Romans 14
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Accept him whose faith is weak, without passing judgment on his opinions. | HINIRV 1 जो विश्वास में निर्बल है, उसे अपनी संगति में ले लो, परन्तु उसकी शंकाओं पर विवाद करने के लिये नहीं। |
| BSB 2 For one person has faith to eat all things, while another, who is weak, eats only vegetables. | HINIRV 2 क्योंकि एक को विश्वास है, कि सब कुछ खाना उचित है, परन्तु जो विश्वास में निर्बल है, वह साग-पात ही खाता है। |
| BSB 3 The one who eats everything must not belittle the one who does not, and the one who does not eat everything must not judge the one who does, for God has accepted him. | HINIRV 3 और खानेवाला न-खानेवाले को तुच्छ न जाने, और न-खानेवाला खानेवाले पर दोष न लगाए; क्योंकि परमेश्वर ने उसे ग्रहण किया है। |
| BSB 4 Who are you to judge someone else’s servant? To his own master he stands or falls. And he will stand, for the Lord is able to make him stand. | HINIRV 4 तू कौन है जो दूसरे के सेवक पर दोष लगाता है? उसका स्थिर रहना या गिर जाना उसके स्वामी ही से सम्बंध रखता है, वरन् वह स्थिर ही कर दिया जाएगा; क्योंकि प्रभु उसे स्थिर रख सकता है। |
| BSB 5 One person regards a certain day above the others, while someone else considers every day alike. Each one should be fully convinced in his own mind. | HINIRV 5 कोई तो एक दिन को दूसरे से बढ़कर मानता है, और कोई सब दिन एक सा मानता है: हर एक अपने ही मन में निश्चय कर ले। |
| BSB 6 He who observes a special day does so to the Lord; he who eats does so to the Lord, for he gives thanks to God; and he who abstains does so to the Lord and gives thanks to God. | HINIRV 6 जो किसी दिन को मानता है, वह प्रभु के लिये मानता है: जो खाता है, वह प्रभु के लिये खाता है, क्योंकि वह परमेश्वर का धन्यवाद करता है, और जो नहीं खाता, वह प्रभु के लिये नहीं खाता और परमेश्वर का धन्यवाद करता है। |
| BSB 7 For none of us lives to himself alone, and none of us dies to himself alone. | HINIRV 7 क्योंकि हम में से न तो कोई अपने लिये जीता है, और न कोई अपने लिये मरता है। |
| BSB 8 If we live, we live to the Lord, and if we die, we die to the Lord. So whether we live or die, we belong to the Lord. | HINIRV 8 क्योंकि यदि हम जीवित हैं, तो प्रभु के लिये जीवित हैं; और यदि मरते हैं, तो प्रभु के लिये मरते हैं; फिर हम जीएँ या मरें, हम प्रभु ही के हैं। |
| BSB 9 For this reason Christ died and returned to life, that He might be the Lord of both the dead and the living. | HINIRV 9 क्योंकि मसीह इसलिए मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवितों, दोनों का प्रभु हो। |
| BSB 10 Why, then, do you judge your brother? Or why do you belittle your brother? For we will all stand before God’s judgment seat. | HINIRV 10 तू अपने भाई पर क्यों दोष लगाता है? या तू फिर क्यों अपने भाई को तुच्छ जानता है? हम सब के सब परमेश्वर के न्याय सिंहासन के सामने खड़े होंगे। |
| BSB 11 It is written: “As surely as I live, says the Lord, every knee will bow before Me; every tongue will confess to God.” | HINIRV 11 क्योंकि लिखा है, “प्रभु कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध कि हर एक घुटना मेरे सामने टिकेगा, और हर एक जीभ परमेश्वर को अंगीकार करेगी।” (यशा. 45:23, यशा. 49:18) |
| BSB 12 So then, each of us will give an account of himself to God. | HINIRV 12 तो फिर, हम में से हर एक परमेश्वर को अपना-अपना लेखा देगा। |
| BSB 13 Therefore let us stop judging one another. Instead, make up your mind not to put any stumbling block or obstacle in your brother’s way. | HINIRV 13 इसलिए आगे को हम एक दूसरे पर दोष न लगाएँ पर तुम यही ठान लो कि कोई अपने भाई के सामने ठेस या ठोकर खाने का कारण न रखे। |
| BSB 14 I am convinced and fully persuaded in the Lord Jesus that nothing is unclean in itself. But if anyone regards something as unclean, then for him it is unclean. | HINIRV 14 मैं जानता हूँ, और प्रभु यीशु से मुझे निश्चय हुआ है, कि कोई वस्तु अपने आप से अशुद्ध नहीं, परन्तु जो उसको अशुद्ध समझता है, उसके लिये अशुद्ध है। |
| BSB 15 If your brother is distressed by what you eat, you are no longer acting in love. Do not by your eating destroy your brother, for whom Christ died. | HINIRV 15 यदि तेरा भाई तेरे भोजन के कारण उदास होता है, तो फिर तू प्रेम की रीति से नहीं चलता; जिसके लिये मसीह मरा उसको तू अपने भोजन के द्वारा नाश न कर। |
| BSB 16 Do not allow what you consider good, then, to be spoken of as evil. | HINIRV 16 अब तुम्हारी भलाई की निन्दा न होने पाए। |
| BSB 17 For the kingdom of God is not a matter of eating and drinking, but of righteousness, peace, and joy in the Holy Spirit. | HINIRV 17 क्योंकि परमेश्वर का राज्य खाना-पीना नहीं; परन्तु धार्मिकता और मिलाप और वह आनन्द है जो पवित्र आत्मा से होता है। |
| BSB 18 For whoever serves Christ in this way is pleasing to God and approved by men. | HINIRV 18 जो कोई इस रीति से मसीह की सेवा करता है, वह परमेश्वर को भाता है और मनुष्यों में ग्रहणयोग्य ठहरता है। |
| BSB 19 So then, let us pursue what leads to peace and to mutual edification. | HINIRV 19 इसलिए हम उन बातों का प्रयत्न करें जिनसे मेल मिलाप और एक दूसरे का सुधार हो। |
| BSB 20 Do not destroy the work of God for the sake of food. All food is clean, but it is wrong for a man to let his eating be a stumbling block. | HINIRV 20 भोजन के लिये परमेश्वर का काम न बिगाड़; सब कुछ शुद्ध तो है, परन्तु उस मनुष्य के लिये बुरा है, जिसको उसके भोजन करने से ठोकर लगती है। |
| BSB 21 It is better not to eat meat or drink wine or to do anything to cause your brother to stumble. | HINIRV 21 भला तो यह है, कि तू न माँस खाए, और न दाखरस पीए, न और कुछ ऐसा करे, जिससे तेरा भाई ठोकर खाए। |
| BSB 22 Keep your belief about such matters between yourself and God. Blessed is the one who does not condemn himself by what he approves. | HINIRV 22 तेरा जो विश्वास हो, उसे परमेश्वर के सामने अपने ही मन में रख । धन्य है वह, जो उस बात में, जिसे वह ठीक समझता है, अपने आपको दोषी नहीं ठहराता। |
| BSB 23 But the one who has doubts is condemned if he eats, because his eating is not from faith; and everything that is not from faith is sin. | HINIRV 23 परन्तु जो सन्देह करके खाता है, वह दण्ड के योग्य ठहर चुका, क्योंकि वह विश्वास से नहीं खाता, और जो कुछ विश्वास से नहीं, वह पाप है। |
Questions about Romans 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.