Revelation 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then I saw an angel coming down from heaven with the key to the Abyss, holding in his hand a great chain. | HINIRV 1 फिर मैंने एक स्वर्गदूत को स्वर्ग से उतरते देखा; जिसके हाथ में अथाह कुण्ड की कुँजी, और एक बड़ी जंजीर थी। |
| BSB 2 He seized the dragon, that ancient serpent who is the devil and Satan, and bound him for a thousand years. | HINIRV 2 और उसने उस अजगर, अर्थात् पुराने साँप को, जो शैतान है; पकड़कर हजार वर्ष के लिये बाँध दिया, (प्रका. 12:9) |
| BSB 3 And he threw him into the Abyss, shut it, and sealed it over him, so that he could not deceive the nations until the thousand years were complete. After that, he must be released for a brief period of time. | HINIRV 3 और उसे अथाह कुण्ड में डालकर बन्द कर दिया और उस पर मुहर कर दी, कि वह हजार वर्ष के पूरे होने तक जाति-जाति के लोगों को फिर न भरमाए। इसके बाद अवश्य है कि थोड़ी देर के लिये फिर खोला जाए। |
| BSB 4 Then I saw the thrones, and those seated on them had been given authority to judge. And I saw the souls of those who had been beheaded for their testimony of Jesus and for the word of God, and those who had not worshiped the beast or its image and had not received its mark on their foreheads or hands. And they came to life and reigned with Christ for a thousand years. | HINIRV 4 फिर मैंने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उनको न्याय करने का अधिकार दिया गया। और उनकी आत्माओं को भी देखा, जिनके सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्वर के वचन के कारण काटे गए थे, और जिन्होंने न उस पशु की, और न उसकी मूर्ति की पूजा की थी, और न उसकी छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी। वे जीवित होकर मसीह के साथ हजार वर्ष तक राज्य करते रहे। (दानि. 7:22) |
| BSB 5 The rest of the dead did not come back to life until the thousand years were complete. This is the first resurrection. | HINIRV 5 जब तक ये हजार वर्ष पूरे न हुए तब तक शेष मरे हुए न जी उठे। यह तो पहला पुनरुत्थान है। |
| BSB 6 Blessed and holy are those who share in the first resurrection! The second death has no power over them, but they will be priests of God and of Christ and will reign with Him for a thousand years. | HINIRV 6 धन्य और पवित्र वह है, जो इस पहले पुनरुत्थान का भागी है, ऐसों पर दूसरी मृत्यु का कुछ भी अधिकार नहीं, पर वे परमेश्वर और मसीह के याजक होंगे, और उसके साथ हजार वर्ष तक राज्य करेंगे। |
| BSB 7 When the thousand years are complete, Satan will be released from his prison, | HINIRV 7 जब हजार वर्ष पूरे हो चुकेंगे तो शैतान कैद से छोड़ दिया जाएगा। |
| BSB 8 and will go out to deceive the nations in the four corners of the earth—Gog and Magog—to assemble them for battle. Their number is like the sand of the seashore. | HINIRV 8 और उन जातियों को जो पृथ्वी के चारों ओर होंगी, अर्थात् गोग और मागोग को जिनकी गिनती समुद्र की रेत के बराबर होगी, भरमाकर लड़ाई के लिये इकट्ठा करने को निकलेगा। |
| BSB 9 And they marched across the broad expanse of the earth and surrounded the camp of the saints and the beloved city. But fire came down from heaven and consumed them. | HINIRV 9 और वे सारी पृथ्वी पर फैल जाएँगी और पवित्र लोगों की छावनी और प्रिय नगर को घेर लेंगी और आग स्वर्ग से उतरकर उन्हें भस्म करेगी। (यहे. 39:6) |
| BSB 10 And the devil who had deceived them was thrown into the lake of fire and sulfur, into which the beast and the false prophet had already been thrown. There they will be tormented day and night forever and ever. | HINIRV 10 और उनका भरमानेवाला शैतान आग और गन्धक की उस झील में, जिसमें वह पशु और झूठा भविष्यद्वक्ता भी होगा, डाल दिया जाएगा; और वे रात-दिन युगानुयुग पीड़ा में तड़पते रहेंगे। (मत्ती 25:46) |
| BSB 11 Then I saw a great white throne and the One seated on it. Earth and heaven fled from His presence, and no place was found for them. | HINIRV 11 फिर मैंने एक बड़ा श्वेत सिंहासन और उसको जो उस पर बैठा हुआ है, देखा, जिसके सामने से पृथ्वी और आकाश भाग गए, और उनके लिये जगह न मिली। (मत्ती 25:31, भज. 47:8) |
| BSB 12 And I saw the dead, great and small, standing before the throne. And books were opened, and one of them was the Book of Life. And the dead were judged according to their deeds, as recorded in the books. | HINIRV 12 फिर मैंने छोटे बड़े सब मरे हुओं को सिंहासन के सामने खड़े हुए देखा, और पुस्तकें खोली गईं; और फिर एक और पुस्तक खोली गई, अर्थात् जीवन की पुस्तक; और जैसे उन पुस्तकों में लिखा हुआ था, उनके कामों के अनुसार मरे हुओं का न्याय किया गया। (दानि. 7:10) |
| BSB 13 The sea gave up its dead, and Death and Hades gave up their dead, and each one was judged according to his deeds. | HINIRV 13 और समुद्र ने उन मरे हुओं को जो उसमें थे दे दिया, और मृत्यु और अधोलोक ने उन मरे हुओं को जो उनमें थे दे दिया; और उनमें से हर एक के कामों के अनुसार उनका न्याय किया गया। |
| BSB 14 Then Death and Hades were thrown into the lake of fire. This is the second death—the lake of fire. | HINIRV 14 और मृत्यु और अधोलोक भी आग की झील में डाले गए। यह आग की झील तो दूसरी मृत्यु है। |
| BSB 15 And if anyone was found whose name was not written in the Book of Life, he was thrown into the lake of fire. | HINIRV 15 और जिस किसी का नाम जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ न मिला, वह आग की झील में डाला गया। (यूह. 3:36, 1 यूह. 5:11,12) |
Questions about Revelation 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.