होबाब ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं आपके साथ नहीं जा सकता; मेरे लिए सही यही है कि मैं अपने संबंधियों के पास अपने देश लौट जाऊं.”

BSB

31 “Please do not leave us,” Moses said, “since you know where we should camp in the wilderness, and you can serve as our eyes.

HINCV

31 तो मोशेह ने उससे निवेदन किया, “कृपा कर हमारा साथ मत छोड़ो. तुम जानते हो कि इस मरुभूमि मे पड़ाव डालने के लिए अच्छी जगह कहां-कहां होगी; तुम तो हमारे लिए हमारी आंखें हो सकोगे.

BSB

32 If you come with us, we will share with you whatever good things the LORD gives us.”

HINCV

32 हम आश्वासन देते हैं कि यदि तुम हमारे साथ चलोगे, तो जितनी भी भलाई याहवेह हमारे लिए करेंगे, उसमें हम तुमको शामिल कर लेंगे.”

BSB

33 So they set out on a three-day journey from the mountain of the LORD, with the ark of the covenant of the LORD traveling ahead of them for those three days to seek a resting place for them.

HINCV

33 इस प्रकार उन्होंने याहवेह के पर्वत से अपनी यात्रा प्रारंभ की और तीन दिन यात्रा करते रहे. याहवेह की वाचा का संदूक तीन दिनों तक उनके आगे-आगे रहा कि इस्राएल के डेरे के लिए सही विश्राम का स्थान तय किया जा सके.

BSB

34 And the cloud of the LORD was over them by day when they set out from the camp.

HINCV

34 जब उन्होंने छावनी के स्थान से यात्रा शुरू की थी, दिन के समय याहवेह का बादल उनके ऊपर-ऊपर बना रहता था.

BSB

35 Whenever the ark set out, Moses would say, “Rise up, O LORD! May Your enemies be scattered; may those who hate You flee before You.”

HINCV

35 इसके बाद, जब भी संदूक के साथ यात्रा आरंभ करते थे, मोशेह का यह वचन था: “याहवेह सक्रिय हो जाइए! आपके शत्रु बिखर जाएं; जिन्हें आपसे घृणा है आपके सामने से भाग जाएं.”

BSB

36 And when it came to rest, he would say: “Return, O LORD, to the countless thousands of Israel.”

HINCV

36 जब भी संदूक ठहर जाता, मोशेह कहते थे, “याहवेह, हज़ारों हज़ार इस्राएलियों के निकट लौट आइए.”

Questions about Numbers 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.