Obadiah 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the vision of Obadiah: This is what the Lord GOD says about Edom—We have heard a message from the LORD; an envoy has been sent among the nations to say, “Rise up, and let us go to battle against her!”—

HINCV

1 ओबदिया द्वारा देखा गया दर्शन. एदोम के विषय में परमेश्वर याहवेह का यह संदेश है, हमने याहवेह से यह समाचार सुना है: समस्त राष्ट्रों को संदेश देने के लिए एक दूत भेजा गया था, “उठो, हम युद्ध के लिए उस पर आक्रमण करे.”

BSB

2 “Behold, I will make you small among the nations; you will be deeply despised.

HINCV

2 “देखो, मैं तुम्हें राष्ट्रों के समक्ष छोटा बना दूंगा; तुम अत्यंत घृणित हो जाओगे.

BSB

3 The pride of your heart has deceived you, O dwellers in the clefts of the rocks whose habitation is the heights, who say in your heart, ‘Who can bring me down to the ground?’

HINCV

3 तुम्हारे हृदय के अहंकार ने ही तुम्हें धोखा दिया है, तुम, जो चट्टान के निकले भाग पर निवास करते हो और अपना घर ऊंचाई पर बनाते हो, तुम जो अपने आपसे कहते हो, ‘किसमें दम है, जो मुझे नीचे भूमि पर ला सके?’

BSB

4 Though you soar like the eagle and make your nest among the stars, even from there I will bring you down,” declares the LORD.

HINCV

4 यद्यपि तुम गरुड़ के सदृश ऊंचाइयों पर उड़ते रहते हो, और अपना घोंसला मानो तारों के मध्य में बनाते हो, मैं तुम्हें वहां से नीचे ले आऊंगा,” यह याहवेह की घोषणा है.

BSB

5 “If thieves came to you, if robbers by night—oh, how you will be ruined—would they not steal only what they wanted? If grape gatherers came to you, would they not leave some gleanings?

HINCV

5 यदि चोर तुम्हारे पास आएं, यदि रात्रि में डाकू आएं, क्या वे उतना ही विनाश न करेंगे जितना उनके लिए पर्याप्‍त होगा? यदि द्राक्षा तोड़नेवाले तुम्हारे निकट आएं, क्या वे अंगूर न छोड़ेंगे?

BSB

6 But how Esau will be pillaged, his hidden treasures sought out!

HINCV

6 पर एसाव की कैसी लूटमार होगी, कैसे उसके छिपाये खजाने को खोज निकाली गई!

BSB

7 All the men allied with you will drive you to the border; the men at peace with you will deceive and overpower you. Those who eat your bread will set a trap for you without your awareness of it.

HINCV

7 तुम्हारे ही समस्त मित्र राष्ट्रों तुम्हें तुम्हारी सीमा तक खदेड़ देंगे; तुम्हारे मित्र धोखा देकर तुम्हें अपने अधिकार में कर लेंगे; जो तुम्हारी रोटी खाते हैं, वे ही तुम्हारे लिये जाल बिछायेंगे, पर तुम्हें इसका पता भी नहीं चलेगा.

BSB

8 In that day, declares the LORD, will I not destroy the wise men of Edom and the men of understanding in the mountains of Esau?

HINCV

8 याहवेह घोषणा कर रहे हैं, “क्या मैं उस दिन” एदोम के बुद्धिमानों को, एसाव पर्वत में से समझदारों को नष्ट न करूंगा?

BSB

9 Then your mighty men, O Teman, will be terrified, so that everyone in the mountains of Esau will be cut down in the slaughter.

HINCV

9 तुम्हारे योद्धा, तेमान, भयभीत होंगे, और एसाव के पर्वतों पर हर एक मनुष्य का संहार किया जाएगा.

BSB

10 Because of the violence against your brother Jacob, you will be covered with shame and cut off forever.

HINCV

10 तुमने भाई याकोब पर किए हिंसा के कारण, तुम्हें लज्जित होना पड़ेगा; और तुम हमेशा के लिये नाश हो जाओगे.

BSB

11 On the day you stood aloof while strangers carried off his wealth and foreigners entered his gate and cast lots for Jerusalem, you were just like one of them.

HINCV

11 उस दिन तुम दूर खड़े हुए सब देखते रहे और विदेशियों ने नगर में प्रवेश किया, वे उसकी संपत्ति लूटकर ले जाते रहे और उन्होंने येरूशलेम को हड़पने के लिए मतपत्रों का प्रयोग किया, तुम उनमें से एक के जैसे थे.

BSB

12 But you should not gloat in that day, your brother’s day of misfortune, nor rejoice over the people of Judah in the day of their destruction, nor boast proudly in the day of their distress.

HINCV

12 तुम अपने भाई की दुर्दशा के दिनों में उसके ऊपर आनंद मत मनाना, न ही यहूदिया प्रदेश के निवासियों पर, उनके विनाश के दिन में आनंद मनाना, और न ही उनके संकट के दिन में ज्यादा घमंड करना.

BSB

13 You should not enter the gate of My people in the day of their disaster, nor gloat over their affliction in the day of their disaster, nor loot their wealth in the day of their disaster.

HINCV

13 मेरी प्रजा की संकट की स्थिति में उनके नगर में प्रवेश न करना, न ही उनकी विपत्ति में तुम उनको देखते रहना, और न ही उनकी विपत्ति के अवसर पर तुम उनकी संपत्ति पर कब्जा करना.

BSB

14 Nor should you stand at the crossroads to cut off their fugitives, nor deliver up their survivors in the day of their distress.

HINCV

14 तुम सड़क के चौक पर उनके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़े मत होना, न ही उनके संकट के समय में उनके बच गये लोगों को शत्रु के हाथों में सौंपना.

BSB

15 For the Day of the LORD is near for all the nations. As you have done, it will be done to you; your recompense will return upon your own head.

HINCV

15 “सारे देशों के लिए निर्धारित याहवेह का दिन निकट है. जैसा तुमने किया है, ठीक वैसा ही तुम्हारे साथ भी किया जाएगा; तुम्हारे द्वारा किए गए बुरे काम तुम्हारे ही सिर पर आ पड़ेंगे.

BSB

16 For as you drank on My holy mountain, so all the nations will drink continually. They will drink and gulp it down; they will be as if they had never existed.

HINCV

16 ठीक जिस प्रकार तुमने मेरे पवित्र पर्वत पर वह प्याला पिया है, उसी प्रकार सारे देश निरंतर वह प्याला पीते रहेंगे; वे पिएंगे और पिएंगे और ऐसे हो जायेंगे, जैसे वे कभी न थे.

BSB

17 But on Mount Zion there will be deliverance, and it will be holy, and the house of Jacob will reclaim their possession.

HINCV

17 किंतु बचकर निकले लोग ज़ियोन पर्वत पर रहेंगे; वह पवित्र होगा, और याकोब के वंशज अपनी संपत्ति पर फिर अधिकार करेंगे.

BSB

18 Then the house of Jacob will be a blazing fire, and the house of Joseph a burning flame; but the house of Esau will be stubble—Jacob will set it ablaze and consume it. Therefore no survivor will remain from the house of Esau.” For the LORD has spoken.

HINCV

18 याकोब का वंश आग के समान और योसेफ़ का वंश ज्वाला के समान होगा; एसाव का वंश बचे हुए भूंसे के समान होगा, और वे उन्हें जलाकर नाश कर देंगे. एसाव के वंश में से कोई भी न बचेगा.” क्योंकि यह याहवेह ने कहा है.

BSB

19 Those from the Negev will possess the mountains of Esau; those from the foothills will possess the land of the Philistines. They will occupy the fields of Ephraim and Samaria, and Benjamin will possess Gilead.

HINCV

19 एसाव पर्वत पर नेगेव के निवासियों का अधिकार हो जाएगा, और फिलिस्तिया देश पर नीचे के देश के लोग अधिकार कर लेंगे. वे एफ्राईम तथा शमरिया के खेतों पर अधिकार कर लेंगे, और बिन्यामिन गिलआद पर अधिकार करेगा.

BSB

20 And the exiles of this host of the Israelites will possess the land of the Canaanites as far as Zarephath; and the exiles from Jerusalem who are in Sepharad will possess the cities of the Negev.

HINCV

20 बंधुआ इस्राएलियों का यह दल, जो कनान में है वह कनानियों के ज़रफता देश तक अपने अधिकार में कर लेगा; येरूशलेम के बंधुआ, जो सेफहारथ नगर में हैं, वे नेगेव के नगरों को अपने अधिकार में कर लेंगे.

BSB

21 The deliverers will ascend Mount Zion to rule over the mountains of Esau. And the kingdom will belong to the LORD.

HINCV

21 छुड़ानेवाले एसाव पर्वत पर शासन करने के लिये ज़ियोन पर्वत पर चढ़ आऐंगे. और राज्य याहवेह का हो जाएगा.

Questions about Obadiah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.