Romans 16
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I commend to you our sister Phoebe, a servant of the church in Cenchrea. | HINCV 1 मैं, हमारी बहन फ़ोइबे को, जो केनख्रेया नगर की कलीसिया की विश्वस्त सेविका है. |
| BSB 2 Welcome her in the Lord in a manner worthy of the saints, and assist her with anything she may need from you. For she has been a great help to many people, including me. | HINCV 2 जैसा पवित्र लोगों के लिए सही है, प्रभु में उसे स्वीकार कर उसे जिस किसी रूप में भी सहायता की ज़रूरत हो, प्रदान करो. स्वयं उसने अनेकों की सहायता की है तथा मेरी भी. |
| BSB 3 Greet Prisca and Aquila, my fellow workers in Christ Jesus, | HINCV 3 मसीह येशु में मेरे सहसेवकों प्रिस्का तथा अकुलॉस को मेरा नमस्कार. |
| BSB 4 who have risked their lives for me. Not only I but all the churches of the Gentiles are grateful to them. | HINCV 4 उन्होंने मेरे हित में अपने प्राण जोख़िम में डाले थे. न केवल मैं परंतु गैर-यहूदियों की सभी कलीसियाएं उनकी ऋणी हैं. |
| BSB 5 Greet also the church that meets at their house. Greet my beloved Epenetus, who was the first convert to Christ in the province of Asia. | HINCV 5 उस कलीसिया को नमस्कार, जो उनके घर में इकट्ठा होती है. मेरे प्रिय मित्र ईपाएनेतॉस को नमस्कार. आसिया प्रदेश में उसी ने सबसे पहले मसीह को स्वीकार किया था. |
| BSB 6 Greet Mary, who has worked very hard for you. | HINCV 6 मरियम को नमस्कार. उसने तुम्हारे लिए बहुत परिश्रम किया है. |
| BSB 7 Greet Andronicus and Junia, my fellow countrymen and fellow prisoners. They are outstanding among the apostles, and they were in Christ before I was. | HINCV 7 आन्द्रोनिकॉस तथा यूनियस को नमस्कार. ये मेरे संबंधी तथा सहबंदी हैं. प्रेरितों में इनका स्थान वर्णनीय है. ये भी मुझसे पहले मसीह में आ चुके थे. |
| BSB 8 Greet Ampliatus, my beloved in the Lord. | HINCV 8 प्रभु में मेरे प्रिय आम्पलियातॉस को नमस्कार. |
| BSB 9 Greet Urbanus, our fellow worker in Christ, and my beloved Stachys. | HINCV 9 मसीह में हमारे सहकर्मी अरबानस को नमस्कार और मेरे प्रिय स्ताख़ुस को भी. |
| BSB 10 Greet Apelles, who is approved in Christ. Greet those who belong to the household of Aristobulus. | HINCV 10 मसीह में प्रमाणित तथा स्वीकृत अपेल्लेस को नमस्कार. आरिस्तोबुलस के परिजनों को नमस्कार. |
| BSB 11 Greet Herodion, my fellow countryman. Greet those from the household of Narcissus who are in the Lord. | HINCV 11 मेरे संबंधी हेरोदियॉन को नमस्कार. नारकिसस के परिजनों में से उन्हें, जो प्रभु के अनुगामी हैं, नमस्कार. |
| BSB 12 Greet Tryphena and Tryphosa, women who have worked hard in the Lord. Greet my beloved Persis, who has worked very hard in the Lord. | HINCV 12 प्रभु के कर्मी त्रिफेना तथा त्रुफ़ोसा को नमस्कार. मेरे प्रिय परसिस को नमस्कार. उसने प्रभु में अथक परिश्रम किया है. |
| BSB 13 Greet Rufus, chosen in the Lord, and his mother, who has been a mother to me as well. | HINCV 13 प्रभु के चुने हुए व्यक्ति रूफ़ॉस को नमस्कार तथा उसकी माता को भी, जो मेरी भी माता हैं. |
| BSB 14 Greet Asyncritus, Phlegon, Hermes, Patrobas, Hermas, and the brothers with them. | HINCV 14 आसुन्क्रितॉस, फ़्लेगॉन, हेर्मेस, पात्रोबस, हेर्मेस तथा उनके सहयोगी भाई बहिनों को नमस्कार. |
| BSB 15 Greet Philologus and Julia, Nereus and his sister, and Olympas and all the saints with them. | HINCV 15 फ़िलोलोगॉस तथा यूलिया, नेरेयुस, उसकी बहन तथा ओलुम्पस तथा उनके साथ सभी पवित्र लोगों को नमस्कार. |
| BSB 16 Greet one another with a holy kiss. All the churches of Christ send you greetings. | HINCV 16 तुम्हारा पारस्परिक नमस्कार पवित्र चुंबन के साथ हो. मसीह की सभी कलीसियाओं की ओर से तुम्हें नमस्कार. |
| BSB 17 Now I urge you, brothers, to watch out for those who create divisions and obstacles that are contrary to the teaching you have learned. Turn away from them. | HINCV 17 प्रिय भाई बहिनो, मेरी तुमसे विशेष विनती है कि उन पर विशेष ध्यान दो, जो तुम्हारे बीच फूट डालते तथा तुम्हें दी गई शिक्षा के मार्ग में बाधा उत्पन्न करते रहते हैं. उनसे दूर रहो. |
| BSB 18 For such people are not serving our Lord Christ, but their own appetites. By smooth talk and flattery they deceive the hearts of the naive. | HINCV 18 ये लोग हमारे प्रभु येशु मसीह के नहीं परंतु अपनी ही लालसाओं के दास हैं. अपनी चिकनी-चुपड़ी तथा चतुराई से की गई बातचीत के द्वारा वे भोले-भाले लोगों को भटका देते हैं. |
| BSB 19 Everyone has heard about your obedience, so I rejoice over you. But I want you to be wise about what is good and innocent about what is evil. | HINCV 19 सभी तुम्हारी आज्ञाकारिता के विषय में सुन चुके हैं. यह मेरे लिए आनंद का विषय है. फिर भी मेरी यह इच्छा है कि तुम भलाई के प्रति बुद्धिमान तथा बुराई के प्रति भोले बने रहो. |
| BSB 20 The God of peace will soon crush Satan under your feet. The grace of our Lord Jesus Christ be with you. | HINCV 20 शांति के परमेश्वर शीघ्र ही शैतान को तुम्हारे पांवों के नीचे कुचल देंगे. हमारे प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम पर बना रहे. |
| BSB 21 Timothy, my fellow worker, sends you greetings, as do Lucius, Jason, and Sosipater, my fellow countrymen. | HINCV 21 मेरे सहकर्मी तिमोथियॉस का नमस्कार. वैसे ही मेरे परिजन लुकियॉस, यासोन तथा सोसिपात्रॉस का भी. |
| BSB 22 I, Tertius, who wrote down this letter, greet you in the Lord. | HINCV 22 इस पत्र के लिखनेवाले, तेर्तियॉस का तुम्हें प्रभु में नमस्कार. |
| BSB 23 Gaius, who has hosted me and all the church, sends you greetings. Erastus, the city treasurer, sends you greetings, as does our brother Quartus. | HINCV 23 गायॉस का, जिसके यहां मैं अतिथि हूं और जिसके घर पर कलीसिया आराधना करती है, तुम्हें नमस्कार. नगर कोषाध्यक्ष इरास्तुस तथा संगी विश्वासी क्वार्तोस का भी तुम्हें नमस्कार. [ |
| BSB | HINCV 24 हमारे प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम पर बना रहे. आमेन.] |
| BSB 25 Now to Him who is able to strengthen you by my gospel and by the proclamation of Jesus Christ, according to the revelation of the mystery concealed for ages past | HINCV 25 अब उस परमेश्वर को, जो तुमको मेरे सुसमाचार और मसीह येशु के प्रचार द्वारा और सशक्त कर सकता, उस भेद के प्रकाशन के अनुसार, जो सनातन से छिपाकर रखा गया था; |
| BSB 26 but now revealed and made known through the writings of the prophets by the command of the eternal God, in order to lead all nations to the obedience that comes from faith— | HINCV 26 जिसे अब परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेखों द्वारा सभी राष्ट्रों पर प्रकट कर दिया गया है कि इसके द्वारा वे विश्वास की आज्ञाकारिता की ओर आगे बढ़ें. |
| BSB 27 to the only wise God be glory forever through Jesus Christ! Amen. | HINCV 27 मसीह येशु के द्वारा उन एकमात्र ज्ञानी परमेश्वर की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे! आमेन. |
Questions about Romans 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.