Revelation 19

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After this I heard a sound like the roar of a great multitude in heaven, shouting: “Hallelujah! Salvation and glory and power belong to our God!

HINIRV

1 इसके बाद मैंने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “हालेलूय्याह! उद्धार, और महिमा, और सामर्थ्य हमारे परमेश्वर ही का है।

BSB

2 For His judgments are true and just. He has judged the great prostitute who corrupted the earth with her immorality. He has avenged the blood of His servants that was poured out by her hand.”

HINIRV

2 क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और ठीक हैं, इसलिए कि उसने उस बड़ी वेश्या का जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट करती थी, न्याय किया, और उससे अपने दासों के लहू का पलटा लिया है।” (व्यव. 32:43)

BSB

3 And a second time they called out: “Hallelujah! Her smoke rises forever and ever.”

HINIRV

3 फिर दूसरी बार उन्होंने कहा, “हालेलूय्याह! उसके जलने का धुआँ युगानुयुग उठता रहेगा।” (भज. 106:48)

BSB

4 And the twenty-four elders and the four living creatures fell down and worshiped God who sits on the throne, saying: “Amen, Hallelujah!”

HINIRV

4 और चौबीसों प्राचीनों और चारों प्राणियों ने गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् किया; जो सिंहासन पर बैठा था, और कहा, “आमीन! हालेलूय्याह!”

BSB

5 Then a voice came from the throne, saying: “Praise our God, all you who serve Him, and those who fear Him, small and great alike!”

HINIRV

5 और सिंहासन में से एक शब्द निकला, “हे हमारे परमेश्वर से सब डरनेवाले दासों, क्या छोटे, क्या बड़े; तुम सब उसकी स्तुति करो।” (भज. 135:1)

BSB

6 And I heard a sound like the roar of a great multitude, like the rushing of many waters, and like a mighty rumbling of thunder, crying out: “Hallelujah! For the Lord our God the Almighty reigns.

HINIRV

6 फिर मैंने बड़ी भीड़ के जैसा और बहुत जल के जैसा शब्द, और गर्जनों के जैसा बड़ा शब्द सुना “हालेलूय्याह! इसलिए कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है। (भज. 99:1, भज. 93:1)

BSB

7 Let us rejoice and be glad and give Him the glory. For the marriage of the Lamb has come, and His bride has made herself ready.

HINIRV

7 आओ, हम आनन्दित और मगन हों, और उसकी स्तुति करें, क्योंकि मेम्ने का विवाह आ पहुँचा है, और उसकी दुल्हन ने अपने आपको तैयार कर लिया है।

BSB

8 She was given clothing of fine linen, bright and pure.” For the fine linen she wears is the righteous acts of the saints.

HINIRV

8 उसको शुद्ध और चमकदार महीन मलमल पहनने को दिया गया,” क्योंकि उस महीन मलमल का अर्थ पवित्र लोगों के धार्मिक काम है।

BSB

9 Then the angel told me to write, “Blessed are those who are invited to the marriage supper of the Lamb.” And he said to me, “These are the true words of God.”

HINIRV

9 तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझसे कहा, “ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं।”

BSB

10 So I fell at his feet to worship him. But he told me, “Do not do that! I am a fellow servant with you and your brothers who rely on the testimony of Jesus. Worship God! For the testimony of Jesus is the spirit of prophecy.”

HINIRV

10 तब मैं उसको दण्डवत् करने के लिये उसके पाँवों पर गिरा । उसने मुझसे कहा, “ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं। परमेश्वर ही को दण्डवत् कर।” क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।

BSB

11 Then I saw heaven standing open, and there before me was a white horse. And its rider is called Faithful and True. With righteousness He judges and wages war.

HINIRV

11 फिर मैंने स्वर्ग को खुला हुआ देखा, और देखता हूँ कि एक श्वेत घोड़ा है; और उस पर एक सवार है, जो विश्वासयोग्य, और सत्य कहलाता है; और वह धार्मिकता के साथ न्याय और लड़ाई करता है। (भज. 96:13)

BSB

12 He has eyes like blazing fire, and many royal crowns on His head. He has a name written on Him that only He Himself knows.

HINIRV

12 उसकी आँखें आग की ज्वाला हैं, और उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट हैं। और उसका एक नाम उस पर लिखा हुआ है, जिसे उसको छोड़ और कोई नहीं जानता। (प्रका. 19:16)

BSB

13 He is dressed in a robe dipped in blood, and His name is The Word of God.

HINIRV

13 वह लहू में डुबोया हुआ वस्त्र पहने है, और उसका नाम ‘परमेश्वर का वचन’ है।

BSB

14 The armies of heaven, dressed in fine linen, white and pure, follow Him on white horses.

HINIRV

14 और स्वर्ग की सेना श्वेत घोड़ों पर सवार और श्वेत और शुद्ध मलमल पहने हुए उसके पीछे-पीछे है।

BSB

15 And from His mouth proceeds a sharp sword with which to strike down the nations, and He will rule them with an iron scepter. He treads the winepress of the fury of the wrath of God the Almighty.

HINIRV

15 जाति-जाति को मारने के लिये उसके मुँह से एक चोखी तलवार निकलती है, और वह लोहे का राजदण्ड लिए हुए उन पर राज्य करेगा, और वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की जलजलाहट की मदिरा के कुण्ड में दाख रौंदेगा। (प्रका. 2:27)

BSB

16 And He has a name written on His robe and on His thigh: KING OF KINGS AND LORD OF LORDS.

HINIRV

16 और उसके वस्त्र और जाँघ पर यह नाम लिखा है: “राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।” (1 तीमु. 6:15)

BSB

17 Then I saw an angel standing in the sun, and he cried out in a loud voice to all the birds flying overhead, “Come, gather together for the great supper of God,

HINIRV

17 फिर मैंने एक स्वर्गदूत को सूर्य पर खड़े हुए देखा, और उसने बड़े शब्द से पुकारकर आकाश के बीच में से उड़नेवाले सब पक्षियों से कहा, “आओ, परमेश्वर के बड़े भोज के लिये इकट्ठे हो जाओ, (यहे. 39:19,20)

BSB

18 so that you may eat the flesh of kings and commanders and mighty men, of horses and riders, of everyone slave and free, small and great.”

HINIRV

18 जिससे तुम राजाओं का माँस, और सरदारों का माँस, और शक्तिमान पुरुषों का माँस, और घोड़ों का और उनके सवारों का माँस, और क्या स्वतंत्र क्या दास, क्या छोटे क्या बड़े, सब लोगों का माँस खाओ।”

BSB

19 Then I saw the beast and the kings of the earth with their armies assembled to wage war against the One seated on the horse, and against His army.

HINIRV

19 फिर मैंने उस पशु और पृथ्वी के राजाओं और उनकी सेनाओं को उस घोड़े के सवार, और उसकी सेना से लड़ने के लिये इकट्ठे देखा।

BSB

20 But the beast was captured along with the false prophet, who on its behalf had performed signs deceiving those who had the mark of the beast and worshiped its image. Both the beast and the false prophet were thrown alive into the fiery lake of burning sulfur.

HINIRV

20 और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया, जिन पर उस पशु की छाप थी, और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्धक से जलती है, डाले गए। (प्रका. 20:20)

BSB

21 And the rest were killed with the sword that proceeded from the mouth of the One seated on the horse. And all the birds gorged themselves on their flesh.

HINIRV

21 और शेष लोग उस घोड़े के सवार की तलवार से, जो उसके मुँह से निकलती थी, मार डाले गए; और सब पक्षी उनके माँस से तृप्त हो गए।

Questions about Revelation 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.