Romans 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 We who are strong ought to bear with the shortcomings of the weak and not to please ourselves.

HINIRV

1 अतः हम बलवानों को चाहिए, कि निर्बलों की निर्बलताओं में सहायता करें, न कि अपने आपको प्रसन्न करें।

BSB

2 Each of us should please his neighbor for his good, to build him up.

HINIRV

2 हम में से हर एक अपने पड़ोसी को उसकी भलाई के लिये सुधारने के निमित्त प्रसन्न करे।

BSB

3 For even Christ did not please Himself, but as it is written: “The insults of those who insult You have fallen on Me.”

HINIRV

3 क्योंकि मसीह ने अपने आपको प्रसन्न नहीं किया, पर जैसा लिखा है, “तेरे निन्दकों की निन्दा मुझ पर आ पड़ी।” (भज. 69:9)

BSB

4 For everything that was written in the past was written for our instruction, so that through endurance and the encouragement of the Scriptures, we might have hope.

HINIRV

4 जितनी बातें पहले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन के द्वारा आशा रखें।

BSB

5 Now may the God who gives endurance and encouragement grant you harmony with one another in Christ Jesus,

HINIRV

5 धीरज, और प्रोत्साहन का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।

BSB

6 so that with one mind and one voice you may glorify the God and Father of our Lord Jesus Christ.

HINIRV

6 ताकि तुम एक मन और एक स्वर होकर हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की स्तुति करो।

BSB

7 Accept one another, then, just as Christ accepted you, in order to bring glory to God.

HINIRV

7 इसलिए, जैसा मसीह ने भी परमेश्वर की महिमा के लिये तुम्हें ग्रहण किया है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे को ग्रहण करो।

BSB

8 For I tell you that Christ has become a servant of the circumcised on behalf of God’s truth, to confirm the promises made to the patriarchs,

HINIRV

8 मैं कहता हूँ, कि जो प्रतिज्ञाएँ पूर्वजों को दी गई थीं, उन्हें दृढ़ करने के लिये मसीह, परमेश्वर की सच्चाई का प्रमाण देने के लिये खतना किए हुए लोगों का सेवक बना। (मत्ती 15:24)

BSB

9 so that the Gentiles may glorify God for His mercy. As it is written: “Therefore I will praise You among the Gentiles; I will sing hymns to Your name.”

HINIRV

9 और अन्यजाति भी दया के कारण परमेश्वर की स्तुति करो, जैसा लिखा है, “इसलिए मैं जाति-जाति में तेरी स्तुति करूँगा, और तेरे नाम के भजन गाऊँगा।” (2 शमू. 22:50, भज. 18:49)

BSB

10 Again, it says: “Rejoice, O Gentiles, with His people.”

HINIRV

10 फिर कहा है, “हे जाति-जाति के सब लोगों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द करो।”

BSB

11 And again: “Praise the Lord, all you Gentiles, and extol Him, all you peoples.”

HINIRV

11 और फिर, “हे जाति-जाति के सब लोगों, प्रभु की स्तुति करो; और हे राज्य-राज्य के सब लोगों; उसकी स्तुति करो।” (भज. 117:1)

BSB

12 And once more, Isaiah says: “The Root of Jesse will appear, One who will arise to rule over the Gentiles; in Him the Gentiles will put their hope.”

HINIRV

12 और फिर यशायाह कहता है, “यिशै की एक जड़ प्रगट होगी, और अन्यजातियों का अधिपति होने के लिये एक उठेगा, उस पर अन्यजातियाँ आशा रखेंगी।” (यशा. 11:11)

BSB

13 Now may the God of hope fill you with all joy and peace as you believe in Him, so that you may overflow with hope by the power of the Holy Spirit.

HINIRV

13 परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए।

BSB

14 I myself am convinced, my brothers, that you yourselves are full of goodness, brimming with knowledge, and able to instruct one another.

HINIRV

14 हे मेरे भाइयों; मैं आप भी तुम्हारे विषय में निश्चय जानता हूँ, कि तुम भी आप ही भलाई से भरे और ईश्वरीय ज्ञान से भरपूर हो और एक दूसरे को समझा सकते हो।

BSB

15 However, I have written you a bold reminder on some points, because of the grace God has given me

HINIRV

15 तो भी मैंने कहीं-कहीं याद दिलाने के लिये तुम्हें जो बहुत साहस करके लिखा, यह उस अनुग्रह के कारण हुआ, जो परमेश्वर ने मुझे दिया है।

BSB

16 to be a minister of Christ Jesus to the Gentiles in the priestly service of the gospel of God, so that the Gentiles might become an offering acceptable to God, sanctified by the Holy Spirit.

HINIRV

16 कि मैं अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का सेवक होकर परमेश्वर के सुसमाचार की सेवा याजक के समान करूँ; जिससे अन्यजातियों का मानो चढ़ाया जाना, पवित्र आत्मा से पवित्र बनकर ग्रहण किया जाए।

BSB

17 Therefore I exult in Christ Jesus in my service to God.

HINIRV

17 इसलिए उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बंध रखती हैं, मैं मसीह यीशु में बड़ाई कर सकता हूँ।

BSB

18 I will not presume to speak of anything except what Christ has accomplished through me in leading the Gentiles to obedience by word and deed,

HINIRV

18 क्योंकि उन बातों को छोड़ मुझे और किसी बात के विषय में कहने का साहस नहीं, जो मसीह ने अन्यजातियों की अधीनता के लिये वचन, और कर्म।

BSB

19 by the power of signs and wonders, and by the power of the Spirit of God. So from Jerusalem all the way around to Illyricum, I have fully proclaimed the gospel of Christ.

HINIRV

19 और चिन्हों और अद्भुत कामों की सामर्थ्य से, और पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से मेरे ही द्वारा किए। यहाँ तक कि मैंने यरूशलेम से लेकर चारों ओर इल्लुरिकुम तक मसीह के सुसमाचार का पूरा-पूरा प्रचार किया।

BSB

20 In this way I have aspired to preach the gospel where Christ was not known, so that I would not be building on someone else’s foundation.

HINIRV

20 पर मेरे मन की उमंग यह है, कि जहाँ-जहाँ मसीह का नाम नहीं लिया गया, वहीं सुसमाचार सुनाऊँ; ऐसा न हो, कि दूसरे की नींव पर घर बनाऊँ।

BSB

21 Rather, as it is written: “Those who were not told about Him will see, and those who have not heard will understand.”

HINIRV

21 परन्तु जैसा लिखा है, वैसा ही हो, “जिन्हें उसका सुसमाचार नहीं पहुँचा, वे ही देखेंगे और जिन्होंने नहीं सुना वे ही समझेंगे।” (यशा. 52:15)

BSB

22 That is why I have often been hindered from coming to you.

HINIRV

22 इसलिए मैं तुम्हारे पास आने से बार बार रोका गया।

BSB

23 But now that there are no further opportunities for me in these regions, and since I have longed for many years to visit you,

HINIRV

23 परन्तु अब इन देशों में मेरे कार्य के लिए जगह नहीं रही, और बहुत वर्षों से मुझे तुम्हारे पास आने की लालसा है।

BSB

24 I hope to see you on my way to Spain. And after I have enjoyed your company for a while, you can equip me for my journey.

HINIRV

24 इसलिए जब इसपानिया को जाऊँगा तो तुम्हारे पास होता हुआ जाऊँगा क्योंकि मुझे आशा है, कि उस यात्रा में तुम से भेंट करूँ, और जब तुम्हारी संगति से मेरा जी कुछ भर जाए, तो तुम मुझे कुछ दूर आगे पहुँचा दो।

BSB

25 Now, however, I am on my way to Jerusalem to serve the saints there.

HINIRV

25 परन्तु अभी तो पवित्र लोगों की सेवा करने के लिये यरूशलेम को जाता हूँ।

BSB

26 For Macedonia and Achaia were pleased to make a contribution for the poor among the saints in Jerusalem.

HINIRV

26 क्योंकि मकिदुनिया और अखाया के लोगों को यह अच्छा लगा, कि यरूशलेम के पवित्र लोगों के कंगालों के लिये कुछ चन्दा करें।

BSB

27 They were pleased to do it, and indeed they owe it to them. For if the Gentiles have shared in their spiritual blessings, they are obligated to minister to them with material blessings.

HINIRV

27 उन्हें अच्छा तो लगा, परन्तु वे उनके कर्जदार भी हैं, क्योंकि यदि अन्यजाति उनकी आत्मिक बातों में भागी हुए, तो उन्हें भी उचित है, कि शारीरिक बातों में उनकी सेवा करें।

BSB

28 So after I have completed this service and have safely delivered this bounty to them, I will set off to Spain by way of you.

HINIRV

28 इसलिए मैं यह काम पूरा करके और उनको यह चन्दा सौंपकर तुम्हारे पास होता हुआ इसपानिया को जाऊँगा।

BSB

29 I know that when I come to you, I will come in the fullness of the blessing of Christ.

HINIRV

29 और मैं जानता हूँ, कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा, तो मसीह की पूरी आशीष के साथ आऊँगा।

BSB

30 Now I urge you, brothers, by our Lord Jesus Christ and by the love of the Spirit, to join me in my struggle by praying to God for me.

HINIRV

30 और हे भाइयों; मैं यीशु मसीह का जो हमारा प्रभु है और पवित्र आत्मा के प्रेम का स्मरण दिलाकर, तुम से विनती करता हूँ, कि मेरे लिये परमेश्वर से प्रार्थना करने में मेरे साथ मिलकर लौलीन रहो।

BSB

31 Pray that I may be delivered from the unbelievers in Judea, and that my service in Jerusalem may be acceptable to the saints there,

HINIRV

31 कि मैं यहूदिया के अविश्वासियों से बचा रहूँ, और मेरी वह सेवा जो यरूशलेम के लिये है, पवित्र लोगों को स्वीकार्य हो।

BSB

32 so that by God’s will I may come to you with joy and together with you be refreshed.

HINIRV

32 और मैं परमेश्वर की इच्छा से तुम्हारे पास आनन्द के साथ आकर तुम्हारे साथ विश्राम पाऊँ।

BSB

33 The God of peace be with all of you. Amen.

HINIRV

33 शान्ति का परमेश्वर तुम सब के साथ रहे। आमीन।

Questions about Romans 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.