Psalms 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Shiggaion of David, which he sang to the LORD concerning the words of Cush, a Benjamite. O LORD my God, I take refuge in You; save me and deliver me from all my pursuers,

HINIRV

1 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं तुझ में शरण लेता हूँ; सब पीछा करनेवालों से मुझे बचा और छुटकारा दे,

BSB

2 or they will shred my soul like a lion and tear me to pieces with no one to rescue me.

HINIRV

2 ऐसा न हो कि वे मुझ को सिंह के समान फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालें; और कोई मेरा छुड़ानेवाला न हो।

BSB

3 O LORD my God, if I have done this, if injustice is on my hands,

HINIRV

3 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, यदि मैंने यह किया हो, यदि मेरे हाथों से कुटिल काम हुआ हो,

BSB

4 if I have rewarded my ally with evil, if I have plundered my foe without cause,

HINIRV

4 यदि मैंने अपने मेल रखनेवालों से भलाई के बदले बुराई की हो, या मैंने उसको जो अकारण मेरा बैरी था लूटा है

BSB

5 then may my enemy pursue me and overtake me; may he trample me to the ground and leave my honor in the dust. Selah

HINIRV

5 तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, और मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मुझे अपमानित करके मिट्टी में मिला दे। (सेला)

BSB

6 Arise, O LORD, in Your anger; rise up against the fury of my enemies. Awake, my God, and ordain judgment.

HINIRV

6 हे यहोवा अपने क्रोध में उठ; क्रोध से भरे मेरे सतानेवाले के विरुद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तूने न्याय की आज्ञा दे दी है।

BSB

7 Let the assembled peoples gather around You; take Your seat over them on high.

HINIRV

7 देश-देश के लोग तेरे चारों ओर इकट्ठे हुए है; तू फिर से उनके ऊपर विराजमान हो।

BSB

8 The LORD judges the peoples; vindicate me, O LORD, according to my righteousness and integrity.

HINIRV

8 यहोवा जाति-जाति का न्याय करता है; यहोवा मेरी धार्मिकता और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे।

BSB

9 Put an end to the evil of the wicked, but establish the righteous, O righteous God who searches hearts and minds.

HINIRV

9 भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्मी को तू स्थिर कर; क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है।

BSB

10 My shield is with God, who saves the upright in heart.

HINIRV

10 मेरी ढाल परमेश्वर के हाथ में है, वह सीधे मनवालों को बचाता है।

BSB

11 God is a righteous judge and a God who feels indignation each day.

HINIRV

11 परमेश्वर धर्मी और न्यायी है, वरन् ऐसा परमेश्वर है जो प्रतिदिन क्रोध करता है।

BSB

12 If one does not repent, God will sharpen His sword; He has bent and strung His bow.

HINIRV

12 यदि मनुष्य मन न फिराए तो वह अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा; और युद्ध के लिए अपना धनुष तैयार करेगा। (लूका 13:3-5)

BSB

13 He has prepared His deadly weapons; He ordains His arrows with fire.

HINIRV

13 और उस मनुष्य के लिये उसने मृत्यु के हथियार तैयार कर लिए हैं: वह अपने तीरों को अग्निबाण बनाता है।

BSB

14 Behold, the wicked man travails with evil; he conceives trouble and births falsehood.

HINIRV

14 देख दुष्ट को अनर्थ काम की पीड़ाएँ हो रही हैं, उसको उत्पात का गर्भ है, और उससे झूठ का जन्म हुआ।

BSB

15 He has dug a hole and hollowed it out; he has fallen into a pit of his own making.

HINIRV

15 उसने गड्ढे खोदकर उसे गहरा किया, और जो खाई उसने बनाई थी उसमें वह आप ही गिरा।

BSB

16 His trouble recoils on himself, and his violence falls on his own head.

HINIRV

16 उसका उत्पात पलटकर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा।

BSB

17 I will thank the LORD for His righteousness and sing praise to the name of the LORD Most High.

HINIRV

17 मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।

Questions about Psalms 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.